कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चखनी भोज छपरा के समीप नहर पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल जली हुई अवस्था मे उधर गये लोगों ने सुबह देखा जिसके बाद धीरे धीरे यह ख़बर आस पास के गाँवो तक ख़बर फैली जहाँ लोग देखने पहुँचे ,वही ग्रामीणों ने बाईक जली देख किसी बड़ी वारदात होने को लेकर आशंकित है ,इसी के तहत जली बाइक के कुछ दूरी तक ग्रामीणों ने खोजबीन की परन्तु कुछ नही मिला।
वही लोंगो को कहना है की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी परन्तु कोई पुलिस प्रशासन से जाँच के लिये मौके पर नही आया।
अज्ञात बाईक जली अवस्था मे नहर पर मिली, लोगों में बड़ी घटना को लेकर आशंका
कांग्रेस ने विधायक अजय लल्लू को नई जिम्मेदारी सौपी…
कुशीनगर : लोकसभा सभा चुनावों में सफलता नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी ने समीक्षा के बाद अपने संगठन को नया रूप देने में जुटा है इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेत्रित्व ने तमकुहीराज से विधायक अजय लल्लू को पूर्वांचल में कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी सौपी गयी है जो अभी विधानसभा में कांग्रेस की ओर से विधानमंडल में नेता है.
वही नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अजय लल्लू ने अपने बयान में कहा की
‘संगठन में बदलाव’ की इस बड़ी जिम्मेदारी में मुझे चुनने के लिए कॉंग्रेस अध्य़क्ष राहुल जी व महासचिव प्रियंका जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। जो जिम्मेवारी आपने दी हैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा,कार्यकर्ताओं का सम्मान व संगठन की मज़बूती ही प्राथमिकता है.
‘संगठन में बदलाव’ की इस बड़ी जिम्मेदारी में मुझे चुनने के लिए कॉंग्रेस अध्य़क्ष @RahulGandhi जी व महासचिव @priyankagandhi जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। जो जिम्मेवारी आपने दी हैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा,कार्यकर्ताओं का सम्मान व संगठन की मज़बूती ही प्राथमिकता है ॥ pic.twitter.com/cXUbXhyIH6
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) June 24, 2019

रामकोला में ड्राईवर की लापरवाही से दर्जनों बच्चों की जान पर बनी, बड़ा हादसा होने से बचा…
कुशीनगर : सोमवार सुबह रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा के पास रेलवे अन्डर पास में भारी जल जमाव के बीच एक निजी स्कूल कप्तानगंज स्थित एन ए एस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वैन के लापरवाह ड्राईवर ने बच्चों से भरे वैन को पानी भरे अंडरपास से निकालने की कोशिश की जो बीच पानी में वैन फसकर बंद हो गयी वही पानी वैन में भरता देखा बच्चें रोने व चिल्लाने लगे, गलिमत रही की बच्चों की रोने व चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़े आये और बच्चों को पानी के बीच फसे वैन से निकालकर बाहर निकला जिससे बच्चों की जान बची, तथा बाद में स्कूल वैन को काफी मक्सत के बाद निकला जा सका वही नाराज लोगों ने ड्राईवर को वैन सहित पुलिस को सौप दिया.
अनियंत्रित होकर स्कार्पियो बड़ी गंडक नहर में गिरी,स्थानीय मदद से निकाला गया
सपा का एयरपोर्ट मामले पर मौन जुलूस, मशाल जुलूस के बाद आज थाली बजाओ सरकार जगाओ प्रदर्शन
सपा का एयरपोर्ट मामले पर मौन जुलूस, मशाल जुलूस के बाद आज थाली बजाओ सरकार जगाओ प्रदर्शन
कुशीनगर : कुशीनगर में एयरपोर्ट मामले पर राजनीति लगभग एक सप्ताह से गरम है जहाँ विपक्ष कुशीनगर एयरपोर्ट मसले पर सरकार को घेर रही है वही सत्ताधारी पार्टी के नेता सरकार की बचाव करते हुए विपक्ष पर जानबूझ कर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगा रहे है।
वही एयरपोर्ट मसले पर सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ब्रह्माशंकर त्रिपाठी अपनी पार्टी की ओर से लगातार तीन दिनों से मोर्चा संभाले हुए है जिनमे जहां पहले दिन मौन जुलूस निकाला, दूसरे दिन मशाल जुलूस और आज थांली बजाकर सरकार को जगाने का आंदोलन कर रहे है जहाँ कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को जल्द से जल्द शुरू कराया जाने तथा तारीख व उड़ान शुरू करने की मांग की गयी वही कल मंगलवार को कसया तहसील पर धरना प्रदर्शन का प्रोग्राम है।
अनियंत्रित होकर स्कार्पियो बड़ी गंडक नहर में गिरी,स्थानीय मदद से निकाला गया ,पढ़े ख़बर…
अनियंत्रित होकर स्कार्पियो बड़ी गंडक नहर में गिरी,स्थानीय मदद से निकाला गया
कुशीनगर : सेवरही थाना क्षेत्र के बनरहा रेग्युलेटर से लगभग दो सौ मीटर दक्षिण एक स्कार्पियो गाड़ी जिसका नम्बर UP 53 CS 8540 की बड़ी गंडक नहर में अनियंत्रित होकर गिर गया, गलिमत रही कि इसमें किसी व्यक्ति को नुकसान नही पहुंचा,वाहन नहर में गिरने की सूचना पर पुलिस ,स्थानीय लोग एव मौके पर पहुँचे विधायक अजय लल्लू के प्रयाश से क्रेन की मदद से स्कार्पियो को बाहर निकाला गया।
स्कार्पियो दुदही ब्लॉक के अजय मिश्र की बतायी जा रही है जो बिहार से किसी को छोड़ कर वापस आ रही थी की रास्ते मे हादसा हुआ।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज के NICU, ICU वार्ड का किया निरीक्षण…
गोरखपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चों के मरने की ख़बरों के बीच आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बी.आर.डी मेडिकल कॉलेज के NICU, ICU वार्ड सहित इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण किया मरीजों का हाल चाल जाना व मेडिकल कॉलेज द्वारा दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सकों को सभी मरीजों का उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.
आज जनपद गोरखपुर के बी.आर.डी मेडिकल कॉलेज के NICU, ICU वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों का हाल चाल जाना व मेडिकल कॉलेज द्वारा दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सकों को सभी मरीजों का उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। pic.twitter.com/LFXRX2ra9u
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2019
कुशीनगर एअरपोर्ट को लेकर सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन…
कुशीनगर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का बचाव एवं शीघ्र उड़ान को लेकर बारिश के बीच सड़क पर निकल विरोध प्रदर्शन किया.इस दौरान सपा सरकार में मंत्री रहे ब्रम्हाशँकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह,लोकसभा प्रत्याशी रहे एनपी कुशवाहा,सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी व समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.
समाजवादी पार्टी एअरपोर्ट मुद्दे पर प्रदर्शन के लिये कई दिनों का प्लान तैयार किया है जिसकी शुरुआत आज से हुई है.

एयरपोर्ट मामले पर सांसद विजय दुबे मिले नागरिक उड्डयन मंत्री से मिला आश्वासन…
लगातार बारिश से किसान खुशहाल, शहरों में लोग जल जमाव से बेहाल
कुशीनगर : देर शाम से जारी बारिश लगातार अभी तक जारी है जहाँ गाँवो में किसान बारिश की पानी पाकर खुश है कि उनके गन्ने और धान के बीजों को पर्याप्त पानी मिला साथ ही भारी उमस और गर्मी से राहत मिल रहा है।
वही शहरी क्षेत्र में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली परन्तु लगातार बारिश से शहरों के सभी जल निकासी के लिये बने नाला ,नालिया उफ़ान के कारण लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत पैदा कर रही है साथ ही नगरपालिका और नगर पंचायत के तैयारी की पोल खोल के रख दिया है।
बेटी की शादी के लिये रखे पैसों को साइबर अपराधियो ने उड़ाया,साइबर सेल ने 24 घंटे में वापस कराया पैसा
कुशीनगर :बसन्तलाल प्रसाद निवासी पटहेरवा पुत्री की शादी के लिए इक्कट्ठा किया पैसा (कुल रु0 21050) साइबर अपराधी ने ऑनलाइन फ्रॉड करके उड़ा दिया, जब इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक की गयी तो मामले को साइबर सेल को सौप दिया ,जहाँ कार्यवाही करते हुऐ साइबर सेल कुशीनगर ने 24 घंटे में पैसा वापस खाते में करा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित का सेंट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया में बचत खाता है एक अनजान व्यक्ति ने अपने आप को बैक कर्मचारी बताते हुये फ़ोन पर कहा की आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है अगर चालू रखना चाहते है तो एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी उपल्ध कराइये जहा उन्हीने पूरी जानकारी और OTP आये मैसेज को बता दिया जिससे पैसा इनके खाते से ट्रान्सफर कर लिया.
पैसे कटने की मैसेज आने पर घबराएं हैरान परेशान बसन्तलाल प्रसाद ने एसपी राजीव नारायण मिश्र से मिल पूरी जानकारी देते हुये कार्यवाही की मांग की जहा एसपी साहब द्वारा मामले को साइबर सेल को सौपा गया जहा पीड़ित के पैसे को 24 घंटे में वापसी खाते में करा दिया गया.
सेवरही में शिकायत पर कार्यवाहीं ना होने से नाराज व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा…
कुशीनगर : सेवरही में शिकायती पत्र को प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा गम्भीरता से नही लिये जाने से नाराज एक व्यक्ति मोबाइल टावर के उपरी हिस्से पर चढ़ कूदकर जानदेने की धमकी देने की ख़बर मिली है बताया जा रहा है इनका नाम जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव है जो नगर पंचायत सेवरही के पूर्व सभासद व प्रबंध निदेशक रहे थे सूचना पर पहुची पुलिस आम लोग उन्हें सुरक्षित उतरने की अपील कर किसी तरह निचे उतारा.
