Home Blog Page 68

कुशीनगर के 21 निजी हॉस्पिटल में कोविड टीकाकरण, देखें हॉस्पिटल सूची

कुशीनगर : सरकार ने अब Covid-19(कोरोना) से बचाव के लिये कोविड टीकाकरण के लिये निजी अस्पतालों को भी जिम्मेदारी दी है जहां आप 01 मार्च से अधिकतम ₹ 250 में प्रति व्यक्ति लगवा सकते है।

इसी क्रम में कुशीनगर जिले के 21 निजी अस्पतालों है जहां आप अधिकतम ₹250 जमा कर टीकाकरण करा सकेगें।

अस्पताल नामपता
Maitrey Hospital 
Star Like Hospital & Diagnostic CenterKasera Toli Road, Padrauna
Nav Jeevan Jyoti Hospital Pvt LtdJataha Road Matiyarava Padrauna Kushinagar
Shail Chikitsalay (शैल चिकित्सालय)Kasya Road,Damwatiya near Gita International school
Amit Hospital Amit Hospital , Tulsi Awash Vikash Colony Phase 1,Padrauna ,Kushinagar 
Shree Sai HospitalBalua Chauraha
New Sai HospitalNew Sai Hospital Kotwa Bazar Kushinagar
Hind HospitalGadhaiya Modh Fazilnagar
Raj HospitalFazilnagar Kushinagar
Hansraj Singh HospitalNavjeevan Clinic Kasia
Janta Hospital KasiaMain Road Gola Bazar Kasia
Life Care Hospital Life Care Hospital Vard No 2 Tulshi Nagar Kasia Kushinagar 
Deen Dayal Hospital Nh 28-Kasia,Kushinagar 
Veena Hospital Veena Hospital Gopalgdh Pani Tannki Ke Sdamne Kasya Kushinagar 
Gautam Buddha National Hospital Nh28 Bay Pass Road Kasia Kushinagar 
Farhan Hospital Nh-28 Tamkuhi Raj 
Jagreeti Hospital Jagreeti HospitalTamkuhi Block-Tamkuhi ,Dis-Kushinagar 
Purvanchal Hospital Purvanchal Hospital Dhuriyakot Tamkuhiraj 
Prabha Hospital Bhatwaliya No 1 Tamkuhiraj Kushinagar 
Smbl Panacea Hospital Nonia Patti Near Railway Crossing 
Khushi Hospita Kotwa Bazar 
कुशीनगर के कोविड टीकाकरण हेतु निजी हॉस्पिटल सूची (Kushinagar Covid-19 Vaccination Private hosptal List)
कुशीनगर में कितने निजी हॉस्पिटल में कोविड -19 टीकाकरण हो रहा है ?

कुशीनगर के 21 निजी हॉस्पिटल में टीकाकरण होगा।

कुशीनगर में कहां-कहाँ के निजी हॉस्पिटल है टीकाकरण के लिये ?

पडरौना ,कसया ,तमकुहीराज ,कोटवा , फाजिलनगर आदि।

निजी हॉस्पिटल में कोविड टीकाकरण शुल्क कितना है ?

भारत सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश अनुसार एक डोज टिका का मूल्य अधिकतम 250 रूपये होगा।

देवरिया के 09 निजी हॉस्पिटल में भी होंगे कोविड टीकाकरण

देवरिया : सरकार ने अब Covid-19(कोरोना) से बचाव के लिये कोविड टीकाकरण के लिये निजी अस्पतालों को भी जिम्मेदारी दी है जहां आप 01 मार्च से अधिकतम ₹ 250 में प्रति व्यक्ति लगवा सकते है।

इसी क्रम में देवरिया जिले के 09 निजी अस्पतालों के चयन हुआ है जहां आप टीकाकरण करा सकेगें।

  1. सावित्री हॉस्पिटल,नियर ITI सलेमपुर रोड ( Mob- 7887054240)
  2. Abeda Hospital ,New Colony ,saket nagar
  3. बाबा राघव दास हॉस्पिटल,राघव नगर
  4. City Hospital, Aura Chaur (Amara ) Ruchapaar Gorakhpur Road
  5. चौहान चिकित्सालय, हाटा रोड, गौरी बाजार
  6. Ashutosh Hospital, Pasichami Bypass Road Rudrapur
  7. आरके हॉस्पिटल, Barai Ward Near Semrauna Chauraha Rudrapur ,
  8. सेवाश्रम नर्सिंग होम, लाला टोली वार्ड, नियर तहसील रुद्रपुर देवरिया
  9. गरिमा हॉस्पिटल,गौरीबाजार देवरिया

कुशीनगर के दो थाना क्षेत्रों में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, गोली से 02 लोग घायल

कुशीनगर : रविवार के दिन जिले के दो थाना क्षेत्रों से जमीन विवाद में जमकर मारपीट होने की ख़बर है।एक जगह गोली भी चलने की बात सामने आयी है जिसमे 02 लोग घायल बताये जा रहे है।

पहला मामला बरवापट्टी थाना के हनुमान चौक का है जहां सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों से मिलाकर 7 लोग घायल हैं। 

वही मौके पर दोनों पक्ष ने सड़क जाम किया है।जिस पर सीओ तमकुहीराज की अगुवाई में तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच मामले को संभाला है।

वही दूसरा मामला तरयासुजान थाना अंतर्गत  बेदुपार  का है जहां जमीनी विवाद में अवैध असलहा से गोली चलने से 02 लोग घायल बताये जा रहे है।

परन्तु इस मामले पर कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि

दोनों पक्ष जो कि आपस में सगे पट्टीदार हैं के मध्य पूर्व से जमीनी विवाद था जो न्यायालय में विचाराधीन है। आज आपस में दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। विवाद में गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, मजरुब को पुलिस द्वारा ईलाज हेतु CHC ले जाया गया।

ईलाज के दौरान डाक्टर ने गोली लगने की पुष्टी नहीं की है। दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में गोली चलने की जांच की जा रही है।

ABP न्यूज़ के रिपोर्टर ने किसान पंचायत के मंच से अपना इस्तीफा दिया

0

लखनऊ : शनिवार को मेरठ की किसान महापंचायत कवर करने पहुँचे ABP न्यूज़ के सीनियर रिपोर्टर रक्षित सिंह ने महापंचायत के मंच से अपने 12 लाख से ज्यादा पैकेज की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

साथ मंच से रिपोर्टर रक्षित सिंह ने कहां की हमारे माता पिता ने अपने खून पसीने की कमाई से पढ़ाया, और हमनें इस पेशे को चुना।क्यों चुना क्योंकि हमें सच दिखाना था।

लेकिन सच नही दिखाने दिया जा रहा,इस लिये लात मारता हु ऐसी नौकरी को, वही उन्होंने अन्य निजी संस्थाओं में किये कार्य के बारे में बताया जहां उन्होंने अपनी ईमानदारी से किया है।

अपने परिवार के बारे में जिक्र किया कि पिता का देहान्त 10 साल पहले हो गया,बुजुर्ग माँ पत्नी व बच्चे है। हो सकता है हम पर फर्जी मुकदमे हो।

#RakshitSingh कौन है ?, 

कार व ट्रक की जबरदस्त टक्कर में कार सवार दरोगा गंभीर रुप से हुआ घायल

कुशीनगर : शुक्रवार की शाम को नेबुआ-नौरंगिया थाना में तैनात एक दरोगा की कार व ट्रक के बीच हुये जोरदार टक्कर में कार सवार दरोगा की घायल होने की ख़बर है।

दुर्घटना में घायल दरोगा को पहले जिला अस्पताल में ईलाज हुआ फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शाम को नेबुआ-नौरंगिया थाना में तैनात दरोगा अजय कुमार सिंह थाने से अपनी कार द्वार लौट रहे थे कि पडरौना-पनियहवा मार्ग स्थित सरगटिया गांव के समीप ट्रक से टक्कर हो गयी।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश भेजने के नाम पर, ठगी करने वाले 03 गिरफ्तार

देवरिया : गुरुवार को बनकटा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ़ दर्ज मामले में 03 लोगों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही उनके पास से लैपटॉप, प्रिन्टर, मोबाईल फोन आदि बरामद किये है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिनांक 18.02 2021 को वादी प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र रमायन वर्मा नि0ग्राम- सोहनपुर थाना-बनकटा जनपद देवरिया द्वारा इस आशय की तहरीर उपलब्ध करायी गयी कि दिनांक 25.102020 को वादी द्वारा फेसबुक पर रीना कन्सेल्टी ऑफिस के विज्ञापन में विदेश भेजकर नौकरी लगाने के संबन्ध में दिये गये संपर्क नम्बर पर फोन किया गया।

जिसके द्वारा वादी से कुल 22000रू0 लेकर फर्जी विजा वादी को कम्पनी द्वारा दिया गया तत्पश्चात फोन नम्बर बन्द कर लिया गया।

उक्त के संबन्ध में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0-29/2021 धारा-419,420,468,471 भादंसं 66टी आईटी ऐक्ट का अभियोग विरूद्ध रीना कन्सेल्टी ऑफिस के कर्मचारियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

तथा पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा उक्त ठगी करने वाले गिरोह के पर्दाफाश एवं अभियुक्तों की गिरपतारी हेतु प्रभारी साइबर सेल देवरिया एवं थानाध्यक्ष बनकटा को निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में आज दिनांक 25.02 2021 को प्रभारी साइबर सेल देवरिया व थानाध्यक्ष बनकटा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अकटही बाजार से 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके द्वारा अपना नाम-पता 

01.अजित यादव पुत्र शिवनरायण यादव नि०ग्राम-मुहम्मदपुर थाना-बरेसर जनपद – गाजीपुर, 02.सत्यपाल राजभर पुत्र सत्यनरायन राजभर नि0ग्राम-महडौर थाना-कासिमाबाद जनपद-गाजीपुर 03.सलमान खान पुत्र समस्त खान नि0 ग्राम-सोनबरसा थाना-कासिमाबाद जनपद- गाजीपुर बताया गया।

पकड़े गये व्यक्तियों के पास से दो अदद लैपटॉप, एक अदद स्कैनर मशीन, एक अदद मानीटर चार अदद मोबाईल फोन, एक अदद कार्ड रीडर, दो अदद माउस, एक अदद बायोमैट्रिक मशीन व 1400रू0 नगद बरामद किया गया।

बरामद समान के फलस्वरूप पकड़े गये व्यक्तियों से कड़ाई से पूँछ – ताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा एक रीना कन्सेल्टी कम्पनी के नाम से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोगों को विदेश भेजकर नौकरी लगाने का विज्ञापन भेजते हैं, जिसपर लोगों द्वारा फोन करने पर उनकों अपने झांसे में लेकर उनसे विदेश भेजने के लिए विजा, एयर टिकट आदि हेतु रूपये विभिन्न बैंक के खातों में मंगा लिया जाता है, तत्पश्चात रूपये प्राप्त होने के उपरान्त मोबाईल फोन बन्द कर लिया जाता है।

हम लोग एक जगह नहीं रहते हैं, घुम-घुम कर विभिन्न स्थानों से ठगी का कार्य करते हैं इसी प्रकार अभियुक्तों द्वारा वादी के साथ ठगी करने तथा फर्जी विजा उपलब्ध कराये जाने की घटना का इकबाल किया गया।

साइबर टीम द्वारा बरामद लैपटॉप, मोबाईल फोन की जॉच से उक्त गिरोह द्वारा और लोगों से ठगी किये जाने के संबन्ध में जॉच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना बनकटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-29/2021 धारा-419,420,468,471 भादंसं 66टी आईटी ऐक्ट का सफल अनावरण किया गया।

कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुँचे, पूर्व मंत्री को पुलिस ने रोका

0

कुशीनगर : कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान के लिये डीजीसीए से लाइसेंस जारी होने के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं द्वारा इसमें अपने योगदान व अपने सरकार की श्रेय लेने का होड़ मचा है।

गुरुवार को समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने एयरपोर्ट पहुँचे।

परन्तु वहां पहले से तैनात भारी पुलिस व पीएसी बल द्वारा उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।जिससे नाराज पूर्व मंत्री ने आंदोलन की चेतावनी दी तथा बीजेपी सरकार की आलोचना की।

वही पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हमनें 199 करोड़ रुपये देकर भूमि पूजन कराया था।आज मै यही देखने आया था की उस पैसे का कितना उपयोग हुआ परन्तु पुलिस प्रशासन हमें रोक रहा है।

इसके खिलाफ़ अब लग रहा अब हम समाजवादी लोग अवश्य आंदोलन करेगें।साथ ही कहा कि हम यहां डायरेक्टर से जल्द उड़ान शुरू होने की जानकारी लेनी थी।परन्तु लग रहा है उड़ान शुरू होने पर भी बीजेपी की सरकार में समाजवादियों को टिकट भी नही मिलेगा।

जाने #modi_rojgar_do क्या है ?

सोशल मीडिया ट्विटर पर बीते कई दिनों से लगातार ट्रेडिंग में #modi_rojgar_do , modi_job_do बना हुआ है।

वही 25 फरवरी को 11 बजे इसे व्यापक रूप से ट्रेड कराने का देश के नामी कोचिंग सेंटर, टीचर और BANK, SSC, RAILWAY,UPSC Other परीक्षा की तैयारी में लगे लाखों बेरोजगार युवाओं की मुहिम है।

यह तमाम लोग #modi_rojgar_do और modi_job_do को ट्रेंड में लाकर भारत सरकार को अपने मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करा इस पर ठोस पहल करने का डिजिटल मुहिम कर रहे है।

  • जिसमे इनकी मांग है कि सरकारी नौकरी की वैकेंसी निकाली जाये।
  • एसएससी(ssc) द्वारा रोके गये परीक्षा परिणाम घोषित किया जाये।
  • समय पर परीक्षा व रिजल्ट घोषित हो, परीक्षा में होने वाले धांधली पर पर पूर्ण रोक लगे।
  • और जिनके परिणाम घोषित है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है उन्हें जॉइन कराया जाये।
  • साथ ही खाली पड़े सरकारी नौकरीयो की बहाली जल्द से जल्द हो।

उम्मीद जताया जा रहा है कि 25 फरवरी को सुबह से ही इस मामले पर ट्विटर पर #modi_rojgar_do ट्रेड शुरू हो जायेगा।जिसमे 05 मिलियन से ज्यादा ट्वीट होने की उम्मीद है।

वही इनके विरोधी IT Cell वाले भी इनके पीछे अन्य मुद्दों को लेकर ट्वीटर पर भिड़ेगे, अब देखना सरकार इनके मुद्दों को कितने गंभीरता से लेती है।

#modi_job_do kya hai, modi_job_do

कुशीनगर एयरपोर्ट को डीजीसीए से लाइसेंस मिलने पर, जाने मुख्यमंत्री योगी का बयान

0

कुशीनगर : कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों की उड़ान को लेकर डीजीसीए द्वारा लाइसेंस जारी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्वीट आया है।

जिसमे उन्होंने प्रदेश की जनता को बधाई तथा प्रधानमंत्री मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी का आभार जताया है।

साथ ही उन्होंने इससे रोजगार सृजन के साथ स्थानीय क्षेत्र का सामाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित होने की बात कही है।

इसके पूर्व केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने ट्वीट कर कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट को DGCA से यूपी का तीसरा लाइसेंस प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है।

उस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा और बौद्ध सर्किट पर यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा, जहां से भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।

कुशीनगर एयरपोर्ट ब्रेकिंग : कुशीनगर एयरपोर्ट को मिला डीजीसीए से उड़ान शुरू करने का लाइसेंस

0

कुशीनगर : आखिरकार लंबे अरसे बाद कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी बेहद बड़ी ख़बर मिली है।

जिसमे कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब विमानों की उड़ान के लिये आवश्यक डीजीसीए से मिलने वाला महत्वपूर्ण लाइसेंस मिल चुका है।

मंगलवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर ए.के.द्विवेदी को डीजीसीए के डीजी अरुण कुमार द्वारा लाइसेंस दिया गया।

इसी के साथ अभी कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का 87वा तथा प्रदेश का तीसरा एयरपोर्ट बन चुका है।जिसे डीजीसीए द्वारा लाइसेंस जारी किया गया है।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च महीने के आखिर तक कुशीनगर एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही शुरू होगी।

 डीजीसीए के बारे में : नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन है जिसका कार्य मुख्य रूप से सुरक्षा मुद्दों से निपटती है। यह भारत के भीतर हवाई परिवहन सेवाओं के नियमन के लिए और नागरिक हवाई विनियमों, वायु सुरक्षा और एयरवर्थनेस मानकों के प्रवर्तन के लिए जिम्मेदार है। यह अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के साथ सभी नियामक कार्यों का समन्वय भी करता है। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में तथा भारत के विभिन्न हिस्सों में क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ स्थित है।