Home Blog Page 149

3 महीने चला शौभाग्य योजना से लगा पोल, 5 महीने से बदलाव के इंतज़ार में

कुशीनगर : तमकुहीराज तहसील के गांव विजयपुर उत्तरपट्टी में शौभाग्य योजना से इसी वर्ष के जनवरी माह में विधुतीकरण हुआ,वही मार्च में ही ट्रांसफार्मर लगा मुख्य पोल दोनों बीच से टूट गया।

गांव ने लगातार इसकी शिकायत सबस्टेशन गुरवालिया के जेई से की परन्तु विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नही,अब हाल ये है की 5 महीने बीतने के बाद भी टूटा पोल वैसे ही पड़ा है।

जिससे कोई अनहोनी की आंशका हरदम बनी रहती है,इसका फ़ोटो व जानकारी बक्शीनाथ यादव ने ट्विटर के माध्यम से विभाग व मंत्री जी करते हुऐ पोल बदलने की मांग की है।

कच्ची शराब का कहर एक कि मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूँ में कच्ची शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है, जहाँ आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़े प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों से शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, तथा एतिहातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गयी है।

इसके पूर्व भी यह गांव कच्ची शराब से मौत के मामले में चर्चा में रहा है।

फेरीवाले ने किया था छेड़खानी फिर गांव में आया तो महिलाओं ने की जमकर धुनाई

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में  फेरी लगाकर मिठाई बेचने वाले शख्श ने युवती से छेड़खानी कर दी, जब युवती ने अपने घर वालों को बताया तब तक मिठाई वाला गांव से जा चुका था।

लेकिन उसकी तलाश परिजन व मोहल्ले वाले कर रहे थे,फिर क्या था तीन दिन पहले फिर फेरी लगाकर मिठाई बेचने वाला मोहल्ले में आया जिसे देखते ही महिलाएं डंडे झाड़ू से हमला बोल दिया।

और उसकी जमकर धुनाई कर दी और इसका फ़ोटो व वीडियो भी बना लिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है जो वायरल हो रहा है।

 

हाटा नगर में लगातार में हो रही चोरी से दहशत में लोग, बीती रात भी चोरों ने घर को खंगाला

कुशीनगर : पिछले एक माह से हाटा नगर अलग अलग वार्ड में चोरी की वारदातें सामने आयी है,जिनमे अभी जांच पुलिस कर ही रही है तब तक नई चोरी की घटना सामने आ जा रही है।

अब ताजा मामला हाटा वार्ड नंबर 11 पंडित दीनदयाल नगर के निवासी राम नारायण कुशवाहा के आया है।

जहाँ घर बंद देख चोरो ने कमरे का ताला तोड़ घर मे रखे समान को खंगाल दिया, तथा बड़े बक्से घर से निकाल कर पास के धान के खेत मे निकाल कीमती सामान उठा ले गये,बाकी समान को खेत मे बिखेर दिया।

 

व्यवसायी के मुनीब से 1 लाख 16 हज़ार की लूट, पुलिस जाँच में जुटी

कुशीनगर :शनिवार की देरशाम अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर गांव सेंदुआर के पास अज्ञात दो बाईक सवार बदमाशों ने हाटा के जूता व्यवसायी हाजी इकबाल के मुनीम निजामुद्दीन से 1.16 हज़ार रुपये असलहे दिखाकर लूट लिये।

मुनीब ने इस मामले की जानकारी अहिरौली बाजार थाने में अज्ञात लुटरों के ख़िलाफ़ तहरीर दी, जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू की है,तथा मामले में जल्द खुलासे की बात कही है।

अज्ञात युवती का शव पानी मे तैरता मिला, पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी

कुशीनगर : शनिवार सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया चवर के पटहेरिया पुल के नीचे एक 18-20 उम्र के करीब एक लड़की का शव पानी मे तैरता दिखा। जिसकी की पहचान ख़बर लिखे जाने तक नही हुई थी।वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

155 शौचालय के पैसे गबन मामले में प्रधान पर जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही

कुशीनगर : चर्चित मोतीचक ब्लॉक के फर्दमुंडेरा गांव के प्रधान गोपाल मिश्र को 155 शौचालयो का निर्माण न कराकर उस पैसे को निजी प्रयोग में लाना महंगा पड़ा, जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने डीपीआरओ कुशीनगर के जाँच रिपोर्ट के आधार पर सरकारी धन का गबन कर निजी प्रयोग में खर्च पर सख्त रुख अपनाते हुये प्रदत्त मिले कानूनी अधिकार के तहत प्रधान के वित्त और प्रशासनिक अधिकारियों से वंचित कर दिया है।

आदेश में लिखा है की जिला पंचायत राज अधिकारी कुशीनगर द्वारा 17- 6 -2019 को ग्राम पंचायत फर्दमुंडेरा विकासखंड मोतीचक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत निर्मित कराए गए शौचालयों का सत्यापन और निरीक्षण किया गया।

जहां निरीक्षण में पाया गया कि स्वच्छ भारत ग्रामीण योजना अंतर्गत कुल 307 एमआईएस कराया गया है कुल कराए गए एमआईएस की सापेक्ष अभी तक मात्र 101 शौचालयों का निर्माण कराकर फोटो अपलोड कराया गया है जबकि जनपद से खुल 307 एमआईएस के सापेक्ष ग्राम निधि 6 के खाते में तत्समय ही धनराशि अन्तरित की गयी थी।

अंतरित की गई धनराशि के सापेक्ष दिनांक 5-01- 2019 तक 50 शौचालय की धनराशि को छोड़कर शेष धनराशि आहरित कर ली गई है, और काफी समय व्यतीत होने के उपरांत भी शौचालय का निर्माण कराया जाना यह प्रचलित इस होता है कि ग्राम प्रधान और सचिव ग्राम पंचायत फर्दमुंडेरा द्वारा शौचालय की धनराशि का दुरुपयोग कर लिया गया है ।

जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी कुशीनगर ने अपने पत्र संख्या- 753 दिनांक 17 -06 -2019 से ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत मुंडेरा एवं सचिव ग्राम पंचायत मुंडेरा को पत्र संख्या -754 दिनांक 17-6 2019 से अपना पक्ष 1 सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने का आपेछ किया गया।

किंतु ग्राम प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत मुंडेरा द्वारा निर्धारित समय के अंतर्गत अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे कार्यालय पत्र संख्या 826 दिनांक 24 2019 से श्री गोपाल मिश्र ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत फर्दमुंडेरा विकासखंड मोतीचक संयुक्त प्रांत पंचायती राज अधिनियम 1947 तथा संशोधित- 1994 की धारा -95(1)छ के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिस के क्रम में ग्राम प्रधान गोपाल मिश्र द्वारा स्पष्टीकरण का उत्तर अपने 27-6- 2019 से प्रस्तुत किया गया जिसमें उल्लेख किया गया कि 27-6 -2019 तक कुल 124 शौचालयों का फोटो उपलोड हुआ है, मेरे द्वारा कुल 211 शौचालय की धनराशि खर्च की गई है जबकि दर्शाया गया 255 शौचालयों में 46 शौचालय वित्तीय वर्ष 2012- 13 को अपलोड है। 46 शौचालयों को छोड़कर मुझे 211 शौचालय पूर्ण करना है, जिससे अधूरे शौचालय को पूर्ण करने हेतु मुझे 25 जुलाई 2019 तक का समय दिया जाए किंतु 25 जुलाई 2019 तक का समय बीत जाने के बाद भी दिनांक 29-07- 2019 तक 307 एमआईएस 187 का निर्माण कराया गया है तथा 155 शौचालय का निर्माण कराकर फोटो अपलोड कराना अवशेष है।

 इस प्रकार ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत फर्दमुंडेरा द्वारा पर्याप्त समय व्यतीत किए जाने के बाद भी 155 शौचालय का निर्माण कराकर फोटो अपलोड नही किया गया ।जो शासकीय धनराशि अपने निजी प्रयोग कर गबन किया गया।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण )कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के उच्च प्राथमिकताओं में से एक है उसके बावजूद भी निर्माण कार्य मे लापरवाही बरतने के प्रथम दृष्टय दोषी हैं।

अतः उक्त आरोप में गोपाल मिश्र ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत फर्दमुंडेरा विकासखंड मोतीचक को दोषी मानते हुए उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम -1947 यथा संशोधित 1994 की धारा -95( 1)छ के प्रतिबंधात्मक खंड में प्राप्त शक्तियों  का एवं उत्तर प्रदेश सरकार पंचायती राज अनुभाग -1 की अधिसूचना संख्या 1684/ 331/ 1997/ 123/97 दिनांक 30 अप्रैल 1997 द्वारा प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर गोपाल मिश्र ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत फर्द मुंडेरा को तत्काल प्रभाव से प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों से वंचित करता हूं।

तथा प्रकरण की अंतरिम जांच जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच पूरी कर आख्या देने की बात कही गयी है।

 

नेबुआ-नौरंगिया में आया तीन तलाक का मामला, सऊदी से पति ने बोला तीन बार तलाक

कुशीनगर : देश मे तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनने के बाद कुशीनगर जनपद के नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है।जिसमे सऊदी में मौजूद पति ने फ़ोन पर पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया।

साथ ही पीड़िता के ससूर ने पंचायत कर ढेड़ लाख रूपये का चेक सौप परिवार से रिश्ता खत्म करने की बात कही।

ख़बर के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव शोभा छपरा की आनम(परिवर्तित नाम) को पति तराबुद्दीन ने फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया,इसकी ख़बर जब आनम के मायके वालों को हुआ तो वह पहुँचे, जहाँ ससुर ने 1.5 लाख सौप कागजात पर अंगूठा लगवा कर रिश्ता खत्म होने की बात कही।

इस मामले में आनम ने अपने मायके खड्डा थाना क्षेत्र पहुँच कर कानूनी कार्यवाही के लिये तहरीर दी है, पुलिस भी इस मामले की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कह रही है।

 

चौकी प्रभारी ने दी ग्रामीणों को भद्दी भद्दी गालिया, ग्रामीणों में भारी रोष

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर में पहुँचे रविन्द्र नगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पर गांव वालों ने अपमानजनक व भद्दी भद्दी गाली देने का आरोप लगाया है।

ख़बर के अनुसार नाबालिग़ बच्चो के घर कब्जा मामले में जांच के लिये पहुचे जहाँ जबरन सुलहनामा लिखवाकर गांव वालों के हस्ताक्षर लेने का प्रयास किया जहाँ किसी ने भी उनकी लिखी बातों पर असहमति रखते हुये, कोई भी हस्ताक्षर को तैयार नही हुआ।

उससे नाराज चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने गांव वालों को अपमानजनक शब्दों के साथ भद्दी भद्दी गालिया देने लगे तथा गांव में पीएसी बल गिरवाने ,लाठीचार्ज कराने की धमकी दिया जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है, तथा इस मामले में जल्द ही पुलिस कप्तान से मिल गांव वाले कार्यवाही की मांग करेंगे।

वहां मैजूद लोगों का कहना था कि चौकी प्रभारी का बर्ताव पूरी तरह एक पक्षीय था तथा ऐसा कागजात बनवाने चाहते थे कि नाबालिग़ बच्चें एक कमरे की घर को छोड़ दे हालांकि इसमें कामयाब नही पाये।

अब देखना है नाबालिग़ बच्चों के घर को कब्जा जमाये पड़ोसियों से मुक्त प्रशासन कराता है या बच्चों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है।

वहीं विवादित जमीन के बारे में बताया जा रहा है कि इस जमीन में 5 हिस्सेदार है जबकि मौके पर दो लोग काबिज है अब इस विवादित जगह पर 5 हिस्से लगाने को पंचायत हुई जिसमें एक पछ मानने को तैयार नही है।

इनामी रुपयों व गाड़ी के चक्कर मे 13 लाख रुपये गवाये, खेत बेचकर दिये थे पैसे

कुशीनगर : हम लोग अक्सर सुनते है फला कंपनी से बोल रहे आपकी लाटरी लगी है या आपका नंबर लकी ड्रा में चयन किया गया इस तरह के मैसेज या कॉल आते है।

जो कोई इन जालसाजों ठगों के चक्कर मे पड़ता है लालच में पड़ता है उनका केवल चपत ही लगता है, ठीक इसी तरह का मामला सामने आया है जो जिले के रहसु जुनेबी पट्टी निवासी एक व्यक्ति के पास कॉल में बताया गया कि आप एक टीवी प्रोग्राम में 25 लाख नगद और 40 लाख की गाड़ी जीते है, और टीडीएस, तथा अन्य के नाम पर पैसे जमा कराये। इनामी कॉल के चक्कर मे पड़ अपनी पुस्तैनी जमीन बेच धीरे धीरे 13 लाख रुपये, जालसाजों के खातों में जमा करा दिये।

अब जब उन्होंने अपना नंबर बंद कर लिया है, तब ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस से कार्यवाही की मांग कर रहे है।