Home Blog Page 132

कुशीनगर एयरपोर्ट के लिये 7.50 करोड़ जारी, टर्मिनल और सड़क का होगा निर्माण…

कुशीनगर : कुशीनगर एयरपोर्ट के टर्मिनल और सड़क निर्माण के लिये एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से 7.50 करोड़ की धनराशि जारी हुई है।

यह ख़बर अमर उजाला के गोरखपुर संस्करण में आयी है जिसमे गोरखपुर और कुशीनगर एयरपोर्ट के निर्देशक अनिल कुमार द्विवेदी के हवाले से लिखा गया है कि

कुशीनगर एयरपोर्ट के भीतरी भाग में बने बिल्डिंग को स्वरूप बदल टर्मिनल बनाया जायेगा। साथ ही आवश्यक भीतरी सड़क बनायी जायेगी जिसके लिये बजट मिल चुका है तथा जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करायी जाएगी।

कार्य पूरा होने के बाद लोकल उड़ान शुरू होने की रास्ता साफ हो जायेगा।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 04 की मौत 50 लोग घायल…

लखनऊ : बुधवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले में भीषण हादसे में 04 लोगों की मौत और 50 के करीब घायल बताये जा रहे है जिनका ईलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

ख़बर के अनुसार देर रात कन्नौज पहुँची जयपुर से बिहार जा रही डबल डेकर बस पहिया फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में अधिकतर लोग बिहार के दरभंगा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के हैं।

यात्रियों ने मीडिया को बताया कि तेज आवाज के साथ बस पलट गयी, वही हादसे की ख़बर पाकर पुलिस और एक्सप्रेस वे पर गस्त करने वाले टीम ने अंदर फसे लोगों को निकालना शुरू कर अस्पताल भेजवाया।

जिसमे दबकर 4 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है जिनमे 2 महिलाएं भी शामिल है।अभी इनकी पहचान नही हो पाई है।

दुश्मनी निकालने के लिये किसान के 700 केले पौधे को काटकर गिरा दिया, हनुमानगंज थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : हनुमानगंज थाने के बुलहवां गांव के बैरा टोला में एक किसान किशोर साहनी ने केले के 700 पेड़ लगाये थे कि अगले वर्ष बेटी की शादी तक तैयार होने पर आर्थिक मदद होगी।

परन्तु किसी ने दुश्मनी साधने के लिये किसान के खड़े लहराते केले के 700 पौधों को काटकर गिरा दिया, इसकी ख़बर बुधवार को हुई लोगों को हुई तो यह दृश्य देख लोंगो ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की।

वही पीड़ित किसान किशोर साहनी ने थाने में तहरीर सौप जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

जिस पर पुलिस ने जांचोपरांत कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे गाड़ी में सवार 5 लोग…

कुशीनगर : कसया थाने के बरवां जंगल के समीप एनएच 28 पर पीजीआई लखनऊ से दवा करा कार से लौट रहे एक परिवार बाल-बाल आग की चपेट में आने से बचे।

दरअसल परिवार लखनऊ से ईलाज करा घर जा रहे थे कि कसया थाने के बरवां जंगल के समीप अचानक उनके चलती कार में आग लग गयी, उस समय कार में कुल 05 लोग जिनमे 03 पुरूष 01 महिला और 01 बच्चा शामिल थे।

उन्होंने फौरन किसी तरह कार से निकलने में कामयाब हो गये वरना बड़े हादसे के शिकार हो सकते थे।

वही ख़बर पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची तब तक कार पूरी तरह जल गई थी, उधर कार में आग लगने का कारण पता नही चल सका है।

कार में सवार लोग तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बताये जा रही जबकि उनकी नाम पता नही चल पाया है।

 

बलिया में युवती का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म,पीड़िता परिजनों संग पहुँची एसपी कार्यालय…

बलिया : बलिया जिले के मनियर थाना के एक गांव की युवती अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय कार्यवाही के लिये गुहार लगाने पहुँची थी।जहाँ वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

यह दृश्य देख वहाँ मौजूद पत्रकारों ने आने का कारण पूछा तो उनकी बात सुन सब सन्न रह गये।

परिजनों ने मीडिया को बताया कि हमारी लड़की घर पर अकेली थी, और हम लोग काम से बाहर थे तभी गांव के दबंग युवको ने घर से चाकू की नोक पर अपहरण कर

दिल्ली ले गये जहाँ लड़की के साथ गलत कार्य किया गया, किसी तरह लड़की घर वापस आयी तो हम लोग स्थानीय थाने में गये परन्तु कोई सुनवाई नही हुई।

जिसके बाद हमे एसपी कार्यालय आये है मगर यहाँ भी कोई सुन नही रहा।यह ख़बर मीडिया में आने पर पुलिस सक्रिय हुई है तथा दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

 

घने कोहरे के कारण टूरिस्ट बस सहित 3 ट्रक आपस में भिड़े

कुशीनगर : घने कोहरे के कारण टूरिस्ट बस और 3 ट्रक आपस में भिड़ गये जिसमे वाहनों के 4 ड्राइवर व 2 खलासी घायल बताये जा रहे।

जिन्हें ईलाज के लिये अस्पताल भेजा गया वही एक ड्राइवर कि हालात गंभीर बतायी जा रही है जिसे गोरखपुर रेफ़र किया गया है ।

यह दुर्घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH-28 पर नाथानी पेट्रोल पम्प के सामने की हुई है।

अपडेट जारी…

चाची नमस्ते बोल ले उड़ा सोने की चेन, तहरीर सौप कार्यवाही की मांग…

देवरिया : रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव वनस्पति बाजार में मंगलवार को एक युवक ने पहले एक महिला को रोक नमस्ते बोल अभिवादन किया उसके बाद बातों में उलझा सोने की क़ीमती चेन ले फ़रार हो गया।

पीड़ित महिला विमला देवी पत्नी नंदलाल ने पुलिस को तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की है जहाँ उन्होंने बताया है कि चौराहे पर अपने राइस मिल पर जाते हुये एक युवक ने रोक नमस्ते किया।

तथा उसने बताया कि आप का लड़का सोने की चेन मांगा है उसके बातों में आकर चेन दे दिया परन्तु जब लड़के को फ़ोन से पूछा तो उसने बताया कि चेन किसी से नही मंगवाया तब ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित परिवार से रिश्वत लेने के मामले में लेखपाल निलंबित तथा कानूनगों का स्थानांतरण…

कुशीनगर : कप्तानगंज तहसील के पथरदेवा गांव में दशहरा के दिन लगी आग से जान माल की भारी नुकसान हुआ था,सरकार की तरफ से मिलने वाले आर्थिक मदद दिलाने के एवज में हल्का लेखपाल द्वारा पैसा लेने के मामले में डीएम के निर्देश पर।

एसडीएम ने निलंबित कर दिया है साथ ही राजस्व निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

पथरदेवा गांव में दशहरा के दिन भीषण आग लग गयी थी जिसमे 5 झोपड़ी, सभी परिवार के समान के साथ साथ भैस, बकरी और एक 5 वर्षीय बच्ची की जलने से मौत हो गयी थी। 

जहाँ मौके पर एसडीएम व तहसीलदार अन्य पहुँचे थे,मृत बच्ची के परिजनों को सरकार की तरफ से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलनी थी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि यही पैसा दिलाने के एवज में हल्का लेखपाल राहुल सिंह ने 20 हज़ार की मांग की तथा किसी तरह 12 हज़ार का व्यस्था कर दे भी दिया गया, परन्तु लेखपाल लगातार पैसा के लिये दबाव बनाते रहे।

इससे अजीज आकर परिवार ने हिदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा से पूरी बात बताई जिसने पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह के संज्ञान में लाया, जिसे गंभीर मानते हुऐ एसडीएम अरविंद कुमार को कार्यवाही का निर्देश दिया।

जहाँ लेखपाल से पीड़ित परिवार को पैसा वापस दिलाया गया, साथ ही लेखपाल को निलंबित कर उनके साथ राजस्व निरीक्षक बनारसी यादव को भी वहाँ से हटा कार्यलय से संबद्ध कर दिया गया।

बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में 2 लोग घायल, जिला अस्पताल रेफ़र…

कुशीनगर : मंगलवार सुबह कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कोहरवालिया पीएनबी बैंक के सामने कोहरे के बीच दो बाइको के आमने सामने की भिड़ंत में 2 लोग घायल हो गये है।

जिन्हें स्थानीय लोग और सूचना पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस से कुबेरस्थान सीएचसी भेजा गया जहाँ गंभीर चोट देखते हुये, जिला अस्पताल के लिये रेफ़र कर दिया गया,जहा ईलाज जारी है।

FAST TAG क्या है? जाने इसके बारे में पूरी जानकारी आसान शब्दोँ में,1 दिसम्बर हो रहा शुरू…

Fast Tag देश में 1 दिसम्बर से शुरू हो रहा आइये जाने इसके बारे आसान शब्दों में.

Fast Tag क्या है- फ़ास्ट टैग एक माध्यम है ऑनलाइन नेशनल हाइवे पर टोल जमा करने का आसान व सुविधायुक्त प्रणाली.जो एक प्रीपेड खाते से जुड़ा होता है, जिससे से लागू टोल राशि काटी जायेगी है.

कैसे कटेगा पैसा– Fast Tag सीधे आपके बैंक खाते या UPI से लिंक होता है जो स्टीकर, टैग रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक से जुड़ा होता है. स्टीकर को अपने वाहन के आगे सीसे पर चिपकाना होगा,जो टोल पर लगे हाई लेबल कैमरा रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) से जुड़ा होने के कारण लागूं शुल्क को काट लेगा वह भी आपके बिना रोके.

Fast Tag से फ़ायदे : फ़ास्ट टैग से आपको फ़ायदे ही फ़ायदे जैसे.

  • समय व तेल की बचत
  • कैश बैक 2.5%
  • sms द्वारा alert
  • ऑनलाइन रिचार्ज
  • Accidental death cover of Rs. 1,00,000/.etc.

Fast Tag से बड़ा फ़ायदा टोल पर लगने वाले जाम से मुक्ति यानि की टोल पर Fast Tag प्रयोग करने वालो को विशेष लेन रिज़र्व होगा जहा उन्हें रुकने की आवशयकता नहीं पड़ती,गाड़ी स्पीड में होने के बाद भी Fast Tag टैग रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक से जुड़ा होने के कारण भुगतान आसानी से हो जायेगा.

इसका फ़ायदा आपके तेल व समय में होना सव्भाविक है,साथ ही 2.5% कैशबैक,sms alert प्राप्त होगे.

Fast Tag कैसे मिलेगा : सरकार ने Fast Tag की बिक्री के लिये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रखा है,ऑनलाइन आप अमेज़न(Amazon) से खरीद सकते है साथ ही ऑफलाइन टोल स्टोर चुनिदा पेट्रोल पम्प से खरीद सकते है.

Fast Tag का शुल्क : फ़ास्ट टैग का ज्वाइन Fee 100 रूपये +GST ,और साथ में गाडियों के हिसाब से सिक्यूरिटी फी डिपोजिट होगा जो 200 से 500 के बीच होगा जो रिफंडबल है.

Fast Tag के लिये आवशयक दस्तावेज़ : इसके लिये आपको वाहन का आरसी पेपर,आधार,या डीएल,पासपोर्ट साइज़ एक फ़ोटो.इत्यादि.

Fast Tag की वैधता – Fast Tag की वैधता Unlimted Day है.

कृप्या शेयर जरुर करे.