कुशीनगर : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कसया नगर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति से कुशीनगर एयरपोर्ट तक यह पदयात्रा निकाली गई,जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान लल्लू ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एयरपोर्ट केवल हाथी के दांत की तरह बड़े भवन के रूप में खड़ा है।
उन्होंने भाजपा के 7 विधायकों और 2 सांसदों की भी आलोचना की। गौरतलब है कि 2021 में पीएम मोदी द्वारा उद्घाटित यह एयरपोर्ट पर्यटन बढ़ाने की उम्मीद से बनाया गया था,
लेकिन 2023 के अंत से कोई नियमित कमर्शियल उड़ान नहीं हो रही है।
कांग्रेस ने पदयात्रा के जरिए सरकार को घेरा और बेहतर कनेक्टिविटी की मांग की।

