हरदोई : वर्तमान में लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा छाया हुआ है। जब से हैदराबाद में डॉ लड़की के साथ दुष्कर्म और उसे बेरहमी जला कर मार देने की ख़बर आयी है पूरे देश मे भारी रोष है।
आज सोशल मीडिया पर ट्विटर पर हरदोई एसपी का वीडियो देखा तो उसको ख़बर लिखने व आप लोगों से साझा करने से रोक नही पाया।
हरदोई एसपी आलोक प्रिदर्शनी रात्रि को शहर में भ्रमण के लिये निकले थे कि देखा आधी रात को एक लड़की सुनसान रास्ते पर अकेली चली जा रही है।
यह देख तुरन्त अपनी गाड़ी रुकवाई और लड़की से अकेले आधी रात को जाने का कारण पूछा जहा उसने बताया कि वह एक होटल में कर्मी है अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रही है।
एसपी ने फौरन अपनी गाड़ी में बैठा सीधे उस होटल में पहुँचे जहा वह कार्य करती है, तथा मैनेजर को बुला अकेले आधी रात को भेजने पर फटकारा, और पूछा लड़की के साथ कुछ अनहोनी होती तो क्या होता।
साथ ही सख्त हिदायत दिया कि अब से लड़की को रात में अकेले नही भेजना है साथ ही इसके वाहन का व्यस्था करे।जो बहुत ही आवश्यक है।
नीचे आप वीडियो देखें, और शेयर करें सराहनीय कार्य है…
#SPHARDOI को रात्री भ्रमण के दौरान एक लडकी अकेली जाती हुई दिखाई दी जो एक होटल मे कार्य करती है पुलिस अधीक्षक द्वारा होटल प्रबन्धन को लडकी के रात्री के समय अकेले जाने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला सुरक्षा सम्बन्धि आवश्यक दिशा निर्देश दिये@Uppolice @Igrangelucknow @News18UP pic.twitter.com/nNsb9WHuJ0
— hardoi police (@hardoipolice) December 3, 2019