कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपट्टी चौराहे के पास अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दुदही ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।घायल व्यक्ति का नाम अब्दुल बताया जा रहा है।पुलिस आसपास के इलाकों और चौराहे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

