Home Blog Page 76

तमकुहीराज सीओ की अनियंत्रित गाड़ी NH 28 पर पलटी

कुशीनगर : तमकुहीराज क्षेत्राधिकारी की गाड़ी तमकुही में अनियंत्रित होकर एनएच 28  के बीचों बीच पलटने की सूचना है।

इस दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ है,क्षेत्राधिकारी भी उस समय गाड़ी में मौजूद नही थे।

बताया जा रहा है कि चालक गाड़ी को अकेले लेकर जा रहा थी कि अचानक बड़ा वाहन सामने आने पर रोकते समय अनियंत्रित होकर पलट गया।

और अपडेट जल्द

कुशीनगर में कोरोना के 84 नये मामले, कोरोना से एक और मौत

कुशीनगर : शुक्रवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 84 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है। जबकि एक कोरोना मरीज की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मृतक का नाम कमलावती देवी(35) पत्नी शंभु कुशवाहा नेबुआ-नौरंगिया के जई छपरा निवासी थी।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • दुदही – 04
  • फाजिलनगर – 11
  • कसया – 03
  • पडरौना – 10
  • खड्डा – 01
  •  तमकुही – 04
  • नेबुआ-नौरंगिया – 04
  • कुबेरस्थान – 15
  • रामकोला – 04
  • विशुनपुरा – 02
  • हाटा – 08
  • सेवरही : 03
  • कप्तानगंज – 08
  • सुकरौली – 01
  • अन्य – 06

अब तक कुल मामला : 3977

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 600

इलाज से स्वस्थ हुए : 3258

कोरोना से कुल मौत : 27

कुशीनगर में नये पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कांत राय की हुई तैनाती

कुशीनगर : प्रदेश सरकार ने 10 सितंबर को 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करने के बाद 11 सितंबर को प्रदेश के 49 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किये है।

जिसमे कुशीनगर में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक नितेश प्रताप सिंह  को वाराणसी भेजा गया है।वही उनके स्थान पर पीयूष कांत राय को कुशीनगर में तैनाती मिली है,जो अमेठी में सीओ थे।

श्री राय 2013 बैच के पीपीएस अधिकारी है तथा वह चंदौली जनपद के निवासी है।

पडरौना में महिला चिकित्सक ने की सुसाइड, देवरिया जनपद में थी पोस्टिंग

कुशीनगर : पडरौना नगर की रहने वाली एक महिला चिकित्सक जो देवरिया जनपद के पिपरा दौला कदम स्थित पीएचसी पर बतौर डॉक्टर तैनात थी,बीती रात उन्होंने घर मे सुसाइड कर लिया है।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा मामले की जांच कर रही है।

ख़बर के अनुसार पडरौना नगर के सेंट्रल बैंक रोड स्थित कॉलोनी की रहने वाली डॉ सविता यादव पत्नी अंकुर यादव जो देवरिया जनपद में तैनात थी।

बीती रात फंदे के सहारे सुसाइड कर लिया, उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।जिसमे उन्होंने आत्महत्या का अपना निर्णय होने की बात कही है तथा इसके लिये पति व परिवार के लोगों को परेशान नही करने की बात लिखी है

बताया जा रहा है कि वह 02 माह पूर्व कोरोना संक्रमित हुई थी, इलाज से स्वस्थ होने के बाद ड्यूटी पर भी जा रही थी।वही परिजनों के अनुसार कोरोना से ठीक होने के बाद भी अवसाद ग्रस्त थी।पुलिस इस पूरे मामले पर छानबीन कर रही है।

 

कुशीनगर में कोरोना के 59 नये मामले, एक्टिव मरीज 677

कुशीनगर : गुरुवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 59 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है। 

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • फाजिलनगर – 06
  • कसया – 01
  • पडरौना – 05
  • खड्डा – 03
  •  तमकुही – 08
  • नेबुआ-नौरंगिया – 02
  • कुबेरस्थान – 03
  • रामकोला – 06
  • मोतीचक – 01
  • विशुनपुरा – 06
  • हाटा : 07
  • सेवरही : 04
  • अन्य – 07

अब तक कुल मामला : 3893

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 677

इलाज से स्वस्थ हुए : 3174

कोरोना से कुल मौत : 26

एसटीएफ लखनऊ व कसया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आजमगढ़ निवासी अभियुक्त गिरफ्तार

0

कुशीनगर : गुरुवार को एसटीएफ लखनऊ की टीम व कसया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 664/2019 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 419/420/272 भादवि के मुकदमें में वांछित,

अभियुक्त दुलचन्द यादव उर्फ बुढ़ऊ यादव पुत्र गुल्लू यादव साकिन बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया है।

तथा उसके पास से एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 604/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में बढ़ोतरी की गयी है।

दुलचन्द यादव उर्फ बुढ़ऊ यादव पर कुल 11 मामले दर्ज है।जिनमे 10 मामले आजमगढ़ जनपद तथा एक कुशीनगर के कसया थाना में दर्ज है।

वही गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित था।जिसे अब पकड़ा गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 राम आशीष सिंह यादव थाना कसया,उ0नि0 मनोज सिंह STF लखनऊ,का0 सत्यप्रकाश STF लखनऊ,का0 अमित कुमार STF लखनऊ,का0 दीपक सिसौदिया STF लखनऊ,का0 कमान्डो धीरेन्द्र भदौरिया STF लखनऊ,का0 विश्वनाथ कुमार थाना कसया,का0 शुभेन्द्र उपाध्याय थाना कसया शामिल रहे।

कुशीनगर कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर देवेश शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में लिया

कुशीनगर : कुशीनगर कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर देवेश शुक्ला को पुलिस द्वारा हिरासत में लेनी की ख़बर है।

अब इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है तथा इसे 09 सितंबर को 09 बजे रोजगार के मुददे पर आवाज उठाने की सजा के तौर पर कार्यवाही को बता रहे है।

वही इस मामले पर कुशीनगर पुलिस का बयान आया है कि रोजगार को लेकर आवाज उठाने के मामले में नही, बल्कि इनके द्वारा(देवेश शुक्ला) दिनांक 21.08.2020 को,

जातीय भावना उभारकर समाज में आपसी विद्वेष व अशान्ति फैलाने सम्बंधी सोशल मीडिया पर पोस्ट के संबंध में विधिक कार्यवाही के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया है।

बरहाल यह मुद्दा राजनीतिक हो चुका है जिस पर कांग्रेस पार्टी कार्यवाही का विरोध करते हुये, हमलावर है।

पूरी जानकारी e-Gopala App के बारे में, पीएम मोदी ने किया जारी

दिल्ली : 10 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपालकों को लिये उन्नत पशुधन को चुनने में मदद के लिये e-Gopala App जारी किया।

App से पशुपालकों को उत्पादकता से लेकर तथा स्वास्थ्य और आहार जुड़ी तमाम जानकारी देगी।

कुशीनगर में कोरोना के 91 नये मामले, दुदही क्षेत्र से 17 मामले

कुशीनगर : बुधवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 91 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है। तथा 93 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे है।

वही मंगलवार को तमकुही सीएचसी पर कोरोना जांच के लिये नमूना देकर लौटे बंधु छहु गांव के मिंटू(65) की देर रात मौत हो गयी।

अब तक कुशीनगर में कोरोना से 26 मौत हो चुकी है।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • दुदही – 17
  • फाजिलनगर – 06
  • कसया – 10
  • पडरौना – 10
  • खड्डा – 04
  • सुकरौली – 05
  •  तमकुही – 06
  • कुबेरस्थान – 01
  • रामकोला – 03
  • कप्तानगंज – 04
  • मोतीचक – 07
  • विशुनपुरा – 02
  • हाटा : 03
  • सेवरही : 03
  • अन्य – 06

अब तक कुल मामला : 3840

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 749

इलाज से स्वस्थ हुए : 3065

कोरोना से कुल मौत : 26

प्रेमी जोड़े के चेहरे पर कालिख पोत व जूते-चप्पल की माला पहना गांव वालों ने दी सजा,जांच के आदेश

0

कुशीनगर : जिले के एक गांव का वीडियो सामने आया है जिसमे एक प्रेमी जोड़े को गांव के लोगों द्वारा तुगलकी फरमान सुनाते हुये।

दोनों के चहरे पर कालिख पोत व जूते चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमा रहे है।तथा उनको अपशब्द कहा जा रहा है।

यह घटना मंगलवार 08 सितंबर की बताई जा रही है तथा यह मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र के किसी गांव का बताया जा रहा है।

मामला सामने आने के बाद कुशीनगर पुलिस ने जांच कर कठोर वैधानिक कार्यवाही करने की बात कही जिस पर हाटा पुलिस द्वारा कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

साथ ही इस घटना के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होने जा रहा है।

मामले पर पुलिस अधीक्षक का बयान