Home Blog Page 131

खड्डा में हुई छात्रा की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक,प्रशासन को दिये निर्देश

कुशीनगर : शनिवार सुबह खड्डा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल आक्सफोर्ड चिल्ड्रेन एकेडमी का स्कूली वैन गड्ढे में पलटने से मौके पर 01 छात्रा की मौत की मौत हो गयी वही 01 दर्जन बच्चे घायल हुये।

छात्रा की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतक छात्रा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

साथ ही जिला प्रशासन को हादसे में घायल हुए बच्चों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने वैन ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।

फेसबुक से महिलाओं के फ़ोटो निकाल, अश्लिल बना करता था ब्लैकमेल

गाजियाबाद : गाजियाबाद के मुरादनगर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है। जो सोशल मीडिया फेसबुक से महिलाओं,लड़कियों के फ़ोटो निकाल उसे सॉफ्टवेयर की मदद से अश्लिल फ़ोटो में तब्दील कर, फ़ोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करता था।

पुलिस को उसके पास से आधा दर्जन स्मार्टफोन 02 डायरी व अन्य सामान बरामद हुआ।डायरी में 100 के करीब महिलाओं के नंबर मिले है।वही उसके मोबाइल फोन से 60 अश्लिल फ़ोटो मिले है जिन्हें भेज ब्लैकमेल करता था।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनोज त्यागी है जो गांव में खेतीबाड़ी करता था परन्तु शातिर ने सैकड़ो महिलाओं, लड़कियों को अपने जाल में फसा ब्लैकमेल कर रहा रखा था।

वही पुलिस की जांच में सामने आया कि इस शख्स पर जिले के अन्य थानों में भी आधा दर्जन मामले दर्ज है।ब्लैकमेल की शिकार कई महिला ,लड़कियों ने इस समंध में मामला दर्ज कराया था।जिस पर कार्यवाही हुई है।

खड्डा में निजी स्कूल का वैन पलटा एक छात्रा की मौत, एक दर्जन घायल

कुशीनगर : खड्डा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल जिसका नाम आक्सफोर्ड स्कूल बताया जा रहा है।शनिवार सुबह स्कूल ले जाते समय सारंगछपरा गांव के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी।
जिसके चपेट में आने वैन में बैठी लगभग 12 वर्षीय प्रतिभा नाम की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 10 बच्चों को चोटें आई।
जिन्हें सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराया गया था।

वही ख़बर है कि स्कूल के प्रबंधक से परिजनों ने अपनी बेटी की मौत पर सवाल जबाब किये तो उल्टे प्रबंधक ने उनसे दुर्व्यवहार किया।

खड्डा पुलिस का महिला को पीटने का वीडियो वायरल, पिटाई से महिला का गर्भपात का आरोप

कुशीनगर : खड्डा थाना पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमे थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाद पर पहुँची पुलिस ने एक महिला को 03 पुरूष पुलिसकर्मी तथा 01 महिला कर्मी भी शामिल है।

महिला को निर्ममता से घसीटते हुये ले जाते दिख रहे है, यह दृश्य देख छत पर मौजूद महिलाएं पुलिस से गुजारिश करती दिखती है कि महिला प्रेग्नेंट है।

इस मामले में परिवार का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया।

यह मामला है खड्डा थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर का जहाँ एक विवाद में पुलिस पहुँची थी।

वही इस मामले पर कुशीनगर पुलिस द्वारा बयान आया है कि वहाँ महिलाओं के बीच विवाद हुआ था जहाँ शांति व्यस्था कायम करने के लिये महिला को गिरफ्तार किया गया।तथा मारपीट की घटना को जांच होगी।

जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला पर पुरूष पुलिस कर्मी भी बल का प्रयोग करते दिख रहे है।अब क्या जांच होगी क्या जांच से निकलेगा यह देखना होगा…

बहादुर रोशनी बैरवा बाल विवाह के खिलाफ लड़ कर बनी चेंजमेकर

वह राजस्थान में कम उम्र में मातृत्व को समाप्त करने के लिए पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा चलाए गए #ZeroTeenMothers अभियान में शामिल हुई.

राजस्थान की रोशनी बैरवा केवल दो साल की थीं जब उसने अपने पिता को खो दिया था. उसकी माँ ने उसे जल्द ही छोड़ दिया. उसकी परवरिश दादा-दादी और रिश्तेदारों ने की थी. कुछ साल बाद, उसके रिश्तेदार छोटी लड़की की शादी करने की बात करने लगे.

 रोशनी कहती है, “लेकिन मैं शाम को अन्य बच्चों के साथ पढ़ना और खेलना चाहती थी. शादी का विचार इतना डरावना था कि मत पूछो.”  

एक दिन, जब दबाव बहुत अधिक पडा तो रोशनी अपने बच्चों के समूह (बाल समूह) के पास भाग गई और मदद की मांग की. रोशनी याद करती है, “मेरी सहपाठियों, शिक्षकों और अन्य बुजुर्ग मेरी मदद के लिए आगे आए. उन्होंने मेरी शादी रोकने के लिए मेरे दादा-दादी पर दबाव डाला. बहुत आग्रह के बाद, मेरे दादा-दादी सहमत हुए.” 

उसके बाद के कुछ साल ठीक बीते. लेकिन जब रोशनी 16 साल की हो गई, तो उसकी शादी को ले कर फिर बात शुरू हुई. उसके रिश्तेदार फिर से शादी की बात करने लगे. रोशनी याद करते हुए कहती है,

” मेरे रिश्तेदार मुझ पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहे थे. मैंने इनकार कर दिया तो मुझ पर शारीरिक हमला किया. हर बार जब मैं मना करती थी तो मुझे प्रताड़ित किया जाता था.”

ये बोलते हुए रोशनी की आँखों में दर्द उभर आता है. रोशनी ने आवाज तो उठाई मगर उसके पड़ोस के लोगों ने उसकी हिम्मत की कदर नहीं की. लोग तिरस्कार से उसकी ओर देखते थे. लोगों ने अपने बच्चों को उसके साथ मिलने-जुलने से मना कर दिया. लोग उसे विलेन मानने लगे थे. 

रोशनी को आखिरकार उसके गाँव से बाहर निकाल दिया गया. लेकिन वह फिर भी दृढ़ रही और खुद को शिक्षित करने के अपने मिशन पर कायम रही. बहुत सारे वित्तीय और व्यक्तिगत संघर्ष के बाद, रोशनी ने आर्ट्स में स्नातक कर लिया. 

शिक्षा ने रोशनी को अपनी शर्तों पर जीवन जीने का आत्मविश्वास दिया. वह कहती है, “मुझे एहसास हुआ कि मेरी तरह, कई अन्य लड़कियां भी हो सकती हैं जिन्हें अपनी इच्छा के खिलाफ शादी करने के लिए मजबूर किया जा सकता है. कुछ ऐसी भी होंगी जो जल्दी शादी के कारण पढ़ नहीं सकी. मैंने दूसरी लड़कियों के लिए काम करने का फैसला किया.” 

रोशनी ने उन घरों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी, जहां युवा लड़कियों को शादी के लिए मजबूर किया जा रहा था. वह माता-पिता, दादा-दादी और यहां तक कि पड़ोसियों को भी काउंसलिंग के जरिए जल्दी शादी और मातृत्व की बीमारियों और नुकसान के बारे में बताने लगी. 

आज, लोग उसके गाँव को रोशनी के गाँव के रूप में पहचानते हैं, लेकिन बाल विवाह को पूरी तरह से समाप्त करना एक बहुत बड़ा काम है. रोशनी बताती है, “गाँव से बाहर निकाल दिए जाने के बाद भी मैं गाँव के बच्चों के संपर्क में रही. मेरे पास खोने के लिए अब कुछ भी नहीं है, क्योंकि मुझे अपने ही गाँव से बेदखल किया जा चुका है. मुझे सिर्फ इस बात की परवाह है कि जो मैंने झेला वो किसी और को न झेलना पड़े.”

रोशनी कहती हैं, “जो आवाज़ें मायने रखती हैं, उन्हें सशक्त बनाने के लिए, मैं अब नेशनल एनजीओ पॉपुलेशन फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे #ZeroTeenMothers अभियान में शामिल हो गई हूं, जिसका उद्देश्य राजस्थान में कम उम्र में गर्भधारण के नुकसान के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करना है. राजस्थान की आबादी का पाँचवां हिस्सा किशोर हैं. किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लड़ने की जरूरत है ताकि उनके और देश के लिए एक बेहतर कल बन सके.” 

 #ZeroTeenMothers अभियान ने राजस्थान के नीति निर्धारकों का समर्थन प्राप्त किया है जो एक ठोस परिवर्तन में विश्वास करते हैं. यह अभियान 12 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शुरू किया गया और इसे राज्य भर में समर्थन प्राप्त हुआ. अभियान से राजस्थान में किशोर गर्भावस्था के मुद्दे पर फिर से चर्चा करने और इसे समाप्त किए जाने की उम्मीद है. 

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया भारत की एक अग्रणी नागरिक समाज संस्था है, जिसकी स्थापना 1970 में जेआरडी टाटा और डॉ भरत राम ने की थी. इसका मिशन महिला सशक्तीकरण के साथ ही महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों को आगे बढ़ाना है ताकि महिला और पुरुष, विशेष रूप से किशोर और युवा, अपने स्वास्थ्य, भलाई और समृद्धि के लिए सूचित विकल्प लेने में सक्षम हो सके.

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने किशोर स्वास्थ्य में सुधार के लिए चुनौतियों और सिफारिशों को पहचानने और आगे बढ़ाने के लिए देश भर में पहले से ही आठ यूथ लेड कंसल्टेशन आयोजित किए हैं. PFI उत्तर प्रदेश और बिहार में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और विशेष रूप से निशक्तजनों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए भी काम करता है.

देवरिया महोत्सव एवं कुंभ मेले में धमाका करने का मैसेज वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया : हालही में सोशल मीडिया पर देवरिया महोत्सव एवं कुंभ मेले में धमाका करने का मैसेज वायरल करने वाले अभियुक्त को रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।इस समंध में कार्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सोशल मीडिया पर देवरिया महोत्सव एवं कुंभ मेले में धमाका करने का मैसेज वायरल करने वाले कि जांच के दौरान यह पता चला है कि धमकी भरा संदेश नसीरुद्दीन अंसारी पुत्र कमरुद्दीन अंसारी सा0 विशुनपुर चिरकिहवा थाना रामपुर कारखाना के मोबाइल फोन से की गयी है।

इस समंध में थाना रामपुर कारखाना में मु0अ0सं0-32/2020 धारा-153/ 505(1)ख/507 भादवि व 66(च) आईटी एक्ट 7 सीएलए  में मामला दर्ज किया गया था।

जिसके क्रम में आज पुलिस ने सूचना के आधार पर कोटवा मोड़ से इसे गिरफ्तार कर लिया।जिसने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया जिसने बताया कि यह संदेश अपने एक साथी नवाज शरीफ से वायरल कराया था।

डीएम के निर्देश पर निकाला गया कब्र से शव,संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

पीलीभीत : पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले के मूसेपुर कलां गांव में कब्र से दो दिन पूर्व दफन की गयी 19 वर्षीय युवती के शव को, डीएम के निर्देश पर पंचनामा व पोस्टमार्टम हेतु तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया।
रिपोर्ट के अनुसार 03 फरवरी की रात्रि को 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी।जिसे 04 फरवरी को परिवार व रिश्तेदारों ने बिना पुलिस को सूचना दिये।युवती के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।
वही 05 फरवरी को मृतका के पिता ने थाना बरखेड़ा में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का तहरीर दिया।जिस पर पुलिस ने थाना बरखेड़ा पर मुoअoसंo 37/20 धारा 302 आईपीसी बनाम राजेश पंजीकृत किया।
चुकी मृतका के शव को दफ़नाया गया था तो उसे डीएम के आदेश पर आज मजिस्ट्रेट के सामने शव को निकलवा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की अग्रिम कार्यवाही करेगी।

तमकुहीराज-समउर बाजार मार्ग पर चलती ट्रैक्टर में लगी भीषण आग

कुशीनगर : तमकुहीराज-समउर बाजार मार्ग पर ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर में अचानक लगी आग से देखते देखते ट्रैक्टर आग का गोला बन चक्के व अन्य पाटर्स जल गये।

आग लगने कारण ट्रैक्टर में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।वही ट्रैक्टर के चालक ने समय रहते भाग निकला जिससे वह बच गया।

फैक्ट्री में गैस रिसाव से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, जहरीली गैस बना काल

सीतापुर : यूपी के सीतापुर जनपद के बिसवां के चंदन-महमूदपुर पुल में एक दरी बनाने वाले फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 7 लोगों के मृत पाये गये है।

मृतको में 03 बच्चें 01 महिला व 03 पुरूष शामिल है।उनके मौत का कारण फैक्ट्री के पाइपलाइन से ज़हरीली गैस रिसाव से होने की बात से सामने आई है।

सीतापुर के डीएम अखिलेश तिवारी ने सभी 07 लोगों के बारे में पुष्टि कर मीडिया में कहा है की मौत का कारण गैस रिसाव है।वही फैक्टरी में अन्य लोगों की होने की आशंका है।

जिसकी सावधानी पूर्वक जांच की जा रही है वही इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुये।दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

खामपार में चार युवकों की दर्दनाक मौत, स्कूली बस और बाइक सवार के बीच हुआ हादसा

देवरिया : खामपार थाना के भठवा तिवारी गांव के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसे में चार नवयुवकों की मौत की ख़बर है।जिनमे दो की मौत मौके पर हो गयी वही दो की मौत अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गयी।

बताया जा रहा है कि भठवा तिवारी गांव के पास स्कूली बस मार्ग के एक तरफ से जा रही वही दूसरी तरफ से दो बाइकों पर सवार चार युवक जिनकी उम्र 18 से 21 बतायी जा रही थी।

अनियंत्रित होकर बस में जोरदार भिंड़त हुई तथा बस से दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गयी वही दो की ईलाज के दौरान हुई।वही बस का ड्राइवर हादसे के बाद मौका देख फ़रार हो गया।

नीचे पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र का दुर्घटना पर बयान सुनिये।