Home Blog Page 74

आजमगढ़ में हेलीकॉप्टर क्रैश, हेलीकॉप्टर में सवार थे दो लोग,पायलट की मौत

आजमगढ़ : आजमगढ़ से एक बड़ी ख़बर आ रही है जहां सरायमीर थाना क्षेत्र के मनजीतपट्टी कुसहां के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होकर खेत मे गिरा है।

जिसमे बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 02 लोग मौजूद थे।जिसमें एक कि मौत की ख़बर सामने आ रही है।

जबकि दूसरा व्यक्ति के बारे में जानकारी अभी तक सामने नही आई है।वही मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुँच चुके है।

साथ ही इस हेलीकॉप्टर के बारे में स्पष्ट नही हो पाया है कि यह हेलीकॉप्टर निजी है या सरकारी

कुशीनगर में कोरोना से 03 की मौत, 32 नये मिले संक्रमित

0

कुशीनगर : रविवार देर शाम तक कोरोना रिपोर्ट में 32 नये संक्रमित पाये गये है।

वही कोरोना के इलाज के दौरान 03 लोगों की मौत हो गयी है।जिससे अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 36 पहुँच चुकी है।

32 मामलों की ब्लॉक वार सूची

  • फाजिलनगर – 07
  • खड्डा – 07
  • कसया – 04
  • तमकुही – 02
  • सेवरही – 02
  • कुबेरनाथ – 02
  • रामकोला – 02
  • हाटा -01
  • पडरौना – 01
  • नेबुआ – 01
  • अन्य – 03

कोरोना से मौत के 03 मामले

  1. तरयासुजान थाना क्षेत्र के हरिहरपुर
  2. कसया क्षेत्र के भरसहवा
  3. फाजिलनगर निवासी

कुशीनगर में तैनात महिला टीचर की गोरखपुर में गोली मारकर हत्या

कुशीनगर : जिले के सुकरौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय के बिंदुआर में तैनात महिला प्रिंसिपल की रविवार दोपहर गोरखपुर दिनदहाड़े गोली मार दी गयी।

जिसमे महिला टीचर की मौत तथा उनके साथ मौजूद बेटी भी बुरी तरह घायल जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

ख़बर के अनुसार गोरखपुर के बशारतपुर की रहनी वाली निवेदिता मेजर(टीचर) अपने बेटी डेलसिया के साथ स्कूटी से कही जा रही थी।

की अचानक आशियाना मोड़ अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उनपर तबातोड़ फायरिंग कर दी,गोली लगने से दोनों मां-बेटी सड़क पर गिर पड़े,

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर इन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने टीचर की मौत होने की पुष्टि की तथा बेटी का इलाज जारी है।

घटनास्थल पर जांच करते पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी

वारदात के बाद घटनास्थल पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुँचे तथा शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का कोशिश हुई परन्तु अभी तक कोई सुराग नही मिला है।

वही इस मामले की ख़ुलासे के लिये पुलिस की कई टीमें लगी है, देखना है कब तक पुलिस को हत्यारों को पकड़ने में कामयाबी मिलती है।

सेल्फी लेने के दौरान पनियहवा पुल से युवती नदी में गिरी,मोटरबोट चालक ने बचाई जान

कुशीनगर : शनिवार को पनियहवा पुल पर एक युवती द्वारा सेल्फी लेने के दौरान अनियंत्रित होकर सीधे नदी की धारा में जा गिरी,

यह देख उसके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया तभी वहां मौजूद मोटरबोट चालक राजेन्द्र की नजर पड़ी, जिसने अपने बोट की सहायता से डूबते युवती के पास पहुँच, बाहर निकाल जान बचाई।

बताया जा रहा है कि खड्डा थाना क्षेत्र के गांव बसडीला से एक परिवार मदनपुर देवी स्थान दर्शन करने गये थे।

लौटते समय पुल पर रुके जहां अपने लोगों के साथ सेल्फी ले रहे थे उसी दौरान ज्यादा किनारे जाने की वजह से अनियंत्रित होकर धारा में गिर गयी।

गलिमत रही कि वहाँ मौजूद मोटरबोट चालक ने अपनी सक्रियता दिखाई जिससे लड़की की जान बची।

कुशीनगर में चलती कार में अचानक लगी आग

0

कुशीनगर : शनिवार सुबह कुशीनगर पुलिस चौकी के समीप अचानक चलती हुई कार में आग लग गयी।

कार में बैठे लोग फौरन आग व धुंआ देख गाड़ी खड़ी कर बाहर निकले व सुरक्षित है।

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग स्थानीय है तथा कही जाने के लिये अभी चौकी के पास पहुँचे थे कि कार में आग लग गयी।

जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया।

कुशीनगर में कोरोना से 04 की मौत, 40 नये मामले

कुशीनगर : शुक्रवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में कोरोना के 40 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है। जबकि 04 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 32 पहुँच चुका है।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • दुदही – 01
  • फाजिलनगर – 03
  • कसया – 01
  • पडरौना – 03
  •  तमकुही – 05
  • कुबेरस्थान – 06
  • हाटा – 07
  • सेवरही : 02
  • कप्तानगंज – 01
  • नेबुआ – 02
  • सुकरौली – 04
  • अन्य – 07

अब तक कुल मामला : 4348

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 530*

इलाज से स्वस्थ हुए : 3786

कोरोना से कुल मौत : 32

कोरोना से जिन 04 लोगों की मौत हुई है उनमें

  1. हाटा के जवनरहा ढांढा निवासी छोटेलाल
  2. नगर पालिका हाटा क्षेत्र के उत्तम मद्देशिया
  3. कप्तानगंज के बौलिया निवासी रूदल
  4. पडरौना नगर के विनोद मिश्र

फेसबुक पर युवकों से दोस्ती कर,फिर दुष्कर्म मामले में फ़साने की धमकी देकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

0

हापुड : फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवकों से दोस्ती करके उनको अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हापुड जिले के थाना पिलखुवा पुलिस ने किया है।

जिसमे महिला सहित गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।तथा उनके पास से 50,000 रुपये की नगदी बरामद हुई है,जो दुष्कर्म मामले में फसाने की धमकी देकर ली गयी थी।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि दिनांक 18/9/2020 को  विजय सिंह पुत्र मूलचन्द नि0 मी0 बैंक कालोनी चमरी धाना हापुड नगर हापुड के द्वारा धाना पिलखुवा पर आकर सूचना दी कि

मेरी फेसबुक आईडी पर माही राणा के नाम से फ्रेन्ड रिकेस्ट आई जिसे मेने एमए कर तिपा और मेरी बात होने लगी दिनाक 15/09/20 को माही राणा ने मुझे टावर न0 17 फ्लेट नं0 122 सिनेमा नगर पिलखुवा हापुड पर बुताया,

मैं जब वहां पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही 1 बबीता पनी हरकेश, 2 तानिया उर्फ सरिता पत्नी प्रवीण 3- तरकेश पुत्र नामातुम 4 नीरज पुत्र तेजवीर मौजूद मिले तथा वहा पर ही पहुचकर मुझे माही राणा का असली नाम सगीता उर्फ गोदी पता चला

जिन्होंने मिलकर मुझे धमकाया और 5 लाख रुपये की मांग की अगर नहीं दिये तो बोले कि तुझे सगीता उर्फ गुड्डी के साथ झुठे दुष्कर्म के मुकदमें में जेल भिजवा देने की धमकी दी जिससे में डर गया और एक लाख रुपये एक मोनो की चैन व आगूठी दे दी तथा यह लोग और एक लाख रुपये लेने के लिए मुझ पर लगातार दबाव बना रहे है। 

और मेरे साथ मारपीट भी की है प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0स0 380/2020 धारा 323/386/120बी भादवि पजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री सुमित तोमर के सुपुर्द की गयी।

क्षेत्राधिकारी पितखुवा के पविक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह व उनकी टीम को उस समय सफलता मिती जब उ0नि0 सुमित तोमर मय टीम के द्वारा डहरी पैट्रोल पम्प के पास HPDA वाते रोड पर अभियुक्त ।- नीरज पुत्र तेजवार नि0 कावी पाना पिलखुवा हापुड 2- संगीता उर्फ गट्टी पुत्र स्व0 रामपात नि गती न0 16 म0-0 1004 मौ0 अर्जुन नगर धाना को0नगर हापुड जनपद हापुड को गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से 25000-25000 रूपये भी बरामद हुए जिसके सम्बन्ध में उन्होने बताया कि यह रुपये वही है जो विजय सिंह से वसूली किये गये थे हमारे हिस्से में आये थे। शेष फरार अभिपुक्तो की तलाश हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Paytm app को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया,04 घंटे बाद हुई वापसी

0

लखनऊ : अभी Paytm App से जुड़ी बड़ी ख़बर आ रही है।जहां गूगल ने अपने प्ले स्टोर से Paytm App को फिलहाल हटा दिया है।

उसका कारण मीडिया में जो आ रही है उसके अनुसार Paytm पर नियम विरुद्ध कार्य करने तथा ऑनलाइन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप है।

जिसके समंध में गूगल ने paytm को कई बार चेतावनी दी थी।परन्तु paytm द्वारा इसे गंभीरता से नही लेने पर अपने प्ले स्टोर से बरहाल app को हटा दिया।

जिसके बाद paytm ने फिर गूगल की पॉलिसी के अनुसार अपडेट किये तब जाकर 04 घंटे में paytm app प्ले स्टोर पर दिखने लगा।

अब 10 हज़ार की निकासी के लिये दर्ज करना होगा ओटीपी पासवर्ड, स्टेट बैंक में आज से लागू

0

लखनऊ : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को एटीएम कार्ड द्वारा 10 हज़ार या उससे अधिक की निकासी लिये OTP अनिवार्य कर दिया है।

यानी अब 24×7 में एसबीआई एटीएम कार्ड द्वारा 10 हज़ार की निकासी पर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आये OTP को दर्ज करने के बाद ही निकासी कर पाएंगे।

पहले यह नियम केवल शाम 08 बजे से सुबह 08 बजे तक लागू जिसे स्टेट बैंक ने पैसे की निकासी और सुरक्षित बनाते हुये 24×7 कर दिया है जो 18 सितंबर से लागू हो चुका है।

इस।लिये अगर आपके पास स्टेट बैंक का एटीएम है तथा 10 हज़ार या अधिक की निकासी करनी है तो अपना रजिस्टर्ड नंबर साथ रखे।

नाबालिग बेटी ने लगाया मां पर बेचने ले जाने का आरोप, पुलिस ने चाइल्ड लाइन भेजा

कुशीनगर : गुरुवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी की छितौनी में मां अपने नाबालिग बेटी को लेकर खरीदारी करने पहुँची।

जहां लड़की ने खरीदारी का कारण अपनी मां से पूछा तो बरेली जाने की बात कही, जिस पर लड़की को अपने साथ कुछ गलत होने का शक हुआ।

वह जैसे ही छितौनी से जाने की तैयारी की लड़की ने शोर मचाकर मां द्वारा बरेली में बेचने का कह बचाने की गुहार लोगों से लगाने लगी।

जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हुई तभी वहां पुलिस भी पहुँच गयी।जिसने लड़की की बात सुन उसकी मां को खोजें तबतक वह फ़रार हो चुकी थी।

पुलिस ने बच्ची से जानकारी जुटाई और उसे चाइल्ड लाइन को सौप दिया।