Home Blog Page 77

पडरौना कोतवाली क्षेत्र में महिला का सिर कटा शव मिला

कुशीनगर : शनिवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआँ चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव जंगल बनबीरपुर व कटनवार के बीच एक गन्ने के खेत से महिला का सिर कटा शव पुलिस को बरामद हुआ है।

महिला की अबतक शिनाख्त नही हो पाई है।

सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मौके वारदात पर जायजा लिया तथा उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कर सुराग लगाया जा रहा है जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

 

पर्यटन विकास के लिये कुशीनगर में परियोजना के लिये कैबिनेट की मंजूरी

0

कुशीनगर : शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पूर्व घोषित पर्यटन विकास से जुड़ी यूपी प्रो पुअर पर्यटन विकास परियोजना में संशोधित करते हुये।

मथुरा व आगरा के बजाय कुशीनगर और सारनाथ में परियोजना को शुरू करने की मंजूरी प्रदान कर दी।इस पर्यटन विकास योजना में लगभग 371.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इस खर्च के 70% विश्व बैंक तथा 30% राज्य सरकार खर्च करेगी।

साथ ही इस परियोजना से जुड़े नये काम करने की जिम्मेदारी कुशीनगर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण तथा सारनाथ में वाराणसी विकास प्राधिकरण करेगें।

इस परियोजना में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यटन का बढ़ावा तथा स्थानीय स्तर पर पर्यटन से लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ाना शामिल है।

मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में थाने पर दिया तहरीर

कुशीनगर : नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव धीर छपरा निवासी अब्दुर्रहमान पुत्र महबूब ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर अपने पिता के साथ हमलावरों द्वारा मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद तहरीर दिया है।

जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

सौपे गये तहरीर में अब्दुर्रहमान ने बताया है कि हमारे पिता महबूब 29 अक्टूबर की रात 10:30 बजे अपने बहन के घर नंद छपरा से लौट रहे थे कि रास्ते मे घात लगाकर बैठे,

तराबुदीन, शहाबुद्दीन,शहजाद, सिराजुद्दीन,अब्दुल रहीम,शमशेर तथा अन्य अज्ञात लोगों द्वारा डंडा व हॉकी से हमला कर दिये जिसमे पिता के सर फूट गया तथा मारपीट कर दोनों पैर तोड़ दिये।

और साथ मे आ रहे छोटे भाई उमर  को भी गाली गलौच मारपीट और धमकी दिये, साथ ही पिता के जेब से नगद 4500 रुपये भी निकाल लिये।घायल पिता का ईलाज जिला अस्पताल में होने तथा हालत गंभीर होने की बात बताई है।

कुशीनगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज से जुड़ी बड़ी ख़बर

कुशीनगर : कुशीनगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है।

जिसके तहत पडरौना तहसील के रामपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिये कृषि विभाग की फॉर्म की जमीन से करीब 13 एकड़ जमीन तथा 

जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के पीछे तथा जिला अस्पताल से लगे लगभग 02 एकड़ जमीन में मेडिकल कॉलेज के कर्मियों के लिये आवास तथा अस्पताल के लिये अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट शासन को रिपोर्ट जिला प्रशासन द्वारा भेज दी गयी है।

जहां शासन स्तर पर डीपीआर तैयार हो रहा है जहां डीपीआर तैयार होने के उपरांत शासन से बजट आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

पडरौना से गायब हुये रामकोला के व्यवसाई संदीप केडिया सकुशल मिले,पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : रामकोला के खाद व्यवसाई संदीप केडिया चौथे दिन पटना में सकुशल मिलने की ख़बर है।

सूचना मिलने पर परिजन उन्हें लेने पटना के लिये घर से रवाना हो चुके है।

गौरतलब है कि संदीप केडिया सोमवार किसी काम से पडरौना के सुभाष चौक आये और गायब हो गये।जिसके बाद से ही उनके परिजन उनको लेकर चिंतित थे।

पुलिस व सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे थे।

हालांकि अभी उनके अचानक गायब होने के विषय मे ज्यादा जानकारी नही मिल पा रही है।उम्मीद है जल्द ही मामले से पर्दा उठेगा।

 

कुशीनगर में 03 नये थाने बनाने का प्रस्ताव,जाने कहाँ बनेंगे नये थाने

कुशीनगर : कुशीनगर में 03 नये थाने बनाने का प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा शासन को भेजा गया है।

जिनमे पटहेरवा थाना का समउर बाजार, तरयासुजान का डिबनी बंजरवा तथा पडरौना कोतवाली का रविंद्र नगर शामिल है।

मौजूदा समय मे तीनों जगह पुलिस चौकी संचालित है परन्तु इलाके के संख्या के हिसाब से अब यहाँ थानों में बदलाव आवश्यक है जिससे कि अपराधियों पर नकेल रख कानून व्यवस्था दुरुस्त रखा जा सके।

उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर शासन द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।क्योंकि बताया जा है कि प्रस्ताव के साथ थानों के लिये भूमि के बारे में जानकारी भी देनी होती और यहाँ मौजूदा में पुलिस चौकी संचालित है तथा सरकारी जमीन उपलब्ध है।

इसके पूर्व भी जिले में थानों की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव गये थे परन्तु सरकारी जमीन के अभाव में सभी लंबित रह गये।अभी वर्तमान में कुशीनगर में 18 थाने कार्यरत है।

समउर बाजार तथा डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी रहे है चर्चा में

यह दोनों पुलिस चौकी पिछले कुछ माह में काफी चर्चा में रहे है तथा बिहार सीमा से लगे हुये।

पहला मामला पिछले माह हुये तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बंगरा मामला डिबनी बंजरवा चौकी के अंतर्गत आता है जो देश भर में मॉब लिंचीग के लिये सुर्खियों में रहा।

दूसरा मामला इसी माह के समउर बाजार का है जहाँ बिहार के अपराधी सहित स्थानीय निवासी को बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया।

 

प्रधानमंत्री करेंगे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्धघाटन,श्रीलंका के राष्ट्रपति का होगा आगमन

0

कुशीनगर : कुशीनगर एयरपोर्ट से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है।जिसके अनुसार जल्द ही कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है।

इससे जुड़ी ख़बर मंगलवार 27 अक्टूबर को अमर उजाला में आयी रिपोर्ट के अनुसार जहां अमर उजाला से बात करते हुये।

केंद्रीय नागरिक व उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने बताया है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहला विमान श्रीलंका के राष्ट्रपति का उतरेगा

तथा एयरपोर्ट का उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा कराया जायेगा।प्रधानमंत्री जी भी चाहते है कि एयरपोर्ट से जल्द से जल्द उड़ान शुरू हो।

रिपोर्ट में उनके द्वारा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में जल्द जर्मन टेंट लगाने की भी बात कही गयी है।

हालांकि की अभी उद्धघाटन के लिये कोई दिनांक नही बताया गया है परन्तु उम्मीद किया जा रहा है जल्द ही इसकी अधिकारीरक घोषणा हो सकती है।

सौ : अमर उजाला

 

कुशीनगर में 02 दिन से लापता किशोर का शव फंदे से लटकता मिला

कुशीनगर : बुधवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव विशुनपुरा जंगल गांव के एक किशोर अभिषेक चौधरी(14)जो 02 दिनों से घर से लापता था।

आज उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया, परिजनों ने किशोर के पता नही चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की छानबीन में जुटी है।

कुशीनगर की NEET टॉपर आकांक्षा सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित,कई बड़ी घोषणाएं

0

कुशीनगर : NEET-2020 की परीक्षा में 2nd रैंक लाकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली आकांक्षा सिंह तथा इनके माता-पिता को बुधवार 28 अक्टूबर के दिन 05 कालिदास मार्ग लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के मेधावियों छात्रों के साथ छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।वही नीट 2020 में कुशीनगर की आकांक्षा सिंह ने टॉप कर प्रदेश को गौरव बढ़ाया है। इनकी स्कूली शिक्षा यूपी में हुई है।

मैं इनके कामयाबी के लिये इनके माता पिता को बधाई देता हूं।

साथ ही मुख्यमंत्री ने AIIMS दिल्ली में आकांशा सिंह के पढ़ाई में आने वाले खर्च को प्रदेश सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा की है।

साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूरो सर्जन की पढ़ाई पूरी करने के बाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सेवा देने की प्रेरणा दी।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षा सिंह के गांव को पक्की सड़क मार्ग बनाने तथा इसे आकांक्षा सिंह के नाम पर रखने को जिलाधिकारी कुशीनगर को निर्देशित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा ,गृह अपर मुख्य सचिव, सहित स्वास्थ्य मंत्री उपस्थित रहे।

कुशीनगर में 12 कॉन्स्टेबल को दिया जायेगा अनिवार्य सेवानिवृत्त,पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : सरकार के मंशा के अनुसार पुलिस विभाग में 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों जिनमें ड्यूटी करने में अनफिट तथा भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामले को देखते हुये अनिवार्य सेवानिवृत्त का प्रावधान है।

जिसके तहत कुशीनगर पुलिस में ऐसे 22 पुलिस कर्मियों को चयन किया गया है।जिनमे 12 कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल शामिल है।

जिन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त करने की मंजूरी हो चुकी है।वही उप निरीक्षक तथा निरीक्षक के 10 लोगों की कागजी प्रक्रिया चल रही है।जिन्हें जल्द ही अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया जायेगा।

अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिये बनी कैटेगरी

  • 50 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो
  • भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता का आरोप
  • बीमारी या ड्यूटी करने में अक्षम आदि