कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के हरपुर माफी ग्राम सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की विचारधाराओं को याद किया गया! उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय का प्रेरणास्रोत है।उनका अंत्योदय सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाता है।
मंडल महामंत्री गोवर्धन पासवान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे! उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित उपाध्याय के सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
मोहन गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम का समापन संबोधन अजय मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष रामअवध, विनोद लाल श्रीवास्तव, प्रेमचंद, विजेंद्र, बृजेश, रामसेवक, उपेंद्र, विकास, आकाश, विक्की, कुलदीप, आदित्य, योगेन्द्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
कुशीनगर: आईपीएस केशव कुमार ने नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभाला पदभार, पशु तस्करी पर सख्ती की उम्मीद
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया आईपीएस फेरबदल में कुशीनगर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में नियुक्त किए गए आईपीएस अधिकारी केशव कुमार ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है।
2017 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार इससे पहले अंबेडकर नगर जिले के एसपी के रूप में तैनात थे और अब संतोष मिश्रा की जगह कुशीनगर की कमान संभालेंगे, जिन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
यह फेरबदल 18 सितंबर को घोषित 16 आईपीएस अधिकारियों की सूची का हिस्सा है, जिसमें 10 जिलों के पुलिस प्रमुख शामिल हैं।
नवागत पुलिस अधीक्षक जिले में तब आए है जब गौ तस्करों से जुड़े मामले में एडीजी जोन गोरखपुर द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है जिनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल सब शामिल है।
कुशीनगर में आपदा प्रबंधन के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन
कुशीनगर। आपदा प्रबंधन के तहत कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सपहा पर शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, फायर बिग्रेड, पुलिस व एम्बुलेंस टीम ने संयुक्त रूप से इस ड्रिल में हिस्सा लिया।
इस दौरान काल्पनिक रूप से भूकंप और शॉर्ट सर्किट से लगी आगजनी की स्थिति को बनाया गया। बहुमंजिला अस्पताल में अचानक हादसे के बाद घायलों और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज देने का रिहर्सल किया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने डमी घायलों का इलाज कर आपदा की स्थिति में अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस समेत सभी विभाग सक्रिय दिखे। मौके पर खोज एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया गया।
तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन की तैयारी और समन्वय क्षमता का मूल्यांकन करना है।
इस मौके पर तहसीलदार धर्मवीर सिंह, सीएचसी सपहा अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अशोक कुमार यादव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बड़ी खबर: कुशीनगर में 25 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, पशु तस्करों से साठगांठ के आरोप में कार्यवाही
कुशीनगर जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीजी गोरखपुर ने 25 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें 2 थाना प्रभारी, 3 चौकी प्रभारी और विभिन्न रैंकों के अन्य अधिकारी शामिल हैं।
आरोप है कि ये पुलिसकर्मी पशु तस्करों के साथ साठगांठ कर रहे थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में कसया थाना प्रभारी अमित शर्मा समेत 2 एसआई और 1 सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।
इसके अलावा, पटहेरवा थाने से 1 एसआई और 3 कांस्टेबल, खड्डा थाने से 1 सिपाही, एएचटी से 1 सिपाही, चौराखास थाने के 2 सिपाही, हाटा कोतवाली के एसएसआई और 5 सिपाही, तथा तरयासुजान थाना से 2 दारोगा और 2 सिपाही लाइन हाजिर किए गए हैं।
तमकुहीराज थाना प्रभारी समेत 1 दारोगा और 1 सिपाही पर भी कार्रवाई की गई है।यह कार्रवाई पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जहां पुलिस अधिकारियों की कथित मिलीभगत से तस्करों को संरक्षण मिल रहा था। इस मामले में आंतरिक जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
केशव कुमार बने कुशीनगर के नये एसपी,पढ़े पूरी ख़बर..
कुशीनगर : 18 सितंबर को प्रदेश सरकार ने प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जिनमे कुशीनगर जनपद भी शामिल है, कुशीनगर में अब पुलिस अधीक्षक की नई जिम्मेदारी केशव कुमार (आईपीएस) को मिली है।
जो 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी है,जो अभी जनपद अम्बेडकर नगर में एसपी तैनात थे।
श्री कुमार बिहार राज्य के रहने वाले है तथा इन्होने स्नातक में बीटेक किया है।
वही जिले में संतोष कुमार मिश्र आईपीएस को सरकार ने पुलिस मुख्यालय से अटैच किया है ।
कुशीनगर में लापता युवक का शव पोखरे में मिला, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक दिन पहले घर से लापता हुए 20 वर्षीय युवक का शव गांव के पोखरे में तैरता हुआ मिला।
मृतक की पहचान अंकित प्रजापति के रूप में हुई है, जो अहिरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का निवासी थे।
इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग सदमे में हैं।
घटना की जानकारी के अनुसार, अंकित प्रजापति रविवार को अपने घर से अचानक लापता हो गया था।
परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह गांव के पोखरे में उसका शव तैरता हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।कुशीनगर पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
कुशीनगर में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर जिले में पुलिस ने एक गांव में अवैध पटाखा निर्माण के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है।
कसया थाना क्षेत्र के पिपरा झाम गांव के छेरिहवा टोला में एक व्यक्ति के घर के बाहर 14 बोरी अवैध पटाखे मिले, जबकि गांव के दूसरे हिस्से से दो बोरी किताबें बरामद की गईं। पुलिस का मानना है कि इन किताबों के पन्नों का इस्तेमाल पटाखे बनाने में किया जाता था।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस को सूचना मिली कि छेरिहवा टोला में एक घर के बाहर संदिग्ध बोरे पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था और कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
जांच में 14 बोरियों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे भरे हुए थे। आगे की तलाशी में गांव के दूसरे टोले से दो बोरी किताबें मिलीं, जो सरकारी किताबें प्रतीत होती हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन किताबों के पन्नों को पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो एक गंभीर अपराध है।कुशीनगर पुलिस ने पटाखों और किताबों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव में कई जगहों पर अवैध पटाखा निर्माण का कारोबार चल रहा है, खासकर त्योहारों के मौसम से पहले। पुलिस ने घर के मालिक और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है, गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व जिले में एक अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था जिसमें कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी।
कुशीनगर: गरीबी का फायदा उठाकर 10 साल के लड़के का धर्म परिवर्तन, पिता ने जेल से लौटकर बेटे को मदरसे से बरामद किया
कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के मनसा छपरा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गरीबी का फायदा उठाकर एक 10 साल के लड़के का धर्म परिवर्तन कराया गया।
पिता महेंद्र कुशवाहा ने जेल से 10 साल बाद लौटकर अपने बेटे को कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे से बरामद किया है।महेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि स्थानीय मौलाना मुजीबुर्रहमान ने उनके बेटे बिपिन कुशवाहा का नाम बदलकर नूर आलम रखा और मुफ्त शिक्षा व खाने-पीने का लालच देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया।
महेंद्र ने बताया कि वह जेल में थे, इसी दौरान उनके बेटे को मदरसे में भेजा गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।
पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया और मौलाना मुजीबुर्रहमान पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जाने कुशीनगर सीएमओ | Kushinagar CMO कौन है ?
कुशीनगर में नये सीएमओ (CMO) मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी आगरा जनपद के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ चंद्र प्रकाश (Dr Chandra Prakash ) को मिली है।
वही पूर्व सीएमओ का निधन होने के बाद जनपद में इनका स्थान रिक्त था जिस पर शासन ने नई तैनाती की है।
कुशीनगर सीएमओ का नाम क्या है ?कुशीनगर सीएमओ( cmo) डॉ चंद्र प्रकाश है।
कुशीनगर सीएमओ( cmo) डॉ चंद्र प्रकाश है।
कुशीनगर पुलिस ने 6 घंटे के अंदर छेड़खानी के आरोपी अफरोज अंसारी को किया गिरफ्तार
जनपद कुशीनगर के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में एक मुस्लिम युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोपी अफरोज अंसारी को पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार युवक पर युवती से छेड़खानी करते हुए दुपट्टा खींचा गया था. जिसके बाद से युवती काफ़ी दहशत में थी जिसके बाद युवती के पिता ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद स्थानीय थाना ने टीम गठित कर गिरफ़्तारी की, एक फोटो भी सामने आया है जिसमे वह युवती से माफ़ी मांग रहा है।
