Home Blog Page 139

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : दीपावली की रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया गांव के दीवान टोला पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मरने की ख़बर है।

वही खबर पाकर पहुँचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेरहमी से पिटाई कर जलाकर मारने की बात कही है।साथ ही बताया है कि हम लोग लड़की का ईलाज गोरखपुर से करा रहे थे।

आज ही यह यहाँ आयी थी कि ससुराल के सभी लोग मिलकर बेरहमी से पिटाई कर जलाकर मार दिया।

वही पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया उधर ससुराल वाले घर छोड़ सभी फ़रार है।

 

दीवाली की रात तमकुहीराज बाजार के ज्वेलर्स की दुकान में आग लगने से,भारी नुकसान…

कुशीनगर : तमकुहीराज बाजार शिव मंदिर कटरे में स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स की दुकान में दिवाली की रात अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण,

भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है,वैसे आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी हो सकती है।

सुबह इसका पता चलने पर स्थानीय लोगों व व्यापार से जुड़े लोगों का मजमा लगा रहा,

सूचना पाकर स्थानीय विधायक व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पहुँच कर ढाढस बंधाया।

 

पुलिस अधीक्षक अनाथ आश्रम पहुँच बच्चों संग मनायी दीवाली…

कुशीनगर : दीपावली की शाम पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र पडरौना कोतवाली के परसौनी कला गांव स्थित अनाथ आश्रम में पहुँच, बच्चों संग दीपावली मनायी।

तथा बच्चों को कपड़े व उपहार दिये, जिसे पाकर बच्चें बहुत खुश हुये।

धनतेरस के दिन सर्राफा व्यवसायी की दुकान में सेंधमारी कर, लाखों की नगदी व जेवरात की चोरी…

कुशीनगर : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरपुर बरवां चैराहे संचालित सर्राफा की दुकान में अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात दीवाल में सेंधमारी कर लाखों का नगदी, व सोने चांदी की जेवरात चोरी कर लिये।

धनतेरस पर सुबह दुकानदार राजू वर्मा के पहुंचने पर मामला प्रकाश में आया,

जिन्होंने पुलिस को सूचना दी जहाँ स्थानीय पुलिस चौकी की पुलिस ने छानबीन की।

वही धनतेरस के दिन चोरी की वारदात से आस पास के दुकानदारों में भी भय है।

इसके पूर्व भी इलाके में कई चोरियों की वारदात हो चुकी है, परन्तु किसी भी मामले में कोई पकड़ा नही गया जिससे चोरों का हौसला बुलंद है।

 

दीपावली पर छोटे दुकानदारों से मिट्टी के दिये खरीद, थानों को रोशन करने का डीजीपी का निर्देश…

कुशीनगर : यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश के सभी एसपी/एसएसपी को दीपावली पर स्थानीय छोटे दुकानदारों और फुटकर विक्रेताओं से मिट्टी के दिये खरीद, 

थानों को प्रज्वलित कर सजाये जाने के निर्देश दिया है।जो एक सराहनीय पहल है।

संगठन के नाम पर चालकों से अवैध वसूली के मामले में 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी…

कुशीनगर : थाना तरयासुजान पुलिस ने एक ऐसे रैकेट को पकड़ा है जो संगठन के नाम पर हाइवे पर चलने वाले चालकों से अवैध वसूली करते थे।

इनके पास से पुलिस को नगद 2310 रुपये, मोबाइल फोन, संगठन का पम्पलेट, और वसूले गये पैसे का हिसाब की दो डायरी बरामद हुई है।

जो अखिल भारतीय क्रान्तिकारी वाहन स्वामी संगठन के नाम पर वसूली करते थे जिन्हें पुलिस ने बहद ग्राम टोल प्लाजा के आगे से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान 1-आशुतोष कुमार राय पुत्र सत्यदेव राय , थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर.

2-कैफ अली पुत्र आदम अली निवासी डुमरिया थाना तरया सुजान

3-अनवर अंसारी पुत्र सिकन्दर अंसारी निवासी डुमरिया थाना तरया सुजान 

4-अजय कुमार पुत्र विरेन्द्र

5-नुरहुदा अंसारी पुत्र मुबाकर निवासी डुमरिया

6-मुस्ताक अंसारी पुत्र असलम निवासी डुमरिया थाना तरया सुजान के रूप हुई है।

13 साल पुराने मामले में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त अतुल सिंह को कोर्ट ने भेजा जेल…

कुशीनगर : यूपी गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अतुल सिंह को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने 13 साल पुराने मामले में दोषी पाते हुये।

पांच साल की कैद और दस हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।

श्री सिंह पर 2006 में मोहन मुंडेरा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक भाषण देने का आरोप लगा था।

ख़बर पढ़े क्लिक करे

बौना कैसे वाहन चोरी गैंग का मुखिया बन गया, पुलिस भी हो गयी हैरान 

सवा 2 फिट का बौना जिसने चुराई 60 लग्जरी गाड़िया, पुलिस समझती थी बच्चा…

गाजियाबाद : गाजियाबाद जिले के लोनी थाना की पुलिस ने बौना गैंग का खुलासा किया है,जिसका गैंग लीडर मात्र सवा दो फुट का बौना है।जिसने दो वर्ष में

60 लग्जरी कारों की चोरी का वारदात का अंजाम दे चुका है जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसके साथियों संग पकड़ा है।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान रौनक अली उर्फ बब्बू, जमशेद उर्फ बौना, ताज मोहम्मद उर्फ चांद व याकूब के रूप में हुई है। बब्बू व बौना संभल जिले का रहने वाले है साथ ही दोनों रिस्तेदार है।

वहीं ताज मोहम्मद मीरपुर हिन्दू गांव और याकूब दिल्ली की सुंदर नगर कॉलोनी का रहने वाला है जिसकी कबाड़ी की दुकान है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बौना कार चोरी में मास्टर है,उसने 2 साल पहले ही गैंग में एंट्री ली परन्तु चोरी में मास्टर होने के चलते

गैंग उसके नाम हो गया जिसे बौना गैंग नाम दिया गया। बौना कारों की आड़ में छिपकर शीशा तोड़ कर अंदर घुस कार के इग्नीशन का लॉक तोड़ देता था। बौना अब तक करीब 60 कार चुरा चुका है।

पुलिस ने इनके निशानदेही पर चोरी की 9 लग्जरी कार बरामद की है जिसे दिल्ली एनसीआर के अलग अलग इलाकों से चोरी की गयी है।

पुलिस ने बताया है कि कई जगह वाहन चोरी की सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह बौना दिखता था परन्तु उसकी कद इतना कम था कि इसे खेलते हुए बच्चा समझ ध्यान नही जाता था।

और अब यही छोटा बौना गैंग का सरगना निकला।

कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज के लिये केंद्र सरकार की मिली मंजूरी…

कुशीनगर : मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश सरकार की तरफ से कुशीनगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गयी है।

केंद्र ने यूपी के दो जिलों में मिले प्रस्ताव जिसमे कुशीनगर व बिजनौर को मंजूरी प्रदान कर दी है।

अब आने वाले दिनों में इसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिये पडरौना तहसील के कुबेरस्थान रोड स्थित रामपुर कृषि फार्म की भूमि को चयन कर।

जिला प्रशासन द्वारा शासन को रिपोट भेज दी गयी, जहाँ से जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रस्ताव को केंद्र को भेजा गया जिसकी मंजूरी मिल गयी है।

नीचे पढ़े : क्लिक करे

कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज के लिये जिलाधिकारी ने रामपुर कृषि फॉर्म का निरीक्षण कर चिन्हित किया…

 

सीएमओ दफ्तर के बाबू का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद, तेजी से हो रहा वायरल…

कुशीनगर : सीएमओ कार्यलय में कार्यरत एक बाबू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे नशे की हालत में हाथ मे असलहा लेकर निजी अस्पताल की जाँच करने पहुँचे है।

बाबू का नाम अनूप सिंह बताया जा रहा है जो सीएमओ कार्यलय में तैनात है।

और जांच करने पहुँचे है कप्तानगंज के मदर केयर हॉस्पिटल में रात के 12 बजे, जहाँ वहाँ तैनात स्टाप से बदसुलकी करने व एक लाख की मांग करने का आरोप लगाया गया है।

बाबू के साथ आये एक और युवक भी है जिसके पास भी असलहा है।

अब देखना है सीएमओ साहब अपने बाबू पर क्या कार्यवाही करते है या लीपापोती है।

नीचे पढ़े : क्लिक करें।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखना पड़ा महंगा,24 घंटे में दर्जनों पर कार्यवाही