Home Blog Page 37

रामकोला में पारिवारिक विवाद में युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

कुशीनगर : गुरुवार को रामकोला थाना क्षेत्र के चक चिंतामणि गांव में पट्टीदारो के आपसी झगड़े के दौरान घायल युवक की मौत हो गयी।

मृत युवक का नाम दुर्गेश कुशवाहा है पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जारी बयान में बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है।

पुलिस की प्राम्भिक जांच व परिजनों के बयान के अनुसार युवक के पारिवारिक विवाद और बीच बचाव में अंदरूनी चोट आयी है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

डोल मेला देखने गये युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पथरवा निवासी कृष्णा गोड की संदिग्ध परिस्थितियों में में मौत होने की ख़बर सामने आयी है।

मृत युवक के परिजनों से पता चला की तमकुहीराज डोल मेंला देखने के लिए गयें थे उसके बाद यह घटना का सूचना दुसरे दिन पता चला है।

युवक हिरो एजेसी बिहार में मिस्री कार्य कर रहे थे,परिजनो के अनुसार तमकुही राज डोल मेंले गये जहां से वह जब घर नहीं लौटे और दूसरे दिन संदिग्ध स्थिति में इनकी शव मिला।

पीड़ित परिवार ने हत्या करने का आरोप लगाया है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

वही जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक तमकुही अजय कुमार लल्लू पिडित परिजनों से मिलकर ढाढस बधया तमकुही सीओ से बात चीत करते हुए पूर्व विधायक ने घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।

कुशीनगर में तुर्कपट्टी थाना के दरोगा पर बीजेपी बूथ अध्यक्ष को बीच चौराहे पर बेरहमी से पीटने का आरोप

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक बूथ अध्यक्ष उमेश पाण्डेय को थाने के दरोगा आशुतोष जायसवाल पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है।

जिसके बाद बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।जिसका उन्होंने विरोध जताते हुये पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से दरोगा आशुतोष जायसवाल पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है।

बुधवार को पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुँच इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई व कार्यवाही की मांग की।

वही कुशीनगर पुलिस ने इस मामले जारी बयान में बताया है कि मामले की सीओ सदर द्वारा की जा रही है।

प्रकरण क्या है – प्रकरण बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान किसी कार्यकर्ता के लिये अपनी बात रखने गये, बूथ अध्यक्ष को दरोगा आशुतोष जायसवाल पर पीटने का आरोप है।

अहिरौली बाजार थाना में 05 लावारिस वाहनों की हुई नीलामी, वही रामकोला में जुआ खेलते 12 लोग गिरफ्तार

कुशीनगर : बुधवार को थाना अहिरौलीबाजार में लावारिस माल निस्तारण अभियान के अन्तर्गत 05 वाहनों की नीलामी की गयी जिससे कुल 91,600/-रु0 प्राप्त हुये।

वही रामकोला थाना पुलिस ने जुआ खेलते 12 लोग गिरफ्तार हुये है।साथ ही उनके पास से 5000 हज़ार से अधिक रुपये तथा जमा तलासी में 1700 से अधिक रुपये मिले है।

इनके विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।

कुशीनगर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात, विशुनपुरा थाने के एक गांव की घटना

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक मासूम बच्ची जिसकी उम्र डेढ़ साल बताया जा रहा है।

उसके साथ गांव के ही एक युवक जिसका नाम रवि राय(22) द्वारा मिठाई देने के बहाने दुष्कर्म का वारदात किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वही बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने को भेजा गया।

इस घिनौनी हरकत से पूरे इलाक़े में लोग गुस्से में है तथा युवक पर जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है।

नोट : मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण नाम व पता नही लिखा गया है।

कुशीनगर में गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत लगभग 01 करोड़ की संपत्ति जप्त

कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त/शराब माफिया की अवैध तरीके अर्जित की गयी सम्पत्ति जो अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड है।उसे गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना के गांव कोइन्दी बुज़ुर्ग के मनोज गुप्ता पुत्र परमा गुप्ता पर तरयासुजान सहित जिले के अन्य थानों को मिलाकर लगभग 01 दर्जन मामले दर्ज है।

सोमवार को पुलिस दने गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा जब्ती के आदेश को पालन कराया।

खामपार थानाध्यक्ष पर 349 CRPC के तहत कार्यवाही शुरू करने का देवरिया न्यायालय के कोर्ट रूम 11 का आदेश

देवरिया : जिले के खामपार थाना के एसओ पर देवरिया न्यायालय के कोर्ट रूम 11 के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गौरव प्रकाश बनाम ज्योतिष लाल मामले में स्पस्टीकरण के लिये पेश होने का 29 अगस्त को 01 बजे नोटिस कर बुलाया था।

परन्तु एसओ द्वारा न्यायालय में नही पहुँचने पर इसे गंभीरता से लेते हुये न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एसओ के ख़िलाफ़ 349 ipc की वाद कार्यवाही करने का आदेश कर दिया।

कुशीनगर में टीचरों द्वारा छात्र को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

0

कुशीनगर : जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें एक छात्र को कई टीचरों द्वारा बेरहमी से गिरा कर पीटा जा रहा है।

मामला लोगों के सामने आने पर इन सभी टीचरों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरैचा कुटी स्थित महर्षि बाल्मीकि विद्या मंदिर का बताया जा रहा है।

जिसकी हम पुष्टि नही करते, हालांकि इस प्रकरण पर कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि स्थानीय थाने पर मुकदमा संख्या 463/22 दर्ज कर कार्यवाही प्रचलित है।

डिस्कवरी सुपर स्कूल लीग द्वारा आयोजित परीक्षा संपन्न

गोरखपुर : जिले के सोनबरसा विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक सूरसर देवरी गोरखपुर स्कूल में डिस्कवरी सुपर स्कूल लीग द्वारा आयोजित दैनिक जागरण की सहकारिता से स्कूल में साइंस ओलंपियाड परीक्षा संपन्न हुआ।

जिसमें विद्यालय के 400 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। छात्रों में इस परीक्षा को लेकर काफी उत्साह दिखा।

वही सभी विद्यालय स्टाफ व बायजुस के कर्मचारी एग्जाम सकुशल संपन्न कराने में जुटे रहे।

कुशीनगर के दौरे पर पहुँचे राज्य मंत्री असीम अरुण, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कुशीनगर : इस समय जनपद में प्रदेश के कई मंत्रियों का दौरा चल रहा।जहां एक दिन पूर्व नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, सूर्य प्रताप शाही का दौरा हुआ तो इनके पूर्व स्वतंत्र देव सिंह भी दौरा कर चुके है।

और अब राज्य मंत्री असीम अरुण कुशीनगर पहुँच चुके है।जहां वह तमकुही रोड में सुबह 11 बजे टैबलेट वितरण कार्यक्रम,दोपहर 2 बजे समाज कल्याण की संस्था का करेंगे निरीक्षण तथा शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों से मुलाकात करेगें।

कुशीनगर आगमन पर रास्ते मे जगह जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं व संगठन से जुड़े स्थानीय नेताओं द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।