Home Blog Page 116

किशोरी का शव नहर से मिला, पडरौना कोतवाली क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव जंगल बेलवा में एक किशोरी के निर्वस्त्र अवस्था मे नहर झरही के किनारे मिला है।ख़बर लिखे जाने तक लड़की की पहचान नही हुई थी।

सूचना पर पहुँची पुलिस व अधिकारी डॉग स्क्वायड,और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रहे है।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया है।साथ ही इसकी शिनाख्त का प्रयास हो रहा है।

लोगों को कहना है कि लड़की की हत्या कर उसे ठिकाने लगाया गया है।वही आशंका भी है कि कही किशोरी के साथ गलत भी हुआ हो सकता है।क्योंकि किशोरी के शरीर पर कपडें नहीं थे,शव से कुछ दूर पर कपडा पड़ा था.

बरहाल इसकी पुष्टि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो ज्ञात हो सकेगी परन्तु इस मामले को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं व शुरू हो गयी है।

मुम्बई से आये युवक की हालत ख़राब होने पर,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर से पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर : जिले के पडरौना नगर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है की नगर के साहबगंज कानू टोला का निवासी का एक युवक जो मुम्बई से 12 मई को घर पहुँचा था.

जिसके बारे में बताया जा रहा है की बुधवार दोपहर से ही तेज बुखार और उल्टी से परेशान था.जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर से अस्पताल पहुंचाया गया है.

लार थाना के मेहरौना पुलिस चौकी के समस्त कर्मी निलंबित, अवैध वसूली पर बड़ी कार्यवाही…

देवरिया : लार थाना के मेहरौना पुलिस चौकी के समस्त पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।जिनमे चौकी प्रभारी,01 हेड कांस्टेबल और 06 कॉन्स्टेबल शामिल है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि लार थाना के मेहरौना पुलिस चौकी जो बिहार बॉर्डर पर है सूचना मिली थी चौकी पर पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।

जिसकी जांच सलेमपुर सीओ को सौंपी गई, जांच में तथ्य सही पाये गये।जिस पर 01 पुलिस कर्मी व 02 पीआरडी जवानों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही पूरी चौकी जिनमे चौकी प्रभारी समेत 1 हैंड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोकने पर भड़के लोग,कई दिनों तक पैदल यात्रा कर पहुँचे थे…

कुशीनगर : प्रवासी मजदूरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।साधन का व्यस्था नही होने पर महाराष्ट्र, गुजरात,राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों से पैदल यात्रा कर जब अपने सीमा में पहुँचते है तो पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग कर रोक दिया जाता और प्रवेश नही मिलता।

ऐसा मामला देखने को मिला है कुशीनगर जनपद के यूपी-बिहार बॉर्डर पर जहाँ बिहार राज्य के सैकड़ो मजदूर महाराष्ट्र, गुजरात,राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों से दर्जनों दिनों की पैदल यात्रा कर अपने घर पहुँचने की आस में पहुँचे परन्तु बिहार राज्य के गोपालगंज जिला पुलिस द्वारा उन्हें यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया गया।

जिससे नाराज सैकड़ों लोग हल्ला मचाते हुये प्रदर्शन करने लगे, उनका कहना था कि हम लोग कई कई दिन बिना कुछ खाये लंबी यात्रा कर पहुँचे है।

हम सभी 14 दिन का कोरोटाइन में रह चुके है फिर भी बिहार सरकार हमें अपने जिले में आने नही दे रही है,जो गलत है।जहाँ यूपी में हमें खाना पानी मिला वही हमें यहाँ बॉर्डर पर रोक दिया गया है।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या,पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : पटहेरवां थाना क्षेत्र के कोइलसवा के महुवाँ टोला से ख़बर मिली है कि जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या हुई है।पुलिस मौके पर मौजूद है,इस मामले में मामला पंजकृत हो चुका है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को खेत मे काम करने के दौरान जमीनी विवाद में झगड़ा हुआ था।रात में बुजुर्ग पर वार कर हत्या कर दी गयी है।

और अपडेट जल्द…

गुजरात से आ रहे प्रवासी श्रमिकों का डीसीएम हुआ दुर्घटनाग्रस्त,02 की मौत 58 घायल…

लखनऊ : यूपी के कई जनपदों के प्रवासी मजदूर जो गुजरात के अहमदाबाद से डीसीएम द्वारा घर को लौट रहे रहे थे।रास्ते मे ट्रक से टक्कर में एक बच्चे सहित 02 की मौत हो गयी।

वही 58 लोग घायल हो गये जिनमे 6 की हालत गभीर देखते हुये, जिला अस्पताल में रेफ़र कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह कानपुर देहात में भीषण हादसा हो गया,अहमदाबाद से 60 मजदूरों का जत्था डीसीएम से यूपी के बलरामपुर व आसपास के जनपदों जा रहा था,

कि कानपुर-झांसी हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली के लालपुर चौकी क्षेत्र में खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम में भिड़ंत हो गयी।

वही एक बच्चे सहित दो की मौत हो गयी वही 58 घायल हुये,जिनमे 06 की गंभीर हालत देखते हुये जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया।

लॉकडाउन अवधि का बिजली व पानी बिल माफ करने की मांग…

देवरिया : किसानों समेत आम जनमानस को राहत दिलाये जाने के लिए लॉकडाउन अवधि का बिजली और पानी बिल माफ किये जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मारुफ अंसारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मारुफ अंसारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देते हुए बताया कि पिछले महीने मार्च से देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैली होने की वजह से माननीय प्रधानमंत्री के आदेश पर 25 मार्च से लगातार लॉकडाउन चल रहा है।

जो कि अभी आगे भी चलने की उम्मीद है। ऐसे हालात में किसान व इंसान बिलकुल परेशान हो रहा है। श्री अंसारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि हो जाने के कारण किसानों के फसलों का नुकसान भी ही गया।

और शहर के लोग भी लॉकडाउन की वजह से अपना व्यापार नही कर पा रहे हैं। जिससे रोज कमा कर जीवन यापन करने वाले लोगो को दिक्कत का सामान करना पड़ रहा है।

इसलिए लॉकडाउन अवधि तक का बिजली का बिल एवं शहरी क्षेत्र में बिजली के साथ – साथ पानी का बिल भी माफ किया जाये या उसे आधा कर के पचास प्रतिशत भुगतान करवाया जाए।

जरूरतमंद और पात्र लोगों को राशन कार्ड दिए जाने को मुख्यमंत्री का निर्देश,प्रवासी श्रमिकों को भी राहत…

लखनऊ : मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में टीम-11 के साथ आज दैनिक बैठक में लॉकडाउन के बीच अन्य राज्यों में फंसे उ.प्र. के प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी, नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा सहित विविध विषयों पर बैठक हुई।

जहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरतमंद और पात्र लोगों को राशन कार्ड दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में आने वाले सभी प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को चरणबद्ध ढंग से राशन कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

साथ ही प्रवासी कामगारों/श्रमिकों सहित किसी भी जरूरतमंद के पास राशन कार्ड न होने पर भी उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी को भी भोजन अथवा खाद्यान्न की समस्या न होने पाए।

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव,पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया…

कुशीनगर : कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने गांव देवकली उर्फ चकिया के निकट रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला है,उसकी शिनाख्त नही हो पाई है।

मौके पर पहुँचे बोदरवार चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, दीवान सोमदेव यादव ,सिपाही दीपक ने शव का का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।

जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नही हो पाया था।महिला लाल रंग की सूट पहनी है।जो सुबह जा रही मालगाड़ी से कटी है।

रिपोर्ट : अनूप त्रिपाठी

दुकान में लगी भीषण आग, भारी पैमाने पर नुकसान, सुकरौली बाजार का मामला…

कुशीनगर : बीती रात हाटा कोतवाली के सुकरौली बाजार में NH 28 पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गयी, दोमंजिला ईमारत में नीचे हार्डवेयर और ऊपर गुड़ का गोदाम था।

आगजनी की घटना में  30 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है।वही आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।।