Home Blog Page 9

कुशीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: रिकॉर्ड तोड़ वादों का निस्तारण

कुशीनगर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को जनपद कुशीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। इस अवसर पर एक ही दिन में कुल 1,23,205 वादों का सफल निस्तारण कर नया रिकॉर्ड कायम किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के मामलों में बड़ी राहत दी गई:

श्रेणीनिस्तारित वाद (संख्या)विवरण
फौजदारी (आपराधिक)9,058जुर्माने के रूप में 1 लाख 52 हजार 20 रुपये राजकीय कोष में जमा कराए गए।
मोटर दुर्घटना क्लेम94पीड़ितों को मुआवज़े के तौर पर 6 करोड़ 77 लाख 5 हजार रुपये प्रदान किए गए।
बैंक ऋण1,743बैंक/वित्तीय संस्थाओं के ऋण मामलों में 9 करोड़ 29 लाख 30 हजार 632 रुपये की टोकन मनी वसूली गई।
पारिवारिक विवाद73पारिवारिक न्यायालयों में सौहार्दपूर्ण तरीके से मामलों का निपटारा।
राजस्व वाद1,126राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण किया गया।

भाई से झगड़े के बाद घर छोड़ा, ‘SIR’ प्रक्रिया ने कराया कुशीनगर में भावुक मिलन

कुशीनगर : नियति ने दो भाइयों को 46 साल पहले अलग कर दिया था, लेकिन उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रह रहे बुजुर्ग को निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया (‘SIR’) ने उन्हें एक बार फिर कुशीनगर जिले के खड्डा ब्लॉक के सिसवा गोपाल गांव की मिट्टी तक खींच लाई।

बात 46 साल पुरानी है। खड्डा ब्लॉक के सिसवा गोपाल गांव के रहने वाले तैय्यब का किसी बात पर अपने भाई से तीव्र मनमुटाव और झगड़ा हो गया।

तैय्यब ने आवेश में आकर अपना घर छोड़ दिया। उस वक्त उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह दूरी इतनी लंबी हो जाएगी।घर छोड़ने के बाद, तैय्यब ने गुजरात और राजस्थान जैसे दूर-दराज के राज्यों में भटकते हुए जीवन बिताया।

अंततः उन्हें उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अपना ठिकाना मिला और वह वहीं रहने लगे।शामली में रहने के दौरान, तैय्यब निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे (SIR) के दायरे में आए। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्हें कुछ महत्वपूर्ण फॉर्म भरने थे, और इस दौरान उन्हें अपने मूल निवास, यानी कुशीनगर के सिसवा गोपाल गांव का विवरण देना था।

यहीं से उनके नियति का पहिया घूमा।SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया के चलते, 46 साल बाद तैय्यब ने वापस अपने गांव, सिसवा गोपाल की धरती पर कदम रखा।

वहां पहुंचते ही उन्होंने अपने बिछड़े हुए भाई की खोजबीन शुरू की।जब वर्षों से बिछड़े दोनों भाइयों का आमना-सामना हुआ, तो वे अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए।

साथ ही परिवार के लोगों ने SIR प्रक्रिया की सराहना की जिससे कि इस कारण बिछड़े भाई घर की और लौटे और इनसे मिलना हुआ।

कुशीनगर जिले में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) को लेकर सांसद ने सदन में पूछे सवाल, मंत्री ने दिया जवाब

राज्य सभा में बीजेपी के सांसद आर पी एन सिंह ने सदन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) को लेकर कुशीनगर में ‘एक्सपोर्ट हब’ (Export Hub) के रूप में विकसित करने हेतु प्रश्न उठाया जिसके जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग) जितिन प्रसाद ने सदन में कहा की,

‘वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट’ (ODOP) तहत कप्तानगंज तहसील के दिउलिया मनिया छपरा में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) की स्थापना प्रक्रियाधीन है।

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

कुशीनगर। जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के समीप एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त गांव के ही निवासी कृष्ण दत्त पांडेय के रूप में हुई है।

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्होंने युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामकोला थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

कुशीनगर: कसया-सेवरही मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया-सेवरही मुख्य मार्ग पर स्थित कोरया इलाके में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।शव की शिनाख्त ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान सरिसवां गांव के निवासी 24 वर्षीय संजीत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह बीती देर रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। भोर में कोरया इलाके में सड़क किनारे उसका शव बरामद हुआ।

आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के दौरे या ठंड के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है, वही गांव के लोगों का कहना है कि इसे मिर्गी की बीमारी थी, हालांकि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

कुशीनगरः पत्नी की विदाई न करने पर पति का हाईवोल्टेज ड्रामा

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पत्नी की विदाई न होने से गुस्साए एक युवक ने 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार युवक पिछले 5 साल से पत्नी संग तमकुहीराज में रह रहा था। इसी बीच पत्नी मायके चली गई। जब पति उसे लेने ससुराल पहुँचा तो सास विदाई देने को तैयार नहीं हुई।

युवक ने अपनी सास पर पत्नी को किसी और व्यक्ति के साथ भेजने का गंभीर आरोप लगाया, जिससे वह आक्रोशित हो गया और सीधे टावर पर चढ़ गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने काफी मशक्कत की। एसडीएम के आश्वासन पर काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ।

कुशीनगर में दिल्ली से दरभंगा जा रही स्लीपर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

0

जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव हिरनही के सामने NH – 28 पर दिल्ली से दरभंगा जा रही स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए,

जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना ड्राइवर के झपकी आने से यह हादसा हुआ है जो जांच का विषय है।

कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की 20वीं बोर्ड बैठक संपन्न, लिये गये मह्त्वपूर्ण निर्णय

0

गोरखपुर में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) की 20वीं बोर्ड बैठक में हुई जिसमे कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। जिसमें बुद्ध कला एवं शिल्प केंद्र, भाषाई स्कूल और रिसॉर्ट सिटी जैसी परियोजनाओं पर हरी झंडी शामिल है ।

बैठक में बुद्धा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, लिंगविस्टिक स्कूल, रिसोर्ट सिटी इत्यादि जैसे प्रस्ताव हुए पास। साथ ही लैंड पूलिंग स्कीम के अंतर्गत संभावनाएं तलाशने का प्रस्ताव भी हुआ पास। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत पीपीपी मोड के माध्यम से एयरपोर्ट के आसपास कियास्क/ वेंण्डिंग जोन/पर्यटन संबंधित एक्टिविटी जोन विकसित किये जाने हेतु उपलब्ध भूमि पे भू-उपयोग अनुसार कार्य किये जाने पर सहमती प्राप्त हुई है।

रिसॉर्ट सिटी परियोजना से लग्जरी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जो जिले की आय को कई गुना बढ़ा सकती है।एक प्रमुख निर्णय के तहत, कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास की भूमि के उपयोग के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल को मंजूरी दी गई। इससे किराना स्टॉल, वेंडिंग जोन और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं का डी0पी0आर0/ड्राइंग/डिजाइन तैयार किये जाने हेतु आर्किटेक्ट एम्पनेल्मेंट, विधिक परामर्श हेतु विधिक सलाहकार के इम्पैनेल्मेंण्ट हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में कसाड़ा जुड़े अधिकारी सहित कुशीनगर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Kushinagar News : कुशीनगर के निजी अस्पताल में हंगामा, संचालक फरार

0

कुशीनगर। हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति की दुखद मौत हो जाने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के लिए भर्ती कराए गए मरीज़ की मौत के बाद, जब परिजनों को इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में बरती गई लापरवाही के कारण ही उनके सदस्य की जान गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए और परिजनों के आक्रोश से बचने के लिए, अस्पताल के संचालक कथित तौर पर अस्पताल में ताला बंद करके मौके से फरार हो गए। इससे परिजनों का गुस्सा और भड़क गया वही अब स्वास्थ्य विभाग मामले की जाँच व कार्यवाही की बात कह रहा है। सवाल यह है की बिना अनुमति के अवैध रूप से संचलित अस्पताल पर आज तक किसी की नजर नहीं पड़ी आखिर इसके पीछे कौन है ? जिले में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना है जहां निजी अस्पताल में ईलाज में लापरवाही के आरोप और जान गई है।

कसया में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार : 01 अभियुक्त व 02 महिला अभियुक्ताएं गिरफ्तार

0

कसया थाना पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक पुरुष आरोपी व दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3/4/5/7 के तहत की गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आनंद पासवान (पुत्र श्री शर्मा जी, निवासी रानी डीहा थाना एएसएस जनपद गोरखपुर) तथा दो महिला अभियुक्ताओं की गिरफ़्तारी हुई है जो स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कर रहे थे।

गौरतलब है की इसके पूर्व भी कसया इलाके से कई बार देह व्यापार से जुड़े लोगो की गिरफ़्तारी हुई लेकिन इस पर पूरी तरह रोक लगना एक चुनौती बना हुआ है। यहाँ के कुछ होटल इस कार्य में बखूबी लिप्त है. बरहाल इस मामले में कुछ बरामदगी हुई है जो इस प्रकार है।

  • अलग–अलग कंपनी के 05 मोबाइल फोन
  • ₹2000/- नगद
  • सौंदर्य प्रसाधन व आपत्तिजनक वस्तुएँ

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही, जिसमें उपनिरीक्षक मुनीलाल, उपनिरीक्षक सुरेश, उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।