Home Blog Page 115

देवरिया में मास्क को लेकर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, एक मेडिकल स्टोर सीज

देवरिया : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों में जहां अपनी बचाव के लिये जरूरी सामान खरीदने के होड़ मची वही इसका फ़ायदा ज्यादा से ज्यादा उठाने के लिये दुकानदार इसकी कालाबाजारी और दामों की बढ़ोतरी कर दी है।

परन्तु मरता क्या ना करता मजबूरी में लोगों को महंगे दामों पर मास्क और सेनेटायर खरीदना पड़ रहा।बुधवार को एसडीएम सदर ने 03 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करी जिसमे एक स्टोर को सीज किया है।

जो दामों से अधिक की मास्क के बदले मांग कर रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को ग्राहक बना,03 मेडिकल स्टोर पर भेजा जिसमे एक मेडिकल स्टोर जो डीएम आवास के सामने है।

मास्क के दाम ज्यादा वसूलने पर एसडीएम ने मेडिकल स्टोर सीज करा दिया है।

कैबिनेट बैठक में कोरोना को लेकर लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय,पढ़े संछिप्त में

कुशीनगर : मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई जिसमें प्रमुख 05 विषयों पर चर्चा व निर्णय लिया गया।

जिसमे कोरोना वायरस का मुद्दा छाया रहा, इसके बारे में जानकारी कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह साझा प्रेसवार्ता में बताया।

उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद में कोरोना को लेकर चर्चा हुई तथा केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश को सत प्रतिशत अनुपालन के क्रम में निर्णय लिया गया कि।

  • 31 मार्च तक प्रदेश के सभी पर्यटन स्थल बंद रहेंगे साथ ही वहाँ साफ सफ़ाई की चलता रहेगा।
  • वही 2 अप्रैल तक प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान,जिनमे बेसिक से उच्च तक शामिल बंद रहेंगे।जहां परीक्षा चल रहा है वहाँ परीक्षा रोकी जायेगी।
  • साथ ही प्रदेश में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षा रद्द रहेगी।
  • सिनेमाघरों, मॉल, मल्टीप्लेक्स सभी बंद रहेंगे।
  • जनसुनवाई के लिये आयोजित होने वाले समाधान दिवस पर भी रोक

इसी क्रम में अगर कोई कोरोना से प्रभावित होता है तो उसके लिये सरकार की ओर से निम्न घोषणा हुई है।

जैसे

  • कोरोना से पीड़ित का पुरा ईलाज सरकार द्वारा फ्री
  • दैनिक मजदूरी करने वाला कोरोना से प्रभावित होने पर आर्थिक मदद, उसके बैंक खाते में
  • सरकारी या गैर सरकारी कर्मचारी के प्रभावित होने पर कोई वेतन की कटौती नही।

जिले में कोरोना को लेकर फैल रहा अफ़वाह,आपके पास तो नही आया ?

कुशीनगर : पुरे देश मे कोरोना को लेकर जहां सरकार सजग है।वही दुसरी ओर सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों का बाजार भी गर्म है।

जिले में भी सोमवार से सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सऐप पर पडरौना के जानेमाने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ वीके सिंह के बेटे को लेकर एक फेंक न्यूज़ वायरल हो रहा है।

जिसमे उनके बेटे को कोरोना की चपेट में आने और एक रूम में बंद करने की बात लिखी है।जो तेजी से फैला है।

आप सभी को बता दे यह ख़बर पुरी तरह गलत व अफ़वाह भर है।जो किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

वही इस ख़बर पर डॉ बीके सिंह के बेटे निहाल ने वीडियो जारी कर अपने को पूर्ण स्वस्थ होने और अफवाहों पर ध्यान न देने बात कही है।

साथ ही लोगों से इस फेक न्यूज़ को शेयर नही करने,और इससे बचने की सलाह दी है।

तो अगर आप के व्हाट्सएप पर ऐसी ख़बर किसी ने भेजा है तो उस पर ध्यान न दे नाही शेयर करें।

अफवाहों से बचे और बचाये

फिलीपींस से आया एमबीबीएस छात्र का शव

कुशीनगर : सोमवार देर शाम करीब 09:15 पर दुदही ब्लॉक के गांव बड़हरा बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार के बड़े पुत्र पंकज का शव आया, जिनकी मौत 04 मार्च को इलाज के दौरान फिलीपींस के अस्पताल में हो गयी थी।
डॉक्टरों द्वारा जांच में मौत का कारण हेपेटाइटिस बी सामने आया।पंकज कुमार फिलीपींस के UNIVERSTY OF PERPETUAL, LASPINAS, PHILIPPINES में मेडिकल(MBBS) की 2nd Year की पढ़ाई कर रहे थे।जंहा तबीयत खराब होने पर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी।

वही परिवार द्वारा छात्र के शव को घर लाने हेतु फिलीपींस के मनिला स्थित भारतीय दूतावास से सम्पर्क कर मदद मांगी गयी जिस पर दूतावास द्वारा पूरी मदद करते हुए।
कागजी औपचारिकता पूरी कर पंकज कुमार के शव विमान द्वारा दिल्ली भेजवाया,जहाँ से परिवार द्वारा दिल्ली से ऐंबुलेंस द्वारा घर लाया गया।
जहां अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर ली गयी थी, जो मंगलवार सुबह नजदीकी घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।

इससे जुड़ी ख़बर क्लिक कर पढ़े…

अवैध खनन पर एसडीएम की बड़ी कार्यवाही, नदी में कूद आधा दर्जन नावों को पकड़ा

कुशीनगर : कप्तानगंज तहसील के छोटी गंडक नदी में अवैध बालू खनन की सूचना पर एसडीएम अरबिंद कुमार ने बड़ी कार्यवाही की है।जिससे अवैध बालू खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है।

मिली जानकारी के अनुसार छोटी गंडक नदी में अवैध बालू खनन की सूचना पर एसडीएम अरविंद कुमार ने जान जोखिम में डाल नदी में कूद छापेमारी कर तैर कर अवैध खनन कर रहे आधा दर्जन नावों को पकड़ा व तोड़वाया है।

और अपडेट जल्द…

पटहेरवा एसओ पर निर्दोष युवक को फ़र्जी मुकदमे में फ़साने का आरोप…

कुशीनगर : पटहेरवा एसओ पर एक निर्दोष युवक को फर्जी मामले में फसाकर जेल भेजने का आरोप लगा है।इस मामले अखिल भारतीय प्रधान महासंघ के तमकुही ब्लॉक अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने पत्र लिखकर, डीजीपी,एडीजी गोरखपुर, एसपी कुशीनगर व सीओ तमकुहीराज को प्रेषित कर मामले की जांच की मांग की है।

दिये गये ज्ञापन के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवाटिया निवासी सोनू सिंह पुत्र सुदामा सिंह जो 11 मार्च की रात अपने मित्र दुर्गेश गांव बभनौली से कार्यक्रम से भोजन कर लौट रहे थे की।

एसओ द्वारा गस्त के दौरान  रजवाटिया चौराहा से सोनू सिंह को पकड़ लिया तथा 3 दिनों तक थाने पर रखा और 14 तारीख को फर्जी मुकदमा बना बरामदगी दिखा जेल भेज दिया गया।

सोनू एक सामान्य परिवार से है जो दैनिक मजदूरी कर घर चलाते थे जिसे एसओ द्वारा फसाया गया है।

इस मामले में संघ द्वारा मामले की जांच करा निर्दोष को न्याय दिलाने की।मांग की गयी है।

हाटा ढांढा शुगर मिल कैंपस में महिला के साथ दुष्कर्म,परिवार को बनाया गया था बंधक

0

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढांढा स्थित न्यू इण्डिया शुगर मिल कैम्पस में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

और आरोप चीनी मिल के महाप्रबंधक के ड्राइवर पर लगा जिसके विरुद्ध कोतवाली में महिला के द्वारा तहरीर दी गयी है परन्तु ख़बर लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नही हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार चीनी मिल कैंपस में पश्चिम बंगाल का परिवार मजदूरी करने आया था।जहां प्रबंधक के ड्राइवर द्वारा महिला से दुष्कर्म का आरोप है।

वही मामला उजागर होने पर चीनी मिल प्रबंधन ने रेप पीड़िता को परिवार सहित कमरे में किया बंद दिया जिसे स्थानीय सभासद के हस्तक्षेप से महिला को परिवार सहित निकाला गया।

अब देखना है इस मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करती है।क्यों कि मामला हाईप्रोफाइल के नजदीकी से जुड़ा है।

स्टेट बैंक ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी, अब नही कटेंगे पैसे, पढ़े पुरी ख़बर…

0

कुशीनगर : बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को काफी राहत पहुँचने वाला घोषणा की है।जिससे छोटे शहरों के लोगों भारी राहत मिलेगी।

  • जिसके तहत अब ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस रखने की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी।यानी कि अगर आपके खाता शुन्य है तब भी खाता बंद नही होगा।नाही कोई चार्ज लगेगा।
  • साथ ही स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों से तिमाही आधार पर लगने वाले एसएमएस शुल्क को भी माफ कर दिया है।यानी कि बैक द्वारा एसएमएस का चार्ज नही लिया जायेगा।

इसकी घोषणा करते हुये एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने छूट की घोषणा करते हुए कहा, “इस घोषणा से हमारे मूल्यवान ग्राहकों को और अधिक मुस्कान और खुशी मिलेगी।  AMB को छूट देना SBI की अभी तक एक और पहल है जिससे ग्राहकों को अधिक सुविधा और बैंकिंग अनुभव प्रदान किया जा सके।  हमें विश्वास है कि यह पहल हमारे ग्राहकों को SBI के साथ बैंकिंग के लिए सशक्त करेगी और SBI में उनका विश्वास बढ़ाएगी। ‘

कितना लगता है चार्ज– वर्तमान में एसबीआई बचत बैंक के ग्राहकों को क्रमशः मेट्रो, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 3000 रुपये, 2000 रुपये और 1000 रुपये के एएमबी को बनाए रखने की आवश्यकता है।  बैंक AMB के गैर-रखरखाव पर 5 से 15 रुपये + कर का जुर्माना लगाता था।

कप्तानगंज में चाचा ने ली भतीजे की जान, पुलिस ने चाकू सहित लिया हिरासत में

कुशीनगर : होली के दिन किसी से विवाद होने पर जब चाचा ने भतीजे को साथ चलने को कहा तो,भतीजे ने मना कर दिया तथा कहासुनी के बाद नाराज चाचा ने घर से चाकू लाकर भतीजे को मार दिया जिसमें भतीजे की मौत हो गयी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उसके दोनों बेटे
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उसके दोनों बेटे

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया और आरोपी चाचा और उसके दो बेटों को चाकू सहित हिरासत में ले लिया।

यह मामला है कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बेलवा उर्फ़ बेलवनिया गांव का जहां के बेचन प्रसाद पुत्र रघुबर का होली के दिन गांव के किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। जिसमे उस व्यक्ति से झगड़ा करने के लिये बेचन ने अपने भतीजे अनिल को साथ चलने को कहा जिस पर अनिल ने मना कर दिया।

इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी जिससे नाराज रिश्ते में चाचा लगने वाले बेचन ने भतीजे अनिल पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

हत्या की खबर लगते ही एसपी, एएसपी, सीओ ,एसएचओ, एसडीएम आदि लोग घटनास्थल पर पहुँचे।वही पुलिस ने आरोपी चाचा को उसके दो बेटों और चाकू सहित  हिरासत में ले लिया है।वही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

होली के दिन समउर से बुरी ख़बर, बाइक सवार दो युवकों को कार ने रौंदा

कुशीनगर : होली के पर्व पर जिले के समउर बाजार से एक बुरी ख़बर मिली है जहां दो बाइक सवार युवकों को, तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे एक कि मौके तथा दुसरे की ईलाज के लिये ले जाते समय मौत होने की ख़बर है।

मिली जानकारी के अनुसार समउर-पटहेरवा मार्ग पर होली के दिन तीन युवक बाइक से जा रहे थी कि बिहार बुजुर्ग तिराहे पर लग्जरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे पिंटू गुप्ता पुत्र परमेश्वर गुप्ता निवसी समउर बाज़ार तथा दूसरे युवक विकास शर्मा निवासी समउर बाजार की मौत गोरखपुरले जाते समय रास्ते मे हो गया।

जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका ईलाज जारी है।

इस नये वर्ष में जनपद में लगभग सड़क हादसों में करीब 20 लोगों की जान चली गयी है।जिनमे आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान इलाज के लिये ले जाते समय हुआ।