Home Blog Page 20

कुशीनगर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराई, महिला की दर्दनाक मौत

कुशीनगर: खड्डा थाना क्षेत्र के जखिनिया चौराहे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 45 वर्षीय सीमा देवी नामक महिला, जो महाराजगंज जिले की निवासी थीं, मदनपुर की ओर से अपनी बाइक पर लौट रही थीं। जखिनिया चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ी ख़बर, AAI की बड़ी घोषणा

0

कुशीनगर, 2 जून 2025: कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) के लिए एक नई उम्मीद की किरण सामने आई है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India – AAI) ने 13 AAI संचालित इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स के लिए एक प्रोत्साहन योजना (Incentive Scheme) की घोषणा की है, जिसमें कुशीनगर भी शामिल है।

इस योजना का मकसद नए इंटरनेशनल रूट्स शुरू करने वाली एयरलाइंस को आर्थिक सहायता देना है, ताकि वैश्विक संपर्क बढ़े और टूरिज्म को प्रोत्साहन मिले।क्या है AAI की प्रोत्साहन योजना?AAI की यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2027-28 तक लागू रहेगी।

इसके तहत कुशीनगर एयरपोर्ट पर निम्नलिखित छूट दी जाएगी:

लैंडिंग चार्जेस पर छूट:2025-26 में 100% छूट 2026-27 में 100% छूट2027-28 में 90% छूट यह छूट उन एयरलाइंस को मिलेगी जो कुशीनगर से नए इंटरनेशनल रूट्स शुरू करेंगी।

यूजर डेवलपमेंट फी (UDF) में कटौती:2025-26 में UDF 1.00 से घटकर 0.70 होगा।

2026-27 में 0.50 तक कम होगा।2027-28 में 0.40 तक लाया जाएगा।

इससे पैसेंजर्स के लिए टिकट सस्ते होंगे और एयरलाइंस को नए रूट्स शुरू करने में मदद मिलेगी।

ब्रेकिंग कुशीनगर: रामचंद्र गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश

0

कुशीनगर: कुशीनगर पुलिस ने बीते दिनों हुए 65 वर्षीय वृद्ध रामचंद्र गुप्ता की नृशंस हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या रुपए के लेनदेन के विवाद में की गई थी, लेकिन जांच में एक चौंकाने वाला पहलू भी सामने आया है कि आरोपी समलैंगिक पुरुषों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलता था।

पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी संजीत चौधरी पुत्र नरसिंह चौधरी, निवासी महुअवा, थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार किया है। रामचंद्र गुप्ता की हत्या कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, रानी लक्ष्मीबाईपुरम (इनरहा) में बीते 28 मई 2025 की रात को हुई थी।

कुशीनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न, पुलिस ने दिखाई मानवता

कुशीनगर: जनपद में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हो गई। 01 जून को जिले भर में बनाए गए कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर 11,181 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। हालांकि परीक्षा छोड़ेंगे वालों की संख्या अभी ख़बर अपडेट तक प्राप्त नहीं हो सका था।

परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से सतर्क है।इस बीच, परीक्षा के दौरान पुलिस ने मानवता का एक सराहनीय उदाहरण पेश किया। एक परीक्षा केंद्र पर पहुंची एक परीक्षार्थी, जिसके पैर में फ्रैक्चर था, को केंद्र तक पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही थी।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उस छात्रा को सहारा दिया और उसे परीक्षा केंद्र के भीतर तक पहुंचाया, ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपनी परीक्षा दे सके। पुलिस के इस मानवीय कार्य की परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने खूब सराहना की।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है और सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। परीक्षार्थी अनुशासित ढंग से अपनी परीक्षा दे रहे हैं।

कुशीनगर: ज़मीनी विवाद में संघर्ष, बुजुर्ग महिला की गई जान

कुशीनगर: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौवगंवा में आज एक ज़मीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

यह घटना दो पक्षों के बीच ज़मीन के मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद में जबरदस्त पथराव के दौरान हुई।जानकारी के अनुसार, जंगल नौवगंवा में ज़मीन को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था।

आज यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक ईंट 55 वर्षीय महिला को जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,

सीओ तमकुहीराज व स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

कुशीनगर : जिले के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर गिरे पेड़

0

कुशीनगर: शनिवार को जिले के कुछ हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज आंधी इतनी भीषण थी कि लगभग 10 विशालकाय पेड़ सड़कों पर आ गिरे। विशेष रूप से, कसया-सपहा रोड पर नवल एकेडमी स्कूल के समीप कई बड़े पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

पेड़ों के गिरने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना भी सामने आई। एक ई-रिक्शा पर अचानक एक विशाल पेड़ आ गिरा।

हालांकि, यह संयोग की बात रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस ई-रिक्शा पर कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कुशीनगर: दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कुशीनगर: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी बाजार में शनिवार सुबह सर्किट से एक रेडीमेड की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना आरके कॉम्प्लेक्स में स्थित फारुख अंसारी की रेडीमेड की दुकान में हुई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

फिलहाल, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

कुशीनगर: 20 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई से शिक्षा महकमे में मचा हड़कंप

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज उच्च न्यायालय के एक महत्वपूर्ण आदेश के बाद कुशीनगर बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 प्राथमिक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है। इस कार्रवाई से पूरे शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

ये सभी शिक्षक 2019 में हुई 69 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती में चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने चयन प्रक्रिया के दौरान मेरिट सूची में अपनी जगह बनाने के लिए अपने मूल दस्तावेजों में हेरफेर की थी।

यह गंभीर अनियमितता जांच में सामने आई, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया और विभाग को इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए की गई है।

दस्तावेजों में हेरफेर का यह मामला भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।20 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के बाद अब शिक्षा विभाग में अन्य कई शिक्षकों पर भी जांच की तलवार लटक गई है।

सूत्रों के मुताबिक, ऐसे कई और मामले विचाराधीन हैं जिनकी जांच चल रही है और आने वाले समय में और भी शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है।

कुशीनगर: दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप

कुशीनगर: जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के कुसमहा गांव से दहेज उत्पीड़न और हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो वर्ष पूर्व विवाहित हुई गुंजन नामक महिला की कथित तौर पर दहेज के लालच में ससुराल वालों द्वारा पिटाई के बाद मौत होने का आरोप मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है।

वहीं मायके वालों का आरोप है कि पुलिस दो दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।

मायके वालों के अनुसार मृतका गुंजन की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर दहेज के लिए उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि हाल ही में गुंजन की ससुराल वालों ने बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसे घर के दरवाजे पर ही छोड़कर फरार हो गए।
गंभीर हालत में गुंजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं पुलिस का अपना बयान है कि पोस्टमार्टम रिपोर्टों के अधार पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

ब्रेकिंग: कुशीनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से, दो युवकों की मौत

कुशीनगर: जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बेलवनिया गांव के पास मिट्टी ढुलाई कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ऊपरी चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना आज सुबह की बताई जा रही है, जब मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेलवनिया गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहा लगभग 18 वर्षीय युवक और उसके बगल में बैठा लगभग 17 वर्षीय था।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा विधिक प्रक्रिया जारी है।