Home Blog Page 53

स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली फेरी, नये सत्र में स्कूल जाने को किया जा रहा जागरूक

कुशीनगर : सेवरही विकास खण्ड के न्याय पंचायत  मठिया श्रीराम में प्रा,वि तुलसी पट्टी के बच्चो द्वारा  13 अप्रैल बुधवार को गाँव में फेरी द्वारा बच्चो व अभिभावकों को जागरूक करने के का काम किया।

गौरतलब है कि पुराने सत्र के बाद नया सत्रों के शुरू होने पर स्कूल चलो अभियान पुरे प्रदेश में सरकार द्वारा  चलाया जा रहा है।

Harendra pandey की रिपोर्ट  ।

देवरिया-कुशीनगर MLC चुनाव रिजल्ट: बीजेपी के डॉ रतनपाल सिंह 3224 मतों से विजयी घोषित

कुशीनगर : यूपी एमएलसी चुनाव के नतीजे आ चुके है और देवरिया-कुशीनगर से भाजपा के प्रत्याशी डॉ रतनपाल सिंह विजयी घोषित हो चुके है।

डॉ रतनपाल सिंह को कुल 4255 मत मिले वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ काफिल खान को 1031 मत मिले जिससे वह दूसरे स्थान पर रहे।

इस तरह भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह 3224 मतों से विजयी घोषित हुये।

मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार होगा जिला प्रशासन, सुरक्षा वापस लेने पर नाराज पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह

0

कुशीनगर : पूर्व मंत्री व सपा नेता राधेश्याम सिंह ने प्रशासन द्वारा उनकी पुलिस सुरक्षा वापस लेने पर विरोध जताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखे बयान में कहा है कि मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार होगा जिला प्रशासन।।

माननीय मुख्यमंत्री जी,

कृपया अवगत हो,मेरे गाड़ी पर जब 1994,95 में कप्तान गंज थाने के सामने अपराधियों ने गोलियो की बौछार किया जिसमें मेरा ड्राइवर हरिवंश मारा गया तब मैं विधायक नही था तभी से 2022 तक मेरे पास सुरक्षा व्यवस्था हेतु गनर रहा है।चाहें जो सरकार रही है 2013 से 2017 तक बाई श्रेणी की सुरक्षा रही है।

पहली बार जिला प्रशासन ने मेरा सुरक्षा व्यवस्था वापस ले लिया है मुझे आशंका है कि कही मेरी हत्या की साजिश तो नही,यदि कोई बात हुई तो प्रशासन जिम्मेदार होगा।

साथ ही पूर्व मंत्री ने अपनी सुरक्षा के लिये कुशीनगर डीएम, एसपी सहित प्रमुख सचिव यूपी सरकार को पत्र लिखा है।

कुशीनगर में न्यायालय के आदेश पर 2013 से 2021 तक के बरामद शराब को नष्ट किया गया 

कुशीनगर : मा० न्यायालय के आदेश पर जिले के तरयासुजान थाना पर 2013 से 2021 तक के अवैध बरामद शराब को जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी फूलचनद कनौजिया सहित तरयासुजान थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी और अन्य पुलिस बल मैजूद रहे।

तरयासुजान थाना में 2013 से 2021 तक आबकारी एक्ट में 422 मामले दर्ज हुये थे।जिसमें बरामद 2.5 करोड़ के शराब बरामद हुये जिसमें अंग्रेजी,देशी ,कच्ची शराब, वियर शामिल थे। जिन्हें नष्ट किया गया।

Harendra pandey की रिपोर्ट

UP TET Exam Result 2021 : यूपी टीईटी परीक्षा 2021 से जुड़ी बड़ी खबर

प्रयागराज : यूपी टीईटी परीक्षा 2021 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।जिसके अनुसार 08 अप्रैल को नतीजें आ सकते है।

इसके पहले यूपी टीईटी परीक्षा 2021 के परीक्षा से जुड़े आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

गौरतलब है कि टीईटी- 2021 की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी। जिसमें 19.30 लाख अभियर्थियों ने भाग लिया था।

देवी मंदिर में चोरी करने गया चोर दीवाल में फ़सा, लोगों ने कहां बुरे कर्म का बुरा फल

0

आंध्र प्रदेश में एक मामला सामने आया है जो मीडिया में आया है कि जहां एक चोर गांव के देवी मंदिर में जगले को में होल कर मंदिर में जा घुसा,

और मंदिर के जेवर चुरा उसी होल से निकल रहा था कि उसी में फस गया।और सुबह तक पूरा कोशिश करने के बाद भी नही निकल पाया।

आखिर में वह मदद के लिये पुकारने लगा जिस पर गांव वाले इकठ्ठा हुये, उसे कोसते हुये बाहर निकाल स्थानीय पुलिस को सौप दिया।

सबसे रोचक बात जिस जगले के होल से वह मंदिर में गया लेकिन बाहर नही निकल पाया।उसे लोगो ने देवी मां चमत्कार बताया, वही लोगों ने बुरे काम का बुरा नतीजा कहाँ।

तिनफेडिया पुलिस चौकी ने किया अवैध वाहनों की जांच

कुशीनगर : तरयासुजान थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी के निर्देशन मे तिनफेडिया में मंगलवार पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव ने संदिग्ध वाहनों की ली तलाशी जिससे क्षेत्र में अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों में हड़कंप मचा रहा है।

Harendra pandey  की रिपोर्ट

सरकार ने 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल सहित पाक से संचालित 4 चैनल ब्लॉक किये

0

कुशीनगर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है।

जिनमें आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए साथ ही 4 पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए है।

साथ ही 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है।जो यूट्यूब चैनल दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और फर्जी थंबनेल का इस्तेमाल करते थे।

गोरखपुर में पुलिस के जवानों पर किया गया हमला, आतंकी घटना

गोरखपुर : रविवार शाम को गोरखनाथ मंदिर में हुये पुलिस कर्मियों पर हमले को सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक गम्भीर साजिश का हिस्सा है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह आतंकी घटना बताया है।

हमले में घायल 03 पुलिस कर्मी जिनमें 02 पीएसी व 01 नागरिक पुलिस है। जिनका ईलाज जारी है।उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच लाख रूपये इनाम के रूप में दिए जाने की घोषणा हुई है।

वही इस मामले की जांच मुख्यमंत्री ने यू०पी० ए0टी0एस0 को दिए जाने का निर्देश दिया गया है साथ ही साथ यू०पी०ए०टी०एस० व यू०पी०एस०टी०एफ दोनो एजेंसियों को घटना के अनावरण हेतु संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

क्या है मामला – मामला यह है कि रविवार शाम को एक युवक जिसका नाम अहमद मूर्तजा है।जो

गोरखनाथ मंदिर में घुसने का प्रयास कर रहा था।कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने रोका जिस पर वह धारदार हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया।

जिसमें 03 कर्मी घायल हुये वही उसे बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया।

तिनफेडिया बाजार से महज एक महीने के अंदर दूसरी बार बाइक चोरी

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेडिया बाजार से महज एक महीने के अंदर दूसरी मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आआया है।

बताया जा रहा है कि तरयाबैकुंठ निवासी मुकेश कुमार यादव इन्द्राशन यादव मोटरसाइकिल संख्या यूपी 57w3435 इलाज के लिए एक नीजी चिकित्सालय पर गया था।जहां घात लगाते चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी एक बाइक चोरी की घटना हुई थी।