Home Blog Page 126

नये वर्ष पर कुशीनगर जाने से बचे, इस वर्ष नही जुटेगी पिकनिक मनाने वालों की भीड़…

कुशीनगर : अगर आप नये साल की शुरुआत कुशीनगर में अपने दोस्तों के साथ पहुँच पिकनिक मनाने की तैयारी कर चुके है या कर रहे है तो सचेत हो जाये।

इस नव वर्ष पर कुशीनगर में ना तो भीड़ जमा होगी ना ही दुकान सजेगी और नही हर साल की तरह आपको वहाँ जाने को मौका मिलेगा।

दरसअल प्रदेश में CAA (सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट) को लेकर कई जगह प्रदर्शन व उपद्रव को देखते हुये जिले में भी शांति व्यवस्था बनाये रखे जाने के मद्देनजर,

पूरे जिले में भी धारा 144 लागू है जिसके तहत 5 से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने की मनाही है तथा बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन पर निषेध है।

इस लिये नव वर्ष पर जिले के लोगों के अलावा आस पास के जनपदों पड़ोसी राज्य बिहार से आने वाले लाखों की भीड़ कुशीनगर में जमा होती है।

जिसमे भारी संख्या नवयुवकों की होती है इस लिये प्रशासन ने इस वर्ष माहौल सामान्य ना देख लोक शांति व्यस्था कायम रखने के लिये धारा 144 का हवाला देकर भीड़ जुटने पर रोक लगा दी है।

तथा इसे रोकने के लिये पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है जिसके क्रम में कुशीनगर में मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस द्वारा बैरीयर लगवाया जा रहा है।

तो आप लोग इस 2020 की शुरुआत की पार्टी या पिकनिक अपने घर या दोस्तों के साथ गांव या आस पास मनाये कुशीनगर में जाने से बचे साथ ही ठंड से भी बचे।

नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ मैं प्रभात कुशीनगर न्यूज़ से, धन्यवाद।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पडरौना आने का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित…

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित पडरौना में आने का कार्यक्रम पर अब स्थगित हो गया है।इसकी आधिकारिक पुष्टि जिलाधिकारी को लखनऊ से मिल चुका है।

संभावित 28 व 29 दिसंबर को सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने लगभग तैयारी कर ली थी।हैलीपेड, बैरिकेडिंग, साफ सफाई इत्यादि कार्य लगभग पूरे हो चुके थे जिसमें लाखों रुपये खर्च भी किया गया।

परन्तु आने का कार्यक्रम टल गया अब जनवरी माह में प्रस्तावित कार्यक्रम की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पडरौना कार्यक्रम के दौरान सोहरौना में बनने वाले नवीन मंडी समिति का शिलान्यास तथा अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण होना था।

 

कुशीनगर का यह विश्वविद्यालय बनने से पूर्व मीडिया में छाया,देश का पहला होगा विश्वविद्यालय…

कुशीनगर : 22 दिसंबर को कसया क्षेत्र के गांव नकटहा मिश्र में एक ऐसे विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई जो अपने आप मे देश का पहला व अलग होगा।

जिसकी चर्चा देश की मीडिया के साथ साथ विदेशी मीडिया भी कर रही है, वही देश की जानीमानी सभी मीडिया ने लगभग इसको प्रमुखता से जगह दी है।

हम बात कर रहे है गांव नकटहा मिश्र में बनने वाले किन्नर (ट्रांसजेंडर) के लिये विश्वविद्यालय जहाँ देश भर के किन्नर समाज के लोग प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा पीएचडी की शिक्षा ग्रहण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

अखिल भारतीय किन्नर शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित होने वाले इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास देवरिया के सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने विद्यालय गंगा सिंह कुशवाहा, और जिला पंचायत अध्यक्ष विनय गौड़ और ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्र की मौजूदगी में किया गया।

यहाँ अभी शुरूआती दौर में प्राथमिक से शुरुआत होगी तथा आगे धन की उपलब्धता के आधार पर इसे बढ़ाया जायेगा।

पडरौना में सीएम योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा जल्द, तैयारी शुरू…

कुशीनगर : जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा जल्द ही हो सकता है।जिसके लिये प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है।परन्तु उनके आने की तिथि की आधिकारिक घोषणा नही हुई है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पडरौना कोतवाली क्षेत्र के और जिला मुख्यालय के नजदीक सोहरौना गांव में नवीन मंडी समिति का शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिसके क्रम में जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा कर, पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी।

जिला मुख्यालय से सोहरौना प्रस्तावित भूमि स्थल तक साफ सफ़ाई का काम जारी है वही कार्यक्रम के लिये टेंट फर्नीचर इत्यादि सामान आने शुरू हो गये है।

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की जिले में आगमन को लेकर आधिकारिक घोषणा हो जायेगी।

 

कुशीनगर पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत…

कुशीनगर : जिले के पीआरवी 2536 पर तैनात कमांडर धर्म सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत ख़राब हो जाने के कारण असामयिक निधन हो गया।

वह जिले में 2014 से तैनात थे, बस्ती जनपद के निवासी थे।इसकी आधिकारिक सूचना यूपी-112 ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त किया है।

कैबिनेट का तमकुहीराज को लेकर बड़ा फैसला,तमकुहीराज को नगर पंचायत को मंजूरी…

कुशीनगर : मंगलवार को यूपी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये है। जिसमे प्रदेश के 02 नगर निगम का सीमा विस्तार,05 नगर पालिका सीमा विस्तार तथा 09 नये नगर पंचायत बनाने का फैसला कैबिनेट ने लिया।

नये 09 नगर पंचायत बनाने के फैसले में जिले के तमकुहीराज को भी नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव शामिल है।

इसके पूर्व कैबिनेट की बैठक में भी पडरौना नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार तथा दुदही और फाजिलनगर को नये नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है।

युवक का शव मिला,धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या…

कुशीनगर : मंगलवार सुबह हाटा कोतवाली क्षेत्र के बलडीहा संन्त पुष्पा स्कूल के पीछे नहर में व्यक्ति का शव मिला, जिसके शरीर पर धारदार हथियार से किये गये हमले का निशान देखा गया।

सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जहाँ मृतक की शिनाख्त हाटा कोतवाली के गांव पिपरा लालमन गांव के रहने वाले अश्विनी कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।

जो हाटा के निजी बैंक HDFC बैंक में कार्यरत थे, सोमवार को बैंक से देर रात तक घर नही गये तथा मंगलवार सुबह नहर किनारे खून से लथपथ शव मिला।

युवक की मई माह में शादी होनी तय थी इस बीच युवक की हत्या हुई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

वही आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर घने कोहरे का फ़ायदा उठाकर नहर में ठिकाने लगाया गया है।

पडरौना खिरिया टोला में पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के फ़ोटो जारी, पहचान की अपील…

कुशीनगर : पिछले दिनों 19 दिसम्बर को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरिया टोले में हुऐ CAA (सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट)के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान

पुलिस व मीडियाकर्मियों पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने लिये गये फ़ोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किये गये लोंगो की पहचान हेतु आमजन से पहचान करने की अपील कर उनके बारे में जानकारी मांगी है।

साथ ही बताने वाले कि पहचान गोपनीय रखने की बात कही गयी है।वही अब तक इस मामले में 01 दर्जन से अधिक लोंगो की गिरफ्तारी भी हुई है।

गैंगरेप पीड़िता ने अपने माता पिता के साथ खाया जहर, हाईप्रोफाइल है मामला…

वाराणसी : सोमवार को वाराणसी के एसएसपी कार्यलय के समीप गैंगरेप पीड़िता ने अपने माता पिता के साथ जहर खा लिया, उनकी हालत बिगड़ते देख स्थानीय लोंगो ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया।

वही ख़बर सामने आने पर पुलिस प्रशासन के होश उड़े हुए है।अभी एक उन्नाव की पीड़िता द्वारा आत्मदाह करने के कारण, ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी जो मीडिया में चल ही रहा था कि वाराणसी में एक मामला सामने आ गया।

वही इस गैंगरेप प्रकरण में एक युवक का मुख्य भूमिका है वो है जिसके कारण यह मामला भी हाईप्रोफाइल है जिसमे पुलिस कार्यवाही से बच रही है।

वो है शाहिद परमवीर चक्र अब्दुल हमीद के पोते जमील आलम जो वाराणसी रेलवे में टीटी के रूप में कार्यरत है।इस मामले में पीड़िता का न्यायालय में crpc 164 का बयान होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कार्यवाही से बच रही।

वही पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवेचना के दौरान उन पर लगातार जमील आलम को इस केस से नाम निकालने या संगीन धाराओं को निकालने का दबाव बनाया जा रहा है जिससे परेशान होकर न्याय के लिये बड़ा कदम उठाना पड़ा है।

अब देखना है यह मामला मीडिया में आने और पीड़िता सहित माता पिता का आत्महत्या का प्रयास करने के बाद पुलिस कार्यवाही में जुटती है या फिर और कुछ…

लेखपालों की हड़ताल की वजह से अब यह अधिकारी देखगें,जाति, आय, निवास का काम…

कुशीनगर : जिले में लेखपालों की हड़ताल की वजह से आम लोगों को जाति, आय, निवास बनवाने में हो रही दिक्कतों को देखते हुये।

जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिये आवश्यक जांच व अग्रसारित का अधिकार अब लेखपाल के साथ साथ ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी को अधिकृत किया है।

तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी की सूची एसडीएम तथा तहसीलदार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

इस समंध में जिलाधिकारी की तरफ से 20 दिसम्बर को आदेश जारी किया है जिसमे लिखा है कि 

जनपद के लेखपालों की हडताल की अवधि में आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने हेतु जांच कर सांस्कृतिक प्रमाण पत्र निर्गतकर्ता अधिकारी को अग्रसारित करने के लिए लेखपाल के साथ-साथ ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी को अधिकृत किया जाता है, जो संबंधित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा आवंटित ग्रामों के प्राप्त आवेदन पत्रों के संबंध में जॉच कर उपरोक्त शासनादेश में दिये गये समयान्तर्गत संस्तति प्रमाण पत्र निर्गतकर्ता अधिकारी को अग्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे। 

वर्तमान में भी लेखपालों लम्बे समय से हडताल पर चल रहे है।

अतः जिला पंचायत राज अधिकारी, कुशीनगर एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी, कुशीनगर को निर्देशित किया जाता है कि समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी की सूची संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधोहस्ताक्षरी को तत्काल उपलब्ध कराते हुए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एन०आई०सी0. कुशीनगर से सम्पर्क स्थापित कर उक्त सभी ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारियों का आई0डी0 पासवर्ड बनवाना सुनिश्चित करे।