Home Blog Page 34

पडरौना के सेंट थ्रेसेस स्कूल के छात्रों ने टीचरों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, एक बच्चें को गंभीर चोट आई

कुशीनगर : जिले के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक पडरौना का सेट थ्रेसेस इंटर कालेज चर्चा में है। दरअसल यहां पढ़ने वाले छात्रों को स्कूल द्वारा टूर पर ले जाया गया है।जिसके लिये बच्चों पैसे लिये गये।

बच्चों के जो आरोप सामने आये है उसके अनुसार टूर पर छात्रों को मोबाइल फोन ले जाना मना था।लेकिन कुछ छात्र मोबाइल फोन ले गये।

जानकारी होने पर छात्रों को मोबाइल फोन जमा करने व बाद में वापस कर देना बताया गया लेकिन छात्रों का आरोप है कि जब मोबाइल जमा करने गये तो मोबाइल फोन तोड़ दिया गया।

साथ ही हम छात्रों को वहां मौजूद टीचरों द्वारा पीटा गया, अपशब्द कहे गए, जिसमें एक छात्र को गंभीर चोट आयी जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

साथ ही छात्रों का कहना है कि टीचरों द्वारा कहा गया है कि मारपीट के बारे में घर वालों को बताने पर टीसी दे दिया जायेगा, कैरेक्टर सर्टिफिकेट गिरा दिया जायेगा।

वही छात्रों ने उस आरोप पर अपनी बात रखी है जिसमें उन पर लड़कियों के वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया।

उनका कहना है कि उन्होंने इस पर अपने फ़ोन की जांच करने को कहा मिलने पर सजा व फ़ोन खुद तोड़ने की बात कही लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया।

कुशीनगर राशन कार्ड सूची: राशन कार्ड में अपना व परिवार का नाम देखें

कुशीनगर : अगर आप अपना या परिवार का राशन कार्ड में दर्ज नाम ऑनलाइन देखना चाहते है। तो यह आप के लिये यह जानकारी जरूर मददगार साबित होगी।

offical website : https://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/NFSASearch.aspx

kushinagar ration card list
राशन कार्ड सूची देखने के लिये क्लिक करे, तथा खुले जिलों की सूची में 46 नंबर पर कुशीनगर
kushinagar ration card list
राशन कार्ड सूची देखने के लिये क्लिक करे, तथा खुले जिलों की सूची में 46 नंबर पर कुशीनगर

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े : अभी वर्तमान में राशन कार्ड में नाम जोड़वाने का विकल्प ऑनलाइन है जिसे आप सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से राशन कार्ड सूची में नाम जोड़ने के लिये आवेदन कर सकते है। उसके उपरांत आवेदन की प्रति को अपने कोटेदार को देकर कन्फर्म होने का इंतजार करे तथा ऑनलाइन चेक केर स्टेटस देखते रहे।

कुशीनगर में 10 वर्षीय बालिका को बाइक सवार पुरुष और महिला नाबालिग को लेकर भागे, जांच में करीबी रिश्तेदार निकले

कुशीनगर – जिले के रामकोला थाना क्षेत्र गांव रोआरी में एक 10 वर्षीय बालिका का अपहरण बाइक सवार महिला-पुरूष द्वारा करने का मामला सामने आया।

सूचना पर तत्काल पुलिस ने जांच शुरू की वही गांव में मौके पर एसपी घवल जायसवाल व एएसपी व सीओ पहुँचे।

जहाँ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला व पुरूष की पहचान बालिका के फूफा व बुआ के रूप में हुआ है।

बालिका उन्ही के साथ 10 वर्ष से रह रही थी पारिवारिक विवाद में बालिका को अपने साथ ले गये है जिनकी तलाश के लिये टीमें लगी है।जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा।

कुशीनगर में अंधविश्वास के चक्कर में भू-समाधि लिये व्यक्ति को पुलिस ने बचाया, वीडियो वायरल

कुशीनगर : जिले में अंधविश्वास के चक्कर में एक व्यक्ति द्वारा भू-समाधि लेने के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा उसे गड्ढे से निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला 04 सितंबर की रात का है तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव पांडेयपट्टी के ललन उर्फ साधु द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर अंधविश्वास गड्ढा खोदवाकर उसमें भू-समाधि लिया।

जिसकी सूचना तुर्कपट्टी थाना पुलिस को हुई तो तत्काल मौके पर पहुँच भू-समाधि लिये व्यक्ति को गड्ढे के बाहर निकाला, जिसकी हालत ठीक नही लग रही थी।

वही मौके पर बाहर बैठे दर्जनों लोगों को पुलिस ने कड़ी हिदायत देते हुये कार्यवाही किया।इस दौरान पुलिस कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कुशीनगर में परिचित युवती से मिलने गये युवक की मारपीट के बाद हत्या, 04 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिये उठाया

कुशीनगर : जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव अमवा तिवारी में एक युवक को प्रेम प्रसंग से जुड़े में हत्या होनी की ख़बर है।

मृतक युवक का नाम विकास बताया जा रहा है जो पटहरेवा थाना क्षेत्र के रहसू सोमालीपट्टी का निवासी था युवक वह 05 बहनों में इकलौता भाई था विकास।

मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक अपने प्रेमिका से मिलने गया था जहां उसे मारपीट के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने इस मामले में 04 लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जयंती पर याद आए गांधी और शास्त्री, फहराया गया तिरंगा

कुशीनगर– जनपद अंतर्गत हरपुर माफी में पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामवासियों द्वारा तिरंगा फहराकर गांधी व शास्त्री की जयंती पर याद किया गया।

विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी सुबह से ही जनपद सहित ग्राम हरपुर माफी में भी तिरंगा फहराकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

हरपुर माफी पंचायत भवन परिसर में प्रधान प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया।इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान गाकर तिरंगा को सलामी दी गई।

इस दौरान महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद पासवान ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम लोगों को सर्वधर्म संभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। इससे पूर्व बापू के प्रिय गीत रघुपति राधव राजाराम, पतित पावन सीताराम का गायन किया गया। 

वहीं मोहन गुप्ता ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक महात्मा गांधी का जन्मदिन हम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह अवसर राजनैतिक, सामाजिक एकता व समरसता के पुरोधा एवं आधुनिक भारत के निर्माता गांधीजी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादूर शास्त्री के सिद्धांत अनुकरणीय है। इन दोनो महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर ही देश व क्षेत्र का विकास होगा। 

इस कार्यक्रम में पंचायत सहायक कविता गिरी, जयप्रकाश शर्मा, सतेन्द्र पासवान, मछिंद्रनाथ, संजय पासवान, लखंदर पासवान, रामानंद, धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत, रामक्यास, इंद्रेश, रविंदर यादव, अशोक यादव, भगवंत यादव, जयनारायण गोंड़, पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’, संदीप राव, मनीष राव, रामअवध, नारायण पासवान, नगीना यादव, अनिल यादव, सुबोध, रामलाल पासवान, रामदेव प्रसाद, प्रेमचंद पासवान, गोवर्धन पासवान, विजेंद्र गुप्ता इत्यादि लोग शामिल हुए।

प्राथमिक विद्यालयों का चारदीवारी काया कल्प योजनाओं का उडाया जा रहा है धज्जियां

कुशीनगर जनपद के सेवरही विकास खंड के अन्तर्गत  सरकार द्वारा चलाया गया तमाम,योजना में एक कायाकल्प जैसी योजना है जिसके द्वारा सभी पंचायतों में विद्यालयों की चारदीवारीयो से बच्चों को सुरक्षात्मक एवं स्कूलों के सजाने की काम सरकार योजनाओं के माध्यम से सभी जनपदों में  ग्राम सभा से जोडने काम किया है।

बाकी बचे अब सभी ग्राम सभा के स्कूलों में यह काम बहुत तेजी से चल रहा है अब लग रहा है कि विकास का गंगा बहनें वाली है पर उतनें लापरवाही  मन  मानी तरिके काम तेजी के साथ बढता जा रहा है।

जगह जगह काम हो भी रहा है उसी में एक सामने आया है की मैरवा ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान ने दोयम ईट व सफेद, बालू से करा रहे हैं।  चारदीवारी नहीं देखते जेई, सचीव, पंचायतधिकारी  उनकी भी बन रहीं हैं मोटी आमदनी पर बढ़ रही है दीवार की खतरा और बच्चों की असुरक्षित रहने की संभावना।

यूपी सरकार  में आज भी ग्राम पंचायत में हो रहें हैं विकास के कार्य और मानक के विपरीत हो रहें कार्यो में अनियमितता तेजी के साथ बढती जा रहीं हैं जिसका मुख्य कारण  गुणवत्ता के आधार पर जाचं नहीं हो ना या जाचं के नाम पर हवा हवाई होना साबित हो रहा है।

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, पुलिस ने 03 संदिग्धों को हिरासत में लिया

कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज में एक महिला जिसका नाम पूजा देवी था।उसे अज्ञात हमलावरों द्वारा सर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला अपने 02 बच्चों के साथ यहां रहती थी पति की मौत कुछ वर्ष पहले ही हुआ था।मामला सामने आने पर स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम पहुँच जांच पड़ताल की।

वही पुलिस ने इस मामले में 03 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक घवल जायसवाल ने भी मौके का मुआयना कर जांच टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कुशीनगर में यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

कुशीनगर के विकासखंड नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत हरपुर माफी में नौ दिवसीय शिव पुराण ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया l 

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस यात्रा में 501 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया l कलश यात्रा को लेकर सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का महायज्ञ स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था।सुबह करीब 10 बजे यज्ञ पंडित गिरजेश मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुआ।

कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर शोभा छपरा, हरपुर माफी बनिया टोला, पश्चिम टोला सहित पूरे गांव होते हुए बगही धाम कुटी तालाब के पास पहुंचा।

जहां पर विधि विधान के अनुसार कलश यात्रा में जल भरने का कार्यक्रम पूर्ण किया गया।

पुनः कलश यात्रा बगही धाम, पकड़ियार बाजार, विजयपुर आदि गांव होते हुए महायज्ञ स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुआ।

इस दौरान तेज धूप और गर्मी के चलते रास्ते में जगह-जगह स्वयंसेवकों द्वारा पानी, शरबत आदि की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई थीl 

महायज्ञ के आयोजक बैजनाथ यादव ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित जेपी व्यास के द्वारा प्रवचन का लाभ श्रद्धालुओं को मिल सकेगा।

इस दौरान अध्यक्ष हीरा यादव, उपाध्यक्ष रामअवध कुशवाहा ने सभी स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं को आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि यह यज्ञ आप सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है।

इस यात्रा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद पासवान, गोवर्धन पासवान, जगत नारायन, रामवअवध, सत्यनारायण गोंड, मोहन गुप्ता, मैनेजर यादव, पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’, पल्टू यादव, मुबारक, मुंशी, असगर, अभिषेक गोंड,

अरविंद, डॉ. प्रेमचंद, बृजेश विश्वकर्मा, सुबोध गोंड, विक्रम, राजकुमार, शंकर यादव, कन्हैया, अजीत, रमेश गोंड, जयनारायन, जयगोविंद, विजय यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, विनोद लाल, नागेन्द्र लाल, संजय लाल, नीरज पासवान, समीर, गोपाल प्रसाद, ओमप्रकाश, श्रीयादव,

बिहारी, नरेश, विजय कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, देवकी, गोपाल राव, रामलाल, हीरा, राजन पासवान, सोनू मौर्य, पन्ने पासवान, रामनारायन, सुरेन्द्र पाण्डेय, अजय मिश्रा, हरेन्द्र मौर्य, विजेन्द्र गुप्ता इत्यादि लोग शामिल हुए l

रिपोर्ट :  पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’

70 लोगों के मोबाइल फोन को पुलिस ने किया बरामद, जिले के विभिन्न इलाकों से चोरी व खोये थे मोबाइल

कुशीनगर : सोमवार को पुलिस अधीक्षक घवल जायसवाल ने सर्विलांस सेल द्वारा जिले के विभन्न हिस्से से खोये मोबाइल फ़ोन बरामद करने पर उनके मालिकों को सौंपा।

जहां सभी अपने कीमती मोबाइल फोन पाकर खुश दिखे व आभार व्यक्त किया।

प्राप्त सूचना के अनुसार सर्विलांस सेल ने 70 खोये मोबाइल फ़ोन बरामद किये थे। जिसकी कुल कीमत 10 लाख रुपये तक है।

बहुत से लोगों ने अब मोबाइल फ़ोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।लेकिन सर्विलांस टीम ने इन्हें सरप्राइज किया।

मोबाइल फ़ोन चोरी या खोने पर क्या करें :

अगर आपका मोबाइल फ़ोन कही चोरी या खो जाता है तो उसके बरामदगी के लिये, मोबाइल फ़ोन की बिल के साथ एक एप्लीकेशन पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नाम लिख,

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक को दे, जहां वह एप्लीकेशन पर मार्क कर सर्विलांस सेल को कार्यवाही के लिए फॉरवर्ड कर देंगे।

जिस पर सर्विलांस सेल जांच कर बरामदगी के लिये कार्यवाही करेगा।