कुशीनगर। जिले के थाना रविंदनगर धूस में दर्ज मुकदमा संख्या 88/26 में पुलिस की शिथिलता को लेकर पीड़ित परिवार में गहरा असंतोष है। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना का स्पष्ट वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद, मामला दर्ज हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई अब तक प्रभावी नहीं दिख रहा।जबकि इस प्रकरण की विवेचना सीओ सदर कर रहे है।
अब तक कार्रवाई के नाम पर क्या हुआ?
- गिरफ्तारी तो दूर, पुलिस ने अब तक न तो घटनास्थल का मुआयना किया है और न ही पीड़ित का आधिकारिक बयान दर्ज किया है।
- पुलिस की इस ढुलमुल नीति का फायदा उठाकर नामजद दबंग अपने धन और बाहुबल के दम पर पीड़ित परिवार पर लगातार सुलह करने का भारी दबाव बना रहे हैं। हालांकि, दबंगों की यह कोशिश अब तक नाकाम रही है और पीड़ित पक्ष लगातार प्रभावी कार्रवाई की मांग पर अड़ा है।

