Home Blog Page 117

अनियंत्रित होकर टैंकर पोखरे में पलटा,एक लापता, पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : मंगलवार शाम को पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहा के समीप एक पोखरे मे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।इसके पूर्व इसकी चपेट में आने से मैजिक चालक सहित सायकिल सवार घायल बताया जा रहा है।

वही दूसरा सायकिल सवार लापता बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शाम को लबनिया चौराहा के नजदीक हाइवे पर एक टैंकर और मैजिक में टक्कर हो गयी।जिसमें टैंकर अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गया।वही मैजिक चालक कैलाश और दो व्यक्ति रामआसरे व नथुनी यादव जो साईकल से मजदूरी कर लौट रहे थे।टैंकर की चपेट में आ गये।

जहां लोगों ने मैजिक चालक कैलाश और साईकल सवार रामआसरे को फौरन ईलाज के लिये भेजवाया गया वही अभी ख़बर लिखे जाने तक दूसरे साईकल सवार नथुनी यादव का पता नही चल सका।जिनकी तलाश जारी है।

आशंका जताई जा रही है कि शायद टैंकर के साथ पोखरे में चले गये हो।इसी के तहत तलाश जारी है।

नशे में युवक ने चिता सजा चारपाई बिछा सो गया, रामकोला थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : रविवार को रामकोला थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में एक युवक ने शराब के नशे में लकड़ी की चिता सजाकर उसमें आग लगाकर उसपर चारपाई डालकर सो गया।

वही यह दृश्य देख लोगों में अफरातफरी मच गई परिजनों ने बड़ी मुश्किल से उसे मना कर जलती लकड़ी के ऊपर से हटवाया, तब परिवार सहित लोग राहत में आये।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के जवाहर गौंड़ जो शराब पीने का आदि है।वह अपने परिवार में कहासुनी से नाराज होकर गया और अपने लिये नशे की हालत में लकड़ी की चिता सजा,उसमे आग लगाकर चारपाई उल्टा कर ऊपर ही लेट गया।जिसे परिजनों ने किसी तरह बचाया।

वही गांव बहुत से लोग यह दृश्य देख उसे बचाने की बजाय अपने मोबाइल से फ़ोटो और वीडियो बनाते दिखे।इस दौरान अगर परिजन उसे बचाने में तेजी नही दिखाते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

खड्डा में उप मुख्यमंत्री ने किया पीपा पुल एवं विभन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिल्यान्यास

कुशीनगर : रविवार को खड्डा विधानसभा क्षेत्र के भैसहा मेला मैदान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुँचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीपा पुल सहित कई सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिल्यान्यास किया।
हेलिकॉप्टर से उतरने पर कुशीनगर से सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक गण और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत किया गया।
तत्पश्चात कुशीनगर पुलिस द्वारा प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर सांसद विजय दुबे, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,हाटा से विधायक पवन केडिया, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र व अन्य भारी तादाद में कार्यकर्ता आम लोग मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम आज खड्डा में पीपा पुल का करेगें लोकार्पण

कुशीनगर : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार की दोपहर 12 बजे खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी गंडक के भैंसहा घाट पर नवनिर्मित पीपा पुल का लोकार्पण करने आ रहे है।

वही नदी किनारे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे जिसके लिये पंडाल व मंच बन तैयार है।इसके लिये लगातार प्रशासन की तरफ तैयारी चल रही थी।जो पूर्ण हो चुकी है।

शनिवार शाम को कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारी पहुँचे।साथ ही बीजेपी के जिलाध्यक्ष भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का जायजा लिया।

चपरासी के घर लिखी जा रही थी कापियां, डीएम व एसपी ने घेराबंदी कर पकड़ा

देवरिया : शनिवार को डीएम व एसपी ने एक निजी विद्यालय के चपरासी के घर 10वी के विज्ञान विषय की कापियां लिखते हुये 10 लोगों को पकड़ा।जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

यह मामला है भटनी थाना क्षेत्र के घांटी बाजार स्थित कर्म योगी श्रीपती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के चपरासी रामानंद के घर का जहां हाई स्कूल विज्ञान विषय की कापियां लिखी जा रही थी। सूचना के आधार पर जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने चपरासी के घर छापेमारी की। 

जहां चपरासी के घर के अंदर 10 लोग हाईस्कूल विज्ञान की कॉपी लिखते पकड़े गए। जहाँ सामने आया कि रामानंद नकल माफियाओं के गैंग का मास्टरमाइंड है।

वही इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक समेत छह पुरुषों एवं चार महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी गई है।

शिकायत हुई थी 2 लाख की बरामद हुये 22 लाख, तीन लोग गिरफ्तार

कुशीनगर : गुरुवार को फाजिलनगर कस्बे में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर चलाने वाले अब्दुल क्यूम द्वारा पटहेरवा थाना में अपने आप ड्राइवर पर 2 लाख रुपये लेकर भागने का तहरीर दिया था।जिसकी जांच पुलिस टीम कर रही थी।

वही तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव निवासी ड्राइवर जहांगीर  पुत्र मुर्तुजा अंसारी ने साजिश रच अपने अन्य दो साथियों के साथ पैसे लेकर भागने की योजना बना ली थी।तथा जिस कार में सवार होकर पैसे लेकर गया था।

उसे हाइवे किनारे खड़ा कर अपने आप को बदमाशों द्वरा पैसे लुटे जाने और अपने आप को बंधक बनाने का कहानी बना दिया।यही बात पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर बतायी।

परन्तु इसने पैसे की रकम 5 लाख बताया वही वेस्टर्न यूनियन संचालक ने 2 लाख की, पैसे के आंकड़े में अंतर होने पर जब सख्ती से पूछताछ हुई तो मामला और भी बड़ा हो गया, यहाँ अब जो सामने आया उससे पुलिस भी हैरान हो गयी।

अब को खुलासा हुआ उसमे 2 लाख नही 5 लाख नही बल्कि पूरे 22 लाख रुपये का मामला सामने आया।और बड़ी साजिश का भी।जहाँ ड्राइवर ने कबुल किया कि 22 लाख रुपये देख नियत बदल गया अपने दो साथियों अरमान अंसारी पुत्र फुलमान अंसारी निवासी किशुनदास पट्टी व सज्जाद अली पुत्र वकील निवासी फाजिलनगर के साथ मिलकर रुपये लूटने की योजना बनाई थी।

इन लोगों ने 10 लाख 50 हजार रुपयों को किशुनदास पट्टी स्थित अरमान अंसारी के घर के सामने बने शौचालय की टंकी में गत्ता व प्लास्टिक कवर बनाकर छिपा दिया गया था।

शेष ढाई लाख रुपये लेकर निकल गए थे। इसमें से एक लाख 61 हजार रुपये सज्जाद अली के पास थे। जबकि जहांगीर ने 62900 रुपये का मोबाइल खरीद लिया था। पुलिस ने 21 लाख 11 हजार रुपये नकदी व 62900 रुपये का मोबाइल बरामद कर लिया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

वही अभी साफ नही हुआ है कि वेस्टर्न संचालक ने लूट की रकम 2 लाख ही क्यों बतायी थी जबकि पुलिस 22 लाख की बरामदगी दिखायी।औऱ इतना पैसे का इसका श्रोत्र क्या है इसका जबाब मिलना बाकी है।जिसकी जांच के लिये पुलिस ने आयकर विभाग से संपर्क किया है।

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली,हुई मौत

देवरिया : रामपुर कारखाना के खडाइच गांव निवासी अभिषेक यादव(16) पुत्र नत्थू यादव की मंगलवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जाने के दौरान रास्ते मे ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी, जबकि साथ जा रहे साथी की चपेट में आने से झुलस गया जिसका ईलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि मृत अभिषेक यादव कृषक इंटर कालेज बलटिकरा का छात्र था जिसका सेंटर बैतालपुर के लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज में पड़ा था। जहां अपने एक साथी के साथ हाईस्कूल गणित विषय का पेपर देने बाइक से जा रहा था कि

रास्ते मे उसका साथी पेशाब करने को रुका वही अभिषेक मोबाइल से बात कर रहा था तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली ऊपर गिर गयी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी वही उसका साथी झुलस गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

वही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।अभिषेक घर का बड़ा लड़का था।

बडहरागंज में गिरी आकाशीय बिजली, घरों का हुआ नुकसान…

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बडहरागंज गांव में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से से घर के छत्तों को नुकसान पहुँचा है।गलिमत रहा कि इससे कोई हताहत नही हुआ।

मिली ख़बर के अनुसार सुबह 8 बजे बडहरागंज के दर्जी मुहल्ला मे कासिम मास्टर S/O मरहूम सराकत के छत पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बना।

कुछ समय बाद जब छत पर लोग गये तो एक हिस्से में नुकसान पहुँचा था।जिसमे कोई हताहत नही हुआ है।परन्तु लोगों में बिजली को लेकर दहशत जरूर कायम हो गया है।

रिपोर्ट : कैसर अली

नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार संभाला

कुशीनगर : जिले के नये जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कोषागार कार्यालय में पहुँच अपना कार्यभार ग्रहण किया।

उसके बाद अपने कार्यालय के समस्त कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शासन की मंशा अनुसार सबको कार्य करने को प्रेरित किया।इस दौरान जिले प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे।

रोडवेज टिकट से पकड़े गये छेड़खानी करने वाले,दो जनपदों की पुलिस उतरी थी सड़क पर

लखनऊ : सोमवार दोपहर को एक युवती लखनऊ से बस्ती के लिये रोडवेज में सवार हुई।जो कैसरबाग डिपो की बस थी।उसी बस में सवार दो युवक भी बैठे थे जिन्होंने युवती को बस में छेड़खानी शुरू कर दिया और उससे मोबाइल नंबर मांगने लगे।

इससे परेशान होकर युवती ने यूपी पुलिस के ट्विटर सेवा @uppolice पर अपनी टिकट की कॉपी शेयर करते हुये फौरन मदद मांगी, जिसका संज्ञान लेते हुये यूपी पुलिस ने उनकी तत्कालीन लोकेशन मांगी परन्तु वह नही दे पाई।

लेकिन पुलिस ने शेयर की गयी टिकट पर दिये टाइमिंग के आधार पर अयोध्या पुलिस और बस्ती पुलिस को अलर्ट कर दिया।जिसके चलते दोनों जनपदों की पुलिस हाइवे पर जांच शुरू कर दी, और बस को अयोध्या पुलिस ने पकड़ रुकवा उसमे सवार मनचलों को हिरासत में ले लिया जिसकी पुष्टि उन्हें ट्विटर पर किया है।

उधर पुलिस की इस तत्परता से की गई कार्यवाही को लोग सोशल मीडिया पर खूब सराहना कर रहे है।