Home Blog Page 150

कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज के लिये केंद्र सरकार की मिली मंजूरी…

कुशीनगर : मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश सरकार की तरफ से कुशीनगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गयी है।

केंद्र ने यूपी के दो जिलों में मिले प्रस्ताव जिसमे कुशीनगर व बिजनौर को मंजूरी प्रदान कर दी है।

अब आने वाले दिनों में इसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिये पडरौना तहसील के कुबेरस्थान रोड स्थित रामपुर कृषि फार्म की भूमि को चयन कर।

जिला प्रशासन द्वारा शासन को रिपोट भेज दी गयी, जहाँ से जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रस्ताव को केंद्र को भेजा गया जिसकी मंजूरी मिल गयी है।

नीचे पढ़े : क्लिक करे

कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज के लिये जिलाधिकारी ने रामपुर कृषि फॉर्म का निरीक्षण कर चिन्हित किया…

 

सीएमओ दफ्तर के बाबू का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद, तेजी से हो रहा वायरल…

कुशीनगर : सीएमओ कार्यलय में कार्यरत एक बाबू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे नशे की हालत में हाथ मे असलहा लेकर निजी अस्पताल की जाँच करने पहुँचे है।

बाबू का नाम अनूप सिंह बताया जा रहा है जो सीएमओ कार्यलय में तैनात है।

और जांच करने पहुँचे है कप्तानगंज के मदर केयर हॉस्पिटल में रात के 12 बजे, जहाँ वहाँ तैनात स्टाप से बदसुलकी करने व एक लाख की मांग करने का आरोप लगाया गया है।

बाबू के साथ आये एक और युवक भी है जिसके पास भी असलहा है।

अब देखना है सीएमओ साहब अपने बाबू पर क्या कार्यवाही करते है या लीपापोती है।

नीचे पढ़े : क्लिक करें।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखना पड़ा महंगा,24 घंटे में दर्जनों पर कार्यवाही

 

पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने खड्डा में किया फ्लैग मार्च…

कुशीनगर : आगामी आने वाले त्यौहार दीपावली,छठ आदि को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत रैपिड एक्शन फोर्स के जवान जिले के 

अलग अलग थाना क्षेत्र में स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर रहे है।

इसी कड़ी में खड्डा में भी पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के नवरंग सिंह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले नवरंग सिंह,पुलिस द्वारा झूठे केस में फंसाने की कही बात…

कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी पेन्टर नवरंग सिंह अपनी पत्नी चित्रकला के साथ सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल अपने साथ हुये मामले के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस समंध में सपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है की जनपद कुशीनगर के जगदीशपुर गांव निवासी पेन्टर नवरंग आज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलकर स्थानीय पुलिस द्वारा झूठे केस में फंसाने और परिवार का उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की।

पेंटर नवरंग जगदीशपुर चैराहे पर नवरंग पेंटर के नाम से एक दुकान चलाते है। उनका एक पड़ोसी से विवाद हुआ। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2019 को उन्हें गिरफ्तार कर पहले हवालात में पिटाई की और फिर एक झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया।

स्थानीय जनता ने जब इसका विरोध किया तो नवरंग की पत्नी श्रीमती चित्रकला सहित 10 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने अभी भी 150 लोगों पर केस दर्ज कर रखा है और लोगों को धमकाया जा रहाहै। 

क्या भाजपा राज में नागरिकों के मान-सम्मान की ऐसी ही सुरक्षा

होगी? पेंटर नवरंग ने श्री अखिलेश यादव से अपील की है कि “भैया जी हम गरीबों की आवाज बन जाइए। हमारी बातों को दिल्ली तक पहुंचाइए।

हमारी बात को पूरे भारत की जनता जान जाए और उत्तर प्रदेश की सरकार की असलियत को पहचान जाए क्योंकि हम मर सकते हैं लेकिन सच को झुकने नहीं देंगे।

अब पुलिस सहायता के लिये 100 नंबर की जगह 112 नंबर जारी, 26 अक्टूबर से होगा प्रभावी…

कुशीनगर : यूपी पुलिस की तत्काल सहायता के लिये जारी यूपी-100 नंबर जल्द ही 112 नंबर में परिवर्तित होने वाला है।

इसकी जानकारी डीजीपी मुख्यालय की तरफ से लिखे पत्र प्रदेश के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी को अवगत करायी गयी है।

जहा भारत सरकार द्वारा पूरे देश मे लोगों को सहायता के लिये 112 नंबर जारी किया गया है जहाँ पुलिस, फायर, एम्बुलेन्स, जीवन रक्षक एजेंसियां (जैसे कि SDRF) की सेवा प्राप्त की जा सकेंगी।

यूपी में डायल-100 की सेवा 26 अक्टूबर से कार्य करने लगेगा साथ ही 100 नंबर भी सुचारू रूप से चलेगा।

ऑनलाइन eFIR कैसे दर्ज कराये,किन मामलों हो सकता है दर्ज,पढ़े पुरे रिपोर्ट.

सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान को लेकर यूपी पुलिस की बड़ी कार्यवाही…

कुशीनगर : लखनऊ में हुये हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद से सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान पोस्ट करने वालों के खिलाफ़ प्रदेश भर में 24 घंटे के अंदर अब तक कुल-14 अभियोग पंजीकृत किये है।

इस समंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में सोशल मीडिया पर कतिपय पोस्ट इस प्रकार से प्रसारित हो रहे हैं।

जिससे लोक व्यवस्था को भंग करने की चेष्टा स्पष्ट होती है पुलिस मुख्यालय के

सोशल मीडिया सेल एवं साइबर क्राइम यूनिट द्वारा इसे गम्भीरता से लेते हुए 67 सोशल

मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कराने की कार्यवाही की गई है तथा पुलिस महानिदेशक

मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल की मॉनीटरिंग के माध्यम से हरदोई-1,अम्बेडकरनगर-1, प्रतापगढ़-1, देवरिया-1, सहारनपुर-1, हमीरपुर-1, औरैया-2,प्रयागराज-2 जनपदों में कुल 10 एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इसी प्रकार 4 अन्य

प्रकरणों में साइबर काइम यूनिट द्वारा लखनऊ में मुकदमें पंजीकृत किये गये हैं।

 इस प्रकार पिछले 24 घंटे में अभी तक कुल 14 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं भविष्य में

इस तरह की कार्यवाही प्रचलित रहेगी। ऐसे लोग जो सोशल मीडिया पर सुनियोजित रूप

से विभेदकारी पोस्ट प्रेषित कर रहे है, को पृथक से चिन्हित करके उनके विरूद्ध कठोर

कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा साक्ष्यों के आधार पर रासुका जैसी कार्यवाही को संस्थित करने पर भी विचार किया जाएगा।

ऑनलाइन eFIR कैसे दर्ज कराये,किन मामलों हो सकता है दर्ज,पढ़े पुरे रिपोर्ट.

राष्ट्रीय प्रतिभा निर्माण परीक्षा संपन्न,हजारों प्रतिभागीयो ने किया प्रतिभाग

प्रयागराज : मौर्य बंधुत्व क्लब एवं मौर्य कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को को आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा निर्माण परीक्षा में प्रयागराज के 5 परीक्षा केंद्रों पर हजारों परीक्षार्थी शामिल हुए।शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए क्लब की ओर से व्यवस्थापक नामित किए गए थे।

प्रतिभा निर्माण परीक्षा पांच वर्गों प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक वर्ग में आयोजित कराई गई। नकलविहीन परीक्षा के लिए पहले से ही क्लब की ओर से कक्ष निरीक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक नामित कर दिए गए थे।

प्रयागराज में सम्राट अशोक कॉन्वेंट विद्यालय, अशोक पब्लिक इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज मऊ आइमा, केशव पब्लिक स्कूल माधव नगर, तथा एक्सीलेंट विजन टेक्निकल एकेडमी सलोरी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

मेरिट के आधार पर सर्वोच्च अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उनके वर्ग के अनुरूप पृथक रूप से समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा व्यवस्था में इंजीo जीतू शाक्य, चंदा  मैम, नवीन वर्मा, इंजीo रवि शंकर वर्मा, अमृता गुप्ता,अजय मोहन कुशवाहा , रामचंद्र कुशवाहा ,संजय ,रामकिशोर मौर्य , कमलेश मौर्य,रमाशंकर मौर्य , प्रदीप बर्मा , शुभम पटेल एवं सुरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे। 

प्रयागराज के परीक्षा नियंत्रक डॉ पवन मौर्य एवं  इंजी 0 मोहम्मद अरहम सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले प्रतिभाओं को मार्च में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक  महाकुंभ में सम्मानित किया जाएगा । जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थाओं से शिक्षाविद ,वैज्ञानिक ,इंजीनियर डॉक्टर एवं समाजसेवी प्रतिभाग करेंगे।

हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ़ फांसी व पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजे की मांग…

कुशीनगर : रविवार को राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी की एक बैठक कुशीनगर जिला कार्यालय पर हुई,

जिसमे जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करती है कि

वह हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्यारों को फांसी दिलाये एस एस पी लखनऊ डीएम लखनऊ की बर्खास्तगी की मांग करते हैं।

पीड़ित परिवार के परिवार को 50 लाख के मुआवजे की मांग करते हैं।

बैठक मुख्य रूप विनोद पासवान,अंकुश कुमार, पप्पू यादव, विकास सिंह,सुनील सिंह,अजीत मिश्रा, ध्रुव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

अज्ञात हमलावरों ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला,जिला अस्पताल में चल रहा ईलाज…

कुशीनगर : कुशीनगर में पत्रकार राधेश्याम शर्मा की हत्या के बाद एक बार फिर दैनिक समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार उमेश गिरी को  शुक्रवार देर शाम

अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से कई वार किये है।

जिसमे वह बुरी तरह जख्मी हो गये, जहाँ पत्रकार को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया।

जहाँ उनकी हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, पत्रकार उमेश गिरी जटहाँ बाजार थाना क्षेत्र के किन्नरपट्टी गाँव के,बलुआ टोले के निवासी हैं।

जो किन्नर पट्टी बाज़ार से अपने घर जा रहे थे कि जानलेवा हमला हुआ है।

 

Update coming soon…

बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर निलंबित,लखनऊ कार्यालय से सम्बद्ध…

कुशीनगर : बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर अरुण कुमार को प्रबंधकीय विद्यालयों में की गयी नियुक्तियों में अनियमितता,

तथा नियुक्ति जैसे संवेदनशील प्रकरणों में समस्त कार्यवाही दूषित मानसिकता के तहत

सम्पादित करने साथ ही उनके द्वारा मान्यता प्रदान करने में ली जाने वाली सिक्योरिटी ड्राफ्ट को

सरकारी खाते में जमा करने सम्बन्धी प्रकरण में अपने दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन नहीं करने पर विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही करते हुये।

निलंबित कर शिक्षा निदेशक (बेसिक), लखनऊ के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

Bsa kushinagar