Home Blog Page 92

लक्ष्मीपुर कोविड अस्पताल में साफ़-सफाई व अव्यवस्था को लेकर मरीजों ने उठाई आवाज

कुशीनगर : कुशीनगर के लक्ष्मीपुर में बने L1 कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीजों ने एक वीडियो जारी कर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन पर लापरवाही बरतने व अव्यस्था को उजागर किया है।जो सोशल मीडिया से होते हुये मीडिया में चल रहा है।

भर्ती मरीजों का आरोप है है कि कोविड 19 हॉस्पिटल में गंदगी का अंबार,जगह जगह इस्तेमाल हुये पीपीकिट फेके गये।

साफ सफाई का बुरा हाल है,खाने व पानी का भी व्यस्था खराब है।

मरीजों ने वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखते हुये अव्यस्था को दूर कर सेनेटाइज कराने की मांग की है।

मामला बढ़ता देख नोडल ऑफिसर व डीएम द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

सेवायोजन कार्यालय कुशीनगर द्वारा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन,पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर :सेवायोजन कार्यालय कुशीनगर द्वारा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके लिये इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई शाम 5:00 बजे तक सेवायोजन की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इस समंध में विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति 14 जुलाई को जारी की गई है।

मुख्य बाते

  • यह पूर्णत आनलाईन प्रक्रिया है।
  • रोजगार मेले में अभ्यर्थी को कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है।
  • कुल 415 रिक्तियों पर होगी भर्ती
  • रोजगार मेले में र्कार्पिक्स इंडिया. न्यू यूनिकेयर हेल्थ सॉल्यूशन, एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर सिस टम, कल्याणी हेल्थ केयर एवं मगथा एग्रोटेक एवं अन्य ले रही भाग।
  • बिजनेस सपोर्ट एक्जक्यूटिय कम्प्यूटर आपरे टर, एरिया सेल्स मैनेजर फिल्ड एग्जीक्यूटिव और आई0टी0 वर्कर आदि जैसे विभिन्न पदो पर होगी भर्ती।
  • www.sewayojan.up.nic.in पर करे ऑनलाइन आवेदन।

कोरोना अपडेट : पडरौना क्षेत्र में 03 सहित 10 नये मामले

कुशीनगर :मंगलवार देर रात आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 10 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।जिनमे पडरौना नगर से 02,पुलिस लाइन में 01,खड्डा,कप्तानगंज, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में  02-02 मामले व अन्य 01 सुकरौली का है।

पडरौना

  1. साहबगंज,पडरौना – 02
  2. पुलिस लाइन – 01

कप्तानगंज

  1. कप्तानगंज* – 02

खड्डा

  1. गल्ला मंडी – 02

नेबुआ-नौरंगिया

  1. कोटवा – 01
  2. बसंतपुर – 02

अन्य*

  1. सुकरौली – 01

कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या – 320

एक्टिव मरीजों की संख्या – 172*

इलाज से स्वस्थ हुये – 142*

कोरोना से मौत : 06

यूथ ब्रिगेड ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया

देवरिया :सोमवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव मारुफ अंसारी के नेतृत्व में यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सलेमपुर को विभन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमे भ्रष्ट कानून व्यवस्था,विकास दुबे की इन्काउन्टर की सी०बी०आई० जाँच कराने व मोबाईल सी०डी०आर० सार्वजनिक करने की मांग की।

तथा बिजली व्यस्था ने सुधार, व विकास व जर्जर मार्ग के मुद्दे शामिल रहे।इस दौरान अवनिश यादव ,अजित यादव , दीपक गुप्ता , खुर्शेद आलम ,मंजित यादव , इमरान रजा,मेराज अब्दुलाह,मंजूर आलम, आदि मौजूद रहे।

कोरोना ब्रेकिंग :पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष सहित 12 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये गये…

कुशीनगर :सोमवार देर रात आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 12 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।जिनमे पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल व उनके भाई व प्रतिनिधि मनीष जायसवाल व दो अन्य परिजन भी शामिल है।

आइये देखे सूची

पडरौना

  1. साहबगंज,पडरौना – 04
  2. पडरौना नगर – 01

तमकुहीराज

  1. तमकुही रोड, वार्ड नंबर 10 – 01

फाजिलनगर

  1. भठही खुर्द – 01

सेवरही

  1. भैसा डाबर, पटहेरवा – 01
  2. हरिहरपुर – 01
  3. कटया – 01
  4. राजेन्द्र नगर सेवरही – 01

कसया

  1. सेमरा धुसी – 01

कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या – 310

एक्टिव मरीजों की संख्या – 162

इलाज से स्वस्थ हुये – 142

कोरोना से मौत : 06

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,07 गिरफ्तार,19 बाइक बरामद

देवरिया : देवरिया कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के 07 सदस्यों को पकड़ा है साथ ही उनसे चोरी की 19 मोटरसाइकिल बरामद की है।

जिसे देवरिया सहित गोरखपुर,सिवान व अन्य पड़ोसी जनपदों से चुराई गयी है।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने जारी बयान में बताया कि देवरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक व टीम द्वारा अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के 07 सदस्यों को पकड़ा है।साथ ही 19 मोटरसायकिल बरामद हुई।

जांच में दो बाइक गौरीबाजार थाना, एक खुखुंदू थाना, एक गोरखपुर के चौरी चौरा तथा एक बिहार के सिवान जिले के थाना में चोरी के मामले दर्ज है।

और बाकी के बारे में जांच की जा रही है,वही इस बड़ी कामयाबी पर एडीजी गोरखपुर जोन द्वारा टीम को 15 हज़ार देने की घोषणा की है।

कुशीनगर में कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी,43 नये मिले कोरोना पॉजिटिव

कुशीनगर : रविवार देर शाम आये रिपोर्ट में कुल 43 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।

 फाजिलनगर ब्लॉक

  1. जोकवा बाजार – 03
  2. पटखौली – 01
  3. धरपट्टी – 01
  4. मधुरिया – 01
  5. महुअवा खुर्द – 01
  6. सरैया महंथपट्टी – 01
  7. माधवपुर – 01

दुदही

  1. भगवानपुर – 01
  2. जंगल घोरट- 02
  3. गौरी जगदीश – 01

तमकुहीराज

  1. तमकुहीराज- 01
  2. तुर्कपट्टी महुअवा- 01
  3. पटहेरवा तमकुही- 01
  4. क़ुरमौटा – 01

सेवरही

  1. सीएचसी सेवरही- 02
  2. गौरी जगदीश – 01
  3. डुमरिया – 01

पडरौना

  1. सिरिसिया दीक्षित – 01
  2. सूचना विभाग – 01
  3. गांगरानी -01
  4. हरैया बुजुर्ग – 01
  5. गोपालपुर – 01
  6. सेमरी बाजार – 01
  7. (नाम स्पस्ट नही)* -01

कसया

  1. बाँसदेव – 01
  2. बदलपट्टी – 01
  3. करिया हजारी पट्टी – 01
  4. वार्ड नंबर – 24 – 01
  5. थाना कसया – 01
  6. पिपरा झाम – 01
  7. कसया – 01
  8. कुड़वा दिलीप नगर -01
  9. दीना पट्टी – 01
  10. पिपरहीया – 01

खड्डा

  1. छितौनी – 01

नेबुआ-नौरंगिया

  1. सेखुई बाजार – 01

हाटा

  1. करमही – 01
  2. लालीपार अहिरौली टोला – 01

अन्य

  1. मोहन जी टोला – 01

कुशीनगर में कुल कोरोना के मामले 300 के करीब तक पहुँच चुके है।

और जानकारी शाम को प्रेस विज्ञप्ति जारी होने पर

यूपी सरकार का बड़ा फ़ैसला,शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे दफ्तर व बाजार,पढ़े पूरी ख़बर

लखनऊ :कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।जिसके तहत सरकार ने ‘मिनी लॉकडाउन’ फार्मूला बनाया है।

जहां सप्ताह में 2 दिन प्रदेश में लागू होगा लॉकडाउन, इसके लिये शनिवार व रविवार को चयन किया गया है।जिसमे दफ्तर व बाजार पूर्ण बंद रहेंगे, वही आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी।

साथ ही बाकी 5 दिन सोमवार से शुक्रवार सभी बाजार व दफ्तर खुलेगे।

कोरोना ब्रेकिंग : कप्तानगंज ब्लॉक में 23 सहित कुल 32 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

कुशीनगर : 11 जुलाई शनिवार देर शाम आये रिपोर्ट में कुल 32 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।और जिनमे कप्तानगंज ब्लॉक से 23 लोग है।

वही 10 लोग में 04 पडरौना ब्लॉक,03 नेबुआ-नौरंगिया,02 लोग मोतीचक तथा 01* अन्य जगह के है।

 कप्तानगंज ब्लॉक

  1. पचार – 01
  2. जगदीशपुर – 02
  3. बौलिया – 01
  4. कप्तानगंज* – 16**
  5. घोड़ा देउर – 01
  6. भलुही – 2

पडरौना

  1. कोहरवालिया – 01
  2. पुलिस लाइन, पडरौना- 01
  3. महाबीर गली, पडरौना – 01
  4. सीएमओ कार्यालय, पडरौना – 01

नेबुआ-नौरंगिया

  1. चक चिंतामन – 01
  2. हरपुर मजार – 02

मोतीचक

  1. लक्ष्मीपुर धुश – 02

अन्य

  1. बलिया – 01***

*केवल कप्तानगंज दर्ज,**13 लोग शादी समारोह में आये संक्रमित,*** सूची में अन्य दर्ज

और अपडेट जल्द

पडरौना में महिला स्वास्थ्यकर्मी तथा हाटा में सफाईकर्मी को पुलिस द्वारा पीटने का मामला सामने आया

कुशीनगर : जनपद में जारी लॉकडाउन के बीच आवश्यक सेवा से जुड़े सरकारी कर्मियों पर पुलिस द्वारा पीटने का मामला सामने आया है।

पहला मामला हाटा नगर पालिका से जुड़े एक सफाई कर्मी का है।जिसका नाम मनीष कुमार(25) बताया जा रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि वह नाली का सफाई कर रहा था तभी लॉकडाउन में हाटा कोतवाली के एक दरोगा द्वारा लॉकडाउन का हवाला देकर उसकी पिटाई कर दी,

इसकी ख़बर जब अन्य सफाईकर्मियों को हुई तो पीड़ित को सीएचसी ले गये।

उसके बाद सभी ने काम बंद कर दरोगा के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर हाटा एसएचओ को तहरीर सौपा,तथा विरोध जताते हुये कस्बा चौकी के सामने कूड़े का ढेर लगा दिया।

मामले की जानकारी होने पर नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा व अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुँच पूरे घटनाक्रम को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया,तथा जल्द दरोगा के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन देकर उन्हें मनाया।

वही दूसरा मामला पडरौना का है जहां महिला स्वास्थ्यकर्मी  बबिता वर्मा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है।उनका आरोप है कि सुबह ड्यूटी जाने के दौरान पडरौना रेलवे ढाला के करीब पहुंची थी गई पडरौना कोतवाली से आ रही पुलिस वाहन मैं बैठी महिला पुलिसकर्मी द्वारा पिटाई की गयी।

जबकि मैंने बताया में स्वास्थ्यकर्मी हु अपना पहचान पत्र दिखाया परन्तु फिर भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया।

इस मामले में पीड़ित महिला कर्मी द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्राथर्ना पत्र देकर महिला सिपाही के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।

वही इनके यूनियन द्वारा भी इस बारे में जिलाधिकारी को पत्र लिख अपना विरोध जताते हुये कार्यवाही की मांग की गयी है।साथ ही कार्यवाही नही होने पर इमरजेंसी सेवा बंद करने की बात कही है।