Home Blog Page 126

जिले में कोरोना को लेकर फैल रहा अफ़वाह,आपके पास तो नही आया ?

कुशीनगर : पुरे देश मे कोरोना को लेकर जहां सरकार सजग है।वही दुसरी ओर सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों का बाजार भी गर्म है।

जिले में भी सोमवार से सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सऐप पर पडरौना के जानेमाने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ वीके सिंह के बेटे को लेकर एक फेंक न्यूज़ वायरल हो रहा है।

जिसमे उनके बेटे को कोरोना की चपेट में आने और एक रूम में बंद करने की बात लिखी है।जो तेजी से फैला है।

आप सभी को बता दे यह ख़बर पुरी तरह गलत व अफ़वाह भर है।जो किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

वही इस ख़बर पर डॉ बीके सिंह के बेटे निहाल ने वीडियो जारी कर अपने को पूर्ण स्वस्थ होने और अफवाहों पर ध्यान न देने बात कही है।

साथ ही लोगों से इस फेक न्यूज़ को शेयर नही करने,और इससे बचने की सलाह दी है।

तो अगर आप के व्हाट्सएप पर ऐसी ख़बर किसी ने भेजा है तो उस पर ध्यान न दे नाही शेयर करें।

अफवाहों से बचे और बचाये

फिलीपींस से आया एमबीबीएस छात्र का शव

कुशीनगर : सोमवार देर शाम करीब 09:15 पर दुदही ब्लॉक के गांव बड़हरा बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार के बड़े पुत्र पंकज का शव आया, जिनकी मौत 04 मार्च को इलाज के दौरान फिलीपींस के अस्पताल में हो गयी थी।
डॉक्टरों द्वारा जांच में मौत का कारण हेपेटाइटिस बी सामने आया।पंकज कुमार फिलीपींस के UNIVERSTY OF PERPETUAL, LASPINAS, PHILIPPINES में मेडिकल(MBBS) की 2nd Year की पढ़ाई कर रहे थे।जंहा तबीयत खराब होने पर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी।

वही परिवार द्वारा छात्र के शव को घर लाने हेतु फिलीपींस के मनिला स्थित भारतीय दूतावास से सम्पर्क कर मदद मांगी गयी जिस पर दूतावास द्वारा पूरी मदद करते हुए।
कागजी औपचारिकता पूरी कर पंकज कुमार के शव विमान द्वारा दिल्ली भेजवाया,जहाँ से परिवार द्वारा दिल्ली से ऐंबुलेंस द्वारा घर लाया गया।
जहां अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर ली गयी थी, जो मंगलवार सुबह नजदीकी घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।

इससे जुड़ी ख़बर क्लिक कर पढ़े…

अवैध खनन पर एसडीएम की बड़ी कार्यवाही, नदी में कूद आधा दर्जन नावों को पकड़ा

कुशीनगर : कप्तानगंज तहसील के छोटी गंडक नदी में अवैध बालू खनन की सूचना पर एसडीएम अरबिंद कुमार ने बड़ी कार्यवाही की है।जिससे अवैध बालू खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है।

मिली जानकारी के अनुसार छोटी गंडक नदी में अवैध बालू खनन की सूचना पर एसडीएम अरविंद कुमार ने जान जोखिम में डाल नदी में कूद छापेमारी कर तैर कर अवैध खनन कर रहे आधा दर्जन नावों को पकड़ा व तोड़वाया है।

और अपडेट जल्द…

पटहेरवा एसओ पर निर्दोष युवक को फ़र्जी मुकदमे में फ़साने का आरोप…

कुशीनगर : पटहेरवा एसओ पर एक निर्दोष युवक को फर्जी मामले में फसाकर जेल भेजने का आरोप लगा है।इस मामले अखिल भारतीय प्रधान महासंघ के तमकुही ब्लॉक अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने पत्र लिखकर, डीजीपी,एडीजी गोरखपुर, एसपी कुशीनगर व सीओ तमकुहीराज को प्रेषित कर मामले की जांच की मांग की है।

दिये गये ज्ञापन के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवाटिया निवासी सोनू सिंह पुत्र सुदामा सिंह जो 11 मार्च की रात अपने मित्र दुर्गेश गांव बभनौली से कार्यक्रम से भोजन कर लौट रहे थे की।

एसओ द्वारा गस्त के दौरान  रजवाटिया चौराहा से सोनू सिंह को पकड़ लिया तथा 3 दिनों तक थाने पर रखा और 14 तारीख को फर्जी मुकदमा बना बरामदगी दिखा जेल भेज दिया गया।

सोनू एक सामान्य परिवार से है जो दैनिक मजदूरी कर घर चलाते थे जिसे एसओ द्वारा फसाया गया है।

इस मामले में संघ द्वारा मामले की जांच करा निर्दोष को न्याय दिलाने की।मांग की गयी है।

हाटा ढांढा शुगर मिल कैंपस में महिला के साथ दुष्कर्म,परिवार को बनाया गया था बंधक

0

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढांढा स्थित न्यू इण्डिया शुगर मिल कैम्पस में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

और आरोप चीनी मिल के महाप्रबंधक के ड्राइवर पर लगा जिसके विरुद्ध कोतवाली में महिला के द्वारा तहरीर दी गयी है परन्तु ख़बर लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नही हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार चीनी मिल कैंपस में पश्चिम बंगाल का परिवार मजदूरी करने आया था।जहां प्रबंधक के ड्राइवर द्वारा महिला से दुष्कर्म का आरोप है।

वही मामला उजागर होने पर चीनी मिल प्रबंधन ने रेप पीड़िता को परिवार सहित कमरे में किया बंद दिया जिसे स्थानीय सभासद के हस्तक्षेप से महिला को परिवार सहित निकाला गया।

अब देखना है इस मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करती है।क्यों कि मामला हाईप्रोफाइल के नजदीकी से जुड़ा है।

स्टेट बैंक ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी, अब नही कटेंगे पैसे, पढ़े पुरी ख़बर…

0

कुशीनगर : बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को काफी राहत पहुँचने वाला घोषणा की है।जिससे छोटे शहरों के लोगों भारी राहत मिलेगी।

  • जिसके तहत अब ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस रखने की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी।यानी कि अगर आपके खाता शुन्य है तब भी खाता बंद नही होगा।नाही कोई चार्ज लगेगा।
  • साथ ही स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों से तिमाही आधार पर लगने वाले एसएमएस शुल्क को भी माफ कर दिया है।यानी कि बैक द्वारा एसएमएस का चार्ज नही लिया जायेगा।

इसकी घोषणा करते हुये एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने छूट की घोषणा करते हुए कहा, “इस घोषणा से हमारे मूल्यवान ग्राहकों को और अधिक मुस्कान और खुशी मिलेगी।  AMB को छूट देना SBI की अभी तक एक और पहल है जिससे ग्राहकों को अधिक सुविधा और बैंकिंग अनुभव प्रदान किया जा सके।  हमें विश्वास है कि यह पहल हमारे ग्राहकों को SBI के साथ बैंकिंग के लिए सशक्त करेगी और SBI में उनका विश्वास बढ़ाएगी। ‘

कितना लगता है चार्ज– वर्तमान में एसबीआई बचत बैंक के ग्राहकों को क्रमशः मेट्रो, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 3000 रुपये, 2000 रुपये और 1000 रुपये के एएमबी को बनाए रखने की आवश्यकता है।  बैंक AMB के गैर-रखरखाव पर 5 से 15 रुपये + कर का जुर्माना लगाता था।

कप्तानगंज में चाचा ने ली भतीजे की जान, पुलिस ने चाकू सहित लिया हिरासत में

कुशीनगर : होली के दिन किसी से विवाद होने पर जब चाचा ने भतीजे को साथ चलने को कहा तो,भतीजे ने मना कर दिया तथा कहासुनी के बाद नाराज चाचा ने घर से चाकू लाकर भतीजे को मार दिया जिसमें भतीजे की मौत हो गयी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उसके दोनों बेटे
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उसके दोनों बेटे

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया और आरोपी चाचा और उसके दो बेटों को चाकू सहित हिरासत में ले लिया।

यह मामला है कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बेलवा उर्फ़ बेलवनिया गांव का जहां के बेचन प्रसाद पुत्र रघुबर का होली के दिन गांव के किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। जिसमे उस व्यक्ति से झगड़ा करने के लिये बेचन ने अपने भतीजे अनिल को साथ चलने को कहा जिस पर अनिल ने मना कर दिया।

इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी जिससे नाराज रिश्ते में चाचा लगने वाले बेचन ने भतीजे अनिल पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

हत्या की खबर लगते ही एसपी, एएसपी, सीओ ,एसएचओ, एसडीएम आदि लोग घटनास्थल पर पहुँचे।वही पुलिस ने आरोपी चाचा को उसके दो बेटों और चाकू सहित  हिरासत में ले लिया है।वही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

होली के दिन समउर से बुरी ख़बर, बाइक सवार दो युवकों को कार ने रौंदा

कुशीनगर : होली के पर्व पर जिले के समउर बाजार से एक बुरी ख़बर मिली है जहां दो बाइक सवार युवकों को, तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे एक कि मौके तथा दुसरे की ईलाज के लिये ले जाते समय मौत होने की ख़बर है।

मिली जानकारी के अनुसार समउर-पटहेरवा मार्ग पर होली के दिन तीन युवक बाइक से जा रहे थी कि बिहार बुजुर्ग तिराहे पर लग्जरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे पिंटू गुप्ता पुत्र परमेश्वर गुप्ता निवसी समउर बाज़ार तथा दूसरे युवक विकास शर्मा निवासी समउर बाजार की मौत गोरखपुरले जाते समय रास्ते मे हो गया।

जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका ईलाज जारी है।

इस नये वर्ष में जनपद में लगभग सड़क हादसों में करीब 20 लोगों की जान चली गयी है।जिनमे आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान इलाज के लिये ले जाते समय हुआ।

हाटा में हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक जली, 02 युवक गंभीर रूप से घायल

0

कुशीनगर : सोमवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे जोल्हिनिया के पास चलती बाइक में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार 02 युवक बुरी तरह घायल हो गये।

वही बाईक में आग लग गयी जो देखते ही देखते आग का गोला बन गयी।

उधर दोनो युवकों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुकरौली पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुऐ मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया।

जिनके नाम बबलू यादव और पवन गौड़ बताया जा रहा जो अपने काम से छुट्टी पर होली मनाने घर जा रहे थे कि दुर्घटना के शिकार हो गये।

कुशीनगर एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज को लेकर मुख्यमंत्री ने दी खुशखबरी,पढ़े रिपोर्ट

0

कुशीनगर : रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कसया के अहिरौली राय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य योजना व अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये।

जहाँ उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ,कन्या शुमंगला,पोषण पखवारे,संचारी रोगों,आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से बात कही।साथ ही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी सरकार की योजनाओं से लड़का लड़की भेद किये बगैर बराबरी लाने वाला बताया।

इसके साथ ही इंसेफेलाइटिस,टीबी और कोरोना वायरस के बारे में बताते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

वही आखिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज पर अपनी बात रखी जिस पर कार्यकर्ताओं में जोश आया और जिंदाबाद के नारे लगाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह के जनप्रतिनिधि सांसद और विधायक अक्सर एयरपोर्ट को लेकर हमसे चर्चा करते है।एयरपोर्ट के लिये सरकार की ओर से पैसे जारी कर दिये है।बाउंडरी वाल का काम बहुत कम बचा है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल बनाने का काम तेजी से चल रहा है।काम पूरा होते ही।पहले डोमेस्टिक उड़ान और फिर अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरु हो जायेगा।

वही विपक्ष पर हमला बोलते कहा कि एयरपोर्ट के काम को 20 वर्षो से लटकाये रखा कुछ नही बोला और जब काम हो रहा है तो हो हल्ला मचा रहे है।

साथ ही कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बनने को लेकर कहा कि कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है।जिसके बाद आपको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाने की जरूरत नही पड़ेगी।आपको सारी ईलाज यही मिलेगा।

ज्यादा बड़ा दिक्कत होने पर गोरखपुर में एम्स है 01 घंटे में पहुँच जाइये।

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद विजय कुमार दुबे, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री के दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह, अतुल सिंह, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र मौजूद रहे।साथ ही भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन जुटे थे।