Home Blog Page 91

कोरोना काल मे जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आये, एसडीएम कप्तानगंज को जिला मुख्यालय अटैच किया गया

कुशीनगर : कोरोना काल मे सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन और बिना माक्स के जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आये कप्तानगंज एसडीएम अरविंद कुमार सहित 04 लोगों को 

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।जिसमे उन्हें कप्तानगंज तहसील से हटाकर जिला मुख्यालय पर अटैच कर दिया है।

गौरतलब है कि एसडीएम अरविंद कुमार का जन्मदिन पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जिसमे वहाँ सैकड़ो की संख्या में भीड़ दिख रही है साथ ही किसी ने ना तो मास्क पहना है ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया था।

मामला सामने आने पर डीएम ने एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा था।वही एसडीएम ने इस पूरे मामले को बालू माफियाओं पर कार्यवाही के बदले इसे साजिश बताया था।

वही उस दिन की पार्टी में पुलिस के दो थानों के एसओ भी मौजूद थे जिन पर देखना है।पुलिस अधीक्षक क्या कार्यवाही करते है।

कुशीनगर में कोरोना के 98 नये मामले, दुदही क्षेत्र से 19 मामले

कुशीनगर : गुरुवार शाम तक कुशीनगर में 98 नये मामले आये है।जिनमे सबसे ज्यादा दुदही क्षेत्र से 19 मामले है।

 

ब्लॉक

कोरोना के मामले

कसया

03

दुदही

19
सेवरही

07

फाजिलनगर

07
नेबुआ-नौरंगिया

05

हाटा

01 
कुशीनगर शहरी क्षेत्र

08

सुकरौली

06
विशुनपुरा

01

रामकोला

06
खड्डा

10

कुबेरस्थान

04

तमकुहीराज

08

अन्य

10

 

  • अब कुल मामले : 2218
  • एक्टिव मरीज : 776
  • इलाज से स्वस्थ : 1432
  • कोरोना से मौत : 13

 

पुलिस से मुठभेड़ के दौरान रामकोला में 02 तथा सेवरही में 01 बदमाश पकड़ा गया

कुशीनगर : गुरुवार को कुशीनगर पुलिस ने जिले दो विभिन्न क्षेत्रों से मुठभेड़ में 03 बदमाशों को पकड़ने में सफलता पाई है।

साथ ही तीनों के पैरों में ही गोली भी लगी है।जो पिछले दिनों हुए लूट और हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे थे।

जिनमें 02 को रामकोला और एक को सेवरही थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है।

और अपडेट जल्द…

रामकोला में पुलिस व 02 इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

रामकोला में पुलिस व 02 इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

कुशीनगर : रामकोला से एक बड़ी ख़बर आ रही है जहां 25-25 हज़ार के दो इनामी बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है।

जिसमे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने की ख़बर है।यह मुठभेड़ रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक पर परगन छपरा के हुई है।दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया है।  

यह दोनों बदमाशों,रामकोला के 06 अगस्त को घटित सर्राफा व्यवसाई कृष्णा वर्मा की हत्या में शामिल थे।इनके दो साथी पहले ही पकड़े गये थे।

जबकि यह दोनों इस मामले में वांछित थे जिन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।

पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में इनका नाम 

1.सिन्टू सिंह पुत्र मन्टू सिंह साकिन जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर , 

2.अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा निवासी छपरा ( बिहार ) बताया गया था।

दरोगा का बिना हेलमेट पहने बुलेट चलाने का फोटो वायरल होने पर कटा चालान

0

कुशीनगर : बुधवार को कसया थाने पर तैनात दरोगा अनिल पाण्डेय का बिना हेलमेट लगाये बुलेट मोटरसाइकिल चलाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिसके बाद इसका संज्ञान लेते हुये उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया है।

साथ ही जनपद के सभी पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिये गये है कि यातायात नियमों का पालन करे यदि कोई भी पुलिस कर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो

उसके विरुध्द नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। 

कुशीनगर में कोरोना के 78 मामलों की बढ़ोतरी, फाजिलनगर क्षेत्र से 13 मामले

कुशीनगर : बुधवार शाम तक कुशीनगर में 78 मामले आये है।जिनमे फाजिलनगर क्षेत्र से 13 मामले है।

 

ब्लॉक

कोरोना के मामले

कसया

07

दुदही

08
सेवरही

05

फाजिलनगर

13
नेबुआ-नौरंगिया

03

कप्तानगंज

05
कुशीनगर शहरी क्षेत्र

03

सुकरौली

04
विशुनपुरा

05

रामकोला

10
मोतीचक

04

अन्य

09

 

  • अब कुल मामले : 2127
  • एक्टिव मरीज : 803
  • इलाज से स्वस्थ : 1312
  • कोरोना से मौत : 12

प्रेस विज्ञप्ति डाऊनलोड करें।

कुशीनगर में कोरोना के 132 नये मामले, फाजिलनगर में 05 दिनों के लिये लॉकडाउन

कुशीनगर :मंगलवार शाम तक आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 132 नये लोगों की पुष्टि हुई।वही 116 लोग इलाज से स्वस्थ होकर घर लौटे।

  • अब तक आये कुल मामले : 2049
  • इलाज से स्वस्थ हुये : 1190
  • एक्टिव मरीजों की संख्या : 847
  • कोरोना से मौत : 12

वही इस बीच आये रिपोर्ट में फाजिलनगर में बढ़ते मामलों को देखते हुये और स्थानीय व्यपारियो के मांग पर कसया एसडीएम देश दीपक सिंह ने फाजिलनगर में गुरुवार से 05 दिनों के लिये लॉकडाउन लगाने की आदेश दिये है।

इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें छोड़ सभी बंद रहेंगे।

दुबई का झांसा देकर भेज दिया चेन्नई,लखनऊ से दुबई बता बैठाया था फ्लाइट में

देवरिया :देवरिया में दो कबूतरबाजों ने दुबई का झांसा देकर पांच युवकों को चेन्नई भेज दिया। चेन्नई उतरने के बाद युवकों को छले जाने का एहसास हुआ।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कबूतरबाजों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। 

ठगी के शिकार हुये 05 लोगों में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा गांव के रहने वाले मुस्लीम पुत्र शाकिर और 

कुशीनगर जिले के हाटा के रहने वाले विजय बहादुर मल्ल पुत्र मैनेजर मल्ल,अख्तर अली पुत्र इरसाद, कसया के रहने वाले तारिख अली पुत्र अनवारुल और नेबुआ नौरंगिया के सुनील सिंह पुत्र शंकर सिंह से 

दो कबूतरबाजों ने 75-75 हजार रुपया दुबई भेजने के नाम पर ले लिया। 

इसके बाद कबूतरबाजों ने दुबई का फर्जी बीजा थमा लखनऊ से फ्लाइट पकड़ा कर चेन्नई भेज दिया।

चेन्नई पहुंचने के बाद युवक खुद को दुबई पहुंचा समझ पहले तो खुश हुए बाद में हकीकत सामने आने पर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

किसी तरह से ठगी के शिकार हुए युवक वापस लौटे और कबूतरबाजों से दिए गए रुपए वापस मांगने लगे।

17 अगस्त की सूची देखें,गांव एव वार्ड सहित

कुशीनगर : 17 अगस्त जारी हुए आकड़े में 63 मामले बताये गये थे परन्तु देर रात मामला 98 तक पहुंच गया। जिसकी सूची निचे डाउनलोड कर सकते है।

कोरोना 01 सूची डाउनलोड करें 

कोरोना 02 सूची डाउनलोड करें 

लक्ष्मीपुर L1 अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों का वीडियो,पानी नही मिलने का कर रहे शिकायत

कुशीनगर : कुशीनगर में बने कोविड-19 मरीजों के लिये लक्ष्मीपुर स्थित L1 अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमे वहां भर्ती मरीज अपने समस्या बताते हुए दिख रहे है कि पानी नही मिल रहा गला सुख रखा है।वहाँ लगे पानी की टंकी भी दिखा रहे है।

जिसमे से वह पानी पीते है जो खाली पड़ा है।उनकी मांग है कि पीने का पानी का उचित व्यवस्था हो।

वीडियो सोमवार 17 अगस्त का बताया जा रहा है।साथ ही वीडियो के साथ लिखा है कि कमी की शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।

इसके पूर्व भी पिछले माह एक वीडियो वायरल हुआ था जब बिजली और साफ़ सफ़ाई को लेकर कोविड मरीजों ने प्रदर्शन किया था।

तथा वहाँ की कमियां उजागर की थी, जिसके बाद प्रशासन ने काफी हद तक वहां की कमी को दूर कराया था।