Home Blog Page 159

एअरपोर्ट मामले पर, कुशीनगर की जनता के साथ एक और धोखा- आरपीएन सिंह

कुशीनगर : कुशीनगर से पूर्व सांसद रहे आरपीएन सिंह ने बीजेपी सरकार पर कुशीनगर की जनता से एक और धोखा करने का आरोंप लगाते हुये कांग्रेस पार्टी की ओर से इसका विरोध जताने का निर्णय लिया वह कुशीनगर एअरपोर्ट मामले पर चर्चा के बीच अपनी बात रखी है जहा श्री सिंह ने कहा है की…

जो बाटलिंग प्लांट, UPA सरकार और मैंने सांसद होने के नाते कुशीनगर के युवा लोगों के रोज़गार के लिए यहाँ लगाया था परन्तु , भाजपा सरकार आने के बाद गोरखपुर चले गया और अब कसया में जो हवाई अड्डा स्थापित किया जाना था और जिस प्रस्ताव को यूपीए सरकार द्वारा पास किया गया था, अब गोरखपुर ले जाया जा रहा हैं। यह कुशीनगर के साथ बहुत बड़ा छल है। कांग्रेस पार्टी और मैं इस की भर्त्सना करते हैं और इस निर्णय का विरोध करेंगे।

वही कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार को कुशीनगर एअरपोर्ट के लिये दो वर्ष में कोई धन उपल्ध नहीं कराने पर घेरा.


कुशीनगर न्यूज़ पोर्टल पर विज्ञापन लगाने के लिये क्लिक करे.

कुशीनगर एअरपोर्ट के मामले पर सांसद विजय दुबे ने पूर्व सांसद व विपक्ष पर बोला हमला…

कुशीनगर : कुशीनगर एअरपोर्ट का मामला जिले में राजनितिक गलियारों से लेकर आमजन के बीच चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है जिसकी आवाज सोशल मिडिया से लेकर चौक-चौराहे पर आम हो गयी है इसी को लेकर कसया तहसील पर 20 जून को विरोध प्रदर्शन होने वाला है.एअरपोर्ट मामले में पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय के बयान के बाद बीजेपी के नेता कुछ भी कहने में असहज हो गये परन्तु जब इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार और सीएम योगी पर जान बुझकर एअरपोर्ट के कार्य को लेट करने का आरोंप लगने लगे तो तब नये सांसद विजय दुबे ने मोर्चा सभालते हुये पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय और विपक्ष पर हमला बोला है जहा उन्होंने कहा है की

जो अपने 5 वर्ष के पूरे कार्यकाल में एयरपोर्ट का केवल निरक्षण करने में व्यतीत कर दिए ,आज विरोधी मानसिकता के दलों के साथ आंदोलन की बात कर रहे हैं ,भारी जीत इन विरोधी मानसिकता वाले लोगों को हजम नही हो पा रहा है ,जब कि एयरपोर्ट बनेगा और उद्घाटन भी भव्य होगा ,मेडिकल कॉलेज भी बनेगा और चीनी मिल भी खुलेगा ,जनता को गुमराह करने वाले जनता के कितने हितैशी रहे हैं ,ये सभी जानते हैं।सदन पहुंचते ही उड्डयन मंत्री से मिलकर कार्य मे तेजी लाने और कार्य पूर्ण होकर भव्य उद्घाटन संबंधित जानकारी भी , दे दूंगा जल्द।



पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय का बयान जिस पर मौजूदा सांसद का बयान आया…

अब देखना है नये सांसद इस मुद्दे पर कितनी गम्भीरता से मामले को आगे बढ़ाते है कुशीनगर की जनता को राहत पहुचाते क्योंकि पूर्व सांसद भी इस मसले पर मुख्यमंत्री ,केन्द्रीय मंत्री,व प्रधानमंत्री सबसे मिले परन्तु हुआ क्या सबके सामने है प्रदेश सरकार से बजट के अभाव में एअरपोर्ट का कार्य प्रभावित हुआ.और आज लोगों में चर्चा आम हो गयी की  मौजूदा सरकार एअरपोर्ट कार्य में बाधा बन रही है.

 

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों में नवगठित एन्टीरोमियों दस्ता टीम के साथ की बैठक…

कुशीनगर : रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में “एन्टीरोमियों” दस्तों की बैठक की गयी जहा बैठक में बालिकाओं एंव छात्राओं के साथ घटित होने वाले घटनाओं की रोकथाम एंव सुरक्षित* वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों में गठित “एण्टीरोमियों दस्तों” के साथ कार्य योजना की विस्तृत चर्चा करने के बाद.



पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस कर्मियों को अवगत कराया गया कि अपने थाना क्षेत्रों में चिन्हित स्कूल / विद्यालयों / निजी कोचिंग संस्थानों के खुलने व बन्द होने के समय में भ्रमणशील रहकर सूचनाएं संकलित करते हुए असमाजिक व अराजक तत्वों पर नजर रखेगें तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें साथ ही विद्यालय प्रबन्धक व प्रधानाचार्य से सतत सम्पर्क व समन्वय बनाकर रहने को निर्देश दिया गया,साथ ही उन्होंने कहा की एन्टीरोमियों दस्ते द्वारा की जाने वाली कार्यवाहीं की दैनिक समीक्षा की जायेगी.

कुशीनगर एअरपोर्ट को लेकर आमजन में बढ़ा संशय,उड़ेगा या केवल रेगता रहेगा…

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन व इसके बरकरार रहने को लेकर आम लोगों में संशय पैदा हो गया है जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच कायम हो गया है, सपा सरकार में इस वीरान पड़े जनपद को एक बड़ी सौगात के रूप में हवाई पट्टी से इंटरनेशनल एयरपोर्ट चलने का प्रस्ताव मिला, बजट मिला, जरूरत के हिसाब से एयरपोर्ट के नजदीक गाँव के जमीन अधिग्रहण किये गये।जमीन की कमी पड़ी तो प्रशासन ने मौजूदा सरकार में भी जमीनों के अधिग्रहण किये बाउंड्री वाल भी बन गया.

जब इस माह 19 जुलाई से जब उड़ान शुरू होने की ख़बर आयी तो लगा अब उडान शुरू हो जायेगा परन्तु दो दिन पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों की टीम ने एअरपोर्ट का दौरा कर यहाँ से विमान अभी उड़ान शुरू होने में कई कमिया बताते हुये जुलाई में उड़ान नही होने का संकेत देते हुए सब ठीक ठाक होने पर दिसंबर तक बता दिया।जबकि जो कमिया बताई गयी है वह जिला व स्थानीय प्रशासन आसानी से सम्स्या का समाधान कर सकता था परन्तु नहीं किया गया.



वही इसी बीच गोरखपुर से ख़बर आयी कि गोरखपुर जिला प्रशासन गोरखपुर में बड़े एयरपोर्ट के लिये जमीन तलाश रहा है एक एयरपोर्ट गोरखपुर में बनेगा तब से लोगों के मन मे आशंका व्याप्त हो गया है कि कही मौजूदा प्रदेश सरकार कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अवरुद्ध कर गोरखपुर तो नही शिफ्ट करेगी।

जिसका सही जबाब जिला प्रशासन और शासन स्तर से कुशीनगर की जनता को देना चाहिए क्योंकि की अगर इस तरह का खेल अगर यहां की जनता के साथ हुआ तो लंम्बे अरसे तक इसका असर राजनीतिक रूप से पड़ेगा क्योंकि आम युवा और जनमानस चाहे किसी पार्टी से समंध रखता हो इस जनपद लिये उन सबका चाह है कि उड़ान शुरू हो और सही मायने में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने।

जहाँ तक कुशीनगर एयरपोर्ट के निर्माण में मूलभूत आवश्यकताओं के निर्माण की बात है तो प्रदेश में योगी जी की सरकार ने इस साल के आम बजट में कुशीनगर एयरपोर्ट के लिये कोई बजट का प्रावधान नहीं किया जिसके कारण कार्यो में लगातार देरी हुई और इसका सीधा असर आज संचालन पर पड़ रहा है।

इस महत्वपूर्ण विषय पर पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय जी का भी जिक्र करना चाहूंगा कि जब तक वह सांसद रहे इस मुद्दें पर वह सक्रिय रहे इस मामले पर मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर लगातार जुड़े रहे आवाज उठाते रहे परन्तु वो भी अपने कार्यकाल में उड़ान शुरू कराने में कामयाब नहीं हो पाये  परन्तु उन्होंने एअरपोर्ट से उडान की देरी पर सवाल उठाये है साथ ही इसके लिये चल रहे किसी भी आन्दोलन में हिस्सा लेने की बात कही है.

आइये देखे इनका बयान

ख़बर मिली है की कसया(कुशीनगर) से विधायक रहे व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रही ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी इस मुद्दे को लेकर मौजूदा सरकार पर हमला बोला है जहा उन्होंने कहा की एअरपोर्ट के कार्य रोकने की साजिश प्रतीत हो रहा है कही और भी एअरपोर्ट बने लेकिन कुशीनगर एअरपोर्ट की अनदेखी नहीं होनी चाहियें,इस मुद्दे पर वह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल राज्यपाल के संज्ञान में मामला लाकर जल्द कार्यवाहीं की मांग करेगे.वही इस मुद्दे को लेकर 20 जून को जिले के तमाम राजनितिक पार्टिया और आमजन कसया तहसील पर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार से जल्द-जल्द एअरपोर्ट शुरू करने की मांग करेगे.

अब आने वाला समय बतायेगा की कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा, चलेगा या केवल रेंगता रहेगा या जनपद के लिये यह केवल चुनावी मौसम के लिये फल बनकर रह जायेगा जहाँ सभी राजनीतिक पार्टियां अपने हिसाब से वोट बैंक के लिए प्रयोग करेगी।

सरकारी नौकरियों की पूरी ख़ोज ख़बर www.sarkaribaba.in पर क्लिक करे और पाये सरकारी जॉब्स की पूरी जानकारी.

 

गोरखपुर में 7 साल की मासूम के साथ रेप के बाद गला दबाकर की हत्या…

गोरखपुर : प्रदेश में लगातार हो रही मासूम बच्चियों से रेप के कई मामले लगातार सामने आ रही है इसी कड़ी में अब गोरखपुर जनपद का भी नाम जुड़ गया है जहा देहात सर्किल के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में 7 वर्षीय मासूम के साथ उसके मोहल्ले के ही एक युवक ने मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया तथा मासूम के साथ दुष्कर्म किया बच्ची के शोर मचाने पर गला दबाकर हत्या कर दी.पुलिस ने मामले में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डा वाई डी सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन…

गोरखपुर : प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ व पूर्व एमएलसी रहे डा वाई डी सिंह की शनिवार अचानक दिल का दौरा पड़ने से सुबह निधन हो गया,उनकी मौत की ख़बर से पूर्वी यूपी के समस्त उनकी जानने वाले शुभचिंतको में शोक की लहर है, वह लम्बे अरसे तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष रूप में सेवाएँ दी जहा लाखोँ बच्चों को ईलाज कर उन्हें बचाया, सेवानिवृत्त होने के बाद भी लगातार बच्चों की ईलाज में अपनी सेवाएँ देते रहे साथ ही राजनीती से भी जुड़े रहे.

उनकी मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लिखा है की “पूर्व एमएलसी व सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वाई डी सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। वे एक लोकप्रिय जननेता थे, उनका जाना चिकित्सकीय समाज की अपूरणीय क्षति है , मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।

पडरौना में अवैध रूप से चल रहे पटाखे की फैक्ट्री में लगी आग से लड़की झुलसी…

कुशीनगर : शुक्रवार देर शाम पडरौना नगर के नोनिया पट्टी के मीरगंज मोहल्ले में घरों में अवैध रूप से चल रहे पटाखे के फैक्ट्री में अचानक लगी आग से एक 17 वर्षीय लड़की को झुलसने का मामला सामने आया है जहा उसे ईलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया था.

वही परिजन इसे दुर्घटना को रसोई गैस की चपेट में आने की बात कह रहे परन्तु हकीकत कुछ और है जहा लोगों का कहना है की पुलिस की संरक्षण में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य बिना किसी सुरक्षा व्यस्था के पटाखे बनाने का काम कुटीर उधोग का रूप ले चूका है.

 

जिले के सभी इलाकों में पालीथिन के खिलाफ कार्यवाही 18 हज़ार रुपये वसूले गये…

कुशीनगर : शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर कसय,हाटा ,पडरौना, सेवरही, रामकोला, कप्तानगंज, और खड्डा में कार्यवाही की गयी जिसमे कुल 65 दुकानों की जांच में लगभग आठ किलो पोलथिन मिले जिनसे करीब आठ हजार रुपये की जुर्माना राशि वसुली गयी।

पालीथिन पर प्रशासन की कार्यवाही की ख़बर मिलते ही बाजारों और दुकानों से पॉलिथीन को दुकानों से हटाने व छुपाने का कार्य शुरू हो अगर प्रशासन सही से अगर अभियान चलाकर कार्यवाही करता है तो जरूर इस पर काफी हद तक कमी संभव है।

दुष्कर्म मामला – पांचवे अभियुक्त भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अभी एक की गिरफ़्तारी बाकी…

कुशीनगर : अहिरौली बाजार में 12 वर्षीय नाबालिग़ से रेप के मामले में पुलिस ने आज पंजीकृत मुअसं-158/19 के पांचवे अभियुक्त मुख़्तार प्रसाद पुत्र भभूति प्रसाद को गिरफ़्तार कर कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया,इस मामले चार अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है.जिनके नाम क्रमशः 1- चंदन प्रसाद 2- गौतम प्रसाद पुत्र गण वकील प्रसाद 3- जयवीर प्रसाद पुत्र सीता प्रसाद 4- वीरू यादव पुत्र दधिबल है.

SP,ADG, IG एवं DIG सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी फील्ड में करेंगें भ्रमण…

लखनऊ : प्रदेश में अलीगढ़,हमीरपुर,कुशीनगर व कई स्थानों पर हुये बच्चियों से रेप के मामले सामने आने पर चारों तरफ़ से कानून व्यस्था पर घिरे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में मुख्य सचिव,सचिव यूपी पुलिस के मुखिया ओपी सिंह के साथ विभन्न एडीजी स्तर के अधिकारियों संग बैठक कर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये है जिनमे प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया जाएगा, जिसमे  ADG, IG एवं DIG जैसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी फील्ड में भ्रमण करेंगें साथ ही पुलिस कप्तान भी अब प्रतिदिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों का भ्रमण करेंने,

सभी स्कूलों में महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग द्वारा मिलकर महिला सुरक्षा सम्बन्धी प्राविधानों के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। ‘181’ महिला हेल्पलाइन और ‘1090’ वीमेन पावर लाइन को भी और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिसिंग, डायल-100 तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय कर महिलाओं और बालिकाओं से छेड़खानी और परेशान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



भीड़भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड निरन्तर सक्रिय रहकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उ.प्र. सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध आज पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि प्रत्येक रेंज से नाबालिग बालिकाओं के साथ हुए जघन्य अपराधों के 10-10 मामले चिन्हित कर,फास्ट ट्रैक अदालतों द्वारा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाने का निर्णय लिया गया.