Home Blog Page 78

कुशीनगर में सौतेले पिता पर मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म व हत्या करने का लगा आरोप

कुशीनगर : जिले से एक बेहद शर्मनाक एव दुखद ख़बर सामने आ रही है।जहां एक सौतेले पिता पर 3 वर्षीय मासूम बेटी की के साथ दुष्कर्म करने तथा उसकी हत्या करने का आरोप बच्ची की मां ने लगाया है।

यह मामला है खड्डा थाना क्षेत्र के गांव भुजौली का है जहां के दुर्गेश नाम के व्यक्ति ने कुछ माह पहले उसने एक महिला से दूसरी शादी की जिसके पहले पति से एक 03 वर्ष की बेटी थी।

मासूम की मां ने सौतेले पिता पर खेत मे ले जाकर बच्ची की दुष्कर्म करने तथा हत्या का आरोप लगाया है।मां का कहना है कि बच्ची का लगातार रक्तस्राव हो रहा था।तथा पूछने पर बताया कि लड़की को जोख काट लिया होगा।

मासूम मृत बच्ची की मां ने कड़ी कार्यवाही को लेकर तहरीर दी जिस पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वही इस मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने वीडियो बाईट जारी कर बताया कि खड्डा थाना क्षेत्र में मां द्वारा उसकी बच्ची की हत्या का आरोप उसके पिता पर पर लगाया है।

जबकि पिता का कहना है कि बच्ची की मौत दुर्घटना में हुई है।। इस सत्यता की पुष्टि के लिये बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उसके उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

वायरल ऑडियो क्लिप से चौकी और थानों पर अवैध खनन के रेट का खुलासा

कुशीनगर : जनपद में अवैध बालू खनन कार्य से जुड़े व्यक्तियों का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जिसमें पुलिस चौकी तथा थानों पर अवैध खनन के लिये दिये जाने वाले पैसे का का जिक्र है।जिसमे एक व्यक्ति द्वारा खनन से जुड़े व्यक्ति से, 

जटहा थाना तथा कोतवाली और चौकी का रेट पूछता है।जिस पर खनन से जुड़े व्यक्ति बताता है कि जटहा थाना तथा कोतवाली दोनों मिलाकर प्रतिदिन 01 से 1.5 लाख रुपये आता है।

तथा एक गाड़ी से थानों पर 800 तथा चौकी पर 100 रूपये रेट है

वही ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद कुशीनगर पुलिस ने ट्विटर पर अपना पछ रखते कहा कि 

प्रकरण की जानकारी हुई है, अवैध खनन वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है,उक्त प्रकरण में जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की की जायेगी

परन्तु यहाँ पुलिस ने अपने महकमें में पैसे लेने वालों के विरुद्ध कुछ नही कहा है।जबकि सब जानते है जनपद में बिना पुलिस संरक्षण के अवैध खनन संभव नही है।

अब देखना है पुलिस अधीक्षक इस।मामले को कितना गंभीरता से लेते है ?

जिले के लोकप्रिय पत्रकार अखिलेश तिवारी जी द्वारा ट्वीट किया गया वायरल ऑडियो क्लिप सुन सकते है।

देवरिया व कुशीनगर के चार उद्यमियों को 01 लाख 75 हज़ार का शुरूआती अनुदान

  • जागृति द्वारा संचालित अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर की पहल

 

देवरिया :  जागृति द्वारा संचालित अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर द्वारा 17 अक्टूबर को देवरिया व कुशीनगर के उद्यमियों द्वारा बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किया गया।

इसमें फ्रीडम केयर सेनेटरी पैड से आर सी कुशवाहा, पूर्वांचल मशरुम से स्वतंत्र सिंह, आयुष्मान शहद उद्योग से मार्कंडेय शर्मा व नरेन्द्र यादव मालवा केला रेशा उद्योग से रवि प्रसाद का चयन हुआ।

निवेशकों के रूप में शरत बंसल – दिल्ली, निखिल भाटिया – मुंबई, कुनाल नागर- मुंबई आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे|      

फ्रीडम केयर सेनेटरी पैड ने अभी तक 225 गांवों में सैनेट्री पैड पहुँचाया और साथ ही 225 महिलाओं को रोजगार दे रहे है, इसे जागृति द्वारा 75000 रुपये की धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान की गई।

 “पूर्वांचल मशरुम” के स्वतंत्र सिंह जो ओएस्टर मशरूम के साथ-साथ आचार, मुरब्बा, जेम ,जेली, बिस्किट इत्यादि सामग्री बनाते है, जिन्हें जागृति द्वारा 30000 रुपये की वित्तीय सहायता मिली।

तीसरे उद्यमी, रवि प्रसाद जो केले के तने से बनाना फाइबर तैयार करते हैं, उन्हें 20000 रुपये अनुदान मिला।

चौथे उद्यमी, नरेंद्र कुमार यादव जो लीची, जामुन, सरसों, तुलसी इत्यादि का शहद तैयार करते है| इन्हें जागृति द्वारा 50000 रुपये की अनुदान धनराशि मिली।

इन उद्यमियों को आगे मार्गदर्शकों तथा मार्केट से जोड़ा जायेगा, साथ साथ ही साथ देश विदेश के निवेशक नेटवर्क से जोड़कर उद्यम को आगे बढ़ाते हुए रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा।  

जागृति यात्रा के संस्थापक शशांक मणि द्वारा आज दिनांक 19/09/2020 को उद्यमियों की दी जाने वाली धनराशि की घोषणा की गई।

इस मौके पर श्री शशांक मणि जी ने कहा कि, “स्थानीय उद्यमियों के लिए कौन बनेगा बरगद (KBB) पूर्वांचल में उद्यम की क्षमता को उजागर करने वाला एक कार्यक्रम है। पहले कार्यक्रम में, चार बहुत मजबूत उद्यमी जागृति द्वारा चयनित हुए हैं। इनमें से प्रत्येक उद्यम एक स्थानीय संसाधन के साथ काम कर रहा है, जैसे कि मशरूम, केला फाइबर, शहद, और महिलाओं की समस्या, जैसे गाँवों में सैनिटरी नैपकिन वितरण नेटवर्क। पूर्वांचल के उद्यमियों में हनुमान जैसी शक्ति है पर उन्हें उस शक्ति का बोध नहीं है और जागृति उन सभी के अन्दर छिपे हुए कौशल को उजागर करने में जामवंत के रूप में कार्य रही है| हम केवल उन्हें उनकी छिपी ताकत की याद दिला रहे हैं और इसके प्रति दृढ निश्चयी हैं।”  

कौन बनेगा बरगद कार्यक्रम हर माह चलाया जायेगा व पूर्वांचल के उद्यमियों का चयन कर उन्हें मार्गदर्शन, मार्केट व पूंजी स्रोतों से जोड़ा जायेगा|

अहिरौली बाजार थाना के एक दरोगा का ऑडियो वायरल, जांच के आदेश

कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना में तैनात एक दरोगा का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमे वह पीड़ित पक्ष से मुकदमे में चार्जसीट दाखिल करने के लिये तेल भराने व महिला कांस्टेबल के फ़ोटो खिंचवाने के नाम पर 03 हज़ार रुपये लेकर आने को कहते सुने जा रहे है।

वही पीड़ित व्यक्ति मामले पैसे नही होने की दुहाई दे रहा है जबकि दरोगा पैसे लाने का दबाव बनाते सुने जा रहे है।

दरोगा का नाम धनंजय राय बताया जा रहा है जो अहिरौली बाजार थाने में तैनात है।

ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद ही कार्यवाही करने की बात मीडिया से कही है।

 

डाउनलोड समीर एप,जानें इसके फ़ायदे

दिल्ली : 18 अक्टूबर को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने आज अपने फेसबुक पर लाइव बातचीत में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा इससे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर बात की।

तथा केंद्रीय मंत्री ने सभी को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप्लिकेशन डाउनलोड करने की अपील करते हुए ऐप के बारे में जानकारी दी।

समीर एप के फ़ायदे : इस एप के द्वारा देश भर के विभिन्न शहरों में प्रदूषित क्षेत्रों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगा। यह लाल निशान के साथ भारी प्रदूषण वाले क्षेत्रों की पहचान करता है।

जिससे आप उस इलाक़े में जाने से बच सकते है या इसके लिये अन्य वैकल्पिक व्यस्था कर सकते है।

वही केंद्रीय मंत्री ने फेसबुक लाइव में लोगों को बताया की केंद्र सरकार ने वायु प्रदूषण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। अच्छी गुणवत्ता की वायु के दिनों की संख्या, 2016 में 106 के मुकाबले 2020 में बढ़कर 218 हो गई है और खराब गुणवत्ता वाले वायु दिनों की संख्या घटकर 2020 में घटकर 56 हो गई, जबकि 2016 में 01 जनवरी से 30 सितंबर तक 156 हो गई थी।

साथही

देश भर में अप्रैल 2020 से बीएसVI अनुपालन वाहन मानक की शुरुआत को वाहन प्रदूषण में कमी लाने के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए श्री जावडेकर ने कहा कि बीएसVI  ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद की। बीएसVI ईंधन वाली डीजल कारों में नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन को 70% कम करता है, पेट्रोल कारों में 25% और वाहनों में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) को 80% तक कम करता है।

ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के संचालन से ट्रैफिक को दिल्ली से बाहर भेजकर यातायात के जाम को कम किया है। केंद्रीय मंत्री ने सभी से व्यक्तिगत वाहनों का उपयोग कम से कम करने और मेट्रो और परिवहन के अन्य सार्वजनिक साधनों का उपयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने लोगों से परिवहन के स्वच्छ मोड में बदलने का भी आग्रह किया। श्री जावडेकर ने कहा कि मेट्रो विस्तार ने भीड़भाड़ और प्रदूषण को कम करने में बहुत मदद की है। अधिक स्टेशनों और कोचों के साथ मेट्रो का विस्तार हुआ और इससे 5 लाख वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोका।

श्री जावडेकर ने औद्योगिक उत्सर्जन को कम करने के कदमों पर प्रकाश डाला, जिसमें बदरपुर और सोनीपत थर्मल पावर प्लांट को बंद करना, ईंट भट्टों में उपयोग होने वाली प्रौद्योगिकियों को बदलना, पीएनजी ईंधन में बदलने वाले 2800 उद्योग और पेटकोक और फर्नेस ऑयल पर प्रतिबंध शामिल हैं।

DOWNLOAD SAMEER APP 

Tag :

  •  sameer app download
  •  download sameer app
  •  sameer app kya hai
  •  sammer app ka fayda
  •  sameer kya hai
  •  sameer app kaise download kare
  •  samir app dowsnload
  •  downlad samir app

Google fauji

ऑनलाइन कोरोना जांच रिपोर्ट, बेहद आसान प्रक्रिया

0

लखनऊ : अगर आपने कोरोना जांच के लिये आपने अपना सैंपल दिया है तो उसकी जांच रिपोर्ट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

बशर्ते आपने अपना मोबाइल नंबर सैंपल करते समय दर्ज जानकारी के साथ दिया हो।

यूपी में कोरोना जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देने के लिये राज्य सरकार ने एक वेबसाइट जारी किया है, जिसका नाम https://labreports.upcovid19tracks.in/ है।

जिस पर आप क्लिक कर साइट पर अपना मोबाइल दर्ज करे तथा पंजीकृत मोबाइल पर आये ओटीपी को वहाँ भर कर अपनी Covid-19 की रिपोर्ट देख सकते है।

 Covid-19 रिपोर्ट देखने के लिये क्लिक करें

Tag :

  •  lab report upcovid19tracks in
  •  lab report.upcovid19tracks.in
  •  lab report upcovid19tracks.in
  •  lab report. upcovid19tracks. in
  •  lab report.upcovid19tracks
  •  labreport upcovid19tracks in
  •  labreports.upcovid19
  •  http labreports upcovid19tracks in
  •  http //labreports.upcovid19tracks.in
  •  lab “report” upcovid19tracks in
  •  https labreports upcovid19tracks in
  •  up covid 19 tracks.in
  •  labreports.upcovid
  •  labreport.upcovid19
  •  labreports upcovid
  • upcovid19tracks

समउर बाजार में हुये दोहरे हत्याकांड में शामिल 03 अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

कुशीनगर : शनिवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में बाइक सवार बदमाशों द्वारा बिहार राज्य के गोपालगंज जिले का वांछित अपराधी को पुराने रंजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

तथा उन लोगों के गोली से एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हुई थी।पुलिस ने इस मामले में मामला पंजीकृत कर अपराधियों के धरपकड़ में जुटी थी।

आज रविवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि दोहरे हत्याकांड में शामिल 03 अभियुक्तों को पकड़ा गया है।

साथ ही इनसे हत्या में शामिल असलहा भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक ने कहा की इसमें शामिल अन्य लोगों के पकड़ने की कार्यवाही चल रही है।

और अपडेट जल्द

हाटा कोतवाली क्षेत्र में 02 लोगों तथा पटहेरवा क्षेत्र में 02 की हत्या

कुशीनगर : शनिवार के दिन हाटा कोतवाली क्षेत्र में 02 लोगों की हत्या तथा पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में 02 की हत्या होने का मामला सामने आया है।

पहला मामला – हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोरटप भिस्वा गांव के राहुल पुत्र शेषनाथ की गला रेतकर हत्या कर शव खाँगी मुंडेरा गांव में पाया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जारी बयान में बताया है कि परिजनों के तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

हत्या का कारण अवैध महिला से समंध के कारण सामने आया है।

दूसरा मामला – दूसरे मामला भी इसी गांव से जुड़ा है। यहाँ के पूर्व होमगार्ड रामाज्ञा यादव की भी संदिग्ध मौत हुई है जिसे पुलिस ने इस मौत को सड़क दुर्घटना में बताया।

परन्तु परिजनों ने इसे हत्या का आरोप लगाते हुये नामजद तहरीर दिया जिस पर फिर हत्या का मामला 09 लोगों के खिलाफ़ दर्ज किया गया है।

तीसरा मामला – वही तीसरा मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में 02 लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है।

जिनमे 02 कि मौत हो गयी है।हमलावरों के बारे में बताया जा रहा वह बाइक पर सवार थे।तथा गोली मारकर बिहार की तरफ फ़रार हो गये।

मृतकों में एक बिहार का वांछित अपराधी है तथा एक स्थानीय बुजुर्ग है।

 

कुशीनगर के आदित्य टिबरेवाल को नीट परीक्षा में मिला 2058 वां रैंक

कुशीनगर : 16 अक्टूबर को आए नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2020 के रिजल्ट में कुशीनगर जनपद के कई छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।जिनमे आकांक्षा सिंह ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

वही रामकोला क्षेत्र के गांव अहिरौली कुशमही के चंदन कुशवाहा ने 5221 रैंक तथा पडरौना तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कठकुइया के आदित्य टिबरेवाल पुत्र श्री राजकुमार टिबरेवाल को NEET परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 2058 वां रैंक प्राप्त कर माता पिता सहित जिले का सम्मान बढ़ाया है।

आदित्य को दूसरे प्रयास में सफ़लता मिली है जिन्हें कुल 720 अंक में से 661 अंक मिला है।।इन्होंने 10th पडरौना के सेंट थ्रेसस स्कूल से करने के बाद कोटा से 12th तथा नीट की तैयारी में जुटे थे।

वही इनके पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करे तो बड़े भाई अमित टिबरेवाल पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स है तथा परिवार कपड़े के व्यवसाय से जुड़े है।

कुशीनगर के चंदन कुशवाहा ने NEET परीक्षा में 5221वी रैंक प्राप्त किया,पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : 16 अक्टूबर को आए नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2020 के रिजल्ट में कुशीनगर जनपद के कई छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।जिनमे आकांक्षा सिंह ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

वही रामकोला क्षेत्र के गांव अहिरौली कुशमही के चंदन कुशवाहा पुत्र श्री रामदास कुशवाहा ने नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 5221 रैंक तथा पिछड़े वर्ग में 1822 रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

जिन्हें बधाई व शुभकामनाएं, चंदन ने यह सफ़लता दूसरे प्रयास में प्राप्त की पहले वर्ष मात्र कुछ नंबर से चूक गये परन्तु इस बार कुल 720 में से 643 अंक प्राप्त कर देश भर में 5221 रैंक पाया है।

चंदन कुशवाहा की प्रारंभिक शिक्षा चंद्रगुप्त मौर्य विज्ञान शिक्षण संस्थान रामकोला तथा माध्यमिक शिक्षा सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल से किया है।

चंदन ने नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी कोटा ,राजस्थान में एक निजी कोचिंग सेंटर के मार्गदर्शन में किया है।इनके परिवार में भी कई लोग डॉक्टर है।

जिनमे इनके पिता श्री रामदास कुशवाहा भी एक डॉक्टर है तथा गोरखपुर जनपद में कार्यरत है।