कुशीनगर : जिले में एक सर्पदंश से एक मासूम की मौत की घटना सामने आई है। कोटवा गांव निवासी 13 वर्षीय शिवेंद्र सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक का परिवार सीएचसी देवतहा पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहा है और डॉक्टरों पर इलाज में देरी का आरोप लगा रहा है।
थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र अंतर्गत कोटवा गांव (अहिरौली) के रहने वाले शिवेंद्र सिंह को सांप ने काट लिया था। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सुकरौली (देवतहा) ले जाया, लेकिन परिवार के अनुसार डॉक्टरों द्वारा समय पर उचित उपचार नहीं दिए लापरवाही बरतने और गंभीर हालत देख गोरखपुर ईलाज कराने हेतु निकले और रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि बच्चे की हालत बिगड़ने पर भी चिकित्सकीय स्टॉफ ने लापरवाही बरती।
गुस्साए परिजनों ने शव को सीएचसी परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। महिलाएं रो-रोकर बुरा हाल हैं और आस-पास भीड़ जमा हो गई।परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और दोषी चिकित्साकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
