कुशीनगर : थाना हनुमानगंज क्षेत्र अंतर्गत जिंदा छपरा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय युवक रितेश कुमार और 21 वर्षीय युवती पूजा शर्मा का फांसी से लटकता हुआ दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले।
पुलिस के अनुसार, रितेश कुमार दयानिधि के पुत्र हैं और जिंदा छपरा गांव के निवासी हैं, जबकि पूजा शर्मा गोपाल शर्मा की पुत्री हैं और खजुरिया वार्ड 09 की रहने वाली हैं।
दोनों ने लगभग छह माह पहले कोर्ट मैरिज की थी और जिंदा छपरा गांव में ही साथ रह रहे थे।मोबाइल पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा, पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या?

