Home Blog Page 178

जेवर साफ करने के बहाने ठगों ने एक लाख के जेवर पर किया हाथ साफ़,पुलिस जाँच में जुटी…

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सरैया महंथ पट्टी में शुक्रवार को बर्तन व जेवर साफ करने के बहाने दो बाइक सवार ठगों ने गुमराह कर एक लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर फ़रार हो गये.मामला सामने आने पर परिवार ने एसपी राजीव नारायण मिश्र से मदद की गुहार लगायी,एसपी के निर्देश पर ठगों की तलाश में पुलिस जुटी है.

बताया जा रहा है की शुक्रवार दोपहर गांव सरैया महंथ पट्टी में दो ठग बाइक सेआये तथा दुधनाथ मिश्र से बर्तन व जेवर साफ कराने की बात कही पहले तो बर्तन साफ किया फिर घर की महिलाये जेवर एक –एक कर लाई जहा ठगों ने उनके सामने कुछ समय तक साफ़ करके दिखाते रहे मौका देख जेवरों को समेट लिया परन्तु उन्हें भरमाने के लिये एक डिब्बे में पदार्थ डाल आग पर रख दिया तथा बताया की जेवर आधे घंटे तक इसमे रहेंगे तब तक गाँव से फेरी लगा के आ रहे है और मौका देख फ़रार हो गये.वहीं जब कुछ समय बाद परिजनों ने डिब्बे को खोला तो उसमे कुछ नहीं था तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ.

अकरम ने कई असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी, अब सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर हुआ चयन…

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर मछली बाजार कटरा के मोहम्मद अकरम सिद्दीक के चयन घर में खुशी का माहौल है। पिता मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि बेटे का शुरू से ही रूझान न्यायिक सेवा में रहा और मैं और माता श्रीमती फतीमुल निशा उसकी सफलता से बेहद खुश हूं। मूलतः प्रतापगढ. के  जयतीपुर कठार गड़वारा निवासी  अकरम हाईकोर्ट में वकालत करने के साथ साथ तैयारी भी करते थे ।

आपको बता दें कि हाल में ही घोषित उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में भी मोहम्मद अकरम सिद्दीक का चयन हुआ था। इनके पिता सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक हैं। श्री अकरम की इण्टर तक की पढ़ाई पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज जगेशरगंज तथा राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में ही हुई । इसके बाद आगे की शिक्षा प्रयागराज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ही परास्नातक व एलएलएम की पढ़ाई पूरा किया।

अब तक तीन बार पीसीएस परीक्षा के साक्षात्कार से असफलता करने के बावजूद तैयारी जारी रखें। अंततः सफलता मिल गई ।इनके अन्य दो भाई डॉक्टर मोहम्मद असलम सिद्दीक अलीगढ़ विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर तथा मोहम्मद अरहम सिद्दीक सिविल इंजीनियर है।बहन हसीना बानो प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका तथा सबीना बानो बीटीसी की छात्रा है।

आजमगढ़ में अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ बीजेपी ने निरहुआ को मैदान में उतारा…

आजमगढ़ : आज बीजेपी ने 6 लोकसभा सीटों के प्रत्याशीयो की सूची जारी की है जिनमे हाई-प्रोफाइल सीट आजमगढ़ भी शामिल है यहाँ सपा-बसपा गठबंधन से अखिलेश यादव है तो उनके सामने बीजेपी ने हाल में ही अभिनेता से नेता बने दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ को मैदान में उतारा है.वर्तमान में यह सीट सपा के पाले में है जहा से मुलायम सिंह यादव सांसद है.

जहा 2016 में अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में दिनेश लाल यादव को यश भारती सम्मान दिया था वह अब एक दुसरे के सामने मैदान में होंगे, यूपी सरकार ने कल ही दिनेश लाल यादव को वाई श्रेणी सुरक्षा दी थी.

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को शासन से वाई प्लस की सुरक्षा मिली…

कुशीनगर : बीजेपी के आजमगढ़ से भावी प्रत्याशी होने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को उनके मांग पर शासन स्तर से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है।

दरअसल दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ जिला प्रशासन के जरिए प्रमुख सचिव गृह व पुलिस महानिदेशक से सुरक्षा की मांग की थी. जिस पर गंभीरता दिखाते हुए शासन द्वारा उनकी मांग को स्वीकार कर लिया. जिसके बाद आजमगढ़ में एक फिर से निरहुआ को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है हालांकि अभी बीजेपी की ओर से आधिकारिक घोषणा बाकी है।

जाँच में बाईक से एक लाख तीस हज़ार रूपये बरामद ,जानकारी न देने पर पैसा जप्त…

देवरिया : आगामी चुनाव के मद्देनजर सोमवार को वाहन जाँच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र व रामलक्षन चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार सिंह की उड़नदस्ते टीम ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग से दो पहिया और चार पहिया की जाँच के दौरान एक दो पहिया बाइक से डिग्गी से एक लाख तीस हजार की बरामद हुई है.

युवक महिगंज रुद्रपुर का निवासी है जो पैसे के श्रोत्र के बारे में पूछे जाने पर कोई जानकारी नहीं दे पाया इसके बाद पुलिस ने कारवाही करते हुये पैसे को जप्त कर लिया.

दुष्कर्म मामला – सामूहिक दुष्कर्म मामले फ़रार चल रहे पांचवें आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे हैं पांचवी आरोपी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी से आए दबाव में आकर आरोपित अजय गौड़ ने सोमवार दोपहर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया जहा सुनवाई के बाद सीजेएम ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

इसके पूर्व इस मामले से जुड़े चार आरोपितों राजू यादव, मनोज पारस गौड़, विशाल और संजीत प्रसाद को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है

वहीं इतने गंभीर मामले में पीडिता का मेडिकल जाँच एक हफ्ते बाद भी कराने में पुलिस विफ़ल रही जिससे कुबेरस्थान पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है.आखिर क्या कारण है की पीडिता की मेडिकल अभी तक नहीं कराया गया.

डीसीएम में लदा 600 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार..

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज सोमवार  को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक अभियुक्त को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया जो डीसीएम वाहन में 600 पेटी अवैध शराब भर कर बिहार में सप्लाई के लिये ले जा रहा था.बरामद शराब की कीमत लगभग 21 लाख रुपये बतायी गयी है.

शराब से भरा डीसीएम हरियाणा से बिहार जा रहा था औरपकड़े जाने वाला व्यक्ति हरियाणा राज्य का रहने वाला जिसके उपर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है.

हत्या का ख़ुलसा – पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति हत्या…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग में बड़ी गंडक नहर किनारे 28 मार्च की सुबह मिले बाघाचौर निवासी ध्रुप सिंह की हत्या कांड का ख़ुलासा रविवार को सीओ राणा महेन्द्र प्रताप सिंह ने किया इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

28 मार्च को माधोपुर बुजुर्ग में बड़ी गंडक नहर शव मिलने पर पत्नी द्वारा पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया था जहा पुलिस की जाँच में सामने आया की मृतक की पत्नी अभावती का अहिरौलीदान निवासी सुरेन्द्र सिह के साथ अवैध संबंध था वहीं मृतक ध्रुव कबाड़ी का कार्य करता था जिसे इन दोनों के बारे में पता चल गया जिसे लेकर वह विरोध करता था.

इस लिये पत्नी और उसका प्रेमी ने मिलकर साजिस रचकर घटनास्थल पर बुलाया और पीछे से रॉड से हमला कर हत्या कर दी ,हत्यारों ने अपनी तरफ से इस हत्याकांड को दुसरा रूप देने की पूरी कोशिश की थी परन्तु पुलिस ने सैविलांस अन्य सबूतों के आधार पर इन्हें पकड़ लिया.

ठूठीबारी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार…

महराजगंज : शनिवार को ठूठीबारी थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाहीं में जिले के 25 हजार के ईनामी शातिर वांछित अपराधी को मुखबीर की सूचना पर मुठभेड़ के बाद पकड़ने में कामयाबी पाई है उसके उपर विभन्न मामलो में आधा दर्जन से अधिक मामले पंजकृत है.

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने प्रेस वार्ता में बताया की ठूठीबारी थाना पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी ने मुखबीर की सूचना पर की एक अपराधी बसौली जंगल की तरफ से सुकरहर गांव की तरफ आ रहा है सूचना पर विश्वास कर टीम उक्त स्थान पर पहुंच कर इंतजार कर रही थी की कि एक व्यक्ति की जंगल की तरफ से तेजी से आते हुए दिखाई दिया पुलिस द्वारा उसे रुकने के लिए कहा गया परन्तु पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से उस व्यक्ति द्वारा पुलिस पर फायर कर दिया गया.

पुलिस ने बचते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी गांव भेड़ियारी थाना पुरस्तमपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार बताया जो मुकदमा संख्या 354/ 217 धारा 302, 201 और 376 D  का वांछित था. तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर अदद तमंचा व कारतूस बरामद हुआ.

पूछताछ में बताया की 2017 में एक दिमागी कमजोर महिला के साथ वह और उसका भाई तथा एक एक साथी मिलकर उसके साथ रेप किये तथा पकडे जाने के डर से उसकी हत्या कर बसौली की जंगल में छुपा दिये.पुलिस सेबचते हुये अपने एक परिचित से मिलने आये थे यहाँ पकड़ा गया पुलिस ने इसके खिलाफ़ आर्म्स एक्ट के धारा को बढ़ोतरी करते हुये जेल भेज दिया है.

गिरफ़्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, हमराही उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल रमेशचंद्र हेड कांस्टेबल भगवान यादव हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल शक्ति कुमार पांडे तथा स्वाट प्रभारी श्री शशांक शेखर व उनकी टीम थी.

आचार संहिता पालन कराने गये एसडीएम पर भड़के केन्द्रीय मंत्री, कहा हिम्मत है तो जेल भेजो…

बिहार : शनिवार देर शाम केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी के उम्मीदवार अश्विनी चौबे को वहा के एसडीएम केके उपध्याय जो मानक से अधिक वाहनों का खाफिला ले जाने और आचार संहिता का पालन कराने के लिये मंत्री जी को रोंक दिया तब क्या था मंत्री जी भड़क गये उन्होंने किसके आदेश से रोकने का पूछा जहा एसडीएम ने बड़ी शालीनता से जबाब देते हुये कहा निर्वाचन आयोग है.इसके बाद तो मंत्री जी का पारा और गरम होता है वह गाड़ी पर खड़े होकर कहते है हिम्मत है तो जेल भेजो…  वहीं अधिकारीयो का कहना है कि अनुमति से ज्यादा वाहन थे, इसलिए कार्रवाई तो होकर ही रहेगी.