कुशीनगर: रहसु जनोबी पट्टी में 32 वर्ष पहले आवंटित पट्टों की जमीन पर भूमिहीनों और मुसहर समुदाय को वास्तविक कब्जा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही ‘जमीन अधिकार पदयात्रा’ जिला मुख्यालय पहुंची। जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं ने पट्टाधारकों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की।
डीएम ने दिया पट्टे पर कब्जा दिलाने का आश्वासन
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल और पट्टाधारकों से वार्ता करते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने आश्वासन दिया कि पात्र भूमिहीनों और मुसहर समुदाय को उनके आवंटित पट्टों की जमीन पर जल्द से जल्द वास्तविक कब्जा दिलाया जाएगा। प्रशासन इस मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
कॉलोनी का नाम ‘महेंद्र नगर’ रखने का प्रस्ताव
वार्ता के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष एक प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा:
“इन वंचितों को जमीन के पट्टे का कब्ज़ा दिलाइये।उसका नाम ‘महेंद्र नगर’ रखेंगे “
इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाया और हस्ते हुए कहा कि नामकरण के विषय में बाद में सभी पक्ष मिलकर बैठेंगे और विचार-विमर्श करेंगे और जो बेहतर नाम होगा किया जाएगा।

