Home Blog Page 164

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कसया एसएचओ को सौंपी गयी जाँच

कुशीनगर : सत्ताधारी पार्टी से जुड़ी व इंटर कॉलेज में कार्यरत महिला के बयान पर पूरे सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई जा रही है जिसमे आम लोग से लेकर खास लोग भी शामिल है। गुरुवार सुबह से मामला सामने आने के बाद धीरे धीरे शाम तक वायरल हो गया तब जनपद पुलिस को इस मामले की जाँच कसया एसएचओ को सौपनी पड़ी।

अब देखना है पुलिस इस मशले पर कितने गंभीरता से कार्य करती है क्योंकि मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़े नेत्री का है जो रामकोला क्षेत्र से बीजेपी नेता बताती है।

ये तो पक्का है यह मामला अभी इतनी जल्दी थमने वाला नही है क्यो की जो शब्द प्रयोग किये गये है उसकी जितनी घोर निंदा की जाये कम है।

कुशीनगर एयरपोर्ट बचाओ संघर्ष समिति ने जलसत्याग्रह कर विरोध जताया

कुशीनगर : राजेश प्रताप राव के नेतृत्व में चल रहे कुशीनगर एअरपोर्ट बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में कुशीनगर एयरपोर्ट को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में आज जलसत्याग्रह कर तानाशाही सरकार के खिलाफ़ अपना विरोध जताया।

इसमे विधायक अजय कुमार लल्लू भी शामिल होकर कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना समर्थन जताया तथा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की मौज़ूदा भाजपा की सरकार शुरु से ही भेदभाव की राजनीति की परिचायक रही हैं…चाहें कुशीनगर से बाटलिंग प्लांट को गीडा में ले जाने की बात हो,चाहें सेना भर्ती को फैजाबाद ले जाने की बात हो,चाहे अब कुशीनगर एयरपोर्ट को गोरखपुर ले जाने की बात हो । हर स्तर से इस सरकार ने कुशीनगर के युवाओं के मनोबल को तोड़ने का कार्य किया हैं,

कुशीनगर के लोगों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया।लेकिन हम भी इस बार इस सरकार को बता देना चाहते हैं कि तुम्हारी भेदभाव व तानशाही के खिलाफ़ एयरपोर्ट बचाने के लिए मज़बूती से लड़ेंगे,सरकार चाहें जितना जोर लगा ले हम ना कभी डरे हैं ना डरेंगे और इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन ले जाएंगे।

 

बारिश के बाद जल जमाव और गंदगी का अंबार

कुशीनगर : बुधवार से हो रहे बारिश के कारण शहरी इलाकों में नाली की साफ सफाई व्यवस्था ख़राब होने के कारण जगह-जगह जल जमाव की समस्या और सफाई नही होने से गंदगी का अबार लगा पड़ा है आने जाने वाले राहगीरों को पानी और गंदगी के बीच मजबूरन निकलना पड़ रहा है।

इसी तरह फाजिलनगर के  कस्बा जोकवा बाजार में भी नाली ना होने के कारण पानी दुकानों के अन्दर पहुँच रहा है जिससे उनके ग्राहकों और दुकानदार का बुरा हाल है।इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल विद्रोही कहते पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था बनाने व सुधार के लिये कई बार प्रशासन से अपील व प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराया गया परन्तु कोई समाधान नहीं हुआ।

अंकित आजाद गुप्ता का “India Youth Awards-2019” के लिए किया गया चयन…

पटना : युवा लेखक, कवि तथा सशक्त एवं तत्पर समाजसेवी के रुप में अपनी एक अलग अमिट छाप छोड़ने में सफल पूर्वी चम्पारण निवासी अंकित आजाद गुप्ता का “India Youth Awards-2019” के लिए चयन किया गया है.



कम उम्र में ही समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी एक अमिट पहचान कायम करने तथा शिक्षा, रक्तदान, तथा निसहाय व्यक्तियों के सहायतार्थ सदा आगे बढ़ कर कार्य करने हेतु तथा बिहार में बदलाव का स्तंभ बनने हेतु अंकित आजाद गुप्ता को आर.पी.एस. चैरिटेबल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट, पटना द्वारा “India Youth Awards-2019” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आगामी 16 जुलाई को IMA HALL, गाँधी मैदान, पटना में प्रदान किया जाएगा.महज 2-3 वर्षों में ही ना जाने कितनी परेशानियों को दरकिनार करते हुए इन्होने  निसहाय-जरुरतमंदो के लिए जितना किया है वह बेहद ही प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।

अंकित अक्सर कहा करते है कि” इतिहास रचने वाले तो चंद लोग ही होते हैं, बाकी लोग या तो उस इतिहास के गवाह मात्र या पढ़ने वाले होते हैं”.

कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का बेटा बन एसपी पर बना रहा था दबाव,युवक को पुलिस ने पकड़ा

देवरिया : सोमवार को देवरिया पुलिस के सर्विलांस टीम ने एक युवक को पकड़ा जो अपने आप को कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का बेटा बताकर एसपी डा श्रीपति मिश्र  के पास फ़ोन कर गलत काम कराने को लेकर दबाव डाल रहा था,एसपी को इसकी बातचीत पर शक हुआ और इसकी जाँच के लिये सर्विलांस टीम को लगा दिया जाँच में युवक पकड़ा गया जो थाना खामपार जिला देवरिया का ही रहने वाला है.



दरअसल सोमवार को एसपी डा श्रीपति मिश्र के पास फ़ोन आया और किसी मामले कार्यवाही को लेकर दबाव बनाने लगा,उसके ठीक कुछ समय बाद उनके पीआरओ के नंबर पर कार्यवाही के बारे में फ़ोन कर पूछता है दबाव डालता है इस पर एसपी को शक हुआ उन्होंने इसकी जाँच के लिये सर्विलांस टीम को लगाया टीम ने कार्यवाही करते हुये मंगलवार को उसे पकड़ लिया पूछताछ में उसने अपना नाम  सुनील कुमार यादव पुत्र राम प्यारे निवासी कुकुरघाटी, थाना खामपार जिला देवरिया बताया तथा मात्र आठवी तक पढ़ा है जो गिट्टी बालू की दुकान चलाता है इसके साथ ही उसके पकडे जाने के बाद कई मामले सामने जिनमे वह फर्जी नेता या अधिकारी बन कार्य कराने के लिये दबाव डालता था.

अपर पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये…

बरहाल पुलिस ने इस युवक के ख़िलाफ़ कोतवाली में धारा 417,419 सहित कई आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है इसका ख़ुलासा अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता कर किया.

अज्ञात बाईक जली अवस्था मे नहर पर मिली, लोगों में बड़ी घटना को लेकर आशंका

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चखनी भोज छपरा के समीप नहर पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल जली हुई अवस्था मे उधर गये लोगों ने सुबह देखा जिसके बाद धीरे धीरे यह ख़बर आस पास के गाँवो तक ख़बर फैली जहाँ लोग देखने पहुँचे ,वही ग्रामीणों ने बाईक जली देख किसी बड़ी वारदात होने को लेकर आशंकित है ,इसी के तहत जली बाइक के कुछ दूरी तक ग्रामीणों ने खोजबीन की परन्तु कुछ नही मिला।
वही लोंगो को कहना है की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी परन्तु कोई पुलिस प्रशासन से जाँच के लिये मौके पर नही आया।

अज्ञात बाईक जली अवस्था मे नहर पर मिली, लोगों में बड़ी घटना को लेकर आशंका

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चखनी भोज छपरा के समीप नहर पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल जली हुई अवस्था मे उधर गये लोगों ने सुबह देखा जिसके बाद धीरे धीरे यह ख़बर आस पास के गाँवो तक ख़बर फैली जहाँ लोग देखने पहुँचे ,वही ग्रामीणों ने बाईक जली देख किसी बड़ी वारदात होने को लेकर आशंकित है ,इसी के तहत जली बाइक के कुछ दूरी तक ग्रामीणों ने खोजबीन की परन्तु कुछ नही मिला।
वही लोंगो को कहना है की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी परन्तु कोई पुलिस प्रशासन से जाँच के लिये मौके पर नही आया।

कांग्रेस ने विधायक अजय लल्लू को नई जिम्मेदारी सौपी…

कुशीनगर : लोकसभा सभा चुनावों में सफलता नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी ने समीक्षा के बाद अपने संगठन को नया रूप देने में जुटा है इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेत्रित्व ने तमकुहीराज से विधायक अजय लल्लू को पूर्वांचल में कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी सौपी गयी है जो अभी विधानसभा में कांग्रेस की ओर से विधानमंडल में नेता है.



वही नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अजय लल्लू ने अपने बयान में कहा की

‘संगठन में बदलाव’ की इस बड़ी जिम्मेदारी में मुझे चुनने के लिए कॉंग्रेस अध्य़क्ष राहुल जी व महासचिव प्रियंका जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। जो जिम्मेवारी आपने दी हैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा,कार्यकर्ताओं का सम्मान व संगठन की मज़बूती ही प्राथमिकता है.

रामकोला में ड्राईवर की लापरवाही से दर्जनों बच्चों की जान पर बनी, बड़ा हादसा होने से बचा…

कुशीनगर : सोमवार सुबह रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा के पास रेलवे अन्डर पास में भारी जल जमाव के बीच एक निजी स्कूल कप्तानगंज स्थित एन ए एस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वैन के लापरवाह ड्राईवर ने बच्चों से भरे वैन को पानी भरे अंडरपास से निकालने की कोशिश की जो बीच पानी में वैन फसकर बंद हो गयी वही पानी वैन में भरता देखा बच्चें रोने व चिल्लाने लगे, गलिमत रही की बच्चों की रोने व चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़े आये और बच्चों को पानी के बीच फसे वैन  से निकालकर बाहर निकला जिससे बच्चों की जान बची, तथा बाद में स्कूल वैन को काफी मक्सत के बाद निकला जा सका वही  नाराज लोगों ने ड्राईवर को वैन सहित पुलिस को सौप दिया.

अनियंत्रित होकर स्कार्पियो बड़ी गंडक नहर में गिरी,स्थानीय मदद से निकाला गया

सपा का एयरपोर्ट मामले पर मौन जुलूस, मशाल जुलूस के बाद आज थाली बजाओ सरकार जगाओ प्रदर्शन

सपा का एयरपोर्ट मामले पर मौन जुलूस, मशाल जुलूस के बाद आज थाली बजाओ सरकार जगाओ प्रदर्शन

कुशीनगर : कुशीनगर में एयरपोर्ट मामले पर राजनीति लगभग एक सप्ताह से गरम है जहाँ विपक्ष कुशीनगर एयरपोर्ट मसले पर सरकार को घेर रही है वही सत्ताधारी पार्टी के नेता सरकार की बचाव करते हुए विपक्ष पर जानबूझ कर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगा रहे है।

वही एयरपोर्ट मसले पर सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ब्रह्माशंकर त्रिपाठी अपनी पार्टी की ओर से लगातार तीन दिनों से मोर्चा संभाले हुए है जिनमे जहां पहले दिन मौन जुलूस निकाला, दूसरे दिन मशाल जुलूस और आज थांली बजाकर सरकार को जगाने का आंदोलन कर रहे है जहाँ कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को जल्द से जल्द शुरू कराया जाने तथा तारीख व  उड़ान शुरू करने की मांग की गयी वही कल मंगलवार को कसया तहसील पर धरना प्रदर्शन का प्रोग्राम है।

अनियंत्रित होकर स्कार्पियो बड़ी गंडक नहर में गिरी,स्थानीय मदद से निकाला गया ,पढ़े ख़बर…