कुशीनगर : पडरौना के रविंद्र नगर स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में करोड़ों रुपये की लागत से बनी नई इमरजेंसी बिल्डिंग पहली ही भारी बारिश को नहीं झेल पाई। हालत यह हो गई कि गैलरी तक में पानी भर गया जिसे कई सफ़ाई कर्मी वाइपर से पानी निकालते दिखे।
फ्ते भर पहले ही शिफ्ट हुई थी इमरजेंसी सेवाएं
बड़ी बात यह है कि महज एक हफ्ते पहले ही मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सेवाओं को इस नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था। लेकिन पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और दावों की हवा निकाल दी। अस्पताल के भीतर पानी जाने से मरीजों, उनके तीमारदारों और ड्यूटी पर तैनात मेडिकल स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

