Home Blog Page 36

पीड़ित परिवार को मदद के लिए आगे आए समाजसेवी

कुशीनगर– समाज अगर चाह दे तो कोई गरीब परिवार अपने आपको असहज महसूस नहीं करेगाl कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया के हरपुर माफी टोला कुंवर छपरा में 7 अप्रैल को जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के दो भाई का निधन हो गया था जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गए थे।

मृतक शंभू के 6 लड़कियों में पांच अविवाहित हैं, जबकि मृतक प्रभु के दो अविवाहित लड़की व एक 8 वर्षीय लड़का हैl परिवार में आफत का पहाड़ टूट रहा था।

ऐसे वक्त में गांव का ही पवन गोरखपुरी जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र है, जो अपने स्तर से परिवार के लिए मदद अभियान चलाया।

मदद अभियान में लोग बढ़ चढ़कर आगे आए, जिससे इस अभियान से लगभग 38 हजार रूपये एकत्रित हुआl जिसको मृतक के पिता शंकर को सुपुर्द कर दिया गयाl

पवन गोरखपुरी का कहना है कि गरीबों व असहायों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।

हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को गरीबों और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिएl

इस मौके पर राजू मौर्य, मोहन गुप्ता, रामसेवक उर्फ विधायक, विजेंद्र कुमार, सोमनाथ, विशम्भर मौर्य, सोनू मौर्या, अमित कुमार, सचिन, उपेंद्र, रामदेव, अमर, पप्पू मौर्य, चंद्रभान, राम विलास इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

कुशीनगर में दुःखद हादसा : 06 बेटियों के पिता की घर की छत गिरने से मौत

रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफ़ी गांव में एक बेहद ही दुखद घटना घटी है। जहां पुराने घर की छत तोड़ने के दौरान, छत गिरने से 06 बेटियो के पिता की मौत हो गई। वही अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी अनुसार उक्त गांव के शंकर व उनके पुत्र शंभू और प्रभु पुराने घर की छत तोड़ने का कार्य कर रहें थे तभी छत की दीवार गिरने से तीनों दब गए।

चिखपुकार सुनकर आस पास के लोगों ने किसी तरह निकाला लेकिन हादसे में शंभू की मौत हो गई वहीं 02 अन्य लोग घायल हुए है जिनका ईलाज जारी है।

वही इस घटना से पूरे इलाके में शोक है बेटियों के रोने से सभी लोगों की आंखें नम हो जा रही है।

Kushinagar News: नाम व पहचान छुपाकर कर रहा था शादी, नकली जेवरात से खुली पोल

कुशीनगर: जिले में युवक द्वारा अपनी वास्तविकता पहचान छुपा कर दुसरे धर्म की लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी के लिए युवती के घर वालों को मनाया।25 फरवरी को अकेले बारात लेकर पहुंच भी गया। रस्म के दौरान जब उसके द्वारा दिए गए जेवर को परिजनों को शक हुआ की जेवर नकली है।

तब उन्होंने सख्ती किया तब इसने अपना वास्तिविकता उजागर किया की मैं आर्यन नही तबरेज आलम हु। यह सुन परिजन सकते में आए और युवती के पिता ने स्थानीय थाने अहिरौली बाजार पर प्रकरण पर तहरीर दिया तथा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तरबेज़ को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

Kushinagar News: देश व विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर रहें गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Kushinagar News: देश व विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर रहें गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कुशीनगर में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर चार गिरफ्तार

जिले के रामकोला थाने के रामपुर भाठ गांव में एक युवक के साथ आधा दर्जन युवकों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने और ठंडे पानी में खड़ा करने की सजा देने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

जिसका विडियो मारपीट करने वाले युवकों में से ही बनाया गया और वायरल किया गया। विडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस से जांच और कार्यवाही का मांग किया।

वही पीड़ित के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मारपीट में शमिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पुष्टि एसीपी कुशीनगर रितेश सिंह ने जारी बयान में बताया।

पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

कुशीनगर : बीती शाम को जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ घटना हुईं है। जिसमे एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी, और दो अन्य को गिरफ्तार करने में पुलिस बल को कामयाबी मिली।

पुलिस को उनके पास से 1 अवैध तमंचा, कारतूस बरामद भी बरामद हुआ है।

कुशीनगर में भिड़ी यूपी और बिहार पुलिस, बिना नंबर प्लेट गाड़ी और सादे कपड़े में होना बना विवाद

कुशीनगर: सोशल मीडिया पर जिले के तमकुहीराज थाना के समऊर पुलिस चौकी क्षेत्र के गगुआ बाजार का मामला वायरल है।

जहां बिना नम्बर प्लेट के लग्जरी कार से आए सादे कपड़े में बिहार पुलिस के कर्मियो से यूपी पुलिस के जवानों के बीच कहासुनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस का दावा था की वह शराब तस्कर की तलाश में आई है। लेकिन मौके पर सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उनके दावों पर आपत्ति जताया की बिना नंबर प्लेट की गाड़ी और बिना वर्दी और बिना पूर्व सूचना के कैसे ?

हालाकि इस मामले की गंभरिता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने जांच का आदेश दिया है।

गंगोत्री से कुशीनगर पहुँचे सुतत्व ऋजु सहित चार साईकिल यात्रियों को रोटरी ने किया सम्मानित

कुशीनगर: गुरुवार की रात गंगोत्री से कुशीनगर पहुँचे चार साईकिल यात्रियों का रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने कसया स्थित होटल कलश में अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। झारखंड प्रान्त के 12 वर्षीय सुतत्व ऋजु विश्व शांति संदेश यात्रा पर अन्य तीन साईकिल यात्रियों के साथ निकले हैं।

12 दिसम्बर को पवित्र गंगोत्री धाम (उत्तराखंड) से गंगा जल लेकर विश्व शांति संदेश का आहवाहन कर साईकिल चला कर 2000 किलोमीटर की यात्रा सम्पन्न कर बाबा वैधनाथ धाम (झारखंड) में जल चढ़ाने निकल पड़े सुतत्व ऋजु ने आज अपनी आधी से अधिक यात्रा कुशीनगर पहुंच कर पूरी की। इसमें इन्होंने गंगोत्री से उत्तरकाशी (115 कि.मी) फिर उत्तरकाशी से चंबा (120 कि.मी), चंबा से हरिद्वार (110 कि.मी), हरिद्वार से मुरादाबाद (180 कि.मी), मुरादाबाद से शाहजहाँपुर (185 कि.मी), शाहजहाँपुर से लखनऊ (155 कि.मी), लखनऊ से अयोध्या (130 कि.मी) तथा अयोध्या से कुशीनगर (183 कि.मी) तक की अब तक की कुल 1200 किलोमीटर की साईकिल यात्रा रात्रि विश्राम करते हुए पूरा किया।

इस यात्रा में उनके साथ बिहार के निवासी प्रसिद्ध साइकलिष्ट श्री राकेश कुमार पवन (48 वर्ष) श्री विजय कुमार (52 वर्ष) तथा श्री राम भगवान (62 वर्ष) साथ में साईकिल से चलकर ऋजु का मार्गदर्शन कर उसका हौसला बढ़ा रहे हैं। ये सभी साईकिल की दुनिया में कई ख्यातियाँ अपने नाम कर चुके हैं। राँची रहकर पढ़ाई करने वाले पलामू के मूल निवासी सुतत्व ऋजु ए. एस.टी. वी. एस जिला विद्यालय, रांची के कक्षा 7 के छात्र हैं, और अभी खेलगाँव साईकिल एकेडमी, राँची के मुख्य साईकिल प्रशिक्षक श्री राम भट्ट एवं प्रथम कुमार के मार्गदर्शन में साईकिल सीख रहे है।

उनके इस 2000 किलोमीटर के गंगोत्री से वैद्यनाथ धाम तक की यात्रा में सुतत्व के पिता सोमित्रो बोराल निजी वाहन से साथ-साथ चल कर उनका सहयोग कर रहे हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए रोटरी कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने सुतत्व ऋजु सहित अन्य साईकिल यात्रियों को अग्रिम बधाई दी।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं उपाध्यक्ष अजय सिंह मौजूद रहे।

संकल्प यात्रा से लोगों को किया गया जागरूक

कुशीनगर जनपद के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत हरपुर माफी प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल का आयोजन किया गयाl इस यात्रा के लिए निकल गई एलईडी वैन जब गांव में प्रवेश किया तो भाजपा पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत कियाl 

एलईडी वैन के माध्यम से डबल इंजन सरकार की योजनाओं व उपलब्धियां की जानकारी दी गईl मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडे ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, कहा कि इस यात्रा के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है ताकि लाभ से वंचित परिवार को लाभ मिल सकेl उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कटिबंध हैl सरकार युवाओं, किसानों के साथ गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैl

गांव के सुगंधि, सुनारिका, मिश्री इत्यादि 40 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं पीएम आवास की चाभी वितरण किया गयाl

कई विभाग के अधिकारी उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं को सुना और जानकारी भी दीl कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरि गोविंद रौनियार व संचालन फतेह बहादुर ने कियाl

कार्यक्रम संयोजक रामाधार राजभर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, वीडियो उषा पाल, एडीयो पंचायत मोहन सिंह, सचिव अवनीश त्रिपाठी, वैन नोडल निरज गोंड, डे नोडल संतोष कुमार, पी.जी. ‘गोरखपुरी’, गोबर्धन, हरिश्चंद, जगत नारायन, मोहन गुप्ता, रामअवध, विनोद लाल, विजेंद्र कुमार, मिथलेश, प्रेमचंद, कविता गिरी व इत्यादि लोग उपस्थित रहे।