Home Blog Page 138

प्रदर्शन कर रहे 314 लेखपाल निलंबित,पडरौना कोतवाली में मामला दर्ज…

कुशीनगर : जिले के विभन्न तहसीलों के लेखपाल अपनी मांगों को लेकर लगातार कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है।सरकार द्वारा इनके काम बंद कर प्रदर्शन करने पर एस्मा कानून लागू कर दिया गया।

परन्तु फिर भी यह जमे रहे इस बीच पूरे जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद अपने प्रदर्शन को अंजाम देते रहे जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुये 20 दिसम्बर को,

जिले के 314 लेखपालों को निलंबित तथा नो वर्क नो पे के तहत ब्रेक इन सर्विस की गई है।

वही प्रशासन द्वारा धारा 144 का उल्लंघन करने पर इन सभी के विरुद्ध पडरौना कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया साथ ही इनकी बर्खास्तगी का अलग नोटिस भेजी जा रही है।

 

गोरखपुर में जुमे की नवाज के बाद पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा…

गोरखपुर : शुक्रवार को जुमे की नवाज के बाद गोरखपुर के नखास चौक,और रेती रोड पर CAA(सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट) के विरोध की आड़ में पुलिस पर पथराव की घटना सामने आयी।

पथराव के समय इलाके में पुलिस बल की कमी देख उपद्रवी काफी पथराव व अशांत माहौल बनाये रखा, वही जब पुलिस बल भारी संख्या में जुटी तो हंगामा व पथराव करने वाले युवकों पर लाठीचार्ज कर वहाँ से खदेड़ पूरे इलाकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

अभी वहा स्थिति कंट्रोल में है तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुये है।

विवाद में मध्यस्थता करने गये व्यक्ति को चाकू लगी, हॉस्पिटल जाते समय हुई मौत…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में पड़ोस में हो रहे विवाद में मध्यस्थता कर शांत कराना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा, जिन्हें झगड़े छुड़ाने के दौरान लगी चाकू से बुरी तरह घायल हुए तथा अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव मुकुंदपुर के कोइरी टोला में दो सगे भाइयों में झगड़ा चल रहा था तभी मारपीट की आशंका देख मुहल्ले के रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति बीच बचाव करने गये

परन्तु उन लोगों के आपसी चाकूबाजी में बीच मे आ गये जिसमे यह बुरी तरह घायल हो गये।परिजन इन्हें फौरन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे मौत हो गयी।

सूचना पर पहुँचे सीओ तमकुहीराज, एसएचओ ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।

और अपडेट जल्द…

पडरौना खिरिया टोला में प्रदर्शन के दौरान पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल…

कुशीनगर : जिले में धारा 144 लगे होने के बावजूद पडरौना के खिरिया टोला में CAB (नागरिक संशोधन विधेयक) के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने पुलिस प्रशासन पर जमकर पथराव किया है।

जिसमे कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की ख़बर है ,वहाँ से आयी कई वीडियो में लोग पुलिस पर पत्थर फेंकते दिख रहे है।जिससे पुलिस को मजबूरन पीछे भागना पड़ा है।

हालांकि की डीएम व एसपी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पहुँच हालात पर काबू पा लिया गया है।जिसमे पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

अपडेट जारी…

धारा 144 लागू होने के बाद गन्ना मूल्य बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर पूर्व मंत्री धरने पर…

कुशीनगर :किसानों के गन्ना मूल्य बढ़ाने और उनकी समस्याओं तथा प्रदेश के अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह,दो लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे।

तथा अपने फ़ेसबुक लाइव से अपने कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित किया जहाँ उन्होंने दो सत्र से महंगाई बढ़ने के बावजूद किसानों के गन्ने मूल्य ना बढ़ाने पर सरकार पर हमला बोला।

साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था कि मसले पर कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त हो चुका है।महिलाओं व लड़की के साथ दुराचार व आग से जला मारने के कई मामले सामने आये।

वही सरकार किसानों व आम लोगों के ध्यान बताने के लिए नये नये संविधान विरुद्ध कार्य कर रही है जिससे असल मुद्दों से लोगों का ध्यान बट जाये।

गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में धारा 144 लगी हुई है जिसके मद्देनजर पूर्व मंत्री व पार्टी के भव्य कार्यक्रम तो नही हो पाया तथा उन्होंने आरोप लगाया कि यहाँ आने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जगह जगह रोक लिया गया है।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद रही तथा मौके पर एडीएम व सीओ ने पहुँच उनका ज्ञापन लिया।

बाद में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ पुलिस लाइन में ले जाकर रखा है जहाँ इनका धरना प्रदर्शन जारी है।

कसया सीओ पर छेडख़ानी करने का मामला दर्ज,एएसपी की जांच के बाद हुआ मामला पंजीकृत…

कुशीनगर : जिनके कंधों पर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वही खुद गैरकानूनी कार्य मे लिप्त हो जाये तो आम जन कहा जाये।

कसया सर्कल के सीओ रामदास पर कसया थाना क्षेत्र की महिला ने छेडख़ानी करने का आरोप लगाया था जिस पर सीओ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

खबर के अनुसार सीओ पर एक महिला ने छेडख़ानी करने का आरोप लगाते हुऐ लगभग 15 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया।

जिसकी गंभीर आरोप को देखते हुये पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच एएसपी को दिया, जांच में कुछ तथ्य सामने आने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कसया थाना में धारा 354, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ है।

 

एसओजी और खड्डा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में, जाली नोट का सप्लायर गिरफ्तार…

कुशीनगर : एसओजी और खड्डा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में महराजगंज जिला निवासी हबीउल्लाह नाम के युवक को पकड़ा है जो जाली नोटों के खपाने में लिप्त था।

पुलिस ने उसके पास से दो हज़ार के 37 नोट कुल 74 हज़ार रुपयों के साथ पकड़ा है जो उसे खपाने की फिराक में था।

पुलिस की पूछताछ में।बताया कि यह नोट बिहार से लेकर आया है।तथा एक असली नोट के बदले तीन नकली नोट लाकर मार्किट में चलाता था।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार के पकड़े गये नोट काफी हद तक असली नोट की तरह दिखते है वाटर मार्क या इत्यादि सभी सामान है।

आशंका जतायी जा रही है कि यह नोट पड़ोसी देश नेपाल के रास्ते पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI देश मे अर्थव्यवस्था कमजोर करने के लिये भेज रही है।

गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने सीने में गोली मारी, लखनऊ रेफ़र…

गोरखपुर : गोरखपुर के गुलहरिया थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास एक युवा प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सीने में सटाकर गोली मार दी।

जिसे अस्पताल में ले जाने पर गंभीर हालत देख लखनऊ के लिये रेफ़र कर दिया है।

वही पुलिस बदमाशों का पकड़ने के लिये टीम बनाकर दबिश दे रही है।लेकिन कोई कामयाबी नही मिली है।

हेलो एप्प डाऊनलोड करें,और जीते पैसे भी Click here

शादियों में बने खाने में मिलाते थे नशीला पदार्थ और देते थे लूट का अंजाम….

चंदौली : यूपी के चंदौली पुलिस ने एक ऐसा गिरोह को पकड़ा है शादी व्याह में शामिल होकर बने खाने में नशीला पदार्थ मिला, खाने वालों से लूटपाट कर फ़रार हो जाते थे।

इस गैंग का सरगना एक फर्जी पत्रकार था जो पुलिस से बचने के लिये जाली आईकार्ड बना साथ लेकर चलता तथा कही रोके जाने पर इसका प्रयोग करता लेकिन इस बार यह चाल नही चली।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुगलसराय पुलिस को जांच के दौरान तीन लोग बाइक पर आते दिखे जिस पर प्रेस लिखा था।

जिन्हें रोका गया तो एक व्यक्ति जो अपने आप को तथाकथित पत्रकार बताते हुऐ पुलिस से उलझ गया।

इस दौरान पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो इनके पास से 1418 ग्राम नशीले पदार्थ अल्प्राजोलाम बरामद हुआ।तथा इनसे पूछताछ हुई तो इन्होंने स्वीकार किया कि हम लोग शादी व्याह में शामिल होकर नशीला पदार्थ पाउडर खाने में मिला देते तथा आदमी के बेहोश होने पर मोबाइल, पैसे और कीमती सामान लूट फ़रार हो जाते।

गिरफ्तार गैंग का सरगना फर्जी पत्रकार कल्लू गुप्ता पुत्र बाबूनन्दन गुप्ता R/O आयर बाजार अहिबैली P.S. चोलापुर वाराणसी है जिसके ऊपर वाराणसी और आसपास के जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

टेकुआटार में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन…

कुशीनगर : टेकुआटार में AIMIM (मजलिस)के बैनर तले विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज अहमद की अगुवाई में सौकड़ों की संख्या में लोगों ने नागरिकता संशोधन विधेयक(CAB)और NRC के विरोध में पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान शाहनवाज अहमद ने कहा कि यह विधेयक संविधान के खिलाफ़ है तथा उन लोगों की तौहीन है जो इस देश को आजाद कराया।

इस दौरान अरमान खान, आदिल, इस्तियाक, सनाउल्लाह, मेराज, क्यमुदिन, डब्लू, शाहबाज सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।