Home Blog Page 16

कुशीनगर में पश्चिमी गंडक नहर की पटरी टूटने से बड़ा संकट, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न और मार्ग बंद

कुशीनगर जिले में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी खैरटिया-शीतलापुर क्षेत्र में टूट गई, जिससे नहर का पानी तेजी से खेतों और आवासीय क्षेत्रों की ओर फैल गया।


इस घटना से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों में हाहाकार मच गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

साथ ही नहर पटरी टूटने से आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है इसके बनने तक लोगों को अन्य वैकल्पिक रास्ता अपनाने को बताया गया है।

इस घटना से खैरटिया और नन्दन छपरा जैसे गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। किसानों का कहना है कि उनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं, जिससे उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ा है।

जयंत चौधरी ने कुशीनगर में वीर शहीद सत्यवान सिंह को दी श्रद्धांजलि

0

कुशीनगर: केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले हाटा थाना क्षेत्र के रामपुर सोहरौना गांव में अमर शहीद वीर सत्यवान सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के परिजनों को सांत्वना भी दी।

शहीद सत्यवान सिंह की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सहित लोक सभा सांसद विजय दुबे, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जयंत चौधरी ने कहा, “शहीद की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके बलिदान को सम्मान देना चाहिए और उनके परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।

जयंत चौधरी अपने विभाग व विकास कार्य से संबंधित अधिकारियों संग जिला मुख्यालय पर बैठक भी करेंगे।

कुशीनगर: घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

0

जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, कसया थाना क्षेत्र के वार्ड 15 की घटना, 22 वर्षीय युवक शहीद अंसारी का शव घर में फंदे से लटकता पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

शहीद अंसारी के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कुशीनगर सूर्य मंदिर मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का किया फ्लैग ऑफ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून से एक भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

यह यात्रा कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान की गई है। इस अनुष्ठान के लिए देश भर की लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया गया है, जिसमें देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों का जल भी शामिल है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज, जो हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम के प्रमुख हैं, मौजूद रहे।

साथ ही, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री विनय राय और समिति के अन्य सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पवित्र नदियों के जल से भरे कलश को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कुशीनगर में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर जिले में थाना तमकुहीराज क्षेत्र के अंतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस मामले में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें 02 नाबालिग भी हैं।

घटना थाना क्षेत्र के ग्राम परसौन में स्थित एक बाग में घटी, जहां एक युवती और एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्टों में हत्या और उसके बाद पेड़ से लटकाने का पृष्टि हुआ।

और यह हत्या लड़की के पक्ष के उसके चचेरे भाई और उसके परिवारजनों द्वारा किया गया था। हत्या कारण प्रेम प्रसंग में दोनों अंतर्जातीय होना कारण बना।

पुलिस उपाधीक्षक ने मीडिया को बताया कि हत्या से एक दिन पूर्व दोनों शादी समारोह के दौरान मिले थे। जिन्हें लड़की के चचेरे भाई ने देखा था उसके बाद उसने उसके परिजनों को बताया और प्लान के तहत पहले लड़की और फिर बहला फुसलाया कर लड़के को बाग में ले जाकर हत्या कर आत्महत्या के रूप देने के लिए दोनों का शव टांग दिया।

Kushinagar News: फर्जी एनएसजी कमांडो रंजन कुमार की लखनऊ में गिरफ्तारी

लखनऊ में पुलिस ने तरया सुजान थाना क्षेत्र, कुशीनगर निवासी रंजन कुमार को फर्जी एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) कमांडो बनकर लोगों को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


रंजन कुमार को लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, जहां उसने खुद को एनएसजी कमांडो के रूप में पेश करने के लिए नकली वर्दी और पहचान पत्र का इस्तेमाल किया।


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और वायरलेस सेट बरामद किया। यह फर्जी आईडी और वर्दी के आधार पर सरकारी सेवाओं का फ्री में लाभ लेने के उद्देश्य से कार्य कर रहा था।
इसी के तहत आलमबाग बस स्टैंड पर फ्री में यात्रा करना चाहता था। तब इसकी यही पोल खुल गई।

कुशीनगर में पारिवारिक कलह से तंग युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान

0

पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवती ने कसया थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण उसकी जान बचा ली गई।

युवती, जो देवरिया से कुशीनगर आई थी, ने कसया क्षेत्र के छोटी गंडक नदी पुल पर यह कदम उठाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित बचा लिया और उसे काउंसलिंग कर परिजनों को सौंप दिया।

कुशीनगर: एक ही घर से 25 कोबरा नस्ल के सांपों का रेस्क्यू, निर्माण कार्य के दौरान हुआ खुलासा

0

कुशीनगर : कसया तहसील के बटेसरा गांव के आलिमन नाम के एक व्यक्ति के घर से 25 कोबरा नस्ल के सांपों, जिसमें एक वयस्क और 24 बच्चे शामिल हैं, का रेस्क्यू किया गया है।

घटना उस समय सामने आई जब घर में निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूरों ने सांपों को देखा और तुरंत स्थानीय स्नेक कैचर शत्रुघ्न यादव

को सूचित किया। शत्रुघ्न यादव ने सभी सांपों को सुरक्षित रूप से पकड़ा और उन्हें जंगल में छोड़ दिया, जहां वे अपनी प्राकृतिक आदतों में लौट सकें।

कुशीनगर में युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके मिले, क्षेत्र में सनसनी

जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौन गांव में आज सुबह एक बगीचे में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

युवक के पैंट पर खून का निशान, युवती के सिर पर चोट के निशान है वहीं इनसे प्राप्त आईडी से इनकी पहचान आशु कुशवाहा, राहुल निषाद के रूप में हुई है।

आशंका है कि यह हत्या और प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है जो पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।

कुशीनगर में जीएसटी चोरी रोकने में लापरवाही पर सहायक आयुक्त हटाए गए

जीएसटी चोरी को रोकने में लापरवाही बरतने के मामले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सख्त कार्रवाई की गई है। इस कड़ी में कुशीनगर जिले के सहायक आयुक्त सहित तीन अधिकारियों को सचल दल (मोबाइल स्क्वॉड) से हटा दिया गया है।

यह कार्रवाई लखनऊ, गोरखपुर और कुशीनगर में की गई है, जहां कई शिकायतें मिलने के बाद इन अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे थे।

इस मामले में सहायक आयुक्त रमेश कुमार पांडेय को सचल दल से हटाकर टैक्स ऑडिट का कार्य सौंपा गया है।