कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन लोगों की मौत

0
11

कुशीनगर, 17 जून। थाना अहीरौली बाजार क्षेत्र के सोनवर्सा पट्टन गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, एक कार अहीरौली बाजार की ओर से हाटा जा रही थी, जबकि बाइक पर सवार तीन लोग हाटा से अहीरौली बाजार की ओर जा रहे थे। सोनवर्सा पट्टन गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान विवेक  सिंह (25 वर्ष)पुत्र हीरालाल, शालू पत्नी महेंद्र सिंह (30 वर्ष) तथा माधुरी सिंह पत्नी अनुरुद्ध सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र के डोमरी स्वांग पट्टी गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.