Home Blog Page 73

देवरिया ब्लॉक सूची,जाने देवरिया में कितने ब्लॉक है ?

Serial NoDeoria Block List
1Baitalpur Block
2Bankata Block
3Barhaj Block
4Bhaluani Block
5Bhagalpur Block
6Bhatni Block
7Bhatparrani Block
8Deoria Sadar Block
9Desahi Deoria Block
10Gauri Bazar Block
11Lar Block
12Pathardeva Block
13Rampur Karkhana Block
14Rudrapur Block
15alempur Block
16Tarkulwa Block
Deoria Block List

देवरिया ब्लॉक सूची हिन्दी में

देवरिया में कितने ब्लॉक है ?

अभी देवरिया कुल 16 ब्लॉक है जिनके नाम दिये गये है.

  • बैतालपुर ब्लॉक
  • बनकटा ब्लॉक
  • बरहज ब्लॉक
  • भलुअनी ब्लॉक
  • भागलपुर ब्लॉक
  • भटनी ब्लॉक
  • भाटपाररानी ब्लॉक
  • देवरिया सदर ब्लॉक
  • देसही देवरिया ब्लॉक
  • गौरी बाजार ब्लॉक
  • लार ब्लॉक
  • पथरदेवा ब्लॉक
  • रामपुर कारखाना ब्लॉक
  • रुद्रपुर ब्लॉक
  • तरकुलवा ब्लॉक
  • सलेमपुर ब्लॉक

कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज के लिये कैबिनेट की मंजूरी, पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण फैसले लिये गये।

जिनमे केन्द्र की सहायता से प्रदेश में फेस 3 के क्रम में 13 नये मेडिकल कॉलेज बनाने को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी।

जिसमे कुशीनगर का मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। प्रदेश में 13 नये मेडिकल कॉलेजो के निर्माण कार्य शुरू कराने के लिये कैबिनेट ने 200 करोड़ से अधिक रुपयों का अनुमोदित किया है।

गौरतलब है कि कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज के लिये जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय से लगभग 06 किमी कुबेरस्थान मार्ग पर रामपुर कृषि फार्म की भूमि से लगभग 23 एकड़ से अधिक की भूमि का चयन किया है।

जहां अब आने वाले समय मे टेंडर जारी के होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

पुलिस अधीक्षक ने जटहा बाजार,विशुनपुरा,बरवापट्टी सहित कसया के थानेदार बदले

कुशीनगर : मंगलवार देर शाम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह द्वारा कानून व्यवस्था एवं जनहित के दृष्टिगत आधा 01 निरीक्षक व 05 उप निरीक्षक को स्थानान्तरित किया है।

जिसके अंतर्गत जटहा बाजार,विशुनपुरा,बरवापट्टी थाना में नये थानेदारों की तैनाती हुई है।

वही विशुनपुरा थाना के एसओ रहे बृजेश मिश्रा को एसओ से हटाकर रामकोला थाना में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।

साथ ही कसया के एसएचओ  राम आशीष यादव को प्रभारी क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया गया है।

नीचे देखें बदलाव

1.नि0 राम आशीष यादव   प्र0नि0 थाना  कसया से प्र0नि0 क्राइम ब्रान्च  

2.उ0नि0 संजय कुमार  थानाध्यक्ष जटहाँ बाजार से थानाध्यक्ष कसया 

3.उ0नि0 नन्दा प्रसाद थानाध्यक्ष बरवापट्टी से थानाध्यक्ष जटहाँ बाजार  

4.उ0नि0 वीरेन्द्र कुशवाहा थाना को0 पड़रौना से थानाध्यक्ष बरवापट्टी   

5.उ0नि0 संजय  कुमार मिश्रा  पुलिस लाइन से  थानाध्यक्ष विशुनपुरा  

6.उ0नि0 बृजेश कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष विशुनपुरा से व0उ0नि0 थाना रामकोला।

दुर्घटना में टेम्पो सवार 04 मजदूरों की मौत, 03 घायल

कुशीनगर : शनिवार देर शाम रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही काशी टोले के समीप एक दुर्घटना में टेम्पो सवार चार मजदूरों की मौत हो गयी तथा तीन घायल हो गये।

बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव पटखौली निवासी राजू ,विन्द्रेश, निगम और मुन्ना नाम के चारों लोग बोरिंग का काम करते थे।

यह लोग नेबुआ-नौरंगिया के विजयपुर से हैंडपम्प बोरिग कर टेम्पो से घर लौट रहे थे की उनके टेम्पो में बड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें यह चारों लोग आ गये।

आस पास के लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को बुलवाया जिन्हें कप्तानगंज सीएचसी।ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने इन सभी चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया।

वही अन्य 03 लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है।

जाने कोविड लोकेटर एप के बारे में, क्या है फ़ायदा

0

लखनऊ : शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 के जांच से जुड़े एक नये विकसित मोबाइल एप का शुभारंभ किया।

जिसका नाम “मेरा कोविड केन्द्र एप” (mera covid kendra app) है।जिसके द्वारा आप अपने नजदीकी 05 किमी तक के कोविड-19 जांच सेंटर के बारे में जानकारी कर जांच करा सकते है।

इस एप को कोविड लोकेटर एप Covid Locater App भी कहा जा रहा है जिसे आप प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकते है।

मेरा कोविड केन्द्र एप क्या है ?

मेरा कोविड केन्द्र एप डाउनलोड कैसे करें ?

मेरा कोविड केन्द्र एप का फ़ायदा ?

हाटा तहसील के लेखपाल का पैसे लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,एसडीएम ने की कार्यवाही

0

कुशीनगर : हाटा तहसील के एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमे वह एक व्यक्ति से पैसे लेकर जेब मे रखते दिख रहे है।

वही इस मामले में एसडीएम हाटा द्वारा लेखपाल को निलंबित करने की ख़बर है।

बताया जा रहा है कि लेखपाल का नाम रविकांत मौर्य है जो हाटा तहसील में कार्यरत है।तथा इस प्रकरण में लेखपाल वरासत में नाम चढ़ाने के नाम पर पैसे ले रहे थे।

जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।अभी इन्ही लेखपाल का हाटा विधायक पवन केडिया के बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।

जिसमे अवैध जमीन कब्जा हटाने का प्रकरण था और अब यह मामला।

 

कुशीनगर में 11वर्षीय बच्ची की गला रेत हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

कुशीनगर : शुक्रवार की देर शाम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के  गांव गुरवालिया में 11 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर अर्धनग्न फेका गया शव खेत से बरामद हुआ।

बच्ची के परिजनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला रेतकर हत्या का आरोप लगाया है।

मामले की जानकारी के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम, तथा डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुँच जांच पड़ताल किया।

वही इस मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह का बयान आया है।जिसमे उन्होंने बताया है कि एक बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया था।

जिसका शव गांव के खेत से ही बरामद हुआ है जिसे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है।इस मामले में गांव के लोगों की मदद से एक व्यक्ति आरोपी की पहचान हुई है जो गांव का रहने वाला है तथा अभी फ़रार है।

जिसको पकड़ने के लिये पुलिस की चार टीम लगाई गई है मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

कुशीनगर : अहिरौली बाजार के जोल्लहपुरवा गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है।

मृत बुजुर्ग का नाम कुंज बिहारी बताया जा रहा है।वही इस हत्या पर परिजनों ने पुरानी रंजिश के तहत पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज हत्या का मामला दर्ज किया है।साथ ही इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह हत्या पड़ोसी के पुराने विवाद में होने की बात कही है।

वही अभी समाचार लिखें जाने तक किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नही हुई है।

 

भतीजी से दुष्कर्म करने के मामले में चाचा गिरफ्तार, जांच में 07 माह की गर्भवती मिली किशोरी

कुशीनगर : जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र से एक बड़ी शर्मनाक घटना सामने आयी है।जहां खास रिश्ते के चाचा ने अपने भतीजी को डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया।

जिससे अब वह नाबालिग 15 वर्षीय किशोरी 07 माह की गर्भवती हो चुकी है।यह मामला सामने आने के बाद पीड़िता के दादा-दादी ने अपने बेटे के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि किशोरी के माता पिता की मौत हो चुकी है।वह अपने 02 बहनों के साथ बुजुर्ग दादा व दादी के साथ रहते है।

वही उनका एक खास चाचा जो नशे का आदि है जिससे उसकी पत्नी छोड़ चली गयी, वह अकेले रहता था।जिसके दयनीय स्थिति देख उसके पिता ने उसके लिये खाना बनाने के लिये पोती को भेज देते थे।

उसी दौरान नशे में जबरन किशोरी से दुष्कर्म किया जो लोकलाज के डर से किसी नही कहा, लेकिन इसी का फ़ायदा उठाकर उसका चाचा दुष्कर्म करता रहा।

सोमवार को जब किशोरी को पेट मे दर्द हुआ तो उसके बुजुर्ग दादा एक निजी अस्पताल ले गये तो अल्ट्रासाउंड में सात माह के गर्भवती होने का पता चला।

जिसके बाद बुजुर्ग दंपति ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित चाचा को जेल भेज दिया।

हेतिमपुर टोल बूथ को समाप्त करने को लेकर हाटा विधायक ने लिखा पत्र

हेतिमपुर टोल बूथ को समाप्त करने को लेकर हाटा विधायक ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र

0

कुशीनगर  : NH-28 के मुजहना हेतिमपुर टोल बूथ को समाप्त करने को लेकर हाटा से विधायक पवन केडिया ने 23 नवम्बर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।

जिसमें बताया है कि जनपद कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर कुल दो टोल प्लाजा स्थित है। इस मार्ग पर समीपवर्ती देवरिया जनपद की लगभग 01 कि०मी० की सीमा राजमार्ग को स्पर्श करती है।

इस वजह से एक टोल प्लाजा मेरे विधान सभा क्षेत्र स्थित मुजहना हेतिम में स्थापित किया गया है।

मुजहना हेतिम से 25 कि0मी0 पूर्व गोरखपुर में भी टोल प्लाजा स्थित है इतनी कम दूरी होने के बाद भी अव्यवहारिक ढंग से मुजहना हेतिम में टोल प्लाजा संचालित है, जिसे समाप्त किया जाना चाहिए

अतः मेरा आपसे निवेदन है कि कृपया जनहित में पुनर्विचार करते हुए उक्त टोल बूथ समाप्त कराने की कृपा करें।

अब देखना है केंद्रीय मंत्री या इनका मंत्रालय कितने गंभीरता से मामले को लेता है।परन्तु इस टोल बूथ को समाप्त करने के मांग की आगाज कर विधायक पवन केडिया ने जरूर मामले को चर्चा में ला दिया है।