कुशीनगर में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: उद्योग विभाग का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
9

कुशीनगर : गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:25 बजे कुशीनगर के जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में तैनात कनिष्ठ सहायक शैलेश कुमार कुशवाहा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत 9 लाख रुपये के बिजनेस लोन की सब्सिडी राशि लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर करने के बदले रिश्वत मांगी थी। 
शिकायतकर्ता की पत्नी के नाम योजना के तहत लोन स्वीकृत हुआ था, लेकिन सब्सिडी जारी कराने के लिए शैलेश कुमार कुशवाहा ने 5 हजार रुपये की मांग की।एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा। 
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गोरखपुर ले जाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.