Home Blog Page 158

कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला

कुशीनगर : प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर अहम फैसला हुआ है, जिसके तहत कुशीनगर एयरपोर्ट को भारतीय विमानन प्राधिकरण (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को हस्तानांरित करने के लिये स्टाम्प शुल्क में छूट दिये जाने का प्रस्ताव कैबिनेट ने लिया है।

साथ ही कुशीनगर एयरपोर्ट से जुड़े सभी फैसले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेगे इसकी घोषणा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रेस वार्ता में कही।

अब अगर आने वाले दिनों में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को कुशीनगर एयरपोर्ट  मिल जाता है तो यहाँ से उड़ान को लेकर जल्द अच्छी खबर मिल सकती है।

कसया में छेडख़ानी का विरोध करने पर लड़की को घर मे जिंदा जलाया,ईलाज के दौरान हुई मौत

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव में दिल दहलाने वाली ख़बर आयी है, जहाँ दबंगों ने गांव ने एक लड़की से छेड़खानी की और जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके घर मे घुसकर जिंदा जला दिया।

गंभीर हालत में ईलाज के लिये मेडिकल कॉलेज गोरखपुर गयी जहाँ उसकी मौत की ख़बर है।

इस मामले मृतका के परिजनों की तरफ से 6 लोगों के खिलाफ़ तहरीर दी गयी जिसमे से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।और बाकी की तलाश जारी है।

वही इस दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व तनाव है एतिहातन पुलिस नजर बनाये हुये है, साथ ही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

नोट: इस ख़बर में मृतका की नाम व जगह की पहचान उजागर नही किया गया।इसके कुछ कारण है।

छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर छात्रों का प्रदर्शन

कुशीनगर : बुद्ध स्नाकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने के लिए प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन कर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

वही प्राचार्य ने छात्रों को समझा-बुझाकर ताला खुलवाया तथा विश्वविद्यालय द्वारा चुनाव की तिथि घोषित होने पर चुनाव कराने की बात कही।

उधर छात्रों का कहना है कि 9 अगस्त और 13 अगस्त को महाविद्यालय प्रशासन को महाविद्यालय में जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर ज्ञापन दिया गया परन्तु कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

इस दौरान प्रत्युष शुक्ला एवं अभिषेक मिश्रा उर्फ मुन्नन,मनमोहन, अविनाश यादव, अजीत सिंह, सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

 

तमकुही व सेवरही ब्लॉक में तैनात एडीओ समाज कल्याण सुर्खियों में,फ़ाइल पास कराने के नाम पर धनउगाही का आरोप

कुशीनगर : तमकुही व सेवरही ब्लाक में तैनात एडीओ समाज कल्याण राकेश यादव पर निर्धन कन्या विवाह योजना का फाइल पास कर जिला कार्यालय भेजने के एवज में धन उगाही करने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है।

जिससे एडीओ मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे है, वही इस मामले पर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति टेबल पर सैकड़ो फ़ाइल से एक फ़ाइल खोज रहा है।जिसे बताया जा रहा है कि सुविधा शुल्क मिलने पर फ़ाइल पास करने के लिये खोज रहे है।

अब देखना है जिला प्रशासन इस प्रकरण पर क्या कार्यवाही करता है।

 

हाटा कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

कुशीनगर : मंगलवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरी मलाव छोटा टोला बसंतपुर में एक अज्ञात युवती का शव आपत्तिजनक अवस्था मे मिला है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जा रहा है कि लड़की की पहचान अभी तक नही हो पाई है साथ ही लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करके शव को ठिकाने लगाया की आशंका है।

बरहाल इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में है, और हर कोई इस लड़की की पहचान के बारे में जानना चाहता है।

धोखाधड़ी कर खाते से निकाले गये पैसों को साइबर सेल ने वापस कराया

कुशीनगर : एक बार फिर साइबर सेल के आरक्षी अनिल कुमार यादव ने बैंक खाते से फ्रॉड कर निकाले गये 66 हज़ार रुपये को पीड़ित के खाते में वापस कराने में कामयाबी पाई है।

इसके पूर्व भी कई मामलों में समय से शिकायत मिलने पर पैसे खातों में वापस करा चुके है।

दरअसल हाटा कोतवाली क्षेत्र की साबित्री देबी ने अपनी गाढ़ी कमाई हाटा के स्टेट बैंक में जमा किया था,जिसे अज्ञात व्यक्ति ने जालसाजी करते हुए मोबाइल पर आये ओटीपी पूछ खाते से 66 हज़ार रुपये खाते से उड़ा दिये।

जब साबित्री देवी को अपनी पूंजी को लूटने का आभास हुआ तो पुलिस अधीक्षक से मिल घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की।जिस पर पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने त्वरित मामले को साइबर सेल को सौप दिया जहाँ जांच।में पता चला कि कई बार मे बैंक खाते से पैसे phone pay और mobiwikk वॉलेट ट्रांसफर किये गये।

इन दोनों वैलेट को फ्रिज कराते हुये पैसे वापस बैंक खाते में करा दिये गये।

ऑनलाइन फ्रॉड होने की दशा में 24 घंटे के अंदर शिकायत की जाती है तो पैसे वापस मिलने की उम्मीद ज्यादा होती है।

 

ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल, यात्रियों को छोड़ चालक फ़रार

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर चौराहा पर शनिवार सुबह पडरौना से शिवपुर की तरह तेज रफ्तार मे जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गन्ने के खेत मे पलट गया जिसमें सवार 10 यात्रियों में से 6 लोग घायल बताये जा रहे है।

जिन्हें चौराहे पर मौजूद लोगों ने ऑटो से बाहर निकाला तथा 108 एम्बुलेंस बुलाकर ईलाज के लिये  अस्पताल भेजवाया।

घायलों में शामिल लोग होलापुर, मठिया शिवपुर के रहने वाले है वही ऑटो चालक दुर्घटना कराकर मौका देख फ़रार हो गया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

कुशीनगर : शुक्रवार को राज्यव्यापी आवाहन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इकाई कुशीनगर  के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया तथा राष्ट्रपति को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा जिनमे  मुख्यतः है (1 )सोनभद्र (घोरावल )नरसंहार के दोषियों पर रासूका लगाने प्रत्येक मृतकों के आश्रितों को 50 लाख का मुआवजा दिए जाने तथा घायलों को 5 लाख देने

(2)  उन्नाव रेप पीड़ित व उसके परिवार को विनषट करने वाले सभी जिम्मेदार  अपराधियों का पर्दाफाश कर उन्हें अविलंब सजा दिलाने (3)कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्थानांतरण अभिलंब रद्द किया करने   (4 ) पूरी तरह पानी से डूबा हुआ सोहन गांव का टोला नवकीपट्टी को बरसाती पानी से मुक्त कराने (5 ) बरसात से बर्बाद (दैवी आपदा )  हुए किसानों की फसल का अभिलंब मुआवजा देने (6) तमकुही राज को टाउन एरिया घोषित किया जाए करने तथा धारा 370 सहित अनेक क्षेत्रीय सवालों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

 तथा उप जिलाधिकारी महोदय कुशीनगर को ज्ञापन दिया गया इस दौरान उपस्थित  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री कामरेड मोहन गोंड, राज्य कौंसिल  के सदस्य कामरेड सगीर आलम व कामरेड मतीउल्लाह सहायक जिला मंत्री कामरेड इस्लाम अंसारी नौजवान सभा, जिला संयोजक कामरेड ब्रजेश कुमार किसान सभा, जिला मंत्री कामरेड समसुद्दीन अंसारी खेत मजदूर यूनियन, जिला मंत्री कामरेड सुदामा यादव सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड समसाद अंसारी कामरेड रविंद्र सिंह कामरेड बीके मंसूरी कामरेड सुरेश पटेल कामरेड नासिर हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता साथी मौजूद  रहे।

शिकायतकर्ताओं को धार्मिक ग्रंथों पुराण और कुरान पर हाथ रख कसम खाने को किया मजबूर,ग्रामीणों में भारी रोष

कुशीनगर : जनपद में ग्रामीणों की शिकायत की जाँच करने पहुँचे एक अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत की सत्यता परखने के लिये, शिकायतकर्ताओं से जिनमे हिन्दू व मुस्लिम दोनों शामिल थे ,उनके धार्मिक ग्रंथों शिव पुराण व कुरान पर हाथ रखवा कर कसम खाने को मजबूर किया तब जाकर उन्हें विश्वास हुआ।

यह मामला पडरौना तहसील के गांव मंशाछपरा का है जहां ग्रामीणों ने एसडीएम से मिल कोटेदार के विरुद्ध अनियमितता की शिकायत की थी, जहाँ एसडीएम ने मामले की जाँच नायब तहसीलदार अमित शेखर को सौंपी जो गुरुवार को गांव में जांच करने पहुँचे।

जो पहले शिकायतकर्ताओं की ही जाँच करने लगे पहले उन्हें सही बोलने को कहा और जब सही कहा तब भी उन्हें विश्वास नही हुआ फिर हिन्दू परिवार से शिव पुराण तथा मुस्लिम से कुरान पर हाथ रखवा कर कसम खिलवाया।

इस युवा अधिकारी के कार्यप्रणाली से गांव वालों में भारी रोष है, क्या अब कोई किसी अनिमितता की शिकायत करने के साथ धार्मिक ग्रंथों का भी बंदोबस्त करना पड़ेगा, इस समंध में जब मीडिया ने एसडीएम दिनेश कुमार को बताया तो उन्होंने नायब तहसीलदार से स्पस्टीकरण मांगने की बात की।

यह मामला गंभीर है अगर अधिकारी इस कार्यप्रणाली की अनुसरण करने लगे तो क्या होगा, पता नही नायब तहसीलदार अपनी रिपोर्ट में धार्मिक ग्रंथों से कसम खिलाने की बात लिखे की नही।

सर्विलांस सेल प्रभारी व शराब तस्कर के वायरल फ़ोटो पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही

कुशीनगर : पिछले हप्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुये सर्विलांस सेल प्रभारी उमेश कुमार और शराब तस्करी करने के आरोपी, मनोज गुप्ता के बीच बातचीत करते एक फ़ोटो वायरल के मामले में 

पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने, इसे गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस सेल प्रभारी उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की ख़बर है।

तस्बीर वायरल होने के साथ साथ जिला पुलिस पर कई प्रश्न चिन्ह लगे साथ ही महकमे की खूब किरकिरी हुई।