Home Blog Page 100

सड़क के बीच जलकल पाईप का फ़ोटो वायरल होने पर,डीएम ने दिये कार्यवाही के निर्देश…

देवरिया :देवरिया नगर के सीसी रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के बीच लगभग 10 फुट लम्बा जलकल का पाईप खुला छोड़ दिया।

जो किसी बड़े दुर्घटना का कारण बन सकता था,जिसका फ़ोटो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मिली शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी अमित किशोर ने संज्ञान लेते हुये पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये है।

महिला की सिर कुचलकर हत्या,पति है मुम्बई में…

0

जौनपुर : सोमवार सुबह जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के रासुलहा गांव की प्रीति नाम की महिला की सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

महिला के पति अभी मुम्बई में है घर पर उसके सास ससुर और देवर थे।महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया है।तथा मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हनुमानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित…

कुशीनगर :रविवार देर शाम पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने हनुमागंज थाना क्षेत्र के गांव तीनबरदहा गांव के तुर्कहा टोले में हुवे विवाद पर पहुँची पुलिस टीम पर हमला होने के मामले में कार्यवाही करते हुऐ प्रभारी निरीक्षक निलंबित कर दिया।

तथा उनके स्थान पर निरीक्षक रामआशीष यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना हनुमानगंज के पद पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि दिनांक 14.06.2020 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र द्वारा निरीक्षक हनुमानगंज को कर्तव्य पालन में लापरवाही के आरोप में निलम्बित करते हुए रिक्ति के सापेक्ष निरीक्षक रामआशीष यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना हनुमानगंज के पद पर नियुक्त किया गया।

वही रविवार को पुलिस अधीक्षक ने ब्यान जारी कर हनुमागंज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम हुये पथराव व हमला मामले में सख्त कार्यवाही करने की बात कही थी।साथ ही इस मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच कर एक्सन लेने बात कही थी।

मनबढ़ युवक ने गांव के बीचों बीच लगाई आग,बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने पाया काबू…

कुशीनगर : रविवार दोपहर को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर में युवक गोविंद पुत्र बिरन ने अपने पोखरा खेत मे उगे बड़े घासों में आग लगा दी जो गांव के बीचों बीच मौजूद है।

देखते ही देखते वहाँ आग ने विकराल रूप ले लिये पोखरे के तीन तरफ रिहायश मकान है।तेज हवा और आग की लपटें उठते देख बड़ी जान माल नुकसान की संभावना बढ़ गयी।

फिर ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाना शुरू किया, आस पास के घरों से पानी के मोटर चालू कर दिये गये, ग्रामीणों की एकजुटता ने आखिर आग पर काबू पा लिया।

इस बीच 112 के माध्यम से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुँची और बची आग को पूरी तरह बुझाने में सहयोग किया।

वही आग लगाने युवक को जब ग्रामीणों ने बोला तो उल्टे बहसबाजी करने लगा कि मेरा खेत है मैं जलाऊँगा..लेकिन उसकी इस गलती से भारी नुकसान हो सकता था।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करनी के मांग की है।

 

विवाद पर पहुँची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला,कार्यवाही से भड़के थे ग्रामीण…

कुशीनगर :शनिवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र तीनबरदहा गांव के तुर्कहा टोले में विवाद की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम पर ग्रामीणों के हमला करने का मामला सामने आया है।

जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे दर्जनों युवा और महिलाये हाथों में डंडे लिये पुलिस वाहन पर पथराव करते दिख रहे है।

जिससे वाहन का पिछले हिस्से का शीशा टूट जाता है।वही पुलिस टीम भारी आक्रोश देख भागने लगते है।तभी एक सिपाही जो अपने बाईक से आया होता है।वह उनके बीच फस जाता है।

जिसे गांव के युवक और महिलाये घेर कर बेरहमी से नीचे गिरा डंडों से पीटने लगते है।उसी गांव के एक अन्य व्यक्ति जो आक्रोशित भीड़ को रोकने का प्रयास करते है।

किसी तरह पुलिस कर्मी को उनसे बचा भगाते है, जिससे वह अपने बाइक से निकल जाते है।

दरअसल बताया जा रहा है कि गांव के रामा बिंद और मदन बिंद के बीच कुछ रोज पहले मारपीट हुआ था,उसी विवाद में शनिवार को दोनों पछ आमने सामने आ गये।

सूचना पर पहुँची हनुमागंज पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिये बल प्रयोग किया जिसमें एक को सर में चोट आ गयी।

जिसे देख उसके घर वाले और गांव वाले आक्रोशित होकर पथराव करने लगे और घटनाक्रम हुआ।

हालांकि सीओ खड्डा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस पहुँची और टीम पर पथराव किये लोगों को पर कार्यवाही करते हुये कई लोगों को गिरफ्तार किया है, अब माहौल शांत है।

दिल्ली से आयी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई,देखें पूरी ख़बर…

कुशीनगर :शनिवार को देर शाम आयी रिपोर्ट में एक महिला की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।महिला अपने परिवार संग 9 जून को दिल्ली से गांव पहुँची थी।

महिला पडरौना क्षेत्र के सेमरा हरदो के टोला बेलवा निवासी है।

रिपोर्ट प्राप्त होने पर कुबेरस्थान सीएचसी प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ गांव पहुँच एम्बुलेंस से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर L1 अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईलाज जारी है।

वही इसके पूर्व सीएमओ कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाम तक 188 रिपोर्ट आने की बात कही गयी जिसमे रिपोर्ट निगेटिव मिले,

परन्तु इसके कुछ ही घंटे बाद एक महिला की संक्रमित होने की रिपोर्ट प्राप्त हो गयी।

कुशीनगर में कोरोना को लेकर राहत की ख़बर,जाने अबतक कि ताजा रिपोर्ट…

कुशीनगर :कुशीनगर में 2 दिनों से कोरोना को लेकर राहत की खबरें मिल रही है।वही आज भी शनिवार को मिले 188 जांच रिपोर्ट निगेटिव मिले है।

सीएमओ कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 

    • कुशीनगर में अबतक कुल 2906 सैंपल जांच के लिये भेजें गये है।
    • आज शनिवार को 129 का सैंपल भेजा गया है।
    • कुल पॉजिटिव की संख्या – 57
    • जिनमे 24 लोग ईलाज उपरांत स्वस्थ हो चुके है।

 

  • सक्रीय मरीज 31

 

  • जिनमे 05 का ईलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर तथा 24 का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर में इलाज जारी है। 02 मरीज पश्चिम चंपारण बिहार के थे जिनका इलाज वहां चल रहा है।
  • कोरोना से मौत – 2
  • रिपोर्ट का इंतज़ार – 449
  • जिले में कुल कंटेन्मेंट एरिया – 32

 

सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला पुलिसकर्मी की मौत,दूसरी घायल…

कुशीनगर/देवरिया :शुक्रवार देर शाम देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गयी।
जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा तभी रास्ते मे एक कि मौत हो गयी।वही दूसरी महिला कर्मी की ईलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि देवरिया जिले के तरकुलवा थाने में तैनात महिला आरक्षी नीलम,और आरक्षी रोमा किसी कार्य से कसया अपने स्कूटी से आयी थी कि
कसया बाई पास रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमे दोनो बुरी तरह घायल हो गयी।ईलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाते समय महिला आरक्षी नीलम पुत्री लालबहादुर,जनपद संतकबीरनगर की मौत हो गयी।
वही दूसरी महिला आरक्षी रोमा पुत्री कन्हैया,जनपद-मिर्जापुर का ईलाज जारी है।
सूचना मिलने पर देवरिया पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुँचे जहाँ उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ।

यूपी के सभी जनपदों में होगा ट्रू-नेट मशीन से कोरोना की जांच,जाने इसके फायदे…

लखनऊ :शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के 75 जनपदों और 6 मेडिकल कॉलेज को मिले ट्रू-नेट मशीन (True net machine) का उद्धघाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रू-नेट मशीन के माध्यम से कोविड-19(कोरोना) की रिपोर्ट जल्द प्राप्त किया जा सकता है।

यह मशीन एक दिन में 20 से 25 सैंपल की जांच कर सकती है।इससे जो इमरजेंसी सेवाओं और ऑपरेशन है।उनको आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

आइये जानते है ट्रू नेट मशीन से क्या लाभ होंगे (Benefits of true net machine)

  • कोरोना की जांच अब जिला अस्पताल में हो सकेगी
  • रिपोर्ट कुछ ही घंटों में मिल सकेगी
  • अन्य बीमारी से पीड़ित या आवश्यक ऑपरेशन के केस में मरीज की कोरोना जांचोपरांत, उसकी समुचित ईलाज हो पायेगी।

वही स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक दिन में 15000 कोरोना जांच करने की क्षमता विकसित कर लिया है।इसके लिये मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को बधाई दिया।

रुद्रपुर थाना में तैनात सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव,141 तक पहुँचा कुल संख्या…

देवरिया :आज आये ताजा रिपोर्ट में 04 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।जिनमे रुद्रपुर थाने में तैनात एक सिपाही, सीएचसी में तैनात दाई भी शामिल है।जो गौरीबाजार के रहने वाली है।एवं अन्य 02 लोग मदनपुर क्षेत्र से हैं।

वही जिले में कोरोना के अबतक कुल 141 मामले।आये है जिनमे 85 लोग ईलाज से स्वस्थ, 03 की मौत और अभी 53 सक्रिय मरीज है।