Home Blog Page 79

छुट्टी लेने के विवाद में सिपाही ने एसएसआई को मारी गोली,फिर अपने आप गोली मार लिया

लखनऊ : यूपी के बदायूँ जनपद से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।जहां छुट्टी लेने गये सिपाही ने छुट्टी दिन बढ़ाने के विवाद में नाराज होकर चार्ज देख रहे एसएसआई को गोली मार दी तथा अपने को भी गोली मार ली।

जहां दोनों को गंभीर अवस्था मे अस्पताल भेजा गया है।वही एसएसआई की हालत को गंभीरता देखते हुये बरेली मेडिकल कॉलेज रेफ़र किया गया है।

मामला बदायूँ जनपद के थाना उझानी कोतवाली का है जहां पर तैनात कॉन्स्टेबल ललित कुमार ने घर जाने के लिये 10 दिनों की छुट्टी के आवेदन को लेकर चार्ज भार देख रहे एसएसआई रामऔतार से अनुमति मांगी।

परन्तु एसएसआई रामऔतार द्वारा केवल 04 दिन की अनुमति दी गयी, जिसके बाद सिपाही और एसएसआई में बहस और विवाद हुआ।

जिस पर सिपाही ललित कुमार ने एसएसआई रामऔतार को गोली मार दी तथा अपने को भी गोली मार लिया।अभी दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

कुशीनगर में 78 नये मामले,हाटा व खड्डा क्षेत्र में 11-11 मामले

0

कुशीनगर : गुरुवार शाम तक आये रिपोर्ट में 78 पॉजिटिव पाये गये जबकि 73 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 01
  • फाजिलनगर – 03
  • नेबुआ – 02
  • पडरौना – 05
  • सुकरौली – 01
  • खड्डा – 11
  • हाटा – 11
  •  तमकुही – 02
  • कुबेरस्थान – 05
  • रामकोला – 09
  • सेवरही – 04
  • कप्तानगंज – 04
  • विशुनपुरा – 03
  • दुदही – 06
  • मोतीचक – 03
  • अन्य – 08

अब तक कुल मामला : 3351

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 714

इलाज से स्वस्थ हुए : 2612

कोरोना से कुल मौत : 25

 

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पट्टीदारों पर लगा बड़ा आरोप

कुशीनगर : सेवरही थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर पर्वत में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत होने और पट्टीदारों द्वारा चोरी चुपके दाह संस्कार करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची विशुनपुरा और सेवरही थाना पुलिस को अंतेष्टि स्थल के पास मिले खून की छीटें  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

परिजनों ने महिला की हत्या कर शव जलाने का आरोप पट्टीदारों पर लगाया है।महिला का नाम प्रियंका बताया जा रहा है।

और अपडेट जल्द

कुशीनगर में कोरोना के 60 केस,जिनमे 10 मामले नेबुआ ब्लॉक से

कुशीनगर : बुधवार शाम तक आये 1865 रिपोर्ट में से 60 पॉजिटिव पाये गये जबकि 1805 नेगेटिव आया है।जिसमे 60 पॉजिटिव मामलों में 10 मामले नेबुआ ब्लॉक से है।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 05
  • फाजिलनगर – 04
  • नेबुआ – 10
  • पडरौना – 07
  • सुकरौली – 02
  • खड्डा – 04
  •  तमकुही – 06
  • कुबेरस्थान – 05
  • रामकोला – 02
  • सेवरही – 04
  • कप्तानगंज – 13
  • दुदही – 01
  • अन्य – 05

अब तक कुल मामला : 3273

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 709

इलाज से स्वस्थ हुए : 2539

कोरोना से कुल मौत : 25

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन का प्रदर्शन, जूनियर डाक्टरों पर मारपीट का आरोप

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की जांच में लगे लैब टेक्नीशियन और वहां के जूनियर डाक्टरों के बीच बीती रात हुई झड़प में एक लैब टेक्नीशियन को चोट आई आई है।

इससे नाराज लैब टेक्नीशियन ने जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्राचार्य कार्यालय के बाहर लैब टेक्नीशियन का विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

उनका आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने कल रात हम पर हमला किया जब हमने बिना आदेश के एक महिला डॉक्टर का  COVID19 परीक्षण करने से इनकार कर दिया।

वही इनके काम ठप करने से कोरोना जांच कार्य ठप पड़ गया है।

साभार – ट्विटर ANI

कुशीनगर में कोविड-19 संक्रमित मिलने का क्रम लगातार जारी,108 नये मामले

कुशीनगर : मंगलवार शाम तक कुशीनगर में एक बार फिर 108 नये मामले सामने आये है।

ब्लॉक वार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 08
  • फाजिलनगर – 08
  • नेबुआ – 08
  • पडरौना – 08
  • सुकरौली – 06
  • हाटा – 08
  • खड्डा – 07
  • मोतीचक – 10
  •  तमकुही – 12
  • कुबेरस्थान – 06
  • रामकोला – 05
  • सेवरही – 03
  • कप्तानगंज – 13
  • दुदही – 01
  • अन्य – 13

अब तक कुल मामला : 3213

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 705

इलाज से स्वस्थ हुए : 2483

कोरोना से कुल मौत : 25

अब पूरे प्रदेश में साप्ताहिक बन्दी केवल रविवार को, पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर :मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने आवास पर  उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यस्था की समीक्षा किया।

जिसमे लोगों को बड़ी राहत देते हुये निर्देश दिया कि बाजार सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुले तथा प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बंदी रविवार को निर्धारित की जाए

बैठक में उस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आर के तिवारी, समेत दर्जनों वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जिले के कई ज्वेलर्स दुकानों की चोरी में शामिल, शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में

कुशीनगर : बीती रात थाना जटहाँ बाजार की पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान मुखविर की सूचना पर भैरोगंज तिराहे के पास से शातिर चोरों के गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया तथा उसके तीन साथी अंधेरे का लाभ लेकर भाग गये।

पकड़े  गये अभियुक्त ने अपना नाम आजाद अली पुत्र बसरुद्दीन अली साकिन अकबरपुर थाना नेबुआ नौरगिंया जनपद कुशीनगर बताया।

जिसके पास से चोरी का माल लगभग 1.5 किग्रा चाँदी, 3.2 ग्राम सोना तथा चोरी करने के उपकरण छेनी, हथौड़ा आदि व अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तंमचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद करने में सफलता प्राप्त हुआ।

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये अभियुक्त ने बताया कि भागे हुए मेरे तीन साथियों के साथ मिलकर मैंने थाना जटहां बाजार अन्तर्गत भैरोगंज बाजार में ज्वैलरी की दुकान में  23.08.2020 की रात्रि में हुई चोरी  की घटना किया था।

तथा एक माह पूर्व नेबुआ नौरंगिरया थाना क्षेत्र के सूरजनगर में ज्वैलरी की दुकान में तथा हाटा कस्बा में भी ज्वैलरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिये थे।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने मु0अ0स0 123/2020 धारा 401 भादवि0 व मु0अ0स0 124/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

तथा इसके अन्य फ़रार 03 साथियों की धरपकड़ के लिये प्रयास किये जा रहे है।

विवरण पुलिस द्वारा बरामद किया गया-

  1. नकबजनी के उपकरण – हथौड़ी-01अदद, खन्ती लोहे की-02 अदद, कटर प्लास 01 अदद, बड़ा पेचकस-02 अदद, डुप्लीकेट चाभी आलमारी-14 अदद, बड़ा ब्रश-01 अदद रेती लोहा-01अदद, रस्सी नायलान काला रांग-01 अदद, प्लास-01 अदद, रींच लोहा-01 अदद, छोटी प्लास्टिक पाईप-01 अदद, रुखानी लोहा -01 अदद, काला धागा-1 रिम, सरीया तोड़ने का औजार-01 अदद, पुराना शर्ट हरा चेकदार-01 अदद
  2. बरामदगी सोना चाँदी- लगभग 1.5 किलो चाँदी,  
  3. 2 ग्राम सोना,आर्टिफिशियल ज्वैलरी
  4. जेवरात तौलने वाली इलेक्ट्रानिक तराजू
  5. एक अदद तमंचा 12 बोर  व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

अपराधिक इतिहास व दर्ज मामला

मु0अ0स0 109/2020 धारा 457/380 भादवि0 थाना जटहाँ बाजार कुशीनगर

मु0अ0स0 122/20 धारा 457/380 भादवि0 थाना जटहाँ बाजार कुशीनगर

मु0अ0स0 123/20 धारा 401 भादवि0 थाना जटहाँ बाजार कुशीनगर

मु0अ0स0124/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जटहाँ बाजार कुशीनगर

मु0अ0स0 201/2020 धारा 457/380भादवि0 थाना कोतवाली हाटा कुशीनगर

मु0अ0स0 233/2020 धारा 457/380भादवि0 थाना नेंबुआ नौरगिंया कुशीनगर

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.नि0 संजय कुमार थाना प्रभारी जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

2.उ0नि0 लल्लन प्रसाद यादव थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

3.हे0का0 महेन्द्र यादव थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

4.हे0का0 प्रदीप सिंह थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

5.हे0का0 कमलेश सिंह थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

6.का0 रविन्द्र गौड़ थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

7.का0 अभिलाष यादव थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

8.का0 राजू थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

9.का0 रोहित यादव थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

10.म0का0 शिवानी सिंह थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

11.म0का0 कीर्ती सिंह थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

12.म0का0 कीर्ति तिवारी थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर

बघौचघाट थाना के महुआबारी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

देवरिया : बीती रात बघौचघाट थाना के रामपुर महुआबारी गांव में राजेन्द्र यादव(60) नाम के व्यक्ति की सर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

वही शव के पास से एक देशी असलहा भी मिला है।अनुमान है कि इसी असलहे से हत्या कर वही छोड़ दिया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, वही एतिहातन गांव में पुलिस बल तैनात कर मामले की छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बीती रात इन्हें फ़ोन कर किसी ने बाहर बुलाया तथा वही गोली मार दी।

वही इस प्रकरण पर देवरिया के पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र का बयान आया है जिसमे उन्होंने बताया है कि सुबह इसकी सूचना प्राप्त हुई।

शव के पास से कट्टा रखा हुआ है जांच का विषय है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का जांच जारी है।साथ ही इनके परिजनो से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

कुशीनगर में कोरोना के 106 नये मामले सहित कुल मामला 3105

कुशीनगर : सोमवार शाम तक कुशीनगर में 106 नये मामले सामने आये है।वही 171 मरीज कोरोना को हरा स्वस्थ होकर घर लौटे।

ब्लॉक वार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 07
  • फाजिलनगर – 16
  • नेबुआ – 06
  • पडरौना – 22
  • सुकरौली – 23
  • हाटा – 03
  • खड्डा – 03
  • मोतीचक – 03
  •  तमकुही – 07
  • रामकोला – 04
  • सेवरही – 06
  • कप्तानगंज – 01
  • दुदही – 02
  • विशुनपुरा – 02
  • अन्य – 01

अब तक कुल मामला : 3105

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 733

इलाज से स्वस्थ हुए : 2347

कोरोना से कुल मौत : 25