Home Blog Page 143

निजी अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट करने के मामले पिता-पुत्र को हुई जेल

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुरम कालोनी स्थित नवजीवन हॉस्पिटल के कर्मचारी से मारपीट करने व जाति सूचक शब्द प्रयोग करने के मामले में, कोतवाली पुलिस ने मारपीट में शामिल पिता पुत्र को जेल भेज दिया है।

मारपीट की पूरी घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी,यह घटना 28 तारीख का है परन्तु मामला सोमवार को सामने आया।

बताया जा रहा है कि एसपीएन दूबे अपने बेटे अविनाश प्रकाश दूबे व अन्य लोगों के साथ हॉस्पिटल में डॉक्टर से दिखाने पहुँचे, जहाँ स्टाफ से डॉक्टर को तुरंत दिखाने को कहा।

स्टाफ ने उनके परिचय की पर्ची डॉक्टर को दिया जहाँ डॉक्टर ने 5 मिनट में भेजने को कहा।

यही बात जब स्टाफ के अवधेश प्रसाद ने कही तो दबंग अविनाश दुबे व उनके पिता और साथ आये लोग जाति सूचक शब्द प्रयोग करते हुऐ मारपीट करने लगे।

इसी दौरान अविनाश दुवे ने असलहा दिखाकर धमकी दी जो सीसीटीवी में कैद है।

स्टाफ अवधेश प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने SC/ST एक्ट मारपीट, बलवा सहित मामला दर्ज कर लिया, तथा गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया।

 

अहिरौली दान के कचहरी टोला का अस्तित्व मिटाने को आतुर गंडक

कुशीनगर : जिले में बड़ी गंडक नदी तबाही मचाने को आतुर है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पास नदी अमवा खास मुख्य बांध को काट रही है।

वहीं इसी तहसील क्षेत्र के एपी बांध के समीप स्थित अहिरौली दान के कचहरी टोला का अस्तित्व समाप्त करने पर तुली हुई है।

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के एपी बांध पर अहिरौलीदान के खैरखुटा में बने 13.950 नोज कट जाने के कारण नदी की धारा सीधे कचहरी टोला में बने नोज 14.400 पर टकरा रही है।

इससे कचहरी टोला में बचे हुए कुछ घरों को भी नदी अपने आगोश में लेने को आतुर है। करीब 250 घरों  को नदी वर्ष 2011 से ही निशाने पर लेती है, जिससे घर नदी में विलीन हो जाते हैं। वर्ष 2018 तक इस टोले पर सिर्फ 12 घर ही बच गए थे।

इसमें भी पिछले महीने तीन घर नदी में विलीन हो गए। बचे घरों में शिवजी सिंह के घर का आधा हिस्से को नदी ने शनिवार को अपनी धारा में समाहित कर लिया।

वहीं अहिरौली दान  ढाले पर लगभग 70 दुकानें हैं। अवैध रुप से ए पी ततबंध पर कब्जा किए हुए हैं। अहिरौली दान व आस पास के ग्रामीणों का कहना है कि

अगर समय रहते ए पी ततबंध से अवैध अतिक्रमण को हटाकर ए पी ततबंध का मरम्मत नहीं किया गया तो नदी के विकराल रूप से ए पी बांध  नहीं बच सकता है।

रिपोर्ट : तरुण सिंह

mPassport Police App के बारे में जाने,पासपोर्ट आवेदकों को मिलेगी बड़ी राहत

फर्दमुंडेरा में विकास कार्य देखने के तीन सदस्यों का चयन, प्रधान का गबन मामले में पावर हुआ है सीज…

कुशीनगर : मोतीचक ब्लॉक के ग्राम पंचायत फर्दमुंडेरा में आज गांव के सेक्रटरी संदीप गौड़ के देखरेख में पंचायत के विकास कार्य को कराने व निगरानी के लिये 13 सदस्यों से तीन सदस्यों का बहुमत से चयन हुआ।

जिनमे 13 सदस्यों में से 8 सदस्यों ने एकतरफा होकर तीन नाम प्रस्तावित किये जिनके नाम बेलास, सुमन देवी तथा रामपरिखान शामिल है।

गौरतलब है की उक्त ग्राम सभा के ग्राम प्रधान गोपाल मिश्र पर 155 शौचालयों के पैसे के गबन में पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधान को तत्काल प्रभाव से प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों से वंचित कर दिया था।

तब से गांव का विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया अब जाकर तीन सदस्यों का चयन हुआ है जिससे विकास कार्य सुचारू रूप से चल सके।

155 शौचालय के पैसे गबन मामले में प्रधान पर जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही

रामकोला से विधायक रामानंद बौद्ध को कोर्ट ने भेजा जेल, घर मे तोड़फोड़ व आगजनी का मामला…

कुशीनगर : रामकोला से  भासपा विधायक रामानंद बौद्ध को कोर्ट ने अहिरौली बाजार थाना में दर्ज मामले में वांछित होने पर विवेचक की मांग व जानकारी पर जेल भेज दिया।

दरअसल 17 अगस्त को देवरिया जेल में बंद रहे नवरंग सिंह की युवक की मौत की अफवाह के बाद भीड़ ने अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में एक घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी किया था। 

जिसमे विधायक पर अहिरौली बाजार थाने में धारा-147, 148, 149, 186, 342, 395, 436, 427, 504 एवं 506 आईपीसी और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था,जिसमे वांछित थे।

जबकि विधायक पर इसी विवाद से सम्बंधित मामला लेखपाल द्वारा भी 504,506 व 353 में मामला पंजीकृत कराया गया था इसी ।मामले में विधायक रामानंद बौद्ध न्यायालय पहुँचे थे तभी मामले की विवेचना कर रहे दरोगा ने न्यायलय में पेश इसी मामले से जुड़े विधायक की वांछित होने की जानकारी दी।

जिस पर अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं. 4 के न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने विधायक को देवरिया जेल भेज दिया।

कसया में गुप्ता कॉफी कार्नर के मालिक पर फायरिंग,संग्रहालय के बगल का मामला…

कुशीनगर : सोमवार शाम 6 बजे के करीब कसया में संचिलत गुप्ता कॉफ़ी कार्नर के मालिक पर अज्ञात हमलावरों द्वारा राजकीय बौद्ध संग्रहालय के बगल में फायरिंग करने का मामला सामने आया है।

जिसमे कॉफ़ी संचालक जीतू गुप्ता(48) घायल बताये जा रहे जिन्हें पहले सीएचसी कसया ले जाया गया वहाँ से उन्हें गोरखपुर रेफ़र होने की ख़बर है।वही पूरे घटनाक्रम पर पुलिस छानबीन कर रही है।

अपडेट जल्द…

लाईन हाजिर चर्चित दरोगा फिर बहाल, सीओ जांच की रिपोर्ट का कुछ पता नही…

कुशीनगर : विशुनपुरा थाने पर तैनात रहे उप निरीक्षक अरुण कुमार चौबे जिन्हें आरोपी के पिता से 20 दिनों तक बेगारी कराने व पैर की मालिश करवाते हुये।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा लाइन हाजिर किया गया था।तथा मामला मीडिया में आने पर पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर कहा था कि मामले की जांच सीओ तमकुहीराज से करायी जा रही है।

अगर जांच में दोषी पाये जाते है तो आगे की कार्यवाही की जायेगी।

परन्तु जांच रिपोर्ट का तो कुछ पता नही चला परन्तु उप निरीक्षक अरुण कुमार चौबे को बहाल कर बरवापट्टी थाने पर तैनाती की ख़बर है।

तो क्या जांच रिपोर्ट में श्री चौबे निर्दोष पाये गये ? या जांच की बात केवल मामले को संभालने के लिये कही गयी ? या जांच अभी पूरी नही हुई ? ऐसे तमाम सवालों के जबाब मिलने बाकी है। 

वही मामले में कुशीनगर पुलिस ने अपना पछ रखा है जहा उन्होनें कहा है की…

 जाँच आख्या प्रतीक्षित होने की बात कही है यानि की अभी जाँच की रिपोर्ट सौपी नहीं गयी है अब देखना है जाँच रिपोर्ट कब तक सामने आता है.बरहाल बहाली हो गयी है.

निचे इस मामले पर दिये गये पुलिस अधीक्षक के बयान देखिये…

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0hI07Koj4fQ[/embedyt]

बड़हरागंज में बच्चों की निःशुल्क जांच व दवा का वितरण,सैकड़ो लोगों ने उठाया लाभ…

कुशीनगर : रविवार को बड़हरागंज के प्राथमिक विद्यालय पर निःशुल्क दिमागी बुखार मस्तिष्क ज्वर संबंधित जांच व दवा वितरण किया गया।जहाँ सैकड़ो लोगों इसका लाभ उठाया, यहाँ बी आर डी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर कफील अहमद खान, व उनके साथ आए डॉक्टर रत्नेश डॉक्टर नय्यर आज़म , दानिश,पिंटू,आमिर,सूरज,महिपाल, ए के ओझा,मेडिकल स्टॉप के रूम में मौजूद रहे।

जहाँ डॉक्टर कफील अहमद ने कहा कि बच्चों में नई बीमारियां उपज रही है, इस लिए भारत के कई हिस्सों में दवा वितरण किया जा रहा है। बच्चों के अभिभावकों को डॉक्टर कफील अहमद ने बताया की बच्चों को साफ सुथरा पर विशेष ध्यान रखने की बात कही।

कार्यक्रम आयोजक मंडल मास्टर फसिहुज्जमा, डॉक्टर महमूद,डॉक्टर सिकंदर,इस्तेखार अहमद,उजैर अहमद,मो0 आतिफ,दानिश,मो0 राफे,मो0 तालिब,सुनील मद्धेशिया, नदीम अख़्तर, रूकनुद्दीन मुंशी,कैसर अली,शाह आलम,कैलाश गुप्ता, फिरोज़ अहमद,अरमान,जावेद आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : कैसर अली

15 सालों से चल रहा हिन्दू- मुस्लिम विवाद आपसी बातचीत से खत्म,एक दुसरे को मिठाई खिला व गले मिल किया विवाद ख़त्म…

कुशीनगर : कसया थाना के गाँव खोराबर में आज विगत 15 वर्ष से चला आ रहा हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद आपसी बातचीत व सहमती से खत्म हो गया जहा दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दुसरे को मिठाई खिला व गले मिल मिलजुल कर रहने का निर्णय लिया.

दोनों समुदाय के विवाद को सुलझाने व आपसी सहमति बनाने में मुख्य भूमिका राजनीती से जुड़े राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी भईया की रही अपनी उपस्थिति में दोनों समुदायों में से सर्वसम्मति से 8-8 लोगों की सद्भावना कमेटी गठित कर विवाद समाप्त कराया.

उन्होंने अपने बयान में फेसबुक पर लिखा है की  

आज मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे खुशी भरा दिन रहा खोराबर में 15 सालों से चल रहे हिन्दू मुस्लिम के बीच का विवाद खत्म हो गया है। यहाँ के दोनों पक्षों के लोग आपसी सहमति से मेरे देख रेख में आगे से गाँव में मिल जुल कर रहने का निर्णय लिया तथा गले लग कर एवम एक दुसरे को मिठाई खिला कर भाई चारे का बहुत बड़ा संदेश दिया

इस दौरान प्रमुख रूप से आशिक अली, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि कैफुल अली मजनू, मधुसूदन कुशवाहा व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

कसया में कार बाईक व अन्य वाहनों के बीमा(Insurance services) की सुविधा उपल्ध…

कुशीनगर : अगर आप कसया(kasya) के आस-पास के क्षेत्र में है और अपनी दो पहिया या चार पहिया वाहनों की बीमा(Insurance)  करवाने की सोच रहे है. या बीमा(Insurance) करवाना चाहते है तो आपके लिये ख़बर है.आप कसया (Kasya) हाइवे के पास राजगोल्डन ट्रांसपोर्ट कम्पनी में अपनी वाहनों की न्यू बीमा (New  Insurance) या रेनुअल बीमा (Renew Insurance) करा सकते है.जिसका पूरा पता व संपर्क नंबर बैनर पर दिया है.

#कुशीनगर में बीमा सेवा,(Insurance services)

#कसया,पडरौना,हाटा,तमकुहीराज में गाडियों की बीमा सेवा (Insurance services)

 

घूसखोरी से तंग आकर एनडीआरएफ का जवान बैठा अनशन पर,पडरौना तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप…

कुशीनगर : जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक अर्धसैनिक बल का जवान आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हुआ।जिसकी सूचना जवान 18 तारीख को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप अवगत करा दिया था।

जवान का नाम रविकान्त मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा निवासी चितहा बासी चितगौड़ा जो वर्तमान में एनडीआरएफ में तैनात है तथा छुटियो पर घर आये है।

जवान ने जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में लिखा है की कि प्रार्थी के पिता सुरेंद्र मिश्रा एसडीएम पडरौना के यहां धारा 80 यूपीo भी o सी o के तहत अपनी भूमि आरजी नंबर 406/ 0.1860 कृषि भूमि को व्यवसाई भूमि परिवर्तन के लिए वाद दाखिल किया था।

परंतु तहसील प्रशासन ने अनुचित धन ना पाने के कारण गलत रिपोर्ट लगाकर पैसे की भारी क्षति पहुंचाई वही 200 से 250 लोगों कि रोजगार से जुड़ने से मौका वंचित करा दिया, जिससे प्रार्थी को शारीरिक और मानसिक व आर्थिक क्षति पहुंचाई पहुंची है।

प्रार्थी छूट्टी लेकर कागजात को मूलरूप देने का प्रयास किया परन्तु विफल होने पर आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है।