Home Blog Page 66

कुशीनगर में छठ घाट निर्माण को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

0

कुशीनगर : गुरुवार सुबह कसया थाना क्षेत्र के खेसारी गिदहा गांव की सैकड़ो छठ व्रती महिलाओं ने गांव पोखरे पर छठ घाट निर्माण कराने को लेकर रास्ता जाम कर ईंट रख छठ गीत गाते हुये प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इन्हें मनाने की पूरी कोशिश किये परन्तु नाराज महिलाओं के सामने विफल हुये।

आखिर में कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा(IAS) ने मौके पर पहुँच महिलाओं की बात सुनकर समस्या का समाधान कराने के आश्वासन देकर किसी तरह मनाया।

क्या है मामला – दरअसल बताया जा रहा है कि गांव के पोखरे व खलियान की जमीन का मामला लंबे अरसे से न्यायालय में चल रहा है।

इस कारण वहां कोई पक्का छठ घाट निर्माण नही पाता, तथा लोग अस्थाई रूप से ही बना कर पूजा अर्चना करते हैं।

अब इसी जगह महिलाओं की मांग थी कि प्रशासन इस मामले पर ध्यान दे कि जिससे यहां पक्का छठ घाट लोग बना सके।

कुशीनगर में गन्ने के खेत से मिला 01 लाख 15 हजार रुपये

0

कुशीनगर : मंगलवार को हाटा कोतवाली के सिकटिया गांव में एक गन्ने के खेत में एक लाख 15 हजार रुपये मिले हैं। 

इन नोटों को कूड़े के ढेर में पुराने कपड़े में छिपाकर रखा गया था जो गन्ना छिलाई के दौरान ये नोट दिखा तो वहाँ मौजूद लोगों ने जिसको मौका मिला उसे उठा लिया।

इस मामले की जानकारी होने पर बुधवार सुबह पुलिस गांव में पहुँची और सभी पैसे उठाने वालों से पैसे वापस करने को कहा।

जिस पर सभी ने पैसे पुलिस को वापस कर दिये जो 01लाख 15 हज़ार के करीब मिला, मिले पैसे में 2000 और 500 के नोट शामिल है।जिनमे अधिकतर नोट खराब अवस्था मे है।

वही ग्रामीणों द्वारा आशंका है कि कुछ माह पूर्व किराने की दुकान से 04 लाख से अधिक की चोरी हुई थी।हो सकता है वही पैसे हो सकते है।

बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है कि पैसे कैसे है और किसके द्वारा छूपाये गये थे।

 

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटे रुपये

देवरिया : बुधवार को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर पड़ने वाले बखरा चौराहे पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले युवक गुड्डू पटेल को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर पैसे लूट फ़रार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव जियना निवासी युवक गुड्डू पटेल का गौरीबाजार के बखरा चौराहा पर एसबीआई सीएसपी केंद्र चलाते थे।

बुधवार को ग्राहकों को देने के लिये एसबीआई के गौरीबाजार शाखा से 05 लाख 40 हजार की निकासी कर अपने केंद्र लौट रहे थे कि

रास्ते मे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर संचालक के आखों में मिर्च पाउडर डालकर पैसे छीनने का प्रयास किया।

तथा विरोध जताने पर बदमाशों ने गोली मार दी तथा पैसे लूट फ़रार हो गये।वही गोली लगने से मौके पर मौत हो गयी तथा जब जिला अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने मृत होने की पुष्टि कर दी।

 

कुशीनगर में कब्र से शव को निकाल सिर को धड़ से किया अलग,एक महीने में यह दूसरी घटना

कुशीनगर : जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां 15 दिन पूर्व मौत के बाद बुजुर्ग के शव को कब्र में दफनाया गया था।

जिसे बीती रात किसी ने तंत्र मंत्र क्रिया के चक्कर मे बुजुर्ग के शव को कब्र से निकाल बर्बरता से सिर को धड़ से अलग कर दिया गया है।

यह मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सुधियानी गांव का है। यहां के 75 वर्षिय हकीम देवान की 15 दिन पहले मौत हो गयी थी।

जिनके शव को बीती रात में कब्र से निकाल बर्बरता की गई है।जिससे लोगों में भारी रोष है। इस तरह की यह घटना जिले में दूसरी है।

इसके पूर्व इसी माह के 07 तारीख को रामकोला के देवरिया बाबू गांव में भी एक महिला शव को कब्र से निकाल हाथ काट दिया गया था।

इन मामलों में आशंका है कि कोई व्यक्ति तंत्र मंत्र क्रिया के चक्कर मे ऐसे वारदातों को अंजाम दे रहा है।

 

शर्तों के साथ विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू करने का दिशा निर्देश जारी

गोरखपुर : 17 नवम्बर को शासन की तरफ से प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय/महाविद्यालयों में पठन पाठन शुरू करने का दिशा निर्देश जारी किया गया है।

जिसमे शर्तों के साथ शासन द्वारा विश्वविद्यालय/महाविद्यालयों में 23 नवम्बर से पढ़ाई शुरू करने का अनुमति प्रदान की गई है।

जिसमें प्रमुख रूप से किसी भी बन्द स्थान यथा, हॉल/कमरे के निर्धारित क्षमता का 50 प्रतिशत किन्तु अधिकतम 200 व्यक्तियों तक को फेस मास्क, सोशल डिस्टेन्सिंग, थर्मल स्कैनिंग व सेनेटाइजर एवं हण्ड वॉश की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ

(b) किसी भी खुले स्थान / मैदान पर ऐसे स्थानों के क्षेत्रफल के अनुसार फेस मास्क सोशल डिस्टेन्सिंग, थर्मल स्कैनिंग व सेनेटाइजर एवं हैण्ड वॉश की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ।

 

विश्वविद्यालय / महाविद्यालय खोले जाने के सम्बन्ध में गतिविधियों की योजना एवं निर्धारण

 

विश्वविद्यालय/महाविद्यालयों में अपने परिसर को फिर से खुलने तथा शिक्षण कार्य की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालन किए जाने हेतु अपनी योजना विकसित किए जाने की आवश्यकता होगी, जो कि निम्नवत है :-

  • संस्थाओं को विभिन्न कार्यक्रमों में सभी विभागों एवं छात्रों के वैचों के लिये पूरी तरह रोस्टर के साथ चरणबद्ध तरीके से परिसर खोलने का विवरण तैयार किया जाय।
  • शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्रों को आई0कार्ड० पहनना अनिवार्य किया जाय। • संकाय, छात्र, कर्मचारी को एक दूसरे से बचने के लिये नियमित रूप से जांच की जानी चाहिए।
  • कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से चालू किए जाने के सम्बन्ध में सप्ताह में 06 दिवसीय शिड्यूल का पालन किया जा सकता है तथा बैठने की व्यवस्था को शारीरिक दूरी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया जाय।
  • विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में कक्षाओं के आकार को कम करने और कक्षाओं के दौरान शारीरिक दूरी को बनाए रखने के लिये कक्षाओं को कई भागों में विभाजित किए जाने पर विचार किया जा सकता है।
  • कक्षाओं की उपलब्धता के आधार पर कक्षाओं में भाग लेने के लिये 50 प्रतिशत छात्रों को रोटेशन के आधार पर अनुमति दी जा सकती है।
  • ऑनलाइन शिक्षण के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। परिसर में आगन्तुकों को बिल्कुल भी अनुमति नहीं दिया जाना चाहिए या उनके प्रवेश को प्रतिबन्ध किया जाना चाहिए।
  • परिसर में भीडभाड़ से बचने के दृष्टि से शैक्षिक कैलेण्डर योजना बनायी जाय जितना सम्भव हों एकेडमिक कैलेण्डर में नियमित कक्षाओं और ऑनलाइन शिक्षण के मिश्रण को बढ़ावा देना चाहिए।
  • शिक्षण और प्रशिक्षण कार्य के लिये दिनवार एवं समयवार का निर्धारण संस्था द्वारा किया जा सकता है।
  • प्रयोगशाला में अधिकतम क्षमता को कम करते हुए पुनः निर्धारण किया जाय
  • वृद्ध कर्मचारी, गर्भवती महिला तथा गम्भीर रूप से रोगी कर्मचारियों को छात्रों के साथ सीधे सम्पर्क वाले कार्यों से दूर रखना चाहिए।

और अधिक जानकारी के लिये दिशा निर्देश डाऊनलोड करें।

फाइनेंशियल कंपनी बनाकर फर्जी तरीके से लोगो से ठगी करने वाले 05 गिरफ्तार,पढ़े पूरी ख़बर

0

कुशीनगर :  मंगलवार को थाना कोतवाली हाटा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा स्थान भड़कुलवा चौराहा NH-28 के पास से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जिन पर स्थानीय थाने में मु0अ0सं0 508/2020 धारा 420,409,506,411 भादवि व 66डी आईटी एक्ट, मु0अ0सं0 509/2020 धारा 420.409.504.506.411 भादवि व 66डी आईटी एक्ट व मु0अ0सं0 510/2020 धारा 420.409.504.506.411 भादवि व 66डी आईटी एक्ट में मामला दर्ज था।

अपराध करने का तरीका-

पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा फाईनेन्स कम्पनी बनाकर फर्जी तरीके से ये लोगों को पैसे जमा करने के एवज में इस बात का लालच देते थे कि उनके द्वारा जमा धनराशि 6 महिनें में 3 गुना हो जायेगी।

यदि आप और लोगों को जुड़वायेंगे तो और पैसा मिलेगा ऐसा लालच देकर लोगों को बहला फुसलाकर अपनी जाल में फसाना,तथा उनके पैसो को वापस न करना। उक्त अभियुक्तों द्वारा लोगो के साथ इस प्रकार का ठगी का कार्य उक्त अभियुक्तों द्वारा किया जाता था।

पुलिस द्वारा बरामदगी :

पुलिस ने इनके पास से रुपया 349250 नकद व 3 अदद लैपटाप (ASUS एवं HP कम्पनी ), 7 अदद मोबाइल फोन भिन्न- भिन्न कम्पनी का (SAMSUNG,NOKIA,OPPO, VIVO,REALME) , 2 अदद चेक बुक(SBI एवं HDFC बैंक), 3 अदद पासबुक, 4 अदद लूज बैंक चेकबुक व भिन्न-भिन्न बैंको के 9 अदद ATM कार्ड, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाईंसेस तथा दोअदद Alto कार न0

UP57AY1857 व Alto K-10 नं0UP 57 AL 6777 को बरामद कर 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1.सोनू केसरवानी पुत्र स्व0 सीताराम केसरवानी नि0 वार्ड न0 3 जवाहर नगर कस्बा कसया थाना कसया जनपद कुशीनगर

2.विश्वजीत शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा सा0 देवतहा थाना को0 हाटा जिला कुशीनगर

3.रामनाथ शर्मा पुत्र राजदेव शर्मा सा0 विशुनपुर ठूठी थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर

4.सुदर्शन पुत्र भगवती यादव सा0 विशुनपुर ठूठी थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर

5.भास्कर रवि पुत्र के0 रवि साकिन श्रीनिवासनगर त्रिवानईकोईल थाना स्टेरंगम जिला तिरची तमिलनाडू हा0 मु0 ग्राम नौतन हथियागढ थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.प्र0नि0 जयप्रकाश पाठक थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर

2.निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता (सर्विलांस/ प्रभारी स्वाट टीम)

3.व0उ0नि0 अमित कुमार राय थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर

4.उ0नि0 भिक्खू राय थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर

5.उ0नि0 राजीव कुमार सिंह थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर

6.उ0नि0 अमित शर्मा(स्वाट टीम) जनपद कुशीनगर

7.उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह (स्वाट टीम) जनपद कुशीनगर

8.हे0का0 मुबारक अली (स्वाट टीम) जनपद कुशीनगर

9.क0आ0 सुशील कुमार सिंह (सर्विलांस टीम) जनपद कुशीनगर

14.का0 विनोद यादव(स्वाट टीम) जनपद कुशीनगर

15.का0 शिवानन्द सिंह (स्वाट टीम) जनपद कुशीनगर

16.का0 अखिलेश गुप्ता थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर

कुशीनगर में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में 05 लोगों की गयी जान

कुशीनगर : सोमवार के दिन जिले में दो अलग अलग स्थानों पर हुये सड़क हादसे में कुल 05 लोगों की।मौत हो गयी।

पहला मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH-28 भगत छपरा गांव के पास का है जहां सुबह एक 45 वर्षीय महिला टहलने गयी थी।

परन्तु चार पहिये वाहन ने कुचल दिया, इस घटना को देख पीछे से आ रहे भतीजे ने कार का पीछा किया तो उसे भी बड़े वाहन ने कुचल दिया जिसमें दोनों चाची-भतीजे की मौत हो गई।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।

दूसरा मामला जटहा बाजार थाना क्षेत्र का है जहां 02 बच्चों सहित एक महिला की।मौत हो गई जो भाईदूज के दिन अपने मायके भाई के साथ बच्चों को लेकर बाइक से जा रही थी कि

पडरही चौराहे पर बिहार की तरफ से आ रहे अवैध बालू खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिसमे दो मासूम बच्चे अनमोल व गुनगुन सहित इनकी मां शोभा की मौके पर मौत हो गयी।

इसके विरोध में देर शाम तक लोगों ने नेबुआ-जटहा मार्ग को जाम कर कार्यवाही के लिये प्रदर्शन किया तथा एसडीएम के पहुँचने व आश्वासन पर लोग रास्ते से हटे।

बीजेपी विधायक की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे विधायक

देवरिया : सोमवार देर शाम सलेमपुर क्षेत्र के विधायक काली प्रसाद की गाड़ी पर पीछे से हमला हुआ है।जिसमे विधायक बाल-बाल बचे।

वही सूचना पर हरकत में आयी पुलिस व पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने मौके पर जांच किया तथा फोरेंसिक टीम गाड़ी पर हमले से जुड़े छानबीन कर रही है।

साथ ही पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने जारी बयान में किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम विधायक काली प्रसाद सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के परानछपरा गांव के पास से अपनी गाड़ी द्वारा गुजर रहे थे।

साथ ही इनके बगल से लक्ष्मी जी प्रतिमा विसर्जन के लिये युवक बाजे की धुन पर जा रहे थे।इस दौरान विधायक द्वारा पुलिस को बताया गया कि गाड़ी के पिछले हिस्से में तेज आवाज के साथ होल होने और सीसा टूटने की बात कही गयी है।तथा उन्हें आशंका है कि फ़ायर किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में विधायक से तहरीर लेकर जांच पड़ताल कर रही है।साथ ही।पुलिस ने 08 से 10 लोगों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हाटा में NH-28 पर स्कार्पियो में सवार लोगों पर दिनदहाड़े फायरिंग

0

कुशीनगर : रविवार को दिनदहाड़े हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ चौराहे पर बाइक और ब्रेजा कार सवार बदमाशों ने एक स्कार्पियो को पहले ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया।

तथा नही रुकने पर फायरिंग कर दी हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत तो नही हुआ लेकिन इस दिनदहाड़े फायरिंग से लोगों में दहशत जरूर हुआ।

वही चौराहे पर एडीजी की काफिले को गुजरने के दौरान तैनात चौकी प्रभारी व पुलिस हरकत में आते तब तक वह फ़रार हो गये।

वही देर शाम पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जारी बयान में इस फायरिंग को पशु तस्करों द्वारा करने की बात कही।

वही अभी स्पष्ट नही है कि फायरिंग मामले में पुलिस यह पशु तस्करों को किस आधार पर कह रही है।

क्या इससे जुड़े लोग पकड़े गये है ? जिसका जबाब पुलिस को देना चाहिए।

कुशीनगर में दीपावली की रात लगी आग से दुकान में रखे सामान जलकर हुआ खाक

रिपोर्ट : नैमुल बारी

कुशीनगर : शनिवार को दीपावली पर्व की रात किराने की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया,

लेकिन जब तक लोग आग काबू पाते इस आग में नगदी समेत एक लाख से ऊपर का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के गांव जंगल धर्मपुर के टोला चौरिया निवासी शैलेश खटीक की गांव के चौराहे पर किराने की दुकान है। दुकान के उपर ही उसने अपना टीनसेट सहित मडई बना रखा है। शनिवार की शाम दुकान बंद कर वह घर पर चले गये।

वही रात करीब दो बजे दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने दुकान में रखे घी,तेल,चीनी मसाले चावल आदी को अपनी चपेट में ले लिया।

दुकान से निकलते धुएं व आग की लपटें देख पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को मामले से अवगत कराया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी व स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक अंदर रखी गई नकदी सहित करीब एक लाख से ज्यादा रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सुबह ग्राम प्रधान सुनील शुक्ला व समाजसेवी संतोष कुशवाहा मौके के पहुंच पीड़ित परिवार का कुशल क्षेम पूछने के बाद अपने ओर से मदद की है।

दूसरी ओर क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे पीड़ित के दुकान में जलकर खाक हुए सामग्री कि लिखा पढ़ी कर रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेज दी है।

रिपोर्ट : नैमुल बारी, कुशीनगर