Home Blog Page 67

जाने दारोगा प्रशांत यादव के बारे में, विवाद सुलझाने गए जहां हुई हत्या

आगरा : 24 मार्च को यूपी पुलिस के दारोगा प्रशान्त यादव को एक विवाद मामले में सुलझाने के दौरान एक पछ द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

वह 2015 बैच के उप निरीक्षक थे जो मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे।

जो अभी आगरा जनपद के थाना खंदौली में तैनात थे।जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार थाना क्षेत्र के नहर्रा गांव में दो भाइयों के बीच खेत से आलू निकालने का विवाद था।

इसी मामले में दारोगा प्रशांत यादव गांव में पहुँच दोनों भाइयों का विवाद देख रहे थे कि इसी दौरान छोटे भाई ने गोली मार दी जिसमें दरोगा की मौत हो गयी।

वही अभी हत्यारा फ़रार है जिसको पकड़ने के लिये पुलिस की कई टीमें लगाई गई है।

वही इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए, परिवार को 50 लाख रुपये का सहायता राशि, एक परिजन की सरकारी नौकरी, दरोगा के नाम पर एक सड़क का नामकरण करने की बात कही है।

कुशीनगर सांसद जिले के 02 लंबित परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिले, पहल की मांग की

कुशीनगर : सांसद विजय कुमार दुबे 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर जिले के 02 लंबित परियोजनाओं को शुरू कराने को लेकर पहल करने को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें पहला मांग कुशीनगर के मैत्री परियोजना तथा दूसरा मांग गोरखपुर-कुशीनगर-पडरौना रेल मार्ग है। जिसका सर्वे कार्य 2017 मे ही हो गया था परन्तु धन के ना मिलने के कारण लंबित है।

अब देखना है सांसद द्वारा मामला प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाने के बाद इन परियोजनाओं पर क्या होता है ?

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा : चोरी की 02 ट्रैक्टर के साथ 03 गिरफ्तार

कुशीनगर : गुरुवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एनएच-28 चौकी बहादुरपर के पास से 03 अभियुक्तों क्रमश: 

1. बूंदा मियाँ पुत्र अलीअख्तर निवासी इंदरवा अब्दुल्ला थाना गोपालगंज टाउन जनपद गोपालगंज बिहार,

 2. गोविंदा प्रसाद कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा निवासी मतया थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार,

  3. जुगुल राय पुत्र स्व0 श्यामदेव राय निवासी मुकंदपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो अदद ट्रैक्टर व अभियुक्त बुन्दा मियाँ व गोविंदा के पास से 01-01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01-01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

उपरोक्त अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना बुन्दा मियाँ है, जो गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जनपद कुशीनगर व आस-पास के क्षेत्रों से ट्रैक्टर की चोरी करता है।

व  यूपी- बिहार में अच्छे दाम पर बेच देते है। पूछताछ से अभियुक्तगणों ने थाना विशुनपुरा, कोतवाली हाटा से भी ट्रैक्टर चुराने की बात स्वीकार की है साथ ही य़ह भी बताया कि एक अन्य व्यक्ति रामप्रवेश जो हम लोगो के साथ का है जो थाना विशुनपुरा से चोरी हुए ट्रैक्टर को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बेचने गया है जो थाना स्थानीय के उपरोक्त मुकदमे में भी वांछित है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0-95/2021, धारा 379/41/411 भादवि, मु0अ0सं0- 96/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम बुंदा मियाँ व मु0अ0सं0-97/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गोविन्दा प्रसाद के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-90/2021 धारा 379/411 भादवि थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

2.मु0अ0सं0 40/21 धारा 379 भादवि थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

3.मु0अ0सं0 594/20 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनग

4. मु0अ0सं0 20/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर

विवरण बरामदगी-*

01. ट्रैक्टर पावर ट्रैक यूरो 50  सुपर मैक्स  

02. ट्रैक्टर स्वराज 744 FE 

03. 02 अदद देशी तमंचा .315 , बोर व 02अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

01. प्र0नि0 तरयासुजान धर्मेन्द्र सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर 

02. उ0नि0 दीपक सिंह  थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर 

03. हे0का0 सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर 

04. का0 अभिषेक कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर 

05. का0 आतिश कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर  

06. का0 चंद्रभान वर्मा थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

07. का0 देवेन्द्र मोहन यति थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

05. का0 अवधेश कुमार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

06. का0 उमेश कुमार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

07. का0 मो0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

डॉ. विनु मोहन एएम ने कम लागत के पहनने योग्‍य सेंसर की शुरूआत की

0

सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रोकेमिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीईसीआरआई), कराइकुडी, तमिलनाडु, के वैज्ञानिक, डॉ. विनु मोहन एएम ने एक लचीले कम लागत के पहनने योग्‍य सेंसर की शुरूआत की है। यह सेंसर मानव शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य और शारीरिक स्थिति की निगरानी के लिए पसीने को ट्रैक कर सकता है। डॉ. विनु मोहन भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्थापित इनस्‍पॉयर फैकल्टी फैलोशिप के प्राप्तकर्ता है। यह सेंसर रक्‍त और अनय अनिवार्य परीक्षणों की आवश्‍यकता को कम कर सकता है।

इस पहनने योग्य माइक्रोफ्लुइडिक सेंसर के लिए किसी साफ-सुथरे कमरे की जरूरत नहीं पड़ती। इसे पसीने के नमूनों के साथ लैक्टेट, सोडियम (Na +), पोटेशियम (K +), और एल्‍केलाइन/अम्लीय प्रकृति (पीएच) जैसे बायोमार्कर की सीटू निगरानी में उपयोग किया जा सकता है। इनस्‍पॉयर फैकल्टी फेलोशिप का उपयोग करते हुए, डॉ. विनु, इसे स्ट्रेचेबल बनाने के लिए सेंसर में सुधार कर रहे हैं, ताकि व्यायाम करते समय और बाइकिंग करते समय आने वाले पसीने की निगरानी की जा सके।

यह सेंसर संकेतों का हस्तांतरण किए बिना ही व्यायाम गतिविधियों के दौरान मानव पसीने  से बायोमार्कर का विश्लेषण कर सकता है। इस सेंसर की उच्च-प्रवाह क्षमता नमूना लेने की क्षमता लगातार इस उपकरण की सतह पर पसीने  की लगातार पकड़ और स्‍थानांतरण कायम करने की सुविधा प्रदान करती है, जिसके कारण वास्तविक समय विश्लेषण होता है। लचीले सेंसर को अनियमित त्वचा की सतह पर लगाया जा सकता है, जो गतिशील बायोमार्कर स्तरों की निगरानी करता है और यह नैदानिक ​​निदान और देखभाल विश्लेषण के व्‍यक्तिगत बिन्‍दुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।

तेजी से पसीने के नमूने लेने के साथ माइक्रोफ्लुइडिक सेंसर विकसित करने और बहुविद् इलैक्‍ट्रोकैमिकल पहचान योग्‍यता सटीक पसीना बायोमार्कर विश्लेषणों और स्वास्थ्य की निरंतर वास्तविक समय की निगरानी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

डॉ. विनु के अनुसंधान समूह द्वारा स्थापित सेंसर में, एक द्रव चैनल वास्तविक समय के पसीने को कैप्चर करता है और तदवर्ती हस्तक्षेप-मुक्त विश्लेषण के लिए सक्रिय सैंसिंग इलेक्ट्रोड से गुजरने का निर्देश देता है। एक लघु मुद्रित सर्किट बोर्ड तारों की आवश्यकता के बिना क्रॉस-टॉक-फ्री सेंसर प्रतिक्रियाओं को इकट्ठा करता है। पूरी तरह से एकीकृत पंप विहीन कम माइक्रोफ्लुइडिक डिवाइस त्वचा पर स्‍थापित की जाती है और स्थिर बाइकिंग के दौरान  अंडरआर्म्‍स और अपरबैक स्‍थलों पर पसीने के गठन में क्षेत्रीय भिन्नताओं का विश्लेषण  किया जाता है। एपिडर्मल पैच मांसपेशियों का जलयोजन स्तर और ऑक्सीकरण की निगरानी कर सकता है जो फिटनेस निगरानी ऐप्‍लीकेशन के लिए आवश्यक है। यह शोध ‘एसीएस सेंसर’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

डॉ. विनु मोहन और उनकी टीम अन्य विश्वसनीय बायोफ्लुइड्स जैसे लार और ऊतकों में तरल पदार्थ की खोजबीन कर रही है, क्योंकि उनमें प्रचुर मात्रा में रासायनिक मार्कर होते हैं, जो मानव शरीर के अंतर्निहित शरीर विज्ञान को दर्शाते हैं। ये पहनने योग्य ऊर्जा भंडारण उपकरणों को विकसित करने पर भी समानांतर रूप से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि वे पहनने योग्य विद्युत रासायनिक सेंसर के लिए भी आवश्यक हैं। सर्पीन-आकार,

 अंतःसंबंधित, फ्रीस्टैंडिंग आपस में जुड़ने वाले सभी-मुद्रित ठोस-अवस्था वाले लचीले और स्ट्रेचेबल सुपरकैपेसिटर को हाल ही में विकसित किया गया था। एक पहनने योग्य पल्स रेट सेंसर की शक्ति के लिए ऊर्जा बफरिंग तत्व के रूप में इसका उपयोग किया गया था। यह कार्य  नैनोएनर्जी जर्नल में प्रकाशित हुआ था। इसके अलावा, उनका यह समूह स्व-संचालित पहनने योग्य सेंसर के लिए ओमनी-डायरेक्टली स्ट्रेचेबल हाई-परफॉर्मेंस सुपरकैपेसिटर विकसित कर रहा है।

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 2015 को बेस मानकर आरक्षण का आदेश

लखनऊ : सोमवार को हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव आरक्षण से जुड़े मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है।

जिसमे अब पंचायत चुनाव में आरक्षण 2015 के चुनाव को बेस मानकर नया आरक्षण सूची प्रणाली बनाने का आदेश दिया है।

वही सरकार को हाईकोर्ट ने प्रदेश में 25 मई तक चुनाव कराने का आदेश भी दिया है।

यानि कि अब सरकार को 2015 के चुनाव को बेस मानकर, नया पंचायत चुनाव के नये आरक्षण सूची जारी करना होगा।जो अब तक पुराने बेस पर आधारित आरक्षण सूची होनी थी।उसका कोई मतलब नही रहेगा।

उप मुख्यमंत्री कुशीनगर में,कार्यकर्ताओं व नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

कुशीनगर :  शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत कुशीनगर पहुँचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान द्वारा पहुँचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं व नेताओं, जनप्रतिनिधियों सहित जिले के डीएम व एसपी द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, डीएम एस राजलिंगम, व एसपी विनोद कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

साथ ही पुलिस द्वारा एयरपोर्ट पर ही उप मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।जिसके बाद उप मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम स्थल खड्डा तहसील के रामपुर गोनहा के लिये रवाना हुए।

जहां जगह जगह बीजेपी नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

क्या है कार्यक्रम – उप मुख्यमंत्री खड्डा तहसील के रामपुर गोनहा में शनि सिंगण मंदिर,मदरहा पुल का शिलान्यास के साथ वहां जनसभा भी करेगें।

डिप्टी सीएम का कुशीनगर में कल आगमन, रामपुर गोनहा में होगा कार्यक्रम

कुशीनगर : शनिवार 13 मार्च को कुशीनगर के दौरे पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ रहे है।जो जिले के कुछ कार्यो का शिलान्यास तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खड्डा तहसील के रामपुर गोनहा में होना है जहां वह शनि सिंगण मंदिर,मदरहा पुल का शिलान्यास के साथ वहां जनसभा भी करेगें।

इसी के मद्देनजर आज कार्यक्रम स्थल के तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिये स्थानीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी,डीएम एस. राजलिंगम, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह तथा एसडीएम अरविंद कुमार ने जायजा लिया।

आजादी का अमृत महोत्सव वेबसाइट जारी, पीएम मोदी ने किया लॉन्च

गुजरात के दौरे पर गये पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव का वेबसाइट जारी किया है।

जिसका नाम https://india75.nic.in है।

आजादी का अमृत महोत्सव क्या है ?

India75 क्या है ?

उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री : तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री

0

देहरादून : आखिरकार उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बनने जा रहे है।कल यानी मंगलवार 09 मार्च को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था।

तब से कइयों के मुख्यमंत्री बनने का नाम चल रहा था आखिरकार बीजेपी की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर नये मुख्यमंत्री के लिये आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

जाने #IndiaAgainstPrivatisation & #BankStrike ट्रेंड क्या है ?

पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार सरकारी बैंकों के बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा घोषित 15 व 16 मार्च को बैंक कि हड़ताल जारी है।

जिसका मकसद सरकार द्वारा सरकारी बैंको के निजीकरण बंद करने का है।इसी के तहत ट्विटर पर IndiaAgainstPrivatisation & #BankStrike ट्रेंड कर रहा है।

इसके पूर्व 09 मार्च को भी ट्विटर पर नंबर 1 पर #bankbachao_deshbachao ट्रेंड कराया गया था। जिसे सरकारी बैंकों के बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा इस माह के 15 व 16 मार्च को होने वाले बैंक हड़ताल को सफल बनाने के लिये ट्विटर ट्रेंड के माध्यम से सुर्खियों में लाया गया था ।