Home Blog Page 52

यूपी बीएड रिजल्ट : कुशीनगर के एजाज अहमद को बीएड प्रवेश परीक्षा में दूसरा स्थान

कुशीनगर : 27 अगस्त को यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित हुये है।जिसमें पहले स्थान पर लखनऊ के आशु राणा रहे, वही प्रदेश दूसरे स्थान पर  कुशीनगर के एजाज अहमद ने प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार एजाज अहमद को बीएड के कुल 400 मार्क्स में से 338 नंबर मिले हैं। जिसमें First पेपर में 167.333 तथा दूसरे पेपर में 170.667 अंक प्राप्त हुये है।

कुशीनगर में युवक ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की, खुद खाया जहर

1

कुशीनगर : जिले से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी सहित 03 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद वह भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

मामला सामने आने पर स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मौके पर पहुँचे तथा सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर मामले की जांच में जुटे है।

यह मामला कसया थाना क्षेत्र के कुडवा दिलीप नगर के गोपाल टोला का है मामला है।जहां के जितेन्द्र कुशवाहा की पत्नी व 03 बच्चों की गला रेत कर निर्मम हत्या हुई है।

वही जितेंद्र कुशवाहा के जहरीला पदार्थ खाने की वजह

से मुख से झाग निकल रहा है।जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल भेजवाया गया है।

अब देखना की यह बड़ा मामला पारिवारिक कलह के वजह से हुआ है या किसी ने रंजिश वश किया है।जिसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद स्पष्ठ होगा।

अवैध रूप से रह रहे अफगानी नागरिक युवक को पुलिस ने पकड़ा, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

कुशीनगर : टूरिस्ट बीजा पर भारत आया हुआ अफगानी नागरिक जो बीजा की अवधि समाप्त होने के उपरान्त फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भारत में रह रहा था।जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 14.08.2021 को कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो काफी दिनो से फकरुद्दीन अंसारी पुत्र उसमान अंसारी सा0 पिपरा जटामपुर टोला खुशी पट्टी  थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के घऱ पर रह रहा है।

जो यहा पर अपना आधार कार्ड बनवाना चाहता है।

जो  देखने मे इस देश का नही लग रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम पिपरा जटामपुर टोला खुशी पट्टी के पास से उक्त व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अहमद समीर पुत्र अब्दुल सबूर सा0 नाहिए से देह मजागं काबुल अफगानिस्तान बतायातथा यह भी बताया कि सन् 2014 से मै अफगानिस्तान में काट मार आदि से तंग आकर 06 माह के टूरिस्ट बीजा पर भारत आया,

बीजा की अवधि समाप्त हो जाने के उपरान्त अभि0 द्वारा वीजा नियमो का उल्लंघन करते हुए वापस अपने देश नही जाकर भारत में रहने के लिये इधर- उधर लोगो से झूठ बोलकर, बहाना बनाकर भारत का नागरिक बनने के उद्देश्य से दिल्ली के पते पर आधार कार्ड बनवाया तथा अब यहा पर भी अपना अपना आधार कार्ड बनवाने के चक्कर में था।

जिसके आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/2021  धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 14 विदेशी अधिनियम 1946 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

साथ ही जिला पुलिस द्वारा इस जानकारी को अन्य सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी गयी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1.    थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर।

2.    व0उ0नि0 श्री दीनानाथ यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर।

3.    हे0का0 इजहार खान थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर।4.    हे0का0 हृदयानन्द सिंह थाना कुबेरस्थान

यूपी में अब शनिवार साप्ताहिक बंद खत्म, अब खुलेंगी दुकानें

लखनऊ : यूपी सरकार ने प्रदेश में जारी 02 दिनों के साप्ताहिक बंदी से राहत देते हुये, शनिवार के बंदी को अब खत्म कर दिया है।

वही रविवार को पूर्व की तरह दुकानें बंद रहेंगी, इससे यकीनन व्यापारियों व दुकानदारों को लाभ होगा वही आमजन को आवश्यक ख़रीदारी में सहूलियत होगी।

सरकार की ओर से यह आदेश अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी किया गया है।

अज्ञात बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर किया फायरिंग, तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : रविवार देर शाम तरयासुजान थाना क्षेत्र के NH-28 पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा के नजदीक अपाची बाइक सवार पुलिस कर्मियों पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पीछे से फ़ायरिग किया गया।

जिसमें रवि शंकर तिवारी नाम के सिपाही फ़ायरिग से घायल हुये जिन्हें पहले नजदीकी सीएचसी ले जाया गया,जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।

वही इस फ़ायरिग कि घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच जांच पड़ताल किये तथा अज्ञात बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देश दिये।

शांतनु कुशवाहा 10 वी में 98.33℅ अंको के साथ जिले में तीसरे स्थान पर

कुशीनगर : हाल ही में जारी हुये सीबीएसई बोर्ड की 10 वी परीक्षा नतीजों में पडरौना क्षेत्र के गांव वनवीरपुर निवासी शांतनु कुशवाहा पुत्र संतोष कुशवाहा ने 98.33℅ मार्क के साथ कुशीनगर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

शांतनु कुशवाहा को मिले इस सफ़लता पर माता-पिता और गांव के जितेन्द्र कुशवाहा सहित अनेकों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शांतनु की पढ़ाई  01 से 10वी तक जेडीएस स्कूल पडरौना से पूरी की है। पारिवारिक पृष्ठभूमि में इनके पिता कृषि कार्य से जुड़े है तो वही माता संगीता देवी गांव में ही शिक्षा मित्र के रूप में कार्यरत है।

शांतनु ने अपने आगे की पढ़ाई के साथ-साथ आईआईटी में जाने का लक्ष्य रखा है।

up.mygov.in यूपी सरकार का पोर्टल , जाने इसके बारे में

लखनऊ : 26 जुलाई को सुबह 11 बजे लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी सरकार के नये पोर्टल up.mygov.in को लांच किया।

इस पोर्टल पर शासन की योजनाओं की जानकारी तथा पोर्टल पर प्रदेशवासी अपने विचार, सुझाव और प्रतिक्रिया भी दे सकेंगे। 

पोर्टल पर विजिट करे click here

पोर्टल पर पंजीकरण करें

पोर्टल पर लॉगिन करें

कुशीनगर में एक घर से निकले 40 से अधिक जहरीले सांप

कुशीनगर : जिले के रामकोला  क्षेत्र के गांव अमडरिया गांव के विनोद गुप्ता के घर से 40 से अधिक जहरीले कोबरा(गेहुअन) निकले।

एक साथ इतने साँप व अंडे मिलने से हड़कंप मच गया जिसके बाद वहां जुटी भीड़ द्वारा सभी सर्प को मार दिया गया।

लेकिन अभी भी लोग और साँप होने की आंशका जता रहे है।

दरअसल बताया जा रहा है कि गृह स्वामी विनोद गुप्ता के घर शुक्रवार को सर्प निकले जिसे मार दिया, लेकिन फिर शनिवार को भी सर्प दिखे,

जिस पर खुदाई के दौरान सर्पों का पूरा बड़ा कुनबा मिला जिसमें बच्चें व अंडे शामिल थे।

जाने wcso.in के बारे में , महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की पहल

नमस्कार, दोस्तों आज हम जानेंगे 23 जुलाई 21 को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (wcso) द्वारा शुरू किये गये ऑनलाइन पोर्टल wcso.in के बारे में…

जिसका शुभारंभ यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल द्वारा किया गया। यह महिलाओं के लिये शिकायत ऑनलाइन पोर्टल है।जिस पर महिलाएं मुसीबत या परेशानी होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती है।

जैसे कि पूर्व में 1090 जारी है इसी को अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुरू किया गया है।जहां महिलाये 1090 में तैनात महिला कर्मी से पोर्टल पर मौजूद चैट ऑपशन से बातचीत, अपनी समस्या को दर्ज कराने तथा कार्यवाही की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती है।

चैट से बात करने के लिये चैट केआप्शन पर क्लिक कर अपना नाम,मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी दर्ज कर ऑनलाइन हेल्पलाइन से जुड़ महिला पुलिस कर्मी से अपनी समस्या बता शिकायत दर्ज करा सकती है.

शिकायत दर्ज कराने को क्लिक करें

Wcso full form :

wcso को इंग्लिश में Woman and Child Security Organisation कहते है। तथा इसे हिन्दी मे महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन कहते है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत, मिलेगी 03 माह की धनराशि

लखनऊ : गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत कर रहे है।

जिसमें कोरोना से प्रभावित बच्चें जिनकी प्रदेश में 3817 की संख्या है। उनकी देखभाल के लिये उनके अभिभावकों के बैंक खातों में 03 माह की धनराशि भेजी जायेगी।

क्या है योजना

नवजात से 18 वर्ष की आयु के बच्चे जिनके माता या पिता अथवा दोनों की कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है।

उन्हें ‘उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के तहत ₹ 04 हजार प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।