Home Blog Page 26

कुशीनगर : माला पहनाने से नाराज दिखे प्रदेश अध्यक्ष, वीडियो वायरल

0

जिले में आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कार्यकर्ता माला पहनाकर स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान हाटा के विधायक मोहन वर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद है।

इस दौरान माला पहनने से प्रदेश अध्यक्ष कुछ असहज होकर मना कर रहे हैं। इस दौरान मोहन वर्मा उनसे 5 मिनट के लिए आगे रुकने का आग्रह करते दिख रहे है कि आगे स्वागत के लिए कार्यकर्ता है।

लेकिन वह साफ़ मना कर रहे है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग आलोचना करते हुए लिख रहे है नेताजी को माला पहनने में दिक्कत है वहीं जब चुनाव आयेगा तब फिर कार्यकता याद आयेगे।

योग दिवस 2025: कुशीनगर में महापरिनिर्वाण स्थली पर हजारों ने एक साथ किया योग, लिया नियमित अभ्यास का संकल्प

0

कुशीनगर : 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में महापरिनिर्वाण स्थली परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने एक साथ योग का अभ्यास किया।

इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, डीएम, सीडीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए, जो योग के महत्व को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागियों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास किया, जिसके माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सभी ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया, जो समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर से बिहार के लिए रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0

कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल के समय अनुसार कुशीनगर से बिहार के लिए रवाना हो गए। वे सेना के तीन हेलीकॉप्टरों के काफिले में सवार होकर सिवान के जसौली खड़ग में होने वाली जनसभा के लिए प्रस्थान किया।

इस यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसमें ड्रोन उड़ाने पर सख्त प्रतिबंध और यातायात डायवर्जन शामिल है, जो सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कुशीनगर एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। यह उनका 2021 में एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पांचवां दौरा है,

कुशीनगर में आम तोड़ने को लेकर विवाद, प्रधान पर फायरिंग का आरोप, चार हिरासत में

कुशीनगर : जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवहीं नरेंद्र गांव में आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े विवाद में तब्दील हो गया। गांव के प्रधान बबलू देवान पर आरोप है कि उन्होंने ना सिर्फ लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कराई, बल्कि खुद असलहा लेकर खुलेआम दौड़ाया और फायरिंग तक कर डाली।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव के रामनरेश सिंह के बगीचे में आम तोड़ने को लेकर प्रधान के जानने वालों से विवाद हो गया। आरोप है कि प्रधान के यहां आम तोड़ने की शिकायत करने गए रामनरेश के परिवार पर प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पिटाई की और फिर असलहा लहराते हुए फायरिंग किया।

इस विवाद में दो लोगों के घायल होने की सूचना है वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस प्रधान पक्ष पर कार्यवाही से बच रही है।

वही पुलिस ने इस मामले में जारी बयान में बताया है कि चार लोगों को हिरासत में लिया है और सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

हरपुर माफी में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन

,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने पर कुशीनगर जनपद के खड्डा विधानसभा अंतर्गत मंडल बगहीधाम के शक्ति केंद्र विजयपुर के हरपुर माफी में मोहन गुप्ता के दरवाजे पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता अजय गोविंद राव उर्फ शिशु बाबू रहे| उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला,कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष नितेश राव द्वारा किया गया एवं धन्यवाद संबोधन मंडल महामंत्री गोवर्धन पासवान ने किया।
उक्त अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राकेश यादव, राम अवध, विनोद लाल, मार्कंडेय पांडेय उर्फ हाथी बाबा, मोहन गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र पासवान, बूथ अध्यक्ष रवि प्रताप शर्मा, जनार्दन शर्मा, मोहन गुप्ता, रामअधार गिरी, गोरख सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, बिहारी यादव, बृजेश विश्वकर्मा, प्रेमचंद, बृजनारायन, विरेन्द्र कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

पीएम मोदी का 20 जून को कुशीनगर में ट्रांजिट दौरा, बिहार के सिवान के लिए होंगे रवाना

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2025 को कुशीनगर में एक ट्रांजिट विजिट पर आएंगे। पीएम मोदी कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरेंगे और इसके बाद हेलीकॉप्टर से बिहार के सिवान के लिए रवाना होंगे।

इस दौरान हो सकता है कुछ समय के लिए स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मिले। वही उनके आगमन को लेकर शासन और जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है।

उनका यहां दौरा मात्र कुछ समय के लिए है लेकिन प्रोटोकॉल और सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तैयारी की जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है आगामी बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लेकर उनके बिहार में कार्यक्रम के तहत आगे भी उनका कुशीनगर में आगमन हो सकता है।

बड़ा सवाल आम जन में है कि कुशीनगर एयरपोर्ट से कब से विमानों की आवाजाही शुरू होगी इस पर कुछ बोलेंगे ?

कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़, अंतरप्रांतीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़

0

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्तुराजा स्कूल के पास रविवार की रात पुलिस और टप्पेबाजों के अंतरप्रांतीय गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस की कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो उड़ीसा के रहने वाले हैं।

इनके ऊपर उड़ीसा में भी कई मामले दर्ज है मुठभेड़ में घायलों का ईलाज जारी है।

कुशीनगर में नाली विवाद से मारपीट, 5 घायल

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित अमवा दूबे में नाली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घरों में घुसकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें एक पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और दोनों पक्षों से 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है, साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

कुशीनगर के सत्यवान सिंह की शहादत: झारखण्ड में नक्सल विरोधी अभियान में हुए शहीद

एक दुखद घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 134वीं बटालियन के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सत्यवान कुमार सिंह ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान वीरगति प्राप्त की।

सुबह लगभग 6 बजे सरंडा जंगल में एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के फटने से गंभीर रूप से घायल हुए सत्यवान को राउरकेला के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

शहीद सत्यवान कुमार सिंह कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के रामपुर सोहरौना निवासी थे। यह चार भाईयों में दूसरे थे इनकी शादी देवरिया जनपद में हुई है। इनका एक लगभग 08 वर्ष का एक लड़का है।

इनके पिता और दो भाई खेती देखते है और इनके एक अन्य भाई आईटीबीपी उत्तराखंड में तैनात है। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में मातम पसरा है।

वही झारखण्ड में शहीद सत्यवान को श्रद्धांजलि देने के लिए आज एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिरकत की।

समारोह में सीआरपीएफ के महानिदेशक और सभी रैंकों ने सत्यवान के अदम्य साहस को सलाम किया। तिरंगे से लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कुशीनगर: अवैध विब्रांत हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत, फर्जी डॉक्टर हिरासत में

कुशीनगर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध रूप से संचालित विब्रांत हॉस्पिटल में एक महिला और उसके नवजात बच्चे की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी डॉक्टर सैयद को हिरासत में ले लिया है।

यह अस्पताल महाराणा प्रताप चौक, खड्डा नगर में स्थित है और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था।