Home Blog Page 71

बीएड की फर्जी डिग्री पर इंटर कॉलेज पढ़ा रहे टीचरों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

कुशीनगर : प्रदेश भर में चल रहे शिक्षको की अंक सत्यापन कार्य मे फर्जी टीचरों पर शिकंजा कस रहा है।

इसी क्रम में कुशीनगर जनपद में भी इंटर कॉलेज में पढ़ा रहे 02 सहायक टीचरों की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई है।

जिसके आधार पर दोनों टीचरों पर मुकदमा दर्ज कराने को डीआइओएस द्वारा विद्यालय प्रबंधन को पत्र लिखा गया है।

साथ ही इनसे पूरे पैसे की वसूली कराने की बात कही गयी है।

सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों टीचरों ने फर्जी बीएड की डिग्री के आधार पर लगभग 20 वर्षो तक नौकरी भी कर ली।

एक टीचर रामकोला के जनता इंटर कालेज से है तथा दूसरे गंगा बख्श कनोडिया इंटर कॉलेज कप्तागंज में तैनात थे।

कुशीनगर में 31277 शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग के संबंध में आदेश जारी,पढ़े ख़बर

कुशीनगर : मंगलवार 13 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर द्वारा कुशीनगर में 31277 शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग के संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जिसके अनुसार 14 अक्टूबर को महिला अभ्यर्थी तथा 15 अक्टूबर को पुरुष अभ्यर्थी व महिला अभ्यर्थी (जिनका 14 अक्टूबर को छूटा हो) काउंसलिंग कराएंगे।

जो सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक जिला शिक्षा एव प्रशिक्षण संस्थान (DIET कुशीनगर) चलेगा

अनिवार्य डॉक्यूमेंट – अभ्यर्थी निम्नानुसार काउंसिलिंग में ससमय निर्धारित शुल्क का बैंक ड्राफ्ट, समस्त मूल अंक पत्र ।। पत्र/अभिलेख स्वप्रमाणित छायाप्रति (02 प्रति मं),

04 पासपोर्ट साइज फोटो, 03 सादे लिफाफे (रू० 25/- 25/-य डाक टिकट लगा), निर्धारित प्रारूप पर नोटरी शपथ-पत्र सहित अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेसिंग तथा मास्क लगाकर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें।

BSA कुशीनगर द्वारा जारी आदेश Download करें

डायट कुशीनगर कैसे पहुँचे : अगर आप गोरखपुर से आ रहे है तो पडरौना की बस पकड़ अर्जुनहा चौराहा उतर जाये।वहाँ से कुछ किलोमीटर की दूरी पर डाइट सेंटर है।

अब आधार PVC कार्ड में भी, बेहद आसान प्रक्रिया,पढ़े पूरी ख़बर

0

लखनऊ : अब UIDAI ने आधार कार्ड को PVC कार्ड के रूप में उपलब्ध कराने के सेवा ऑनलाइन शुरू कर दी है।

जिसमे कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स जुड़े गये है साथ ही होलोग्राम बेहतर लुक के साथ लेमिनेशन किया गया है।इसके लिये UIDAI ने ₹50 रुपये चार्ज करेगा तथा स्पीड पोस्ट के माध्यम से घर भेजेगा।

कैसे मिलेगा – आधार pvc कार्ड के लिये आपके पास आधार कार्ड या एनरॉलमेंट स्लिप होना चाहिये, साथ ही आपका मोबाइल नंबर अवश्य जुड़ा होना चाहिये।

अप्लाई कैसे करें – नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करने पर आपसे आधार द्वारा आपसे आधार संख्या या एनरोलमेंट संख्या मांगी जायेगी।

वहाँ आधार की जानकारी देने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा जिसे दर्ज करने के बाद आपके आधार की जानकारी सामने आ जायेगी तथा ₹50 रुपये भुगतान का पेमेंट लिंक खुल जायेगा।

जहां आप ऑनलाइन भुगतान कर अपने लिये आधार pvc कार्ड स्पीड पोस्ट द्वारा प्राप्त कर सकते है।

साथ ही अप्लाई का status ऑनलाइन चेक कर सकते है।

Online Aadhar PVC Card Apply

Online Aadhar PVC Card Status

यूपी में सशर्त 19 अक्टूबर से खुलेंगे कक्षा 9 से 12वी तक के स्कूल

लखनऊ : यूपी सरकार ने प्रदेश में 09 से 12वी तक के स्कूलों को सशर्त 19 अक्टूबर से खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

जिसके लिये आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है जो प्रमुख निम्न प्रकार है।

  • विद्यालय खोले जाने से पूर्व उन्हें पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाए तथा यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पाली के उपरान्त नियमित रूप से भी सुनिश्चित की जाय। 
  • विद्यालयों में सेनेटाइजर हैण्डवाश, थर्मलस्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। 
  • यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण हों तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाय
  • विद्यार्थियों को हैण्डवाश/सेनेटाईजर के प्रयोग के पश्चात ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाय। 
  • विद्यालयों में प्रवेश के समय तथा छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय
  • तथा एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी न की जाय। विद्यालय में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाय।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का रखना होगा 

यदि विद्यार्थी स्कूल बसों अथवा विद्यालय से सम्बद्ध सार्वजनिक सेवा वाहन से विद्यालय आते है तो वाहनों को प्रतिदिन सेनेटाइज कराया जाये तथा बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।

  • विद्यार्थियों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
  •  विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में में उपलब्ध रखे जाये। विद्यार्थियों को 06 फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था करनी होगी।
  • जहां ऑनलाइन क्लास जारी है वह चलती रहेगी।

दो पालियों में चलेंगे विद्यालय विशेष निर्देश

  • विद्यालय दो पालियों में संचालित किए जाए। प्रथम पाली में कक्षा 9 एवं 10 तथा द्वितीय पाली में कक्षा-11 एवं 12 के विद्यार्थियों को पठन-पाठन हेतु बुलाया जाय।
  • एक दिवस में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जाय।
  • बाकी 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को अगले दिन बुलाया जाय। विद्यार्थियों को उनके माता-पिता/अभिभावकों की लिखित सहमति के उपरान्त ही पठन-पाठन हेतु बुलाया जाय।
  • विद्यालय में उपस्थिति हेतु लचीला रूख अपनाया जाय तथा किसी विद्यार्थी को विद्यालय आने के लिए बाध्य न किया जाय। कोविड-19 के फैलाव तथा उससे बचाव के उपायों से समस्त विद्यार्थियों को जागरूक किया जाय।

 

महिला द्वारा सिपाही पर लगाये गये आरोप पर सीओ को सौंपी गयी जांच,पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमे एक परिवार की महिलाएं एक व्यक्ति पर हमला करती दिख रही है।

साथ ही वहाँ मौजूद सेवरही थाने के सिपाही पर भी डंडों से हमला किया जाता है।जहां से वह किसी तरह निकल भागते दिख रहे है।

साथ ही इसी परिवार के महिला द्वारा सिपाही पर घर मे घुसकर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।

इस मामले पर आज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा बयान जारी कर बताया गया कि सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पड़ोसियों के आपसी विवाद था।

इसी में एक महिला द्वारा पड़ोसी की सायकिल घर मे रखने की शिकायत पर थाने से एक सिपाही महिला से सायकिल दिलवाने गया था।

जहां महिला व उसके परिजनों द्वारा समन्धित व्यक्ति अनिल कुमार गुप्ता से मारपीट की गयी।जिसमे धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई है।

साथ ही महिला ने आरोप लगाया गया है कि सिपाही द्वारा घर मे बदतमीजी की गई है।जिसकी जांच सीओ को सौंपी गई है।

दुर्गापूजा सहित सभी त्योहारों के लिये यूपी सरकार की गाइडलाइंस जारी,पढ़े पूरी ख़बर

लखनऊ : यूपी सरकार ने आगामी आने वाले दुर्गापूजा, दीपावली सहित सभी प्रमुख पर्व के लिये कोविड-19 को ध्यान में रखते हुये विस्तृत गाइडलाइंस जारी किया है। 

 

कार्यक्रम स्थल के विषय में 

  1. इन आयोजनों के लिये स्थल पूर्व में चिन्हित कर उसकी सीमा सुनिश्चित करते हुये, विस्तृत साइट प्लान तैयार कर लिया जाये, जिससे शारीरिक दूरी बनाये रखने, थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाईजेशन के मानक के पालन में सुविधा होगी।
  2. कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाईजर्स, थर्मल स्कैनिंग उपकरणों की पर्याप्त आपूर्ति तथा फर्श पर शारीरिक दूरी हेतु वृत्त (गोला) चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाये प्रवेश द्वार पर ही हैण्ड सेनेटाइजेशन तथा थर्मल स्क्रीनिंग आवश्यक होगा।
  3. कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों एवं आगन्तुकों के प्रवेश एवं निकास के अलग अलग एवं यथासंभव एक से अधिक रास्ते सुनिश्चित किए जाएंगे
  4. केवल वही स्टाफ तथा दर्शक प्रवेश के लिए अनुमन्य होंगे जिसमें किसी प्रकार के कोविड के लक्षण नहीं होंगे। यदि किसी में कोविड लक्षण पाया जाता है तो उसे शिष्टता के साथ प्रवेश से मना किया जायेगा तथा चिकित्सा उपचार लेने की सलाह दी जायेगी।
  5. सभी स्टाफ तथा दर्शकों को फेस कवर/मास्क का उपयोग तथा कार्यक्रम स्थल के अन्दर एवं बाहर शारीरिक दूरी के मानक का अनुपालन करना अनिवार्य होगा
  6. कार्यक्रम परिसर में आवश्यकतानुसार स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखी जाएगी जिसमें प्राथमिकता पर डिस्पोजल कप/गिलास का प्रयोग किया जायेगा।
  7. वातानुकूलन आदि के लिए सी0पी0डब्ल्यू0डी0 द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन किया जाएगा, जिसके अनुसार एसी का तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस, ह्यूमिडिटी रेन्ज 40-70 डिग्री के अन्तर्गत रखना होगा तथा cross ventilation की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
  8. सामूहिक खान-पान/लंगर/अन्य दान आदि कार्यक्रमों में भोजन बनाने, वितरण एवं अवशेष वस्तुओं के डिस्पोजल आदि में शारीरिक दूरी के नियमों तथा स्वच्छता एवं हाईजीन का पालन सुनिश्चित किया जाएगा
  9. कार्यक्रम स्थल, विशेषकर बारंबार प्रयोग में आने वाले स्थलों (जैसे दरवाजे के हैण्डिल, लिफट के बटन, लाइन लगने वाले बैरिकेट सीट, बेंच वॉशरूम की टोटी आदि) की नियमित रूप से सफाई एवं विसंक्रमण (एक प्रतिशत सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का प्रयोग करते हुये) बारंबार किया जाएगा।
  10. प्रयोग किए गए फेस कवर्स, मास्क को परिसर में उपलब्ध कवर्ड डस्टबीन में ही निस्तारित किया जायेगा।
  11. शारीरिक दूरी तथा मास्क पहनने के मानकों के अनुपालन के निगरानी हेतु क्लोज सर्किट कैमरा (CCTV) लगवाने पर भी विचार कर लिया जाये।
  12.  ऐसी सभी कार्यक्रमो में चिकित्सा आधारभूत सुविधाओं के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थानों को निकटवर्ती हास्पिटल से मीटिंग करने की भी योजना बना ली जाये।

कार्यक्रम आयोजन के विषय मे दिशा निर्देश

  1. कंटेनमेंट जोन में किसी भी त्योहार विषयक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी कन्टेनमेन्ट जोन से किसी भी आयोजक, कर्मचारी अथवा विजिटर्स को आयोजन में आने की अनुमति भी नहीं होगी
  2. प्रत्येक गतिविधियों के संचालन (धार्मिक स्थल, रैली, विसर्जन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला आदि) की पूर्व योजना सभी सम्बन्धित संगठन/व्यक्तियों/संघों के साथ मिलकर तैयार कर ली जाये।
  3.  शारीरिक दूरी के मानक तथा अन्य सुरक्षात्मक उपायो का प्रत्येक समय निरीक्षण किये जाने हेतु आयोजको द्वारा यथोचित मैनपावर (मानव शक्ति) तैनात किये जाए।
  4. कार्यक्रम आयोजक द्वारा अपने स्टाफ हेतु आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक संसाधन यथा. फेस कवर्स, मास्क, हैण्ड सैनेटाइजर्स, साबुन, सोडियम हाइपोक्लोराइट्स आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
  5. थर्मल स्कैनिंग, शारीरिक दूरी तथा मास्क सुनिश्चित करने हेतु वालंटियर्स की तैनाती की जाए।
  6. आयोजकों द्वारा यथासम्भव “स्पर्श रहित भुगतान (Contact less payment) की व्यवस्था की जाए तथा कार्यक्रम स्थल पर “क्या किया जाए” और “क्या न किया जाए” (Do’s and dont’s)का मार्ग निर्देश भी प्रदर्शित किया जाए।
  7. कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 से बचने के उपायों से सम्बन्धित पोस्टर्स / बैनर्स लगाये जायें तथा यथा सम्भव ऑडियो/विजुअल प्रचार-प्रसार भी किया जाये।

कार्यक्रम आयोजक एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तिों के विषय में 

  1. 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गम्भीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं तथा 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दी जाए यह कार्यक्रम के आयोजकों/प्रबन्धकों व उनके कार्मिकों पर भी लागू होगा
  2. सार्वजनिक स्थलों पर सभी व्यक्ति यथासंभव आपस में 06 फिट की दूरी बनाये रखें, फेसकवर/मास्क का प्रयोग अनिवार्यतः करें, साबुन से कम से कम 40 सेकेण्ड तक नियमित रूप से हाथ धोयें (यदि ये प्रथम दृष्टया गन्दे नहीं दिख रहें हों तब भी) तथा अल्कोहलयुक्त हैण्ड सैनिटाईजर्स का (न्यूनतम 20 सेकंड तक) प्रयोग करें।
  3. संचरण मानकों का सख्ती से पालन करें। खांसते/छींकते समय मुंह व नाक पर टिशू पेपर/रुमाल/कोहनी का प्रयोग करें तथा प्रयुक्त टिशू पेपर का उचित डिस्पोजल भी करें। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने को सख्ती से प्रतिबन्धित किया जाये।
  4.  किसी भी बीमार व्यक्ति की सूचना तथा स्वयं के स्वास्थ्य की निगरानी के विषय में सूचना यथा शीघ्र राज्य व जिला हेल्पलाईन पर सूचना दी जाये।
  5. आरोग्य सेतु ऐप का प्रयोग सभी को करने की सलाह दी जाये।

कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध/पॉजिटिव व्यक्ति पाये जाने की स्थिति में

  1. कार्यक्रम/प्रदर्शन/रैली आदि के दौरान किसी भी व्यक्ति के कोविड लक्षणयुक्त (Symptomatic) पाये जाने पर, जब तक उसे चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध नहीं हो जाती है, तब तक के लिये आइसोलेट (पृथकवास) करने हेतु, प्रत्येक आयोजन स्थल पर एक पृथक आइसोलेशन कक्ष/स्थल की व्यस्था भी सुनिश्चित की जाये।
  2.  संदिग्ध / बीमार व्यक्ति को उक्त आइसोलेशन कक्ष/स्थल पर, अन्य व्यक्तियों से अलग आइसोलेट किया जाए।
  3. आइसोलेशन के दौरान व्यक्ति मास्क/फेस कवर सतत् धारण किए रहेगा, जब तक की चिकित्सक द्वारा उसका परीक्षण न कर लिया जाए। 
  4. यदि उस व्यक्ति में कोविड के लक्षण दिखे अथवा स्वास्थ्य में और गिरावट आए तो निकटतम अस्पताल/क्लीनिक/स्वास्थ्य सेवा/जिला अथवा स्टेट हेल्पलाइन को सूचित किया जाए।
  5. संदिग्ध/बीमार व्यक्ति के सम्पर्क में आये लोगों की ट्रेसिंग एवं विसक्रमण की कार्यवाही की जाएगी। 
  6. जहाँ पर पॉजिटिव व्यक्ति पाया जाएगा उस स्थल को भी विसंक्रमित किया जाएगा।

रैली, जुलूस/मूर्ति स्थापना एवं विर्सजन के संबंध में दिशा निर्देश

  1. मूर्तियों की स्थापना पारम्परिक परन्तु खाली स्थान पर की जाये,उनका आकार छोटा रखा जाये तथा मैदान की क्षमता से अधिक लोग न रहें
  2. चौराहों तथा सड़क पर कोई मूर्ति, ताजिया न रखी जायें, आवश्यकतानुसार बैंकल्पिक व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन आयोजन समितियों से विचार-विमर्श कर कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार कार्यवाही करें
  3. मूर्तियों के विसर्जन में यथा सम्भव छोटे वाहनो का प्रयोग किया जाय मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम में न्यूनतम व्यक्ति ही सम्मिलित रहे
  4. रैली/विसर्जन के लिये रूट प्लान, विसर्जन स्थलों का चिन्हांकन, अधिकतम व्यक्तियों की संख्या का निर्धारण, शारीरिक दूरी का पालन जैसे बिन्दुओं की पूर्व में ही योजना बना ली जाये तथा इसे दृढता के साथ लागू किया जाये।
  5. रैली/विसर्जन आदि के समय भीड निर्धारित सीमा से अधिक न हो तथा शारीरिक दूरी व मास्क पहनने के मानकों का पालन अवश्य किया जाए। 
  6. ऐसी रैलियों की संख्या तथा इसमें निहित दूरी का उचित प्रबन्धन किया जाये। ऐसी रैली या विसर्जन, जिसमें लम्बी दूरी निहित हो. उनमें एम्बुलेन्स की सेवायें भी प्राप्त की जायें।

डीसीएम व पिकप की आमने-सामने भिड़त में आधा दर्जन लोग घायल

कुशीनगर : शुक्रवार शाम को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जिला मुख्यालय नजदीक रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे डीसीएम व पिकप में आमने सामने की जोरदार टक्कर में,

आधा दर्जन लोग घायल हो गये, जिनमे 03 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वही उस रास्ते से गुजर रहे अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह ने घायलों को देख फौरन 

अपने गाड़ी से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां इलाज जारी है।एएसपी की पहल का सभी ने सराहना की।

रामकोला मंदिर से शादी कर लौट रहे थे घर टैम्पो पलटने से हादसे में दूल्हे की मौत

कुशीनगर : शुक्रवार को रामकोला के धर्मसमधा मंदिर से शादी कर परिजनों संग लौट रहे दूल्हे की टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटने से मौके पर मौत हो गयी।

कुछ समय पहले शादी की खुशी थी मंगल गीत गाये जा रहे थे वह सब मातम में बदल गया।

बताया जा रहा है कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव धनौजी के धर्मेंद्र की शादी,देवरिया जनपद के तरकुलवा क्षेत्र के गांव सौनौला रामनगर के काजल से शादी रामकोला के धर्मसमधा मंदिर में सम्पन्न हुई।

उसके बाद दोनों पछ व रिस्तेदार टैम्पो में सवार होकर घर निकले अभी वह रामकोला के अमवा के पास पहुँचे थे कि अचानक टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिसमे दूल्हे धर्मेंद्र की दबने से मौके पर मौत हो गयी वही अन्य घायल हो गये।

शहीद रामेश्वर गुप्ता को दी गयी अंतिम विदाई, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

कुशीनगर : चीन सीमा पर तैनात रहे रामेश्वर गुप्ता की ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से शहीद हो गये थे।

गुरुवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव पटहेरवा थाना क्षेत्र के बदुराव पहुँचा, जहां आज दोपहर में जिला पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

उस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे,विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का सुबह से शहीद के घर पहुँचना शुरू हो गया था।

परिवार ने किया मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग

शहीद रामेश्वर गुप्ता के परिजनों ने सुबह अपनी मांगों को लेकर, अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने पर अड़ गये।

हालांकि सांसद रमापति राम त्रिपाठी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा द्वारा उनकी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन देकर किसी तरह मनाया, तब जाकर सैनिक सम्मान देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों ने सरकार से की मांग

परिजनों ने सरकार से सरकारी नौकरी, आर्थिक मदद की मांग की है।

कौन-कौन रहे मौजूद

शहीद के अंतिम विदाई देने में भारी संख्या में लोगों के अलावा, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह,देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी,कांग्रेस नेता मनोज सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता व नेता नंदलाल बिद्रोही, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।